Showing posts with label ब्लॉग टिप्स एंड ट्रिक्स. Show all posts
Showing posts with label ब्लॉग टिप्स एंड ट्रिक्स. Show all posts

Thursday

ब्लॉग को सर्च इंजन के अनुकूलतम बनाने के लिए कुछ सुझाव (Tips for search engine optimization)

ब्लॉग बनाने के बाद, सबसे अहम कदम होता है, कैसे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे | वो होगा तब जब गूगल पर सर्च करने पर आपका ब्लॉग शुरूआती परिणामों में शामिल हो |

इसके लिए आपको अपने ब्लॉग को सर्च इंजन के अनुरूप Optimize
करना पड़ेगा, जिसे सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन (SEO) भी कहते है
इसमे मुख्य बातें जो आपको ध्यान रखनी हैं वो ये हैं :

सबसे पहले तो अपना ब्लॉग प्रमुख सर्च इंजन में सबमिट जरूर कर दें |

गूगल के लिए: www.google.com/addurl/?continue=/addurl

याहू के लिए: http://siteexplorer.search.yahoo.com/submit

बिंग के लिए: www.bing.com/webmaster/SubmitSitePage.aspx

seo_services
१. शीर्षक आकर्षक हो, हो सके तो English के भी कुछ शब्द हों  
२. ज्यादा से ज्यदा साईटों या ब्लॉग पर अपने ब्लॉग का लिंक शेयर करें (लिंक एक्सचेंज)
३. अपने ब्लॉग को सोशल नेटवर्किंग साईट (फेसबुक, ट्विटर, ऑरकुट) पर भी शेयर
करते रहे , जिससे नए पाठक मिले  |
४. ब्लॉग सामग्री गुणवत्ता पूर्ण हो, पहले चेक कर ले कि क्या इस पर पहले लिखा जा चूका है?
५. दूसरों के ब्लॉग पर भी कमेन्ट करें, जिससे आपके ब्लॉग पर नयी कमेन्ट मिलेंगी
६. अपने ब्लॉग की फीड को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें
७. टॉपिक से जुड़े पोपुलर कीवर्ड को अपनी पोस्ट में जरूर शामिल करें
८. सभी ब्लॉग अग्रिग्रेटर (apnablog.com, hamarivani.com , blogmandli.com , hi.indli.com , raftaar.in, blogs.sulekha.com आदि ) पर अपना ब्लॉग जरूर सबमिट करें
९. कुछ ब्लॉग डायरेक्टरी जैसे indliblogger.in blogs.oneindia.in
, http://www.hindiblogs.org/ , Blogadda.com पर भी अपने ब्लॉग को सबमिट करें

10 कुछ विजेट्स जैसे linkwithin, wibiya toolbar, popular posts आदि जरूर लगाये|

कुल मिलाकर, ज्यादा से ज्यादा पाठक बनाने की कोशिस करें|

Friday

ब्लॉग को मोबाइल के अनुकूल बनाने का सबसे सरल तरीका (Blog on mobile)

अस्वस्थता के कारण इतने दिनों तक ब्लॉग नहीं लिख पाया | इतने दिनों में ब्लॉग के साथ साथ पीसी से भी दूर रहना  पड़ा, पर मोबाइल से आप लोगों के ब्लॉग को पढता रहा |

इसी दौरान एक तरीका मिला, जिससे की किसी भी ब्लॉग को आप मोबाइल के अनुकूल बना सकते है | और ये बहुत सरल था |  वैसे तरीके और भी है, जिनमे से कुछ का जिक्र मैं पहले कर चुका  हूँ |

blogger_sony_ericsson_phone

इस तरीके में आपको बस इतना करना हैं , ब्लॉग के URL के अंत में ?m=1 जोड़ दीजिए |

बस अब ब्लॉग आपके मोबाइल बिना किसी दिक्कत के, सुन्दर तरीके से दिखेगा |

जैसे:
http://techtouchindia.blogspot.com/?m=1

ये तरीका सिर्फ ब्लोगर के ब्लॉग के लिए है |

हाँ  अगर आप चाहते हैं की जब कोई आपका ब्लॉग मोबाइल से एक्सेस करे तब उसे स्वतः ही मोबाइल टेम्पलेट मिले ..तो उसके लिए ब्लॉगर(Blogger) की ये सेटिंग चेंज करनी पड़ेगी |

Dashboard > Settings > Email & Mobile tab

लेकिन ये सुविधा फिलहाल Blogger in Draft, में हैं |

Wednesday

अपने ब्लॉग/साईट में मिली नई टिप्पणियों की सूचना एसएमएस द्वारा फ्री में प्राप्त करें

send-free-sms

हम लोग पोस्ट लिखते है और फिर टकटकी लगा लेते है लोगों की प्रतिक्रियायों पर ……जरूरी भी है | खैर हमेशा तो कम्प्यूटर के सामने तो नहीं बैठा रहा जा सकता है | तो कैसे पल पल की रखे कि मेरे ब्लॉग पर क्या हो रहा है …..अगर ये खबर आपके मोबाइल पर एसएमएस से मिल जाये तो ?

बढ़िया है न ? वैसे कोई सीधा तरीका तो नहीं है पर एक “जुगाड” है जिससे ब्लॉग पर आई हुई हर नयी टिप्पणी की सुचना आपको एसएमएस से मिल जाएगी |

तो फिर हो जाईये तैयार

१ सबसे पहले आपको इस साईट (Mail-to-Mobile) पर अपनी आईडी बनानी पड़ेगी, जहाँ आपको कुछ ऐसा 91xxxxxxxxxx.m3m.in पता मिलेगा | दरअसल ये साईट किसी भी मेल को आप तक एसएमएस करने की सुविधा प्रदान करती है |

२. अब आपको पता ही होगा कि “ब्लॉगर” ने टिप्पणियों को आपको “मेल” से सूचित करने की सुविधा दे रखी है | बस उसे एक्टिवेट कर दीजिए | (Setting—>Comment--->Comment Notification Email”)

३. ये सूचना आपको आपकी “जी-मेल” वाले अकाउंट पर मिलेगी, अब “जी-मेल” से मेल को m3m.in  की सहायता से अपने मोबाइल पर लेनी है | उसके लिए अपने “जी-मेल” अकाउंट में जाकर Settings->Filters ->Create a New Filter तक जाईये |

“From” फील्ड में blogger.bounces.google.com इंटर कीजिये |”Has the words” फील्ड में Comment इंटर कीजिये |

४ “Next Step” पर क्लिक कीजिये, “Forward it to” विकल्प को चुनिए, साथ m3m.in वाली ई-मेल आईडी भरिये | “create Filter” पर क्लिक करके कार्य को समाप्त कीजिये |step2_img

बस हो गया ,जैसे ही नयी टिप्पणी आएगी, “ब्लॉगर” उसे “जी-मेल” पर भेज देगा, अब “जी-मेल” उसे m3m.in को और m3m.in उसे आपके मोबाइल पर |

हैं ना अच्छी जुगाड |

Friday

ऑरकुट पर अपना ब्लॉग या साईट शेयर करने के बहुत ही सरल तरीके(ट्रिक्स)

xcfb

ऑरकुट निसंदेह भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साईट , जहाँ प्रतिदिन लाखों यूजर्स जाते है , ज्यादातर युवा होते है | अपने ब्लॉग को ज्यादा लोगों, तथा दोस्तों तक पहुँचाने के लिए बढ़िया स्थान | वैसे "ऑरकुट शेयर" का बटन अपने ब्लॉग पर लगा कर आप अपनी नयी पोस्ट को सीधे अपने ऑरकुट अकाउंट पर शेयर कर सकते है |

"ऑरकुट शेयर" बटन को अपने ब्लॉग पर लगाने के लिए ये कोड अपने ब्लॉग पर पेस्ट कीजिये |

<!-- Google Orkut Share Element -->
<div id="orkut_share" style="width:100%;">Loading</div>
<script src="http://www.google.com/jsapi" type="text/javascript"></script>
<script type="text/javascript">
  google.load('orkut.share', '1');
  google.setOnLoadCallback(function(){
    new google.orkut.share.Button({
      style:google.orkut.share.Button.STYLE_REGULAR
    }).draw('orkut_share');
  }, true);
</script>


 ऑरकुट पर ट्विटकुट नामक एप्लीकेशन से आप अपने ट्विटर पर किये गए लेटेस्ट अपडेट को अपने  ऑरकुट अकाउंट पर दिखा सकते है | अपने नए लेख को पहले ट्विटर पर अपडेट करिये , फिर ट्विटकुट अपना काम कर ही देगा |


खैर ये तरीके तो है ही , पर एक बहुत ही सरल तरीका है , वो "ऑरकुट शेयर" को  बुकमार्कलेट अपने ब्राउजर के फेवरेट बार एड करना | इसके जरिये ब्लॉग ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भ्रमण करते आप जहाँ कहीं बढ़िया जानकारी देखे, बस इस बुकमार्कलेट बटन पर क्लिक करे, वो पेज पहुँच जायेगा, आपके ऑरकुट अकाउंट पर आपके दोस्तों के बीच |


पर ये सब आप कैसे कर सकते है, इसके लिए आप इस पेज पर जाइये, अगर आप फाइरफोक्स पर है , तो बहुत ही आसान है , बस इस पेज पर दिख रहे "ऑरकुट शेयर" बटन को ड्रेग करके अपने फेवरेट बार में ड्राप(छोड़) दीजिए |


अगर आप इंटरनेट एक्सप्लोरर पर है , तो "ऑरकुट शेयर" बटन पर राईट क्लिक करके "अदद अ फवोरिते" पर क्लिक कीजिये | अन्य ब्राउजर के लिए भी निर्देश इसी साईट पर आंग्ल-भाषा में हैबस हो गया काम |


बस अब जब कोई बढ़िया पेज देखें, बस इस "बटन" जोकि आपके "फेवरेट बार" में होगा, पर क्लिक कीजिये |


सहायता के लिए कुछ स्क्रीनशोट यहाँ है |


१. फाइरफोक्स के लिए


२. इंटरनेट एक्सप्लोरर के लिए








अपडेट: (05/09/2010)


माफ़ी चाहता हूँ ..जो कोड गलत दिख रहा था |


अब सही कोड है …

Wednesday

अपने ब्लॉग या वेब-साईट को मोबाइल के अनुरूप बनायें

आज कल मोबाइल पर इन्टरनेट को सर्फ़ करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है इसमे भारत भी काफी आगे जा रहा है लगभग सभी दूर-संचार कम्पनियाँ नयी नयी इन्टरनेट स्कीम निकाल रहीं है सर्वे के अनुसार इसमे भारत के काफी आगे जाने की संभावना है ऐसे में मोबाइल पर दिखने वाली साईटों की भी जरूरत है ,तथा अच्छा भविष्य भी है आजकल कई सारी पोपुलर वेब-साईटों के मोबाइल वर्जन तैयार है मोबाइल वर्जन क्यूँ ? ..क्यूंकि मोबाइल पर दिखाने के वेब-साईट को मोबाइल के अनुरूप ढालना जरुरी है जैसे कम मेमोरी घेरे, छोटी स्क्रीन पर दिख जाए, जल्दी लोड हो जाए आदि तो अपनी वेब-साईट या ब्लॉग को मोबाइल के अनुरूप बनाने के लिए काफी साड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी चलो कुछ सरल तरीका ढूढे जिससे बिना कुछ ज्यादा किये अपनी वेब-साईट या ब्लॉग को मोबाइल साईट में बदल दें क्यूंकि मोबाइल साईट आगे चलकर काफी लाभदायक हो सकती है और बहुत सारे फायदे है तो आयो काम की बात करे यहाँ मैं कुछ साइट्स बतायूँगा जो काफी मददगार साबित होगी :


Mobify: Mobify मेरे हिसाब से सबसे बढ़िया साईट है ये आपकी वेब-साईट या ब्लॉग को बहुत ही आसानी से मोबाइल के अनुरूप बना देगी इसके लिए आपको साईट पर साइन अप करना होगा ,यहाँ दो तरह के अकाउंट है, बेसिक और पेड बेसिक बिलकुल फ्री है




इसके अलावा और भी साइट्स है जो इसी प्रकार की सेवा देतीं है जिन्हें मैं यहाँ लिंक सहित दे रहा हूँ

Ubik,


Mowser,


Mofuse


Movylo.