Showing posts with label मोबाइल. Show all posts
Showing posts with label मोबाइल. Show all posts

Sunday

मोबाईल के सीपीयू(CPU)

आज तक आप लोगो ने अलग अलग तरह के  CPU(Processor) सुने और देखे होंगे जैसे इंटेल i5, P4 या Core 2Duo। ये सब तो खैर कंप्यूटर के CPU. है लेकिन क्या आप मोबाइल के CPU के बारे में जानते है दरअसल आप के फोन के कार्य प्रणाली इसी पर निर्भर है |


नोकिया के १२०३,१२८०, १६१६, आदि में इन्फीनियन CPU(Processor) लगा है इसी लिए ये पुराने फ़ोन जैसे १२०० आदि से ज्यादा हैंग करते है।

लावा, मैक्रोमैक्स ,कार्बन , spice ,या इस तरह की सभी कम्पनियो में mtk(MediaTek Inc.) CPU(Processor) इस्तेमाल हो रहा है इन पर mau gui OS चलता है .इन कंपनियो के कुछ माडल में इस्पेक्त्रम तथा इन्फीनियान CPU  भी लगा है इन की कार्य प्रणाली कुछ अलग है।

इसके अलावा चायनीज फ़ोन में भी ये ही CPU इस्तेमाल हो रहे है लेकिन इन CPU में तृतीय पक्ष(Third Party) सॉफ्टवेअर अच्छी तरह से नहीं चलते।

अब आते है CPU की स्पीड पर ज्यादातर स्मार्ट फ़ोन में ६०० mhz से ज्यादा की क्षमता के CPU लगे होते है तथा इन पर सिम्बियन एंड्रोइड , विंडो मोबाइल या फिर ब्लैकबेरी ओएस चलते है इन में आप तृतीय पक्ष सॉफ्टवेर चला सकते है तो अगली बार जब मोबाइल खरीदिएगा तो अपनी जरूरत के हिसाब से CPU चुन कर खरीदिएगा।

*मोबाइल्स के CPU को चिप-सेट कहना बेहतर रहेगा |

Monday

आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो क्या …जावा फोन तो है ना..[आपके फोन के लिए कुछ बेहतर एप्स(Mobile Apps)]

अगर आपके आईफोन, एंड्रोइड, या विंडोज फोन, या फिर सिम्बियन जैसे स्मार्टफोन नहीं हैं तो कोई बात नहीं …जावा फोन से भी बहुत कुछ किया जा सकता है |

जावा फोन में आजकल चल रहे …Spice,Micromax,चायनीज, Lemon, LAVA, Karban आदि |

Sony, Motorola,Alcatel,Samsung आदि के Low-end फोन |

बस आपके फोन मे जीपीआरएस की सुविधा होनी चाहिए | और हाँ ये Mobile Apps बाकी स्मार्टफोन पर तो चलेगे ही |

मैं पहले भी मोबाइल पर पोस्ट लिख चूका हूँ …जैसे

सुदूर बैठकर अपने कंप्यूटर को मोबाइल से कंट्रोल या री-स्टार्ट करें(Control PC from mobile)अपने मोबाइल को पीसी के वेब-कैम की तरह यूज करें
अब आपकी मुट्ठी में होंगे सारे हिंदी अखबार (अपने मोबाइल पर हिंदी या क्षेत्रिय दैनिक पढ़े)
यु-ट्यूब को करलो अपनी मुट्ठी में

चलो अब आते हैं आज के मुद्दे पर ..दरअसल मैं इस पर पोस्ट लिखने के लिए काफी दिनों से सोच रहा था | चलो आज ये काम कर ही डालते हैं |

१.Snaptu

सबसे पहले मैं जिस एप्स(Apps) का नाम लूंगा …वो मुझे काफी पसंद हैं …काफी दिनों से चला रहा हूँ | सब कुछ आ जायेगा ..आपके मोबाइल में …चलो इसका स्क्रीनशोट ही देख लो |

Snaptu000119

Snaptu000128

जो आजकल सबकुछ है …वो यहाँ भरपूर है …यानि सोशल नेटवर्किंग …फेसबुक, ट्विटर आदि | खासकर आप जब इसका ट्विटर चलाएंगे , तो कहेंगे वाह …

दूसरी बात हम “ब्लोगर” को क्या चाहिए …ब्लॉगजगत की ताज़ातरीन जानकारी ..वो भी व्यवस्था है ..या कहो जुगाड ..”News/RSS” एप्स(Apps) के जरिये आप अपने गूगल रीडर की फ़ीड्स को पढ़ सकते हैं | वो भी आकर्षक ढंग से |

और हम जैसों के लिए तो यहाँ …मानों सबकुछ है ..Mashable.com, Lifehacker.com,Gizamo,Techcrunch आदि आदि |

और तो और cricinfo,picasa,flickr,weather info,और अभी तमाम एप्स हैं यहाँ |

वैसे अब ज्यादातर मोबाइल कंपनियां इसको In-built देने लगी हैं |

http://www.snaptu.com/download

2. Nimbuzz

हमेशा आप अपने Gtalk, Yahoo Massenger, MSN,AOL और भी बहुत से दोस्तों चैट कर सकते हो |

micromax-q3-image_regional-avatarइतना ही नहीं इससे आप अपने Skype दोस्त से बतिया भी सकते हैं | और तो और अगर दोस्त ओनलाईन है तो फाईल भी ट्रान्सफर कर सकते हो |

साथ ही अपने फेसबुक से भी हमेशा कनेक्ट रह सकते हो |

www.nimbuzz.com

3. Mobile GMaps

तीसरी चीज जो जरूरी होनी चाहिए …वो आपके मोबाइल में मैप्स …कोई बात नहीं आपके मोबाइल में जीपीएस नहीं है |

इस एप्स(Apps) से आप अपने लो-एंड(Low-end) फोन में भी Google Maps, Yahoo Maps, MSN Maps, Wikimapia को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हो वो भी बेहद आकर्षक ढंग से |

http://www.mgmaps.com/

4.Emoze

एक और बात रह गयी अभी स्मार्टफोन और आपके फोन में …पुश ईमेल(Push Email) | जिसके बारे में अकसर सुना जाता है | हाँ आप भी अपने जावा फोन में भी पुश ईमेल(Push Email) फीचर का लाभ उठा सकते है | emoze

फ्री है, जब कोई नयी मेल आएगी …आपको सूचना मिलेगी | ये लगभग सभी ज्यादा प्रचलित ईमेल सर्विस को सपोर्ट करता है |

www.emoze.com

5.Opera Mini

जब मोबाइल एप्स(Apps) की बात चली और ब्राउजर की बता न हो . ….ऐसा कैसे हो सकता है | तो मैं यहाँ Opera Mini को ही रखूँगा | वैसे तो और भी ट्राई किये ..पर ऐसा नहीं मिला |

खासकर हम जैसों के लिए इसका एक फीचर …बड़े ही काम का है …”बिना हिंदी सपोर्टिड फोन में भी हिंदी साईट दिखा देना |”

opera-mini

http://m.opera.com/

वैसे और ब्राउजर इस प्रकार है :

UC Browser
Bolt
Teashark

हाँ अगर आप TechTouch को अपने मोबाइल पर पढ़ना चाहते है तो ये पता याद रखिये :

http://techtouch.wirenode.mobi





 

Sunday

भूल जाईये “क्रेडिट कार्ड” और “कैश” को, भुगतान कीजिये “नोकिया मनी(Nokia Money)” से

हम मोबाइल फोन के उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का जरिया नहीं रहा गया है,बल्कि पूरी चलती फिरती दुनिया आपके हाथ में आ चुकी है | दिन व दिन नयी तकनीक आ रही है| और जीवनशैली को अधिक से अधिक आसान बनाती जा रही है |

एक जमाना था जब बैंक में लंबी लंबी कतारें सिर्फ पैसे निकालने के लिए लगाती थी ..ATM के आने से दुनिया ही बदल गयी ..क्रेडिट कार्ड ने भुगतान करने की दुनिया बदल डाली |

पर अभी अपने देश करीब 97% दुकानदार या रिटेलर ऐसे है जिनके पास क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं है ..साथ ही उपभोक्ता या ग्राहकों की भी एक बड़ी संख्या है | लेकिन लगभग सभी दुकानदार या रिटेलरों के पास आज मोबाइल फोन तो जरूर होगा | ऐसे में पेमेंट अगर मोबाइल के जरिये होने लगे तो कैसा रहेगा ?

ये सिर्फ भुगतान ही नहीं ..आपस में फंड ट्रांसफर करने के लिए भी …

हाँ नोकिया ठीक ऐसी सर्विस पर काम कर रहा है ..नाम है “नोकिया मनी” …आईये देखते ये क्या है ?तथा कैसे काम कर ती है ?

ed_phone_nokia_money_220x330-en-in

      इस सर्विस से फंड ट्रांसफर करना उतना ही आसान है, जितना एसएमएस करना | पायलट सर्विस की रूप में ये पिछले साल सितम्बर में पुणे में “येस बैंक” के साथ मिलकर नोकिया इसे लॉन्च भी कर चुकी है | इसके लिए आपको पहले पंजीकृत होना होगा | इसमे दो तरीके के खाते(एकाउंट) है: इजीपे (Easy Pay) और दूसरा इजीसेंड(Easy Send).

     इजीपे (Easy Pay)  सरल है जिससे आप अपना utility bills पे कर सकते हो, तथा मोबाइल फोन को रिचार्ज कर सकते है | ये एकाउंट आसानी से खुल जाता है, कुछ जरूरी दस्तावेजों(पहचानपत्र, फोटोग्राफ, रेसीडेंस प्रूफ आदि) के साथ आप किसी प्रमाणित Mobile Money Service retailer से संपर्क कर सकते है |

अब बात आती है इजीसेंड(Easy Send) …ये अकाउंट थोडा जटिल है ..पर इजीपे (Easy Pay)  के आलवा इसमे कई सारी अतिरिक्त खूबियां हैं | इसमे आपको कुछ ज्यादा पहचान साक्ष्य दस्तावेज जमा कराने होंगे | इसकी प्रक्रिया थोड़ी लंबी चलती है |

लेकिन इसके जरिये आप सिर्फ मोबाइल फोन रिचार्ज, या बिल भुगतान ही नहीं बल्कि दूसरे “नोकिया मनी” यूजर को अच्छी खासी रकम भी ट्रांसफर कर सकते हैं|फिलहाल दोनों के पास “येस बैंक(Yes Bank)” का खाता होना चाहिए | यह राशि 10,000 से 50,000 ` तक हो सकती है।

नोकिया के अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2013 तक भारत में मोबाइल से फंड ट्रांसफर करने वालों की संख्या 1.28 बिलियन डॉलर होगी।

आप क्या कहेगें इस बारे में ?

Thursday

सुदूर बैठकर अपने कंप्यूटर को मोबाइल से कंट्रोल या री-स्टार्ट करें(Control PC from mobile)

मैंने पहले भी एक पोस्ट लिखी थी जिसमे बताया था कि अपने पीसी को सुदूर बैठकर कैसे ट्विटर शट-डाउन या रि-स्टार्ट कैसे करें | आज मैं यहाँ चर्चा कर रहा हूँ कि यही काम आप अपने मोबाइल से कैसे कर सकते है |

एक एप्लिकेशन है PC in My Hand जो आपको सुदूर बैठे अपने कंप्यूटर को कंट्रोल करने की सुविधा देगा| ये एप्लिकेशन iPhone, Android, BlackBerry, Windows Mobile/PPC, Nokia/Symbian, Palm, ipad आदि प्लेटफोर्म वाले मोबाइल फोन्स पर काम कर सकेगा |

step1

इसके लिए आपका पीसी  network interface card (NIC) से लेस होना चाहिए, साथ ही वो router से कनेक्ट हो | और आपको पीसी Wake on LAN (WOL) फंक्सन सपोर्ट करता हो | सेटिंग के बारे में ज्यादा जानकारी यहाँ दी गयी है |

कुछ फीचर्स
  1. आप अपने आपस में फाइल ट्रांसफर भी कर सकते है|
  2. वेबकेम के जरिये ऑफिस या घर पर निगरानी भी कर सकते है |
  3. रि-स्टार्ट, शट-डाउन साथ ही कुछ और भी कमांड रन कर सकते है |

डाउनलोड कीजिये

तो हैं ना कमाल का ..अच्छा लगा हो तो प्रतिक्रिया जरूर देना|

और हाँ मैंने आज दूसरे चिट्ठों पर नयी पोस्ट लिखीं है ..उनको भी जरूर पढ़ें

सुनना भी एक कला है (C++)
आज की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (ज्ञानांजलि)

ट्विटर पर मेरी प्रोफाइल यहाँ है| 

Sunday

अब मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने की दिक्कत खत्म, कैमरे वाली बैटरी (AAA Batteries) से चलेगा मोबाइल

मोबाइल बेशक क्रन्तिकारी उपकरण है, इसने बिलकुल ही जीवन शैली बदल दी है | मोबाइल की दुनिया में रोज नयी नयी तकनीकें आ रही है | लेकिन लगभग सभी लिथियम-आयन बैटरियों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें चार्ज करना पडता है |

कभी कभी ऐसी स्थिति आ जाती है , कि आपके फोन की बैटरी डाउन होती है ,और आपको चार्ज करने का कोई विकल्प भी मौजूद नहीं होता है | ऐसी स्थिति में आपके पास कोई विकल्प नहीं रह जाता है |

ये स्थिति शहरों में तो कम पर ग्रामीण इलाकों में बहुत ही ज्यादा है,जहाँ दो या तीन तीन दिन तक बिजली के दर्शन ही नहीं होते है | या कहीं कहीं तो बिलकुल बिजली है ही नहीं |

अब ऐसी दिक्कतों से छुटकारा मिलने वाला है ,अपने देश की एक कम्पनी Olive Telecom ने हाल ही में एक ऐसा फोन  Olive FrvrOn लॉन्च किया है, जो AAA Batteries (सामान्यतः जो बैटरियां जो कैमरे या दीवार घड़ियों में चलती है |) से चल सकता है | ऐसा नहीं है ये सिर्फ इन्ही बैटरियों से ही चलेगा, अन्य मोबाइल फोन की तरह परम्परागत बैटरी तो होगी ही इसमे |

olive1

ये फोन अपने तरीके का देश का पहला फोन है, साथ ही कीमत भी बहुत कम 1699 रु० है |

साथ ही इसमें 1.5” की कलर डिस्प्ले स्क्रीन,एफएम रेडियो,स्पीकर फोन,पोलीफोनिक रिंगटोन्स की सुविधा भी है  |

हिंदी/अंग्रेजी दो भाषायों को सपोर्ट करता है,200 कोंटेक्ट्स की फोनबुक,गेम आदि भी है |

तो हैं ना बढ़िया फोन कम दाम में | 

Thursday

अपने मोबाइल को पीसी के वेब-कैम की तरह यूज करें

wwigo-vs-webcam-skype-youtube

जी हाँ अगर आपके पास वेब-केम नहीं है, और आप इंटरनेट पर विडियो चैट, विडियो कांफेरेंसिंग, या विडियो कैप्चरिंग करना चाहते है, तो एक बढ़िया “जुगाड’ है आप अपने मोबाइल फोन (Symbian Series 60) के कैमरे को अपने पीसी के वेब-केम के स्थान पर यूज कर सकते है |

इसके लिए आपको एक टूल डाउनलोड करना पड़ेगा, जिसमे दो एप्लिकेशन होंगें एक आपके पीसी पर इंस्टाल होगा और दूसरा आपके मोबाइल पर |

ये एप्लीकेशन आप फ्री में यहाँ से डाउनलोड कर सकते है | हाँ इसके लिए आपके पीसी तथा मोबाइल फोन में ब्लूटूथ की सुविधा होनी चाहिए |

अगर आप यूएसबी केबल  से कनेक्ट करना चाहते है तो एक दूसरा एप्लीकेशन है : Mobiola® Web Camera जिसे आप यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |

इसी तरह का एक और एप्लीकेशन है जो एक बंगलौर की सोफ्टवेयर कम्पनी द्वारा बनाया गया है :- WWIGO (Webcam Wherever I GO जिसे “वीगो” कहते है, आप इसे यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |

मेरे हिसाब से Mobiola® Web Camera बढ़िया है, वैसे आप तीनों में से किसी एक को ट्राई करके देख सकते है |

Sunday

अब आपकी मुट्ठी में होंगे सारे हिंदी अखबार (अपने मोबाइल पर हिंदी या क्षेत्रिय दैनिक पढ़े)

जैसा कि मोबाइल आज एक कम्युनिकेशन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है | 3G, मोबाइल इंटरनेट, आदि से और सशक्त हो गया है | साथ ही कई तरह के सोफ्टवेयर तथा एप्लीकेशन इस दुनिया को और भी रंगीन बना देते है | अपने देश में मोबाइल इंटरनेट, 3G, जैसी सेवायों को इस्तेमाल करने वालो की एक विशाल संख्या है , तथा लगातार बढ़ रही है |

देश में कई सारे मोबाइल एप्लीकेशन तथा सोफ्टवेयर मौजूद है | मैं यहाँ आपको एक बहुत ही सशक्त मोबाइल एप्लीकेशन  के बारे में बता रहा हूँ ,जिसके जरिये आप भारत के 20 से ज्यादा एवं 9 अलग अलग क्षेत्रीय भाषायों में समाचार पत्र को अपने मोबाइल पर पढ़ सकते है | आपके फोन में बस इंटरनेट कि सुविधा एक्टिवेट होनी चाहिए | साथ ही आपका मोबाइल एप्लीकेशन तथा सोफ्टवेयर  को इंस्टाल करने की सुविधा से युक्त होना चाहिए | आपका मोबाइल सिम्बियन(symbian),एंड्रोइड (Android), या कोई स्मार्टफोन या ब्लैकबेरी ओएस (OS) पर आधारित होना चाहिए |

नोकिया के लगभग सारे मल्टीमीडिया फोन सिम्बियन(symbian) ओएस (OS) पर आधारित होते है | खैर चलो अब उस एप्लीकेशन पर आते है , इस एप्लीकेशन का नाम है न्यूजहंट (NewsHunt) जो कि आप अपने मोबाइल के ब्राउजर के URL बॉक्स में ये एड्रेस इंटर करके डाउनलोड कर सकते है |
 
 

या फिर आप इस नंबर 57333 पर hunt टाइप करके एसएमएस कर सकते है | आपको लिंक एसएमएस से भेज दी जायेगी |

या फिर आप इस यहाँ क्लिक करके सीधे अपने पीसी पर डाउनलोड कर सकते है |
 

धन्यवाद

 

Friday

यु-ट्यूब को करलो अपनी मुट्ठी में

यू-ट्यूब के बारे में बार बार ज्यादा क्या है ? दिन एक बार तो आप जाते ही होंगे | साथ ही कुछ विडियो को सुरक्षित भी रखना चाहते होगे ? पीसी पर डाउनलोड करने के को कई सारे आप्शन है | मैंने भी बताये है | अगर विडियो आप अपने मोबाइल पर देखना चाहते हो तो उसे ब्लूटूथ से या डेटा केबल से पीसी से फ़ोन में डालना होता है | अगर यु ट्यूब के विडियो सीधे आपके मोबाइल में ही डाउनलोड हो तो कैसा रहेगा | आपका फ़ोन GPRS युक्त होना चाहिए , साथ ही आप अपने सर्विस प्रदाता से इंटरनेट डेटा प्लान (इन्टरनेट ) एक्टिवेट होनी चाहिए |  रतनजी ने एक बार एयरसेल के 98 रु में पुरे महीने अनलिमिटेड इन्टरनेट कनेक्शन के बारे में बताया था | वो सही रहेगा , खैर कोई भी हो |

वैसे यूट्यूब की मोबाइल साईट भी है | यहाँ कुछ साईट बता रहा हूँ, जोकि आपको अपने यहाँ ही युट्यूब के सारे विडियो को सर्च करने की सुविधा देती है , तथा उसे 3GP और MP4 में मुफ्त में  डाउनलोड करने की भी सुविधा देती है | आप अपने मोबाइल फ़ोन के वैप (WAP) ब्राउजर के URL बॉक्स में डालिए और, डाउनलोड कीजिये | मोबाइल फ़ोन के  ब्राउजर  के बेहतर विकल्प के लिए आप UCWEB ब्राउजर  को यूज कर सकते है | जिसमे इन-बिल्ट डाउनलोड मेनजर आपकी डाउनलोड स्पीड को और भी तेज कर देगा |

 

1.Blueapple:

 ये साईट मेरे हिसाब से सबसे बढ़िया है | यहाँ आप यु-ट्यूब के अलावा, कई और विडियो साईट से भी डाउनलोड कर सकते हो | यहाँ आपको विडियो 3GP (लो क्वालिटी एवं हाई क्वालिटी ) फोर्मेट में मिलेगा | साथ ही यहाँ अगर आप सिर्फ ऑडियो ही डाउनलोड करना चाहते हो , वह आप्शन भी शामिल है |

 

 ये भी एक बढ़िया साईट है , यहाँ भी आपको बहुत सारे आप्शन मिलेगे |

 3.Unbannedfans

4.cupish

5. video.winksite.com/