Showing posts with label तस्वीरें. Show all posts
Showing posts with label तस्वीरें. Show all posts

Sunday

आपके लिए कुछ बहुत ही खूबसूरत वालपेपर

वालपेपर (Wallpaper) तो प्रत्येक कंप्यूटर की जान होते है …हर कोई अपने डेस्कटॉप को एकदम जीवंत रखना चाहता है | मैं यहाँ TechTouch पर कुछ ऐसे ही फ्री खूबसूरत वालपेपर की एक श्रंखला शुरू करने जा रहा हूँ | आज उसी का पहला भाग है …आप प्रतिक्रिया दीजिए कि ..ये शुरुआत आपको कैसी लगी …आगे और भी बहुत सुन्दर सुन्दर वालपेपर मिलेंगे |
एल्बम जोड़ रहा हूँ |

नीचे दिए एल्बम पर क्लिक कीजिये, पूरी एल्बम आपके सामने होगी ।


Tuesday

“विकिलीक्स(WikiLeaks)” पर आप पढ़ सकते है, कई गोपनीय/अतिगोपनीय सरकारी दस्तावेज

विकिपीडिया के जादू से तो आप वाकिफ हैं ही …इसी विकि शब्द से जुडी एक और साईट है विकिलीक्स(WikiLeaks) जहाँ कई ऐसे  गोपनीय/अतिगोपनीय दस्तावेजों को आप पढ़ सकते है, जिन्हें जनता से छुपाया गया है | पर मैं यहाँ एक बात साफ़ कर देता हूँ विकिलीक्स(WikiLeaks) विकिपीडिया का उत्पाद नहीं है, बल्कि ये Sunshine Press का प्रोजेक्ट है | रंगरूप विकिपीडिया से मिलाता झूलता, इरादे विकिपीडिया जैसे…और खरा भी उतर रहा है |

WikiLeakes

हाल ही समाचारों में आपने इसके चर्चे जरूर सुने होंगे, नहीं सुने तो एक दो इसके धमाकेदार “लीक्स(Leaks)” मैं यहाँ बता देता हूँ ..फिर आगे बढ़ता हूँ |

विश्व सन्दर्भ में:

१. 91,000 पेजों वाली “अफगान युद्ध डायरी” जो सैनिकों तथा इंटेलिजेंस अफसरों के द्वारा लिखी गयी है यहाँ मौजूद है| जो इस समय विश्व मीडिया में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है | इसमे पाकिस्तान सेना, अमेरकी सेना के कई राज़ खुलकर सामने आये है |

२.CIA report into shoring up Afghan war support in Western Europe, 11 Mar 2010

३.Update to over 40 billion euro in 28167 claims made against the Kaupthing Bank, 3 Mar 2010

भारत के सन्दर्भ में :

१.Confidential plans for 1.2 billion ID cards: Creating a Unique ID for every resident in India

२.  Indian Army Doctrine-part1 2004

और भी बहुत सारे

चलो अब और जानते है विकिलीक्स(WikiLeaks) के बारे में, अब आप ये कहेंगें कि जो लोग यहाँ ऐसे गोपनीय दस्तावेज उपलब्ध(अपलोड) कराते है, उनकी पहचान या सुरक्षा की गारंटी ? हाँ है इसका यहाँ प्रावधान…दस्तावेज अपलोड करने वाले की पहचान बिलकुल “अज्ञात” रखी जाती है |

ये तो साफ़ है …विचार क्रांतिकारी है ..दस्तावेजों पर एकदम कैसे विश्वाश कर लें? क्या इसका दुरपयोग(राजनैतिक लाभ या कोई और) नहीं होगा?

क्या देशों की इंटेलिजेंस एजेंसियां इसे बंद कराने का भरपूर प्रयास नहीं करेंगी?

तमाम सवाल …कुछ सवाल आपके मन में भी उमड़ रहे होंगें….जरूर बताएं …

Saturday

गांव से वापस आया हूँ, सोचा कुछ तस्वीरें शेयर की जायें

पिछले कुछ दिनों से मैं "ब्लोग दुनिया" से नदारद था तो पहले मेरे एक्जाम चल रहे थे और फिर मैं "घर" चला गया है| अब फिर से वापस आ गया हूँ | कुछ फोटोग्राफ्स लाया हूँ, सोचा क्यूँ ना शेयर किये जायें |
एक पुरानी भी पोस्ट है |

१. ये है मेरा गांव (संपर्क सड़क) (My Village)



2.ये है गांव के दक्षिण क्षेत्र में एक विशाल हरित क्षेत्र
(जिसका जिक्र मैं पिछली एक पोस्ट में कर चुका हूँ)

3.इसी क्षेत्र की एक और फोटो



४. मेरा घर (My House)

5..मंदिर (Temple)


६..श्री श्री 1008 पूज्य बाबाजी की समाधि


 7. ट्रांसफार्मर, जिससे पूरा गांव को जगमगाता है


  











 

8. जामुन का मौसम चल रहा है


९. खूब जमकर खाए जामुन


१० साथ ही मूंगफली भी




११. साथ ही "आम" भी



१२. ट्यूब-वेल


१३ बस

"बस" तो बस ...अभी इतने ही फोटो काफी बचे है अगली किसी पोस्ट में
फोटो की क्वालिटी 1.3 MP की है और सभी मोबाइल से लिए गए है |


Thursday

आईये चलते है कंप्यूटर के अतीत में (तस्वीरों में)

 
 
कंप्यूटर जो की आज मानव जीवन का पूरक बन चुका है | आईये देखते है कि वह अपने बचपने में कैसा था |
प्रत्येक तस्वीर को आप उस पर क्लिक करके बड़े साइज़ में देख सकते है | तथा तस्वीर के नाम में ही उसका विवरण लिखा है |