Saturday

अपनी ऐसी प्रोफाइल बनाएँ, जो सर्च इंजन के टॉप रिजल्ट्स में शामिल हो (बहुत ही आसान )

गूगल या इंटरनेट को लोग कुछ भी सर्च करने के लिए उपयोग करते है | जिसमे ज्यादातर बिजनेस रिलेटिड, किसी दोस्त को ढूँढने,अपने पास पड़ोस (क्षेत्र) से सम्बंधित आदि सर्च करते है | कभी कभी हम्हें किसी खास काम के लिए प्रोफेशनल व्यक्ति की जरूरत होती है | तो आप गूगल या कहीं और उससे रिलेटिड सर्च करते हो |
कभी कभी ऐसे ही अपने नाम को गूगल में सर्च करते है , और देखते है कि "अपना" नाम किस नंबर पर आ रहा है | अगर आप भी किसी प्रोफेशन से जुड़े है ,और आप चाहते है कि लोग आपको तथा आपके प्रोफेशन को जाने |


इन सभी कामों को बहुत ही आसान करने में एक वेबसाइट आपकी काफी मदद कर सकती है | वो है Naymz | बस यहाँ अपना अकाउंट बना लीजिए , और बना लीजिए

अपने  आप को पोपुलर | ये बिलकुल फ्री एवं बहुत जबरदस्त सेवा है | साथ ही आप यहाँ कई लोगों को नाम, प्रोफेशन, लोकेशन, उम्र, लिंग आदि के आधार पर सर्च भी कर सकते है |

तो देर क्या है , एक बार जाकर देखिये इस साईट पर |

Naymz

::::साथ आप तथा आपके परिवार को  "राठौड परिवार" की तरफ से "होली" की अग्रिम शुभकामनाएं :::::

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का सीरयल नंबर, प्रोडक्ट की आसानी से पता करें



कभी कभी हम अपनी विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (विंडोज 7,एक्सपी,विस्टा) की सीरियल नम्बर, प्रोडक्ट की, लाईसेंस कोड भूल जाते है | साथ ही दूसरी बार इंस्टाल करने के समय जब हम्हें इसकी जरूरत होती है , तो बहुत दिक्कत होती है | ऐसे एक छोटा सा टूल आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है |

ये है Windows 7 Key Finder |

इसका नाम जरूर Windows 7 Key Finder है पर ये विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी वर्जन के लिए उपयोग में लाया जा सकता है | यह टूल
सीरियल नम्बर, प्रोडक्ट की, लाईसेंस कोड के अलावा कई और जानकारी भी देगा जैसे Owner Name,Organization,वर्जन की जानकारी |

:::::साथ ही आप सभी हो "होली" की अग्रिम शुभकामनाएं ::::



 

Wednesday

सदी के कुछ सबसे खतरनाक कंप्यूटर वायरस

कम्प्यूटर का आविष्कार मानव जाति के लिए एक वरदान है | पर ये तो प्रकृति का नियम है कि जहाँ अच्छाई है वहाँ बुराई जरूर रही है | ऐसे कम्प्यूटर जगत में कंप्यूटर वायरस एक बुराई के रूप में हमारे लिए चुनौती बने है, ये चंद सरफिरे, आसामाजिक तत्वों का काम है | खैर जीत तो हमेशा सत्य की ही होती है | आज मैं यहाँ चर्चा करूँगा, कि अब तक के सबसे ज्यादा खतरनाक वायरस के बारे में | हाँ इनमे कुछ छूट भी सकते है, क्यूंकि इनकी खतरनाकता मापने के अलग अलग मानदंड हो सकते है, जैसे किसी वायरस पर काबू पाने में कितना श्रम करना पड रहा है, या उनसे हम्हें नुकसान कितना हो रहा है |

जहाँ तक सबसे ज्यादा खतरनाक वायरस की बात की जाये तो एक वायरस का नाम आता है , आईलवयू २०००(I LOVE YOU 2000)

१.     आईलवयू २०००(I LOVE YOU 2000):

यह वायरस मई ५,२००० को  फिलीपिंस से ""ILOVEYOU" सब्जेक्ट वाली मेल अटेचमेंट से फैला था | इसे फिलीपिंस  के ही दो युवा छात्रों  Reomel Ramones एवं Onel de Guzman ने बनाया था | इसकी भयानक इसी आंकड़े से लगायी जा सकती है कि ये मात्र एक दिन में पुरे अंतरजाल के १० फीसीदी हिस्से में फ़ैल चूका था | साथ ही इसकी वजह से लगभग           ५.५ मिलियन डालर का आर्थिक नुकसान भी हुआ था | ये वीबी स्क्रिप्ट (VB Script) में लिखा गया था | एक बार यूजर के अटेचमेंट को खोलने से यह अपने आपको यूजर के पीसी में कॉपी कर लेता था, तथा यूजर के एड्रेस बुक मौजूद सभी लोगों को एक एक अपनी कॉपी भेज देता था | साथ ही सिस्टम में भी काफी परिवर्तन कर देता था |

२.Melissa – 1999

                                                ये वायरस भी काफी खतरनाक साबित हुआ था | इसे मेक्रो (Macro) वायरस भी कहा जाता है | दरअसल ये वर्डप्रोसेसर (एमवर्ड 97,2000,2003) के जरिये फैलता था | ये संक्रमित पीसी से बढ़ी संख्या में मेल भेजता था, जिसके के लिए यह वर्ड मेक्रो का सहारा लेता था | साथ सिस्टम की जरूरी फाईल्स को डिलीट कर देता था | जैसे कि command.com, IO.SYS, NtDetect.com आदि | तथा इसके द्वारा भेजी जाने वाली मेल का नमूना नीचे दिया हुआ है | इससे लगभग ३०० से ४०० मिलयन डालर का आर्थिक नुकसान हुआ था | यह वायरस जानी मानी कंपनियों जैसे माईक्रोसोफ्ट, इंटेल, में बहुत ही जल्दी फ़ैल गया था, जिससे उन्हें अपना मेल सिस्टम बंद करना पडा था |

Subject: Extremely URGENT: To All E-Mail User - <current date>

Attachment: <Infected Active Document>

Body: This announcement is for all E-MAIL user. Please take note

that our E-Mail Server will down and we recommended you to read

the document which attached with this E-Mail.

 

३.     CIH a.k.a. The Chernobyl Virus

यह वायरस ताइवान के Chen Ing Hau के द्वारा लिखा गया था | यह वायरस भी अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा खतरनाक वायरसों में से एक माना जाता है | इसकी वजह से करीब २० से ८० मिलियन डालर का नुकसान हुआ था | यह विंडोज 95,98 की .EXE फाईल्स को संक्रमित करने में समर्थ था | साथ ही ये कंप्यूटर के मेमोरी में रह सकता था | हार्ड डिस्क  तथा बायोस(BIOS) के डेटा को ये ओवरराईट कर देता था |

४.     Solar Sunrise – 1998   

दरअसल ये कोई वायरस का नाम नहीं है | बल्कि उस घटनाक्रम (1-26 फरबरी 1998) का नाम है जब कुछ हैकरों  द्वारा करीब 500 कंप्यूटर को हैक करने का प्रयास किया गया था | इन  कंप्यूटरों में सरकारी, आर्मी, प्राइवेट सेक्टर के कंप्यूटर शामिल थे | पहले ये विश्वास किया जा रहा था कि ये सब इराक से किया जा रहा है, बाद में दो अमेरिकी तथा एक इजरायली युवा पकडे गए थे |

५.     Barrotes – 1993

इस वायरस से संक्रमित पीसी पर स्क्रीन पर कई लाईने दिखाई देती थी | यह पहला सबसे ज्यादा चर्चित वायरस माना जाता है, जोकि स्पेन में सबसे पहले पाया गया था | ये .COM तथा .EXE फाईल्स को संक्रमित करता था |साथ ही ये हार्ड-डिस्क के मास्टर बूट रिकोर्ड को भी ओवरराईट करता था |

ऐसे वायरसों की सूची यहीं खत्म नहीं हो जाती, इससे पहले तथा बाद में भी कई वायरस आये ...जिनकी चर्चा मैं अगली पोस्ट में करूँगा | क्या आपका किसी वायरस से सामना किसी वायरस से हुआ है , भगवान करे कि ना हो , पर अगर हुआ है तो आपके लिए सबसे खतरनाक वायरस कौन सा था ? आपके विचारों तथा सुझाव का हार्दिक स्वागत है |

Saturday

रेपिडशेयर शायद हर कोई परिचित होगा

इंटरनेट पर डाकुमेंट, विडियो फाइल, गेम्स, मूवीज शेयर करने की सबसे लोकप्रिय साईट
लाखों यूजर्स यहाँ फाइल शेयर तथा डाउनलोड करते है
वैसे तो ये सेवा फ्री भी है , पर फ्री के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पडता है , मसलन स्लो स्पीड, एक बार में एक ही फाइल डाउनलोड, टाइम वेट, केप्चा इमेज आदि आदि
इन्ही सारी दिक्कतों को दूर करने के लिए आज बहुत सारे ऐसे टूल्स इंटरनेट पर मौजूद है
आज मैं यहाँ इसी के बारे में चर्चा करना चाहता हूँ, कि कैसे "रेपिडशेयर" से बिना किसी दिक्कत के आसानी से डाउनलोड करें, तथा कौन से टूल सबसे बेहतर रहेंगे

१. समय की प्रतीक्षा (टाइम वेट) रोकने के लिए :
 अगर आप फायरफोक्स यूज करते है तो आप SkipScreen नामक एड-वन इस्तेमाल करके वेटिंग स्क्रीन से बच सकते है
अगर आप कोई दूसरे ब्राउजर पर काम करते है तो एक सोफ्टवेयर jDownloader. आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा
ये दोनों बिलकुल फ्री है
jDownloader. एक जावा बेस्ड सोफ्टवेयर है, जोकि फायरफोक्स के अपेक्षा मेमोरी भी कम (रेम) लेता है | (पूरा पढ़े) ......

Wednesday

इंटरनेट पर मौजूद टीचर्स के लिए रिसोर्सिस(संसाधन)

इंटरनेट पर शैक्षिक संसाधनों का अथाह भंडार मौजूद है | स्टुडेंट्स के लिए ऐसे कुछ स्त्रोतों के बारे में मैंने एक पिछली पोस्ट में बताया था | अब आज यहाँ चर्चा करते है , कि टीचर्स के लिए इंटरनेट पर रिसोर्सिस कहाँ कहाँ मौजूद है |
सबसे पहले बात करते है ,A to Z Teacher Stuff. साईट की |
१.       A to Z Teacher Stuff.
                     यहाँ आपको स्टुडेंट्स को बेहतर समझाने के लिए आईडिया, डाउनलोड के लिए भी सामग्री (जैसे लेसन प्लान, वर्कशीट, गेम्स, वीडियो आदि) अच्छी संख्या में मौजूद है | साथ ही कस्टम वर्कशीट मेकर टूल भी यहाँ पर मौजूद है , जिससे कि आप अपने हिसाब से वर्कशीट बनाकर प्रिंट कर सकते है | साथ किताबें,थीम्स,जनरल नोलेज से संबधित कई तथ्य मौजूद है |
२.       The Teachers Corner.
 
                         यहाँ लेसन प्लान के बारे में बहुत बढ़िया संसाधन मौजूद है | साथ ही यहाँ विडियो, आईडिया, तथा दूसरे टीचर्स के साथ चैटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है | जहाँ आप एक दूसरे से इन्फोर्मेशन तथा अपने अपने आईडिया बाँट सकते है | साथ टीचर्स के लिए जॉब, कैरियर से संबधित जानकारी भी यहाँ मौजूद है |
हाँ अगर आप टीचर के साथ ही आप ट्यूटर(दिल्ली) भी है, तो एक साईट मैं यहाँ बता रहा हूँ, वो आपके लिए काफी लाभकारी हो सकती है| साथ जो स्टुडेंट्स हायर क्लास के लिए कोचिंग (प्रतियोगी परीक्षाएं भी) की तलाश में है, उनके लिए भी ये साईट काफी लाभकारी हो सकती है, जो मैं नीचे लिंक सहित दे रहा हूँ | आप यहाँ अपने इलाके में बेहतर ट्यूटर तलाश सकते है |
साथ ही कुछ और साईट, जहाँ टीचर्स के लिए काफी कुछ मौजूद है |
अंत में एक निवेदन, अगर आपको इस तरह की कोई और साईट पता हो तो कमेन्ट के जरिये जरूर शेयर करें | तथा आप समझते है कि ये जानकारी आपके किसी दोस्त के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, तो इसे जरूर शेयर करें |
गुरुर देवो भव|

Saturday

विडियो साईटस जहाँ यू-ट्यूब से कई गुना बेहतर विडियो मौजूद है ...तो इन्हें भी देखिये

यू-ट्यूब बेशक विडियो दुनिया का बेताज बादशाह है | पर आज कई और भी साईट है, जहाँ पर आप यू-ट्यूब से भी बेहतर विडियो तथा फीचर्स मौजूद है | जब सुविधाएँ मौजूद है तो क्यों न उन्हें आजमाया जाये | आईये यहाँ उन्ही साईट के बारे में चर्चा करते है |

१.     Hulu

 

हूलू (HULU) वाकई बहुत ही जबरदस्त साईट है, जहाँ बेहतर क्वालिटी में टीवी प्रोग्राम तथा कई और विडियो मौजूद है | इस साईट की मुख्य विशेषता यहाँ उपलब्ध विडियो की क्वालिटी है |

 
२.     Blip.tv

 

ये साईट यू-ट्यूब की स्थापना वर्ष (२००५) में ही शुरू हुई थी | आज यहाँ सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि स्वन्त्रत रूप से फिल्ममेकर्स द्वारा तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) भी मौजूद है | ऐसे स्वन्त्रत रूप तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) की संख्या यहाँ लगभग 48,000 तक पहुँच गयी है | तथा इसके दर्शकों की संख्या लगभग 22,000,000 हो गयी है |

 
३.     5 Min

 

ये साईट काफी यूजफुल हो सकती है, खासकर जब आपको कोई कांसेप्ट या बात समझ नहीं आ रही हो | यहाँ ऐसे कई टोपिक पर मात्र ५ मिनट्स के विडियो भरे पड़े है | जो कि आपको समझाने में बहुत मदद करेंगे |

 
४.     Stickam
 

इस साईट पर आपको बेहतर से बेहतर लाइव चल रहे विडियो या सीरियल्स की स्ट्रीमिंग मिलेगी | यहाँ आप भी अपना शो चला सकते है | तथा पिछले स्ट्रीमिंग विडियो को भी देखने की सुविधा यहाँ आपको मिलेगी |

 
५.     Vimeo

 

जबर्दस्त साईट , यू-ट्यूब का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते है | यहाँ के विडियो की क्वालिटी बहुत ही बढ़िया है | साथ ही यहाँ विडियो सर्च करना बहुत ही आसान है | इसके लगभग ३ मिलियन मेम्बर बन चुके है , तथा लगभग १७००० विडियो प्रतिदिन अपलोड होते है |

 
६.     Blinkx

 

अब आप कंफ्यूज हो रहे होंगे कि किस साईट पर जाकर विडियो ढूढ़े जाये | चलो आप इस साईट पर जाकर लगभग सारे विडियो सर्च कर सकते है | ये बहुत ही जबर्दस्त विडियो सर्च इंजन है | अगर यहाँ मौजूद विडियो के कुल साइज़ की बात जाये तो लगभग ये ३५ मिलियन घंटे तक पहुँच जायेगी | वैसे इस काम के लिए आप गूगल विडियो सर्च को भी चुन सकते है | साथ एक और साईट World Wide Internet TV (WiiTV) जहाँ लगभग सारे विडियो उपलब्ध है |

कुछ और साईट :

http://www.atom.com/

http://bigthink.com/

http://www.ustream.tv/

www.metacafe.com/

http://www.brightcove.com/

http://stage6.divx.com/

http://www.veoh.com/

http://one.revver.com/revver

Wednesday

बिना ज्यादा किसी तकनीकी ज्ञान के एकदम “झक्कास” पोस्ट(ब्लॉग) लिखें |

एक अच्छा ब्लॉग लिखने में भी कई झमेले होते है | मसलन लुक, थीम, प्रजेंटेशन, सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन (इष्टमीकरण ), पेज रैंक आदि आदि | ये सभी तकनीकी टर्म्स एक सफल ब्लॉग के लिए बहुत जरूरी है | अगर आप इन चीजों से ज्यादा वाकिफ नहीं है , तो कोई बात नहीं|

एक वेब-टूल है, जिसकी चर्चा मैं यहाँ करने जा रहा हूँ, जो कि आपके ब्लॉग के लिए इन सारी बातों का ध्यान रखेगा | आपको सिर्फ अपनी पोस्ट इ-मेल से भेजने की जरूरत है | इसका नाम है –Posterous

यह एक माईक्रो-ब्लोगिंग प्लेटफोर्म है | यहाँ भी आपको ब्लागस्पाट की तरह ही आपको एक ब्लॉग मिलेगा | साथ ही एक पोस्ट एक साथ ही कई ब्लॉग-प्लेटफोर्म साईट पर पोस्ट कर सकते है | यानी मात्र एक इ-मेल से आपका ब्लॉग एक बढ़िया लुक,  सर्च इंजन ऑप्टिमाईजिड के साथ ब्लॉगर, वर्डप्रेस, फेसबुक, फ्लिकर, ट्विट्टर, यु-ट्यूब,        पिसाका तथा कई और साईट पर प्रकाशित हो जायेगा |

आपको सिर्फ एक इ-मेल करना है, और कुछ नहीं ....

साथ ये बिलकुल मुफ्त है , बस एक अकाउंट बनाने की देरी है | जब आपका अकाउंट बन जायेगा, तब आपको इस इ-मेल आईडी post@posterous.com पर मेल भेजनी होगी , उसी इ-मेल आईडी से जिससे आप रजिस्टर हुए है |

एक साथ स्वतः कई सारे ब्लॉग-प्लेटफोर्म साईट पर पोस्ट करने के लिए आप Manage सेक्शन में जाकर Autopost पर क्लिक करके , वहाँ मौजूद सर्विस में से कोई सी भी चुन सकते है |

तो आप इसे आज़मा के देखें |

 Posterous