:::: MENU ::::
Showing posts with label टिप्स एंड ट्रिक्स. Show all posts
Showing posts with label टिप्स एंड ट्रिक्स. Show all posts

Thursday

ब्लॉग को सर्च इंजन के अनुकूलतम बनाने के लिए कुछ सुझाव (Tips for search engine optimization)

ब्लॉग बनाने के बाद, सबसे अहम कदम होता है, कैसे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे | वो होगा तब जब गूगल पर सर्च करने पर आपका ब्लॉग शुरूआती परिणामों में शामिल हो |

इसके लिए आपको अपने ब्लॉग को सर्च इंजन के अनुरूप Optimize
करना पड़ेगा, जिसे सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन (SEO) भी कहते है
इसमे मुख्य बातें जो आपको ध्यान रखनी हैं वो ये हैं :

सबसे पहले तो अपना ब्लॉग प्रमुख सर्च इंजन में सबमिट जरूर कर दें |

गूगल के लिए: www.google.com/addurl/?continue=/addurl

याहू के लिए: http://siteexplorer.search.yahoo.com/submit

बिंग के लिए: www.bing.com/webmaster/SubmitSitePage.aspx

seo_services
१. शीर्षक आकर्षक हो, हो सके तो English के भी कुछ शब्द हों  
२. ज्यादा से ज्यदा साईटों या ब्लॉग पर अपने ब्लॉग का लिंक शेयर करें (लिंक एक्सचेंज)
३. अपने ब्लॉग को सोशल नेटवर्किंग साईट (फेसबुक, ट्विटर, ऑरकुट) पर भी शेयर
करते रहे , जिससे नए पाठक मिले  |
४. ब्लॉग सामग्री गुणवत्ता पूर्ण हो, पहले चेक कर ले कि क्या इस पर पहले लिखा जा चूका है?
५. दूसरों के ब्लॉग पर भी कमेन्ट करें, जिससे आपके ब्लॉग पर नयी कमेन्ट मिलेंगी
६. अपने ब्लॉग की फीड को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें
७. टॉपिक से जुड़े पोपुलर कीवर्ड को अपनी पोस्ट में जरूर शामिल करें
८. सभी ब्लॉग अग्रिग्रेटर (apnablog.com, hamarivani.com , blogmandli.com , hi.indli.com , raftaar.in, blogs.sulekha.com आदि ) पर अपना ब्लॉग जरूर सबमिट करें
९. कुछ ब्लॉग डायरेक्टरी जैसे indliblogger.in blogs.oneindia.in
, http://www.hindiblogs.org/ , Blogadda.com पर भी अपने ब्लॉग को सबमिट करें

10 कुछ विजेट्स जैसे linkwithin, wibiya toolbar, popular posts आदि जरूर लगाये|

कुल मिलाकर, ज्यादा से ज्यादा पाठक बनाने की कोशिस करें|

Friday

ब्लॉग को मोबाइल के अनुकूल बनाने का सबसे सरल तरीका (Blog on mobile)

अस्वस्थता के कारण इतने दिनों तक ब्लॉग नहीं लिख पाया | इतने दिनों में ब्लॉग के साथ साथ पीसी से भी दूर रहना  पड़ा, पर मोबाइल से आप लोगों के ब्लॉग को पढता रहा |

इसी दौरान एक तरीका मिला, जिससे की किसी भी ब्लॉग को आप मोबाइल के अनुकूल बना सकते है | और ये बहुत सरल था |  वैसे तरीके और भी है, जिनमे से कुछ का जिक्र मैं पहले कर चुका  हूँ |

blogger_sony_ericsson_phone

इस तरीके में आपको बस इतना करना हैं , ब्लॉग के URL के अंत में ?m=1 जोड़ दीजिए |

बस अब ब्लॉग आपके मोबाइल बिना किसी दिक्कत के, सुन्दर तरीके से दिखेगा |

जैसे:
http://techtouchindia.blogspot.com/?m=1

ये तरीका सिर्फ ब्लोगर के ब्लॉग के लिए है |

हाँ  अगर आप चाहते हैं की जब कोई आपका ब्लॉग मोबाइल से एक्सेस करे तब उसे स्वतः ही मोबाइल टेम्पलेट मिले ..तो उसके लिए ब्लॉगर(Blogger) की ये सेटिंग चेंज करनी पड़ेगी |

Dashboard > Settings > Email & Mobile tab

लेकिन ये सुविधा फिलहाल Blogger in Draft, में हैं |

Tuesday

ट्विटर(twitter) के लिए कीबोर्ड शोर्टकट कीज(Shortcut Keys)

Twitter Logo


अभी कुछ दिनों पहले आपको फेसबुक के कीबोर्ड शोर्टकट कीज बतायीं थीं | चलो अब ट्विटर के बारे में हो जायें | वैसे शोर्टकट कीज से समय की बचत तो होती ही है |

 

 

Action                Shortcut Key

Home                                      g h

Replies/Mentions                      g r

Profile                                      g p

Favorites                                  g p

Messages                                 g m

Create New Message                 m

Go to User                               g u

Favorite                                      f

New Tweet                                n

Reply to a Tweet                       r

Retweet                                    t

Move to Next Tweet                   j

Move to Previous Tweet            k

Scroll Page Down                  space

Scroll Page Up                 shift+space

Quick Search/Find               /

Close any Open window       Esc

             कोई एक्स्ट्रा की (Alt,Ctrl) दबाने की जरूरत नहीं ..जैसे होम पेज पर जाने के लिए पहले g और फिर h प्रेस कीजिये |  एक बार तो जरूर आजमाईये, और बताईये |

वैसे ट्विटर पर मैं यहाँ मिलूंगा |

http://twitter.com/rahul_sr

Sunday

फेसबुक(Facebook) के लिए कीबोर्ड शोर्टकट कीज(shortcut keys)

Facebook-icon

फेसबुक तो आप चलाते ही होंगे | कुछ लोग तो इसे समय बर्बाद करना कहते है | मैं तो कहूँगा ..अगर समय बर्बाद की करना है ..सलीके से किया जाये | हाँ हाँ कुछ कीबोर्ड शोर्टकट कीज यहाँ शेयर करना चाहता, जिससे की आप फेसबुक पर और भी “फास्ट” हो सके है |

 

 

 

 

  • Alt+?: Search                                 (सर्च बॉक्स में कर्सर पहुंचाने के लिए)
  • Alt+m: Compose a new message  (नया सन्देश लिखने के लिए)
  • Alt+1: Home page                          (होम पेज)
  • Alt+2: Your profile page                 (प्रोफाईल)
  • Alt+3: Friend requests                  
  • Alt+4: Your messages
  • Alt+5: Notifications
  • Alt+6: Account page
  • Alt+7: Privacy
  • Alt+8: Facebook's Facebook page
  • Alt+9: Facebook Terms/Agreement
  • Alt+0: Facebook help center
  • ये शोर्टकट तो हर ब्राउजर में काम करेंगे ..यदि आप फायरफोक्स इस्तेमाल करते हैं तो Greasemonkey script की जरिये आपको अधिक शोर्टकट कीज मिल सकते हैं |

    एक स्क्रिप्ट है ..FFixer  ..काफी उपयोगी हो सकती है ..फेसबुक यूजर्स के लिए |

    Thursday

    ब्लॉग में MP3 Player इम्बेड करने का सबसे सरल तरीका [with Playlist]

    कभी कभी जरूरत पड़ती है कि ब्लॉग में ऑडियो फाईल अन्तःस्थापित(इम्बेड) करनी है, जिसके के आपके पाठक/श्रोता उसे ऑनलाइन सुन सकें | इसे आप “पॉडकास्ट” भी कह सकते है | तो इसके कई तरीके है ,,जिनमे से एक तरीका मैंने काफी पहले बताया था |

    दूसरा तरीका …आप http://archive.org पर जाकर अपनी ऑडियो फाईल अपलोड कर दीजिए ..वहाँ आपको आपकी फाईल के लिए प्लेयर का कोड मिल जाएगा |

    या आप गूगल रीडर के पॉडकास्ट प्लेयर का उपयोग कर सकते है | जिसक कोड निम्न है |

    <embed type="application/x-shockwave-flash"
    src="http://www.google.com/reader/ui/3523697345-audio-player.swf"
    flashvars="audioUrl=MP3URL" width="400" height="27" quality="best">
    </embed>


    बस audioUrl के जगह अपनी अपना ऑडियो URL लिखना है | लेकिन ये सारे तरीके तब तो ठीक है ..जब आपको सिर्फ एक फाईल इम्बेड करनी है ..क्योंकि प्रत्येक फाईल के लिए अलग से कोड लगाना पड़ेगा | अगर आप कई सारी फाईल्स को एक साथ Playlist के रूप में देना चाहते है, और इतना लंबा चौड़ा कोड नहीं लिखना चाहते है ..सिर्फ एक  साधारण HTML की लाईन ..तो तरीका बता रहा हूँ



    Yahoo Media Player yahoo-player



    बस चित्र के तरह .सिर्फ तीन स्टेप्स:



    1. सबसे पहले आप dashboard--> Design - -> Edit HTML में जाकर </head> सर्च कीजिये |

    बस ठीक इससे पहले ये कोड पेस्ट कर दीजिए |और सेव(Save) कर दीजिए |



    <script type="text/javascript" src="http://mediaplayer.yahoo.com/js"></script>



    2. अब जब कभी आपको किसी भी पोस्ट में MP3 files लिंक करना चाहे हो ..Edit Html (Post Editor) में ऐसे लिंक करें |


    <a href="http://mediaplayer.yahoo.com/example1.mp3">First link</a>


    URL के जगह में अपनी फाईल का URL. कई सारी फाईल जोड़ सकते हो |


    3. बस अब आपके पाठक/श्रोता जब भी लिंक पर क्लिक करेंगे | Yahoo Media Player आ जायेगा ..ठीक ऐसे ..


    yahoo-player2




    हैं न बढ़िया और सबसे सरल …



    चलो आपको Demo दिखा देते है | नीचे पांच गाने दे रहा हूँ |



    यमला पगला दीवाना (शीर्षक गीत)


    कितना प्यारा वादा है (लाता और रफ़ी)


    कुछ तो लोग कहेंगे (रफ़ी)


    रुक जाना नहीं (किशोर कुमार)


    जिंदगी एक सफर है सुहाना (किशोर कुमार)

    Monday

    यू-ट्यूब विडियो के किसी भी मनचाहे भाग को आप शेयर कर सकते है ..

    कल यू-ट्यूब पर एक विडियो देख रहा था, पूरा विडियो तो पसंद नहीं आया पर उसका एक अंश अच्छा लगा | अब सिर्फ उतने ही अंश को शेयर करने का मन हुआ ..तो कैसे?

    एक तरीका मिला: SnipSnip.it

    snipsnip-it

    बस पहले URL enter कीजिये, उसके बाद कब से कब तक का आप विडियो रखना चाहते है |

    snipsnip-it-2

    बस कोड मिल जाएगा ..और शेयर कर दीजिए …जैसे

    cropped with SnipSnip *उद्देश्य सिर्फ कामेडी है |

    Friday

    अब तक का फाइल लॉक(File Lock) करने का सबसे पावरफुल तरीका :

     
    गूगल में lockdir.exe टाईप करे और डाउनलोड करे
    और ट्राय करे. जिस फोल्डर्स को आपने लॉक किया है, अगर गलती से उस फोल्डर में Lockdir.exe डिलीट हो जाये तो कही से भी Lockdir.exe  कॉपी करके उस फोल्डर में डालकर अपना पुराना पासवर्ड डाल दे. सब फाइले वापस आ जाएगी.

    कई प्रोफाइल और आइडेंटिटी में एक साथ साइन इन रहने का उपयोगी टूल

     हम  पति और पत्नी दोनों ब्लोगिंग करते हैं और नेट का इस्तेमाल करते हैं. कुछ समय पूर्व हमारे सामने समस्या होती थी कि किसी एक का ब्लॉग अथवा ईमेल आईडी लागइन होता तो दूसरे को लागिन करने के लिए या तो एक को अपना एकाउंट साइन आउट करना होता था, अथवा किसी अन्य ब्राउज़र का सहारा लेना होता था.. इसी तरह अगर  यदि  आपकी अनेक जीमेल(अथवा अन्य) एकाउंट हैं  तो आप को एक साथ साइन इन रहने के लिए अनेक ब्राउज़रों का सहारा लेना पड़ सकता है. अथवा एक बार में एक ही एकाउंट को साइन इन कर सकते हैं.
    मोज़िला फायरफोक्स ब्राउज़र में  इस तरह की समस्या का सटीक हल है,जिससे  आप अलग अलग अनेक आईडी प्रोफाइल  में एक साथ साइन इन रह सकते हैं, इसके लिए आपको पहले एकाउंट को साइन आउट करने की आवश्यकता नहीं होगी.और न ही किसी अन्य ब्राउज़र के इस्तेमाल की ज़रूरत होगी
    1. इसके लिए आप सबसे पहले यदि आप कोई अन्य ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हैं तो मोज़िला फायरफोक्स ब्राउज़र डाउनलोड और इंस्टाल करें
    2. तत्पश्चात मोज़िला फायर फोक्स का ऐडवन मल्टी फोक्स  इंस्टाल कर लें
    3. फायर फोक्स ब्राउज़र को रीस्टार्ट करें
    4. ब्राउज़र में ऊपर बाएं फ़ाइल आप्शन पर क्लिक करने पर Open in a New Identity Profile लिखा हुआ नजर आएगा 
    5. इस पर क्लिक करते ही नया मोज़िला ब्राउज़र खुल जाएगा जिस पर यू आर एल के स्पेस के दाहिने 2 लिखा हुआ नजर आएगा जिसका आशय है यह दूसरी प्रोफाइल अथवा पहचान के साथ साइन इन करने के लिए तैयार है.इसी तरह आप एक साथ जितने चाहें उतनी प्रोफाइलों में एक साथ साइन इन रह सकते हैं .
    प्रस्तुति  - पद्म सिंह

      Wednesday

      अपने ब्लॉग के पते से “Blogspot.com” हटाकर ..उसे (.tk)डोमेन का नाम दीजिए ..बहुत ही सरल ..बिलकुल फ्री

      सभी का सपना होता है ..उसकी अपनी साईट हो ..इस सपने को साकार करने के लिए Blogger.com ने काफी मदद की है | फ्री में अपना ब्लॉग ..अब तो बहुत सारी साईट्स हैं जो फ्री ब्लॉग बनाने की सुविधा देते है |  पर एक ही बात है ..जो शायद किसी को भी पसंद ना आती हो ..वो सामान्य साईटों के अड्रेस (.com,.in,.org,net आदि) की वजाय इन फ्री के ब्लोग्स में सबडोमेन(Sub-domain) जैसे blogspot.com,wordpress.com आदि लगा  होता है |

      डोमेन: डोमेन नाम वह नाम है जिसका इस्तेमाल हम वेबसाईट तक पहुंचने के लिये करते है. अक्सर ये .com या फिर आपके राष्ट्रीय विस्तार के साथ समाप्त होता है

      अगर ये सबडोमेन (blogspot), अगर आपके ब्लॉग पते से हट जाए और आपको अपना मनपसंद नाम चुनने का विकल्प भी मिले, बस अंत में blogspot.com की जगह .tk को जायेगा | ..वो भी बिलकुल फ्री में …बहुत ही सरल |

      उदहारण के लिए: मेरा ब्लॉग एड्रेस है http://techtouchindia.blogspot.com 

      और नया एड्रेस: http://techtouch.tk

      चलो हम बताते है …आपको सिर्फ इस साईट पर जाना है और अपने ब्लॉग का अड्रेस भरकर ..अपना नया मनपसंद पता चुनना है | आप DNS वगैरह की चिंता मत करिये ..सबकी व्यवस्था है |

      क्योंकि ये भी एक डोमेन ही है, जिसे Tokelau देश की सरकार चलाती है |

      और हाँ वेबसाईट हिंदी में भी है |

      dottk

      .DotTK

      ये कैसे काम करता है  … इसके बारे अधिक जानकारी हिंदी में यहाँ है |

      तो हैं ना कमाल का …..

      Monday

      बीबीसी हिंदी रेडियो के कार्यक्रमों(Programme) को डाउनलोड करने बेहद सरल एवं लीगल तरीका

      बीबीसी मेरा एकमात्र पसंदीदा समाचार स्त्रोत, जिसे मैं करीब जब 8-10 साल का था, तब से सुनता आ रहा हूँ ..दादाजी (जिन्हें हम बाबा कहतें थे) सुनते थे …फिर जब मैंने देश दुनिया को जाना तो उनके साथ बैठकर समाचार सुनने लगा | फिर तो इसके कार्यक्रम होते ही है इतने सटीक और लाज्लब कि फिर इसका पक्का श्रोता बन गया |

      bbc

      वहां सिर्फ एक माध्यम था (तब)..समाचार सुनने का ..बाद में घर में टेलीविजन आया ..लेकिन बीबीसी नहीं छोड़ा …जब दिल्ली आया तो सिर्फ बीबीसी के लिए वो पुराना रेडियो साथ ले लाया …पर यहाँ देखा …तो दुनिया ही अलग है …

      सुनता रहा ….जब इंटरनेट की दुनिया से परिचय हुआ तो सबसे पहली साईट मैंने खोली थी ..वो थी www.bbchindi.com

      चलो अब ऑनलाइन सुनने लगा ..कभी कभी छूटने भी लगा ..रेडियो खराब हो गया …

      सोचा कोई तरीका सोचा जाये कि किसी खास कार्यक्रम को डाउनलोड करके सुरिक्षित अपने पास रख लिया जाये ..क्योंकि फिलहाल बीबीसी पुराने कार्यकर्म को उपलब्ध नहीं कराती है ..

      लेकिन इसके ऑडियो को डाउनलोड करना इतना आसान नहीं था ..कई डाउनलोड मेनेजर असफल हो गए ..कई और तरीके भी आज़माएं …

      आख़िरकार एक तरीका पता चला ..    Audacity के माध्यम से …

      आसान है ..सिर्फ के स्क्रीनशोट दे रहा हूँ …

      कार्यक्रम को चला दीजिए …और रिकार्ड बटन पर क्लिक कीजिये ..

      Audacity–Wave Out

      पर अब बीबीसी ने खुद ही ऑडियो डाउनलोड करने की सुविधा दी है ..किसी भी कार्यक्रम को आप डाउनलोड कर सकते है |लेकिन ये आपको बीबीसी की वेबसाईट पर नहीं मिलेगा ..बल्कि मोबाइल साईट के जरिये |

      पर आप मोबाइल साईट को पीसी पर ही खोल लीजिए | पता है :

      http://www.bbc.co.uk/hindi/mobile/index.shtml

      वैसे लिंक मैंने अपनी बगल-पट्टी में भी लगा रखा है |

       

      Saturday

      Wikipedia जैसी साईट खुद कैसे बनाएँ

      जैसा कि कुछ दिन पहले “रतन सिंह शेखावत” जी ने अपने ब्लॉग पर बताया था कि कैसे “अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?” उन्होंने इसका इतने सरल तरीके से विवरण दिया है ..कि यहाँ कुछ रह ही नहीं जाता है |

      पर मैं आज यहाँ उस तरीके ले अलावा कुछ तरीके आपके साथ साझा कर रहा हूँ कि कैसे Wikipedia जैसी साईट बनायीं जा सकती है |

      “Wiki वो वेबसाईट होती है, जो कितनी भी संख्या में आपस में जुड़े(interlinked) वेबपेज को बनाने तथा सम्पादित करने की सुविधा देती है |”

       

      Wikia

      wikia_com-400-400

      अगर ज्यादा मेहनत या पैसा खर्च करना नहीं चाहते है तो एक बढ़िया विकल्प है | यहाँ नयी Wiki बनाना उतना ही आसान है जितना ब्लॉग | साथ ही यहाँ कई सारी भाषायों में अपनी Wiki बनाने की सुविधा है | हिंदी, भोजपुरी,गुजराती,पंजाबी,कन्नड़ आदि सहित कई भारतीय भाषाएँ मौजूद है | यहाँ कई Wikis को विभिन्न कटेगरी में रखा गया है |

       
      Wikispaces

      wikispaces

      यहाँ आपको फ्री अकाउंट में आप सिर्फ एक Wiki पेज बना सकते है | फ्री अकाउंट में भी आपको असीमित यूजर्स,असीमित पेज, साथ सन्देश मिलेंगे| फाईल स्टोरेज के लिए 2 GB स्पेस और सारी स्टेंडर्ड फीचर्स मिलेंगे |

      जैसे WYSIWYG editor,फाइल अपलोड,डाउनलोड,लिंक,विजेट आदि|

      Wikidot

      logo_wikidot

      फ्री अकाउंट में 5 साईट, 300 MB स्पेस प्रत्येक के लिए,असीमित पेज,अलग से CSS पेज| और भी बहुत कुछ |

      ये तो हुई कुछ साईट्स जिनकी मदद से आप भी Wikipedia जैसी साईट बना सकते है, पर अगर आप ऑनलाइन साईट न चाहकर कोई डेस्कटॉप सोफ्टवेयर की तलाश में हों तब आप Zim की मदद लें |

      अगर आप और अधिक Wiki Software के बारे में जानना चाहते है तो इससे बढ़िया जानकारी कहीं नहीं मिलेगी |

       

       

       

       

      Friday

      सिर्फ एक Add-on जो YouTube की सभी जरूरतों के लिए काफी है ..

      जी हाँ कहा जाता हैं ना कि “सौ सुनार की तो एक लुहार की” …वैसे YouTube ब्राउजिंग का एक से बढ़कर नया अनुभव दिलाने के लिए Firefox के कई Add-on मौजूद है | पर जब आपको पता चले कि “सिर्फ एक ही Add-on ये सारी चीजें एक साथ दे दे” तो …

      youtube_icon.jpg

      तो भाई यही बढ़िया है ..चलो पहले खूबियां गिनाते है:

      १.YouTube से विडियो आप MP4,FLV, और MP3 फोर्मेट में कर सकते है |

      २.Black Background लगा सकते है |

      ३. सारी मौजूद क्वालिटी में आप विडियो देख सकते है|(बहुत ही आसानी से)

      ४.अपनी Playlist बना सकते हो |(बहुत ही आसानी से)

      ५. दर्जनों भर Skins हैं, जिनसे आप YouTube की पूरी लुक की बदल सकते हो |

      तो देर किस बात कि इंस्टाल करने के लिए चटका लगाएं |

                                                                      firefox

      Thursday

      अपने ट्विटर फ्रेंड को कीजिये फ्री में कॉल (फोन कॉल)

      काफी दिनों बाद आया हूँ ..पहले एक्जाम चल रहे थे फिर "घर(गांव)" चला गया | चलो अब हाज़िर हूँ
      ---------
      जी हाँ ये बिलकुल सही है , आप ट्विटर से मेसेज तो भेजते ही हैं , साथ ही आप इमेज, विडियो, पॉडकास्ट भी शेयर कर सकते हो | लेकिन क्या आपको पता है कि अपने ट्विटर फ्रेंड को फ्री में कॉल कर सकते है | वो बिना अपने फोन नंबर को शेयर करके | यानी आपकी निजता का भी पूरा ख्याल रखा गया है |
      चलो अब ज्यादा देर ना करके बताते है कैसे?
      एक साईट है Twit2Tel.com

      twit2tel Twit2Tel: Make Free Calls to Twitter Friends

      आपको क्या चाहिए होगा :
      1. ट्विटर अकाउंट
      2. Twit2Tel अकाउंट
      3. फ्रेंड जिसके पास उपर्युक्त दोनों अकाउंट हों
      कैसे करें फ्री कॉल:
      1.  एक बार Twit2Tel पर साइन-अप करने के बाद,Twit2Tel  के कंट्रोल पेनल में जाईये|
      2. अपनी प्रोफाइल वगैरह भरिये (फोन नंबर सुरिक्षित और प्राईवेट रखा जायेगा)
      3. अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कीजिये @twit2tel call <user name>
      4. Twit2tell आपको कॉल करेगा
      5. अब आप हो गए कनेक्टिड , आप अपने दोस्तों(Twitter) से बात करना स्टार्ट कर दीजिए 
      6. लेकिन यहाँ आप फ्री में बस 4 मिनट की अवधि की कॉल कर सकते, लंबी बात करनी है तो क्रेडिट ले लीजिए, या दोबारा से फिर 4-4 मिनट करके बात कर लीजिए |
      तो हैं ना काम की सर्विस
      ऐसा नहीं है इस तरह की यही अकेली सर्विस है और भी है ...इससे ही मिलती-झुलती , उनके लिंक दे रहा हूँ |आप खुद चेक कर लें |

      https://www.tweetcall.com/
      http://twitsay.com/
      http://pocketsapp.com/

      और हाँ पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजिये, और आप मुझे Twitter पर फोलो भी कर सकते है |
      http://twitter.com/rahul_sr





      Sunday

      “ट्विटर” पर अपने “फोलोअर” की संख्या कैसे बढ़ाएं

      “ट्विटर” निःशंदेह एक ऐसा मंच जिसे दुनिया भर के लोग अपनी बात को दोस्तों तथा लोगों तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे है | इसमे भारतीय भी बड़ी संख्या मे है | हाल ही मे आप देख ही रहे है ट्विटर का कमाल ,”सानिया मिर्ज़ा” हो या “शशि थरूर” या “ललित मोदी” या “प्रियंका चोपड़ा”….ये लिस्ट बहुत लंबी हो जायेगी |

      Twitter1

      तो आप भी अपनी बात बहुत सारे लोगों तक पहुंचाएं, आपके पास भी “ट्विटर” है …पर आपके जितने फोलोअर होंगें उतने लोगों तक ही तो बात पहुंचेगी | तो अब ज्यादा से ज्यादा फोलोअर कैसे बनाएँ जाएँ ?

      चलों यहाँ इसी मुद्दे पर चर्चा कर ली जाती है …वैसे तो आप अपनी मन-पसंद विषय, टोपिक, या कीवर्ड, के हिसाब से ट्विटर पर लोगों को सर्च कर सकते है , उन्हें फोलो कीजिये ….वे भी शायद आपको फोलो कर लें | एक तो ये तरीका हो गया | लेकिन इसकी गारंटी कम होती है |

      तो अब देखते है दूसरा तरीका, मैं एक साईट बता रहा हूँ , जहाँ पर पहले से ही कई यूजर रजिस्टर है वो आपको फोलो कर लेंगें | वो भी आपको अपने मन-पसंद  विषय, टोपिक, या कीवर्ड,लोकेशन चुनने का मौका भी मिलेगा | और ये फ्री सेवा भी है |

      http://twiends.com/

      और भी तरीके है

      http://twittgeek.com/

      मेरे इस पोस्ट के लिखने के पीछे एक और कारण है कि मैं अपनी अगली पोस्ट मे बताने जा रहा हूँ कि ट्विट्रर कैसे पैसे कैसे कमाएँ जायें ? तो बने रहिये “टेकटच” के साथ

      या तो आप “टेकटच” के फोलोअर बन सकते या ईमेल से प्राप्त कर सकते है |

      “फोल्डर” की बेकग्राउंड एरिया मे अपना मनपसंद वालपेपर लगाएं (ट्रिक)

      जैसे हम अपने “डेस्कटॉप” पर अति से अति सुन्दर वालपेपर लगाते है | पर जैसे ही हम किसी फोल्डर मे जाते है, तो फिर वही “सफ़ेद” रंग की बेकग्राउंड मिलाती है | और न ही एक्सपी मे ऐसी कोई सेटिंग है जिससे कि हम अपनी मनमुताबिक बेकग्राउंड इमेज लगा सकें , वैसे ये सुविधा विंडोज 98 मे थी | लेकिन चलो यहाँ चर्चा करते है कि ऐसी सेटिंग(ट्वीकिंग) हम एक्सपी मे कैसे  कर सकते है |

      १. सबसे पहले आपको जिस फोल्डर मे ऐसी सेटिंग (ट्वीकिंग) करनी है उसे “सिस्टम फोल्डर” बनाना होगा, जिसके आप “कमांड प्रोम्प्ट (cmd)” खोल लीजिए | अब वहां

      attrib +s D:\Test

      टाइप कीजिये,आप “Test” फोल्डर का नाम अपने फोल्डर के नाम के अनुसार चेंज कर लें |

      set_background_of_folder-1

      २. अब “नोटपेड” को ओपन कीजिये, और वहां नीचे वाला कोड पेस्ट कर दीजिए |

      [ExtShellFolderViews]











      {BE098140-A513-11D0-A3A4-00C04FD706EC} = {BE098140-A513-11D0-A3A4-00C04FD706EC}











       











      [{BE098140-A513-11D0-A3A4-00C04FD706EC}]











      Attributes=1











      IconArea_Image=path_of_the_wallpaper











      IconArea_Text=0x00000000








      कोड मे “path_of_the_wallpaper” की जगह जिस आप इमेज को आप वालपेपर की तरह यूज करना चाहते है, उसका पूरा “पाथ” लिख दीजिए अगर इमेज उसी फोल्डर मे है तो सिर्फ इमेज का नाम से काम चल जायेगा |IconArea_Text की वेल्यु चेंज करके आप बेकग्राउंड का कलर चेंज कर सकते है |जैसे सफ़ेद कलर के लिए  0x00FFFFF, हरे कलर के लिए 0x0000FF00,नीले कलर के लिए  0x00FF0000, लाल रंग के लिए 0x000000FF और पीले के लिए 0x0000FFFF आदि |



      ३. अब फाइल को उसी फोल्डर मे “desktop.ini” के नाम से सेव कर दीजिए | बस हो गया, अब ज़रा देखना उस फोल्डर को, नज़ारे बदले बदले लगेंगे |



      वैसे अगर आप इतनी मेहनत नहीं करना चाहते है तो एक “सोफ्टवेयर” डाउनलोड कर लीजिए, जो बिलकुल ऐसा ही का करेगा, नाम है "Windowpaper XP" और डाउनलोड




      करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये |



      कैसा लगा ………?






      Thursday

      “टेक्स्ट” को “एमपी3” में कन्वर्ट करने का बहुत ही सरल तरीका

      convert_to_mp3

      टेक्नोलोजी दिन व दिन उन्नत होती जा रही है | आज इंटरनेट पर तरह तरह के भाषा अनुवादक तो पड़े ही है, साथ अगर आपको लिखे हुए टेक्स्ट को आवाज में बदलना हो तो उसके लिए भी एक साईट है |

      जी हाँ लिखे हुए “टेक्स्ट” को वॉईस (“एमपी3”) में कन्वर्ट का करने का बहुत सरल उपाय है | आपको बस इस साईट पर जाना है : http://www.carryouttext.com/

      यह साईट आपको अपनी टेक्स्ट फाइल (.txt, .doc, .pdf, .ppt, .xls, .xml, html, csv) अपलोड करने का विकल्प देती है, बाद में उस फाइल को MP3 फाइल में कन्वर्ट कर देगी | बस आप इसे डाउनलोड कर लीजिए | और सुनिए अपने पीसी में या अपने मोबाइल में |

      इसके जरिये आप अपना ब्लॉग, कोई आर्टिकल, कोई कविता को आराम से आवाज़ में बदल सकते है | हैं ना कमाल की |

      हाँ एक बात और अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते है, या अभी तक बिना उत्तर वाले सवालों को भी देखिये तथा उनके उत्तर दीजिए ,इस साईट http://tech-qa.qhub.com पर आईये |

      *साइडबार में लगे हुए “पोल” में अपना “वोट” डालना ना भूलें |

       

       

      Friday

      बिना किसी सोफ्टवेयर के फोल्डर को पासवर्ड सुरिक्षित बनाएँ

      Open_Folder

      मैं पहले भी एक पोस्ट लिख चूका हूँ , जिसमे बताया था कि बिना किसी सोफ्टवेयर के किसी फोल्डर को लॉक कैसे करें | उसमे थोडा और परिवर्तन करके अब उसे पासवर्ड सुरिक्षित बनाने का तरीका यहाँ दिया है |अपने फोल्डर को किसी दूसरे व्यक्ति से बचाने के लिए अपने फोल्डर को सुरिक्षित रखने के लिए ढेरों सोफ्टवेयर मौजूद है | पर आईये यहाँ देखते है कि यह काम हम बिना किसी सोफ्टवेयर के कर सकते है |

      सबसे पहले आपको एक .bat file (बैट फाइल) बनानी पड़ेगी, जिसके लिए नीचे दिया गये कोड को कॉपी करके नोटपेड में ज्यों का त्यों पेस्ट कर दीजिए | बस Password Here की जगह पर अपना पासवर्ड लिखना है | 

      Quote: cls
      @ECHO OFF
      title Folder Private
      if EXIST "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}" goto UNLOCK
      if NOT EXIST Private goto MDLOCKER
      :CONFIRM
      echo Are you sure you want to lock the folder(Y/N)
      set/p "cho=>"
      if %cho%==Y goto LOCK
      if %cho%==y goto LOCK
      if %cho%==n goto END
      if %cho%==N goto END
      echo Invalid choice.
      goto CONFIRM
      :LOCK
      ren Private "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"
      attrib +h +s "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"
      echo Folder locked
      goto End
      :UNLOCK
      echo Enter password to unlock folder
      set/p "pass=>"
      if NOT %pass%== password here goto FAIL
      attrib -h -s "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"
      ren "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}" Private
      echo Folder Unlocked successfully
      goto End
      :FAIL
      echo Invalid password
      goto end
      :MDLOCKER
      md Private
      echo Private created successfully
      goto End
      :End

      2. अब इस फाइल को “Key.bat”. नाम से सेव कर दीजिए | बस हो गया | अब आप जब इस फाइल पर डबल क्लिक करेंगें तो एक स्वतः फोल्डर “Private” नाम से बन जायेगा |

      बस आपको सारा अपना डाटा (जिसे आप सुरिक्षित रखना चाहते हो) को इस फोल्डर में डाल दीजिए |अब जब आपको फोल्डर को लॉक करना होतो Key.bat फाइल पर डबल क्लिक कीजिये |फोल्डर सुरिखित एवं छुप जाएगा | एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा , तो “y” प्रेस कर दीजिए |

      अब जब आपको अपने फोल्डर को खोलना होतो उसी फाइल Key.bat  पर फिर से डबल क्लिक कीजिये , अब आपसे एक पासवर्ड पूंछा जायेगा, जोकि आपने फाइल बनाते समय दिया था |

      ये तो हो गया तरीका :

      अब यहाँ एक बात हो सकती है , अगर कोई व्यक्ति थोडा थोडा ज्यादा चालाक हुआ तो वो आपकी बैट फाइल पर राईट क्लिक करके उसे नोटपेड के साथ खोलकर आपके पासवर्ड को जान सकता है , तो अब ऐसी स्थिति में क्या किया जाये ?

      मैं बताता हूँ ….आप अपनी बैट फाइल तो एक्जिक्युटेबल (.exe) में बदल दीजिए, इसके लिए आपको एक छोटा सा एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा जिसका नाम है Bat to Exe converter

      बस इस एप्लीकेशन को रन कर लीजिए, और अपनी Key.bat फाइल को key.exe फाइल में कम्पाईल कर लीजिए | और पुरानी Key.bat फाइल को डिलीट कर दीजिए |

      Thursday

      अपने मोबाइल को पीसी के वेब-कैम की तरह यूज करें

      wwigo-vs-webcam-skype-youtube

      जी हाँ अगर आपके पास वेब-केम नहीं है, और आप इंटरनेट पर विडियो चैट, विडियो कांफेरेंसिंग, या विडियो कैप्चरिंग करना चाहते है, तो एक बढ़िया “जुगाड’ है आप अपने मोबाइल फोन (Symbian Series 60) के कैमरे को अपने पीसी के वेब-केम के स्थान पर यूज कर सकते है |

      इसके लिए आपको एक टूल डाउनलोड करना पड़ेगा, जिसमे दो एप्लिकेशन होंगें एक आपके पीसी पर इंस्टाल होगा और दूसरा आपके मोबाइल पर |

      ये एप्लीकेशन आप फ्री में यहाँ से डाउनलोड कर सकते है | हाँ इसके लिए आपके पीसी तथा मोबाइल फोन में ब्लूटूथ की सुविधा होनी चाहिए |

      अगर आप यूएसबी केबल  से कनेक्ट करना चाहते है तो एक दूसरा एप्लीकेशन है : Mobiola® Web Camera जिसे आप यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |

      इसी तरह का एक और एप्लीकेशन है जो एक बंगलौर की सोफ्टवेयर कम्पनी द्वारा बनाया गया है :- WWIGO (Webcam Wherever I GO जिसे “वीगो” कहते है, आप इसे यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |

      मेरे हिसाब से Mobiola® Web Camera बढ़िया है, वैसे आप तीनों में से किसी एक को ट्राई करके देख सकते है |

      Wednesday

      अपने ब्लॉग/साईट में मिली नई टिप्पणियों की सूचना एसएमएस द्वारा फ्री में प्राप्त करें

      send-free-sms

      हम लोग पोस्ट लिखते है और फिर टकटकी लगा लेते है लोगों की प्रतिक्रियायों पर ……जरूरी भी है | खैर हमेशा तो कम्प्यूटर के सामने तो नहीं बैठा रहा जा सकता है | तो कैसे पल पल की रखे कि मेरे ब्लॉग पर क्या हो रहा है …..अगर ये खबर आपके मोबाइल पर एसएमएस से मिल जाये तो ?

      बढ़िया है न ? वैसे कोई सीधा तरीका तो नहीं है पर एक “जुगाड” है जिससे ब्लॉग पर आई हुई हर नयी टिप्पणी की सुचना आपको एसएमएस से मिल जाएगी |

      तो फिर हो जाईये तैयार

      १ सबसे पहले आपको इस साईट (Mail-to-Mobile) पर अपनी आईडी बनानी पड़ेगी, जहाँ आपको कुछ ऐसा 91xxxxxxxxxx.m3m.in पता मिलेगा | दरअसल ये साईट किसी भी मेल को आप तक एसएमएस करने की सुविधा प्रदान करती है |

      २. अब आपको पता ही होगा कि “ब्लॉगर” ने टिप्पणियों को आपको “मेल” से सूचित करने की सुविधा दे रखी है | बस उसे एक्टिवेट कर दीजिए | (Setting—>Comment--->Comment Notification Email”)

      ३. ये सूचना आपको आपकी “जी-मेल” वाले अकाउंट पर मिलेगी, अब “जी-मेल” से मेल को m3m.in  की सहायता से अपने मोबाइल पर लेनी है | उसके लिए अपने “जी-मेल” अकाउंट में जाकर Settings->Filters ->Create a New Filter तक जाईये |

      “From” फील्ड में blogger.bounces.google.com इंटर कीजिये |”Has the words” फील्ड में Comment इंटर कीजिये |

      ४ “Next Step” पर क्लिक कीजिये, “Forward it to” विकल्प को चुनिए, साथ m3m.in वाली ई-मेल आईडी भरिये | “create Filter” पर क्लिक करके कार्य को समाप्त कीजिये |step2_img

      बस हो गया ,जैसे ही नयी टिप्पणी आएगी, “ब्लॉगर” उसे “जी-मेल” पर भेज देगा, अब “जी-मेल” उसे m3m.in को और m3m.in उसे आपके मोबाइल पर |

      हैं ना अच्छी जुगाड |

      बहुत ही सीक्रेट “विंडोज रन कमांड्स” जोकि आपकी प्रोडक्टविटी को काफी बढ़ा सकते है |

      कंप्यूटर युग में वैसे तो “माउस” के आने से क्रांतिकारी परिवर्तन आये है, अगर “स्पीड” के मामले में देखा जाए तो “कीबोर्ड” की सहायता से काम करना काफी उपयुक्त रहता है| कई सारे “-शोर्ट-कट” कीज का जिनको जाकर आप “माउस” की कम से कम सहायता ले सकते है| कुछ तो “बेसिक” है, जो कि लगभग सभी को आते होंगे| कुछ “एडवांस्ड”…चलो यहाँ हम कुछ ऐसे ही “रन कमांड्स” यानि जो (Start--->Run) से एक्जीक्यूट होती है |

      वैसे आप (Start--->Run) तक पहुँचने के लिए कीबोर्ड शोर्ट-कट की (Windows Key+ R) की सहायता ले सकते है, मैं तो कहता हूँ, लीजिए .

       

                विवरण       कमांड शोर्ट-कट जोकि आपको Start--->Run(Windows Key+ R) में लिखना है |
      १. Bluetooth Transfer Wizard (ब्लूटूथ डिवाईस और कंप्यूटर के बीच कोई फाइल ट्रांसफर करने के लिए विजार्ड)         fsquirt


      २. Clipboard Viewer       clipbrd
      ३. Add/Remove Programs (कोई भी इंस्टाल सोफ्टवेयर या प्रोग्राम को एड करने या हटाने के लिए)      appwiz.cpl
      ४. Add Hardware Wizard       hdwwiz.cpl
      ५. Calculator       calc
      ६. Date/Time Properties      timedate.cpl
      ७. Direct X Troubleshooter (डाईरेक्ट एक्स से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान हेतु)     
           dxdiag
      ८. Disk Cleanup Utility (डिस्क पर पुरानी या जंक फाईल्स को हटा का स्पेस फ्री करने हेतु)     
            cleanmgr
      ९. Disk Defragment (एक्सेस स्पीड को बढ़ाने के लिए डिस्क की फाईल्स को पुनःव्यवस्थित करने हेतु)       
           dfrg.msc
      १०. Disk Management     diskmgmt.msc
      ११. Display Properties (जो परिणाम आपको डेस्कटॉप पर राईट क्लिक—>properties) करके मिलता है|)   
        control desktop या desk.cpl  या control  color
      १२. Dr. Watson System Troubleshooting Utility      drwtsn32
      १३ Event Viewer     eventvwr.msc
      १४. Folders Properties (किसी हाईड को शो कराने के लिए, या जो  परिणाम आपको My Computer--->Tools--->Folder Options में जाकर मिलता है)      
            control folders
      १५. Fonts      fonts
      १५. Game Controllers     joy.cpl
      १६. Group Policy Editor (XP Prof)     gpedit.msc
      १७. Internet Properties (जो  परिणाम आपको Internet Explorer--->Tools--->Internet Options में जाकर मिलता है)     inetcpl.cpl
      १८. Keyboard Properties    control keyboard
      १९ Local Users and Groups     lusrmgr.msc
      २०. Microsoft Chat (अधिक जानकारी क्लिक करके जान लीजिए)     winchat
      २१.  Mouse Properties     control mouse या main.cpl
      २२. Network Connections    control netconnections या ncpa.cpl
      २३ On Screen Keyboard बहुत ही जबर्दस्त     osk
      २४. Performance Monitor     perfmon
      २५. Phone and Modem Options    telephon.cpl
      २६. Printers and Faxes    control printers
      २७. Regional Settings     intl.cpl
      २८. Remote Desktop (ज्यादा जानकारी यहाँ से लेलें)     mstsc
      २९. Removable Storage     ntmsmgr.msc
      ३०. Shared Folders    fsmgmt.msc
      ३१. Sounds and Audio    mmsys.cpl
      ३२. System Configuration Editor      sysedit
      ३३. System Configuration Utility (बहुत की जरुरी यूटिलिटी, अधिक जानकारी यहाँ है|)   
           msconfig
      ३४ System Properties    sysdm.cpl
      ३५ Task Manager     taskmgr
      ३६ Telnet Client    telnet
      ३७. Utility Manager    utilman
      ३८ Windows Firewall     firewall.cpl
      ३९ Windows XP Tour Wizard    tourstart
      ४०. Wordpad    write

       

      ये तो थी कुछ एडवांस्ड कमांड्स जोकि कम लोगों को पता होती है | अब नीचे कुछ कॉमन कमांड्स दे रहा हूँ | या जिनकी जरूरत कम पड़ती है |

      Automatic Updates       

                      wuaucpl.cpl
      Free Cell Card Game                       freecell
      Hearts Card Game                          mshearts
      Spider Solitare Card Game                spider
      Minesweeper Game                         winmine

      System File Checker Utility (Scan Immediately)

      sfc /scannow

      System File Checker Utility (Scan Once At Next Boot)

      sfc /scanonce

      System File Checker Utility (Scan On Every Boot)

      sfc /scanboot

      System File Checker Utility (Return to Default Setting)

      sfc /revert

      System File Checker Utility (Purge File Cache)

      sfc /purgecache

      System File Checker Utility (Set Cache Size to size x)

      sfc /cachesize=x

      IP Configuration (Display Connection Configuration)

      ipconfig /all

      IP Configuration (Display DNS Cache Contents)

      ipconfig /displaydns

      IP Configuration (Delete DNS Cache Contents)

      ipconfig /flushdns

      IP Configuration (Release All Connections)

      ipconfig /release

      IP Configuration (Renew All Connections)

      ipconfig /renew

      IP Configuration (Refreshes DHCP & Re-Registers DNS)

      ipconfig /registerdns

      IP Configuration (Display DHCP Class ID)

      ipconfig /showclassid

      IP Configuration (Modifies DHCP Class ID)

      ipconfig /setclassid

       

      अगर जानकरी काम की लगी हो तो, “कुछ न कुछ जरूर कहिये” , क्यूंकि इससे “उत्साह” बढ़ता है |