Showing posts with label काम की वेब-साईट. Show all posts
Showing posts with label काम की वेब-साईट. Show all posts

Sunday

महँगी दवाइयों के समकक्ष, दूसरी सस्ती जेनेरिक दवाईयों (Generic Medicines) को ऑनलाइन (Online) कैसे सर्च (Search) करें ?

आजकल ज्यादातर डॉक्टर्स जो दवाईयां प्रीस्क्राइब्ड (prescribed) करते है, उनका महंगा होने के पीछे, कंपनियों की तरफ से डॉक्टर्स को मिलने वाला मोटा कमीशन या इंसेंटिव भी एक बड़ा कारण होता है | इसको आप ऐसे भी देख सकते है कि अगर हम समान रासायनिक लवणों (Salt) और सूत्र वाली वही दवा किसी कम पोपुलर कंपनी या बिना ब्राण्ड की (generic) दवा लेते है, तो काफी सस्ती पड़ती है |

ये बात पहले से पब्लिक डोमेन में है, इस पर सरकार भी जोर देती रहती है कि जेनेरिक दवाईयों को बढ़ावा दिया जाये, पर भारी बाजारवाद के चलते, आखिर में सब ‘आम आदमी’ को ही झेलना पड़ता है |

यहाँ मैं दूसरी बात ये भी कहना चाहूँगा कि आप शुरू में ही अपने डॉक्टर से ही आग्रह करें कि वो जेनेरिक मेडिसिन ही प्रीस्क्राइब करे, साथ अपने डॉक्टर की सलाह के बिना मैं यहाँ किसी दवा को अपने आप बदलने के लिए मैं यहाँ बिलकुल नहीं कहने वाला हूँ, यहाँ मैं जो वेबसाइट बताने वाला हूँ, उनसे आप जानकारी ले सकते है, अंतिम निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर विमर्श कर ले |

 

1. MedIndia.net

logo2

MedIndia.net पर आप मेडिसिन को जेनेरिक नाम के आधार, कंपनी के आधार पर उसके दूसरे समकक्ष मेडिसिन सर्च कर सकते हो, हाँ इस साईट पर विज्ञापनों और इसका यूजर इंटरफ़ेस की वजय से आपको थोड़ी से असुविधा हो सकती है , विज्ञापन  तो आप Adblock Plus Browser Add-on की मदद से हटा सकते हैं |

 

2. logoMyDawai: 
इस वेबसाइट का खास फीचर ये है कि इसके मोबाइल एप्लीकेशन भी है, जैसे एंड्राइड, एप्पल और फेसबुक एप्प , और दूसरा इसका वेब डिजाईन भी मोबाइल डिजाईन जैसा ही है, उसके साथ ही यहाँ पर जेनेरिक मेडिसिन, और दवाई निर्माता के नाम से भी सर्च कर सकते है |

 

3. MIMS.com   

1005811_10152433808939260_3589841348867010368_nMIMS.com का डेटाबेस (Database) सबसे ज्यादा प्रचलित और पोपुलर है, अपने देश में, मैं इसको यहाँ क्रम में थोडा नीचे इसीलिए रखा, क्योंकि इसकी इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना अकाउंट रजिस्टर ( जो फ्री है ) जरूरी है | रजिस्ट्रेशन के बाद, आप इसे यूज करके देखिये, ये एक बेहतर विकल्प है, जहाँ आपको मेडिसिन से सम्बंधित कई और जरूरी जानकारियां भी मिलती है |

 

4. Getdavai header_logo :
इस साईट का डेटा (Data) का स्त्रोत का तो पता नही, पर यहाँ से पोपुलर मेडिसिन ब्रान्ड्स के समकक्ष दूसरी कंपनियों की मेडिसिन के नाम तथा कीमत बढ़ी आसानी से सर्च कर सकते है |


5. HealthKartPlus.com  

logo_big

HealthKartPlus.com के भी मोबाइल एप्लीकेशन है, जो काफी मददगार साबित हो सकते है, साथ ही इस वेबसाइट हा यूजर इंटरफ़ेस और डिजाईन काफी बढ़िया है, और फीचर्स भी सभी है , कुल मिलाकर ये भीं एक बेहतर साईट है |

Friday

फ्री में वेबसाईट (.in Domain)...जल्दी करें ..और अपने बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाये (Free websites)

बिलकुल सही ..ना कोई स्पैम ..ना कोई छुपी शर्त ..एकदम फ्री में वेबसाईट वो भी .in Domain के साथ ..एक साल के लिए | ये अवसर आपके लिए लाया है  Indiagetonline, गूगल(Google), होस्टगेटर (HostGator.in), और आईसीआईसी बैंक(ICICI Bank) और FIS ME (Federation of Indian Micro & Small and Medium Enterprises) के सहयोग से ...

Getting business online

हाँ एक बात बता दूं ...मैं इसे टेस्ट करके देख चूका हूँ ...यानि अपनी साईट बना चूका हूँ ..बिलकुल फ्री ..

http://techtouch.in 

आईये इसके और फीचर्स पर एक सरसरी नज़र दाल लेते हैं :

1 एक साल के लिए बिलकुल फ्री, डोमेन बिलकुल आपका हो जायेगा ..आप चाहे तो इसे 60 दिनों बाद किसी दुसरे सर्विस प्रदाता से चेंज kar sakate हैं |

2. रजिस्ट्रेशन के समय आपसे पहचान के तौर पर PAN नंबर माँगा जायेगा |
3. 24X7 कस्टमर सपोर्ट आपको मिलेगा |

टोल फ्री नंबर 
1800-266-3000 







सारे टोल फ्री फोन नंबरों की जानकारी यहाँ से लें (Toll free numbers india)

अकसर आपको कंपनियों या सेवा प्रदातायों की सेवा में शिकायत या कोई सुझाव लेने के लिए कस्टमर केयर के नंबर की जरूरत पड़ जाती हैं | कभी कभी तो आपको ये नंबर पता होता है , कभी कभी इसकी तलाश करने में काफी दिक्कत होती हैं |

मैं यहाँ एक ऐसी साईट बता रहा हूँ, जहाँ देश के लगभग सारे टोल फ्री (जिन पर कॉल करने का कोई चार्ज नहीं लगता ) नंबर मौजूद है | काफी उपयोगी साबित हो सकती है |



Wednesday

अपने ब्राउजर से चलाये लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (Run Linux in your Browser)

क्या आपको लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम अच्छा लगता है , और आपके पीसी में लिनक्स नहीं है, या आप कहीं बाहर गए हुए है या आपको लिनक्स की थोड़े समय के लिए आवश्यकता है (खासकर स्टुडेंट्स के लिए ) या आप इसे इस्तेमाल तो करना चाहते हैं पर इंस्टाल नहीं आदि आदि |

तो आपको न तो कोई इंस्टालेशन करनी है, और आप लिनक्स का मज़ा ले सकते है , सिर्फ अपने ब्राउजर के यूआरएल बक्से में मात्र एक एड्ड्रेस टाईप करके |

वो है :http://bellard.org/jslinux/

image

 

 

 

 

 

 

 

 

फायरफोक्स, इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9, , सफारी , क्रोम ओपेरा ब्राउजर सपोर्ट है

Read this article in English

Sunday

अपना डेटा(Data) का बेक-अप(Back-up) ऑनलाइन सुरिक्षित रखें |

pendrive में डाटा तो सब रखते है लेकिन उसके खोने पर दुःख बहुत होता है। तो क्यों न pendrive का backup ऑनलाइन रखा जाये जिससे जरूरत पड़ने पर डाटा हर जगह उपलब्ध हो जाये फ़िलहाल कुछ ऑनलाइन डाटा storage की वेब साईट जो काफी मददगार हो सकती है
जैसे
A-Drive:
adrive.com पर आप 50 gb तक डाटा रख सकते है वो भी फ्री हलाकि कुछ उच्च सेवाओ के लिए ये ६$ तक का शुल्क लेती है और अधिक मात्र में डाटा रखने पर १३$ तक का शुल्क लेती है लेकिन बेसिक उपभोक्ताओ के लिए यह एकदम निशुल्क है।A-drive
cx.com
cx.com पर १० gb तक डाटा रख सकते है और इसकी खासियत यह भी है की इस डाटा को आप अपने मोबाइल या अन्य portable यंत्रो द्वारा भी उपयोग में ले सकते है।

cx 
DropBox:drop-box

अगर आप चाहते हैं कि आपका कोई फोल्डर (बेक-अप फोल्डर) स्वतः ही ऑनलाइन तुल्यकालन(synchronization) जाये, तो आप Dropbox को इस्तेमाल कर सकते है | एक बार इसका क्लाईंट (Client) अपने पीसी पर इंस्टाल कीजिये, ये एक फोल्डर बना देगा, जिसका डेटा स्वत ही आपके ऑनलाइन अकाउंट से पहुँच जायेगा | फ्री अकाउंट में 2 GB स्टोरेज मिल जायेगी |

Monday

यू-ट्यूब विडियो के किसी भी मनचाहे भाग को आप शेयर कर सकते है ..

कल यू-ट्यूब पर एक विडियो देख रहा था, पूरा विडियो तो पसंद नहीं आया पर उसका एक अंश अच्छा लगा | अब सिर्फ उतने ही अंश को शेयर करने का मन हुआ ..तो कैसे?

एक तरीका मिला: SnipSnip.it

snipsnip-it

बस पहले URL enter कीजिये, उसके बाद कब से कब तक का आप विडियो रखना चाहते है |

snipsnip-it-2

बस कोड मिल जाएगा ..और शेयर कर दीजिए …जैसे

cropped with SnipSnip *उद्देश्य सिर्फ कामेडी है |

Thursday

English Movies के लिए हिंदी सबटाइटल(Subtitles) कैसे ढूंढे

जैसा की मैंने आपको "Tech-QA" से आपको पहले भी परिचय कराया था, जोकि मेरा एक छोटा सा प्रयास था, कि "हिंदी" में ही तकनीकी समस्यायों का समाधान मिल सके | परिणाम काफी बढ़िया रहा ..कई लोग जुड़े ...अब ये संख्या 98 तक पहुँच चुकी है | तो वहीँ पर कल "सोनू" भाई ने सवाल पूछा था, कि कैसे English movies को हिंदी में कन्वर्ट किया जा सकता है | मैं कोई सटीक उत्तर तो नहीं दे पाया, शायद Dubbing  software से जुड़ा हो |  अगर आपको ऐसा कोई तरीका पता हो तो जरूर बताईये |

पर मैंने इसका एक दूसरा उपाय सुझाया है, वो हैं subtitle के जरिये |
वहां यहाँ भी साझा कर रहा हूँ |

Subtitles जिससे आप आवाज को अपनी भाषा में पढ़ सकते है, जिसे लिखित भाषांतर देना भी कहते है |

इसके लिए आपको मूवी के लिए Subtitles ढूंढ़नी होती है  उसके लिए एक बढ़िया और सरल सोफ्टवेयर बता रहा हूँ |
subtitles-379173-1279099547

Subtitles 1.1
Download Link: subtitles.com.br/subtitles.htm
इन्स्टाल कर लेने के बाद, मूवी फाईल पर जब आप राईट क्लिक करेंगें,
तो आपको किस भाषा में Subtitles सर्च करना है, उसका आप्शन मिलेगा ..(हिंदी
भी है)
सर्च कर लीजिये ..डाउनलोड कीजिये
अगर आप VLC Player इस्तेमाल करते है तो,  video-> subtitle Track --> Load file.
Subtitles search
करने के विकल्प और भी हैं, जैसे
opensubtitles.org/
www.subs.to/
www.subtitlesync.com.ar/en
www.5sub.com/
anysubs.com/
www.divxsubtitles.net/
एक और सोफ्टवेयर:

SubtitleSearch

sourceforge.net/projects/subtitlesearch/

Wednesday

इन्टरनेट से बिलकुल विज्ञापन फ्री एसएमएस भेंजें ..[Send ads free SMS)

सबसे पहले मैंने इन्टरनेट पर जिन साईटों के बारे में जाना ..उन में से फ्री में एसएमएस भेजने की सुविधा देने वाली | शुरुआत में 160by2.com फिर sms7.in(440 char) और फिर तो कई जैसे way2sms.com,Ibibo, आदि आदि |

वैसे ये साईटस ..आम हो चुकी है | पर इनमे एक ही दिक्कत होती है ..कि एसएमएस के अंत में छोटा सा विज्ञापन | वैसे इनके सहारे तो वो हम्हें फ्री में सर्विस दे रहे है |

आज मैं यहाँ दो तरह की साईट की चर्चा करूँगा ..एक तो जैसा की शीर्षक में …कि बिलकुल विज्ञापन रहित एसएमएस कैसे भेंजें ..वो भी बिलकुल फ्री …

whozzat:

ये मात्र फ्री एसएमएस भेजने की साईट ही नहीं है ..पर ये बिलकुल twitter की तर्ज पर तैयार की गयी है |

whozzat-1

बिलकुल यहाँ आपको ट्विटर जैसा ही माहौल मिलेगा | आप एक दिन 100 SMS फ्री भेज सकते हो (सिर्फ भारत में).

whozzat-2

अब दूसरी तरह ही ..अकसर हम ..इन साईटों पर रजिस्टर के झंझट में नहीं पड़ना चाहते ..या फिर कोई दूसरा कारण हो सकता है ..कि कोई ऐसी साईट को जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन के एसएमएस भेजने की सुविधा दे |

हाँ ..तो बता रहा हूँ एक ऐसी ही एक साईट …बिलकुल टेस्ट की हुई है |

Bollywoodmotion 

bm

दूसरा प्लस पॉइंट …इस साईट से आप 500 char तक लंबे एसएमएस भेज सकते है |

अब चलो एसएमएस पर पोस्ट लिखी ही है ..तो कुछ और साईटें बता ही दी जायें |

http://www.mycantos.com/
http://www.smsjunction.com/
http://smsnow.in/
http://www.youmint.com/
http://mysmsindia.com/
http://www.indyarocks.com/send/free-sms
http://www.smswala.co.in/
http://isms.ibibo.com/ (300 char)
http://www.codesms.com/(320 char)

अगर आपको भी ऐसी ही कोई बढ़िया साईट मालूम हो तो जरूर शेयर करें |

 

Thursday

इन्टरनेट पर टाइम पास करने के मजेदार तरीके(Best Time pass)

वैसे तो समय बहुत ही कीमती है ..किसी के पास समय नहीं …पर कभी कभी ऐसा समय भी आ जाता है कि समय कटता नहीं ..या फिर हम इन्टरनेट पर एकसरता से बोर हो जाते है | कुछ नया चाहते है …

भाई थोडा बहुत तो मौज-मस्ती मांगता ही है ..वैसे भी काफी दिन हो गए “टेकटच” पर कोई मौज-मस्ती वाली पोस्ट के |

चलो आज चलते है :

1. Find Frank a job:

क्या अभी आपके पास कोई काम नहीं है …चलो Frank की मदद करते है | जी हाँ Frank साहब को आपकी जरूरत है | बस चलते जाईये ..और जहाँ कोई काम दिखे ..वहाँ माउस से जोर से पकड़ कर पर ऊपर से खींचकर डाल देना है | हाँ छोड़ना …नहीं …

Get a jobअगर Frank साहब मुसीबत में फंस जाए तो ..वहाँ से जोर से पकड़ कर निकाल लेना …काम कमीं नहीं है |

 

2. अब देखते हैं कि आप कितने सुस्त है या कितने तेज:

संभल जाईये …अब देखते है कि आप खाली समय में कितने सुस्त बैठे हैं …हाँ यहाँ आपको जल्दी से जल्दी प्रतिक्रिया देनी है |

 

Calculate human reaction time

हाँ अंत में बिना स्कोर बताये मत निकल लेना |

Link:Reaction Time

3. अब आईये ज़रा कल्पनायों में चलते है:

Timepass on web with neave imagination

Link:Neave Imagination

Sunday

आरएसएस फीड (RSS feed) को किसी भी प्रारूप में बदलिए …(जैसे पीडीएफ, वेब, वॉईस, अग्रिग्रेटर …..)

सबसे पहले नए पाठकों के लिए आरएसएस फीड पर एक संक्षिप्त नोट:

आरएसएस फ़ीड आपकी मनपसंद वेबसाइट से ताज़ा जानकारी और ख़बरें प्राप्त करने का आसान तरीका है| रियल सिंपल सिंडिकेशन का संक्षिप्त रूप है आरएसएस. वेबसाईट के किसी भी पन्ने पर जैसे ही कोई बदलाव होगा या फिर पोस्ट आएगी, आरएसएस न्यूज़ फ़ीड के ज़रिए इसकी एक प्रति आपके आरएसएस न्यूज़ रीडर तक पहुँच जाएगी.

 

http://www.tejari.com/app_themes/images/rss_logo.jpgतो अब आप जान ही गए होंगें कि आरएसएस फीड किसी भी साईट के मालिक और पाठकों के लिए कितना सुविधाजनक है | और हम सबसे चाहते ब्लॉग अग्रिग्रेटर (जैसे चिट्ठाजगत) जैसी साईट भी आरएसएस फीड के जरिये ही आपकी नयी पोस्ट के बारे सबको सूचित कराती हैं  |

आप गूगल रीडर के माध्यम से फीड को पढ़ सकते है |

चलो यहाँ हम चर्चा करते है कि हम इन आरएसएस फीड के साथ क्या क्या कर सकते है | जैसे किसी पसंदीदा फीड को आप पीडीएफ फाईल के रूप में अपने पास रखना चाहते हों, या फिर अपना कोई आरएसएस अग्रिग्रेटर, या फीड की जानकारी ई-मेल से, या फीड को अपने मोबाइल से पढाना चाहते है …..और भी बहुत कुछ …

इतने सारे काम के लिए बस सिर्फ एक टूल ..वो भी फ्री…और ऑनलाइन …कोई सोफ्टवेयर की जरूरत नहीं …

xFruits

http://www.xfruits.com/rahul_sr/

चलो इसके फीचर्स पर एक सरसरी नज़र डाल लेते है |

xfruit

  1. जैसा की आप चित्र में देख रहे है, आप यहाँ से अपना आरएसएस एगिग्रेटर बना सकते है, वैसे ठीक ये ही काम करने के लिए आप http://feedcluster.com/,  http://individurls.com/,आदि |
  2. दूसरा है आरएसएस फीड को वेबसाईट में बदलना |
  3. अब तीसरा फीचर ..जो काफी जबरदस्त है ..यानी अपने आरएसएस फीड को मोबाइल तक पहुंचाना|
  4. किसी ब्लॉग पोस्ट को आरएसएस फीड में बदलना |
  5. ये फीचर भी काफी बढ़िया है …जिसके जरिये आप अपने पसंदीदा फीड को पीडीएफ फाईल प्रारूप में बदल सकते है | और भी साईट है http://rss2pdf.com/http://www.feedbooks.com/
  6. आरएसएस फीड को ई-मेल से पढना..कई परिस्थितियों में काफी उपयोगी हो सकता है ..ये तरीका ..वैसे ये काम www.feedmyinbox.com/ , www.feedmailer.net/, आदि साईटें भी करती है |
  7. एक और काम की बात …आप ई-मेल को भी आरएसएस फीड में बदल सकते है ..जो कि आपके पाठकों के आरएसएस फीड रीडर में तुरंत पहंच जायेगी |
  8. हाँ एक और जबरदस्त ..सुविधा ..अपनी आरएसएस फीड को आप वोईस(voice) में भी बदल सकते है | एक और टूल SpokenText
  9. एक और अहम सुविधा ….किसी भी आरएसएस फीड को आप अपने ब्लॉग की नयी पोस्ट के रूप में भी पोस्ट कर सकते है | हाँ ..इस सेवा का लाभ भी ..और नुकसान भी हो सकता है …खैर चोर तो वैसे भी नहीं मानते …..

और भी दो, तीन फीचर हैं इसके …तो बताईये ..इतनी सारी सुविधाएं आपको सिर्फ एक ही साईट पर मिल रहीं हो तो …है ना कमाल की साईट ?

चलो अंत में जब आरएसएस फीड पर पोस्ट लिखी ही है ..तो बार बार तो लिखने का समय तो कम ही मिलता है ..तो क्यों न इसी बार कुछ आरएसएस फीड से जुड़े बढ़िया टूल की चर्चा ..संक्षिप्त में ही कर ली जायें | हाँ अगर ..विस्तृत जानकारी चाहिए ..तो बता देना ..प्रतिक्रिया में

फीड को ट्विटर पर भेजने के लिए :TwitterFeed
आरएसएस फीड का विजेट अपनी साईट या ब्लॉग की बगल-पट्टी में लगाने के लिए: Wigitize
फीड रीडर को Reminders भेजने के लिए: ReminderFeed ,TagMindr
कई सारी फ़ीड्स को इकठ्ठा करने के लिए: FeedBlendr / FeeDoor
फीड को चैट प्रोग्राम(IM) पर भेजने के लिए :FeedCrier
किसी खास विषय या टॉपिक के फीड पर नज़र रखने के लिए: ZapTXT
कई सारी फ़ीड्स को एक में मिलाने के लिए: RSSMixer
फीड को फ़िल्टर करने के लिए: AideRSS
फीड सर्च: www.Freealert.org
फीड से स्वतः न्यूज़लेटर बनाने के लिए: http://nouri.sh

अगर आपको भी कोई ऐसी साईट या टूल पता हो तो जरूर शेयर करें |


Monday

प्रमुख विदेशी हिंदी रेडियो स्टेशन…तथा उनकी हिंदी साईटें [रेडियो चर्चा]

एक ज़माना था …जब रेडियो जनसामान्य के बीच एकमात्र साधन हुआ करता था ..ताज़ा समाचार सुनने का …आकाशवाणी लोगों की जुबान पर रहता था | दोपहर 2.30 के समाचार को सुनना तो मैं भी नहीं भूलता था …मै इतना पुराना नहीं हुआ हूँ …फिर भी …..अब काफी तेज़ी बदला है समय …कहाँ विविध भारती की जगह अब ….24 घंटों बजते…कुछ हद तक कर्कश लगते एफएम रेडियो ने ली है |

चलो हम्हें क्या …..सुनता तो मैं भी एफएम रेडियो पर बहुत कम ….

ऐसा नहीं है …वो मीडियम/शोर्ट वेव (MW/SW) रेडियो अब बिलकुल खत्म हो गए है ..चल रहे है ….विविध भारती अभी भी ..अपनी सुरली आवाजों से गलियों और खेतों को सुरीला बना रही है ….

पर मुझे जो सबसे प्यारा था वो रेडियो पर समाचार सुनना ….आकाशवाणी से तो सुनता ही था ..पर बहुत से विदेशी प्रसारण एजेंसियां भी अपनी सेवा हिंदी चलाती है ..जैसे BBC Hindi. यहाँ हम्हें बहुत कुछ नया सुनने को मिल जाता है |

कोई बात नहीं अब ..कि आप रेडियो नहीं सुन पाते ..अब आपके इन्टरनेट तो हैं ना ..लगभग सभी एजेंसियों की हिंदी साईट है जो ऑनलाइन कार्यक्रम सुनने की भी सुविधा देतीं है …वो भी कभी भी ..कहीं भी …चलो चलते है ..यहाँ प्रमुख एजेंसियों की हिंदी साईटों को शेयर कर रहा हूँ |

 

1.बीबीसी हिंदी (यूके)

2.  डॉयचे वेले(जर्मनी)

3.चाइना रेडियो इन्टरनेशनल

4.ईरान हिंदी रेडियो

5.रेडियो रूस

6.एनएचके वर्ल्ड (जापान) 

7.एसबीएस (ऑस्ट्रेलिया)

अगर आपको कोई स्टेशन या साईट मामूल हो और ऊपर लिस्ट में छूट गयी हो तो जरुर बताईयेगा |

Sunday

कुछ बढ़िया एमपीथ्री(MP3) सर्च इंजन…

ज्यादातर लोग नए गानों को सुनने के लिए या फिर डाउनलोड करके पीसी पर सुनने के लिए इन्टरनेट की मदद लेते है | क्योंकि यहाँ कई सारी साईट है जो फ्री में किसी गाने को डाउनलोड करने की सुविधा देते है |

खैर ये सब है तो गैरकानूनी |

पर अगर आप इस असमंसज में रहते है कि किस साईट पर ..कौन सी बढ़िया ..कहाँ सारे गाने मिल जायेगें …तो छोडो Mp3 Search engine का सहारा लो ..यहाँ मैं कुछ बढ़िया सर्च इंजन बता रहा हूँ :

1. Guruji.com

2.http://fullsongs.mobi/

3.http://beemp3.com

4.http://glookus.com

5.http://songza.com

6.http://www.airmp3.net

7.http://skreemr.org

8.http://www.oonly.com

9.MP3Realm

10.http://www.espew.net 

11.http://mp3searchmusic.com

Wednesday

अपने ब्लॉग के पते से “Blogspot.com” हटाकर ..उसे (.tk)डोमेन का नाम दीजिए ..बहुत ही सरल ..बिलकुल फ्री

सभी का सपना होता है ..उसकी अपनी साईट हो ..इस सपने को साकार करने के लिए Blogger.com ने काफी मदद की है | फ्री में अपना ब्लॉग ..अब तो बहुत सारी साईट्स हैं जो फ्री ब्लॉग बनाने की सुविधा देते है |  पर एक ही बात है ..जो शायद किसी को भी पसंद ना आती हो ..वो सामान्य साईटों के अड्रेस (.com,.in,.org,net आदि) की वजाय इन फ्री के ब्लोग्स में सबडोमेन(Sub-domain) जैसे blogspot.com,wordpress.com आदि लगा  होता है |

डोमेन: डोमेन नाम वह नाम है जिसका इस्तेमाल हम वेबसाईट तक पहुंचने के लिये करते है. अक्सर ये .com या फिर आपके राष्ट्रीय विस्तार के साथ समाप्त होता है

अगर ये सबडोमेन (blogspot), अगर आपके ब्लॉग पते से हट जाए और आपको अपना मनपसंद नाम चुनने का विकल्प भी मिले, बस अंत में blogspot.com की जगह .tk को जायेगा | ..वो भी बिलकुल फ्री में …बहुत ही सरल |

उदहारण के लिए: मेरा ब्लॉग एड्रेस है http://techtouchindia.blogspot.com 

और नया एड्रेस: http://techtouch.tk

चलो हम बताते है …आपको सिर्फ इस साईट पर जाना है और अपने ब्लॉग का अड्रेस भरकर ..अपना नया मनपसंद पता चुनना है | आप DNS वगैरह की चिंता मत करिये ..सबकी व्यवस्था है |

क्योंकि ये भी एक डोमेन ही है, जिसे Tokelau देश की सरकार चलाती है |

और हाँ वेबसाईट हिंदी में भी है |

dottk

.DotTK

ये कैसे काम करता है  … इसके बारे अधिक जानकारी हिंदी में यहाँ है |

तो हैं ना कमाल का …..

Friday

उत्तर प्रदेश के ताज़ा समाचार अब अपने मोबाइल पर पढ़ें ..[हिंदी में]

समाचार के कई स्त्रोत है ..पर गांव देहात में ऐसे स्त्रोतों की संख्या सीमित हो जाती है ..या कहें की कई इलाके तो अभी भी देश दुनिया में क्या हो रहा है ..इससे कटे हुए है
और शहरों में भी ..आजकल की मीडिया ..ग्रामीण अंचलों की खबरों को बिल्कुल तब्बजो नहीं देती है | सिर्फ कुछ घरानें ही उसका देश बन चुके है |
घुमा फिराकर वाही दिखाते रहते है | जबकि हम्हें पता होना चाहिए करीब देश की 73% जनता या तो समाचारों से दूर है |
इसी खाई को पाटने के लिए फर्रुखाबाद के पत्रकार पंकज दीक्षित ने एक नया प्रयास  किया है:



जेएनआई नामक समाचार एजेंसी स्थापित करके |

'गाँव और शहर के उन लोगो तक जो पारंपरिक मीडिया (टीवी अख़बार और रेडियो) की पहुच से दूर हैं उन्हें SMS द्वारा खबरे और सूचनाएँ भेज जागृत करने में सफलता पायी| वहीँ इन्टरनेट वेब पोर्टल पर उन्ही खबरों को लगाकर देश और दुनिया के कोने कोने में उनकी आवाज पहुचाने का प्रयास किया जा रहा है|"


"उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में इसका पायलट प्रोजक्ट एक साल पहले 4 अप्रैल 2010 को शुरू किया गया था| एक साल में ही एक जनपद फर्रुखाबाद के 62000 मोबाइल धारको ने सेवाओं के लिए SMS आवेदन किया जिसमे 65% आवेदक ग्रामीण अंचल से थे|
"

उत्तर प्रदेश के एक दर्जन जनपदों में ये सेवाएं प्रारंभ हो चुकी है| वर्ष 2010 के अंत तक उत्तर प्रदेश के आधे हिस्से को कवर करने के बाद 2011 में इसका राष्ट्रीयकरण करने की योजना है|

बस अपने मोबाइल के ब्राउजर से www.jnilive.com साईट को खोलिए | और शामिल हो जाईये इस नए प्रयास में ..जहाँ आपको मिलेगी ..ताज़ा और अनछुई खबरें |

अंत में एक बात और बता दूं फर्रुखाबाद जिले की सीमा मेरे गांव के बिल्कुल पास है ..और मैंने १२वीं की पढाई भी फर्रुखाबाद से ही की है ..और अब नए परिसीमन से मेरा (अलीगंज मंडल) संसदीय क्षेत्र भी फर्रुखाबाद हो गया है | और भी बहुत सी यादें जुडी हुई है ...फर्रुखाबाद से ......





 

Saturday

Wikipedia जैसी साईट खुद कैसे बनाएँ

जैसा कि कुछ दिन पहले “रतन सिंह शेखावत” जी ने अपने ब्लॉग पर बताया था कि कैसे “अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?” उन्होंने इसका इतने सरल तरीके से विवरण दिया है ..कि यहाँ कुछ रह ही नहीं जाता है |

पर मैं आज यहाँ उस तरीके ले अलावा कुछ तरीके आपके साथ साझा कर रहा हूँ कि कैसे Wikipedia जैसी साईट बनायीं जा सकती है |

“Wiki वो वेबसाईट होती है, जो कितनी भी संख्या में आपस में जुड़े(interlinked) वेबपेज को बनाने तथा सम्पादित करने की सुविधा देती है |”

 

Wikia

wikia_com-400-400

अगर ज्यादा मेहनत या पैसा खर्च करना नहीं चाहते है तो एक बढ़िया विकल्प है | यहाँ नयी Wiki बनाना उतना ही आसान है जितना ब्लॉग | साथ ही यहाँ कई सारी भाषायों में अपनी Wiki बनाने की सुविधा है | हिंदी, भोजपुरी,गुजराती,पंजाबी,कन्नड़ आदि सहित कई भारतीय भाषाएँ मौजूद है | यहाँ कई Wikis को विभिन्न कटेगरी में रखा गया है |

 
Wikispaces

wikispaces

यहाँ आपको फ्री अकाउंट में आप सिर्फ एक Wiki पेज बना सकते है | फ्री अकाउंट में भी आपको असीमित यूजर्स,असीमित पेज, साथ सन्देश मिलेंगे| फाईल स्टोरेज के लिए 2 GB स्पेस और सारी स्टेंडर्ड फीचर्स मिलेंगे |

जैसे WYSIWYG editor,फाइल अपलोड,डाउनलोड,लिंक,विजेट आदि|

Wikidot

logo_wikidot

फ्री अकाउंट में 5 साईट, 300 MB स्पेस प्रत्येक के लिए,असीमित पेज,अलग से CSS पेज| और भी बहुत कुछ |

ये तो हुई कुछ साईट्स जिनकी मदद से आप भी Wikipedia जैसी साईट बना सकते है, पर अगर आप ऑनलाइन साईट न चाहकर कोई डेस्कटॉप सोफ्टवेयर की तलाश में हों तब आप Zim की मदद लें |

अगर आप और अधिक Wiki Software के बारे में जानना चाहते है तो इससे बढ़िया जानकारी कहीं नहीं मिलेगी |

 

 

 

 

Tuesday

“विकिलीक्स(WikiLeaks)” पर आप पढ़ सकते है, कई गोपनीय/अतिगोपनीय सरकारी दस्तावेज

विकिपीडिया के जादू से तो आप वाकिफ हैं ही …इसी विकि शब्द से जुडी एक और साईट है विकिलीक्स(WikiLeaks) जहाँ कई ऐसे  गोपनीय/अतिगोपनीय दस्तावेजों को आप पढ़ सकते है, जिन्हें जनता से छुपाया गया है | पर मैं यहाँ एक बात साफ़ कर देता हूँ विकिलीक्स(WikiLeaks) विकिपीडिया का उत्पाद नहीं है, बल्कि ये Sunshine Press का प्रोजेक्ट है | रंगरूप विकिपीडिया से मिलाता झूलता, इरादे विकिपीडिया जैसे…और खरा भी उतर रहा है |

WikiLeakes

हाल ही समाचारों में आपने इसके चर्चे जरूर सुने होंगे, नहीं सुने तो एक दो इसके धमाकेदार “लीक्स(Leaks)” मैं यहाँ बता देता हूँ ..फिर आगे बढ़ता हूँ |

विश्व सन्दर्भ में:

१. 91,000 पेजों वाली “अफगान युद्ध डायरी” जो सैनिकों तथा इंटेलिजेंस अफसरों के द्वारा लिखी गयी है यहाँ मौजूद है| जो इस समय विश्व मीडिया में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है | इसमे पाकिस्तान सेना, अमेरकी सेना के कई राज़ खुलकर सामने आये है |

२.CIA report into shoring up Afghan war support in Western Europe, 11 Mar 2010

३.Update to over 40 billion euro in 28167 claims made against the Kaupthing Bank, 3 Mar 2010

भारत के सन्दर्भ में :

१.Confidential plans for 1.2 billion ID cards: Creating a Unique ID for every resident in India

२.  Indian Army Doctrine-part1 2004

और भी बहुत सारे

चलो अब और जानते है विकिलीक्स(WikiLeaks) के बारे में, अब आप ये कहेंगें कि जो लोग यहाँ ऐसे गोपनीय दस्तावेज उपलब्ध(अपलोड) कराते है, उनकी पहचान या सुरक्षा की गारंटी ? हाँ है इसका यहाँ प्रावधान…दस्तावेज अपलोड करने वाले की पहचान बिलकुल “अज्ञात” रखी जाती है |

ये तो साफ़ है …विचार क्रांतिकारी है ..दस्तावेजों पर एकदम कैसे विश्वाश कर लें? क्या इसका दुरपयोग(राजनैतिक लाभ या कोई और) नहीं होगा?

क्या देशों की इंटेलिजेंस एजेंसियां इसे बंद कराने का भरपूर प्रयास नहीं करेंगी?

तमाम सवाल …कुछ सवाल आपके मन में भी उमड़ रहे होंगें….जरूर बताएं …

Thursday

अपने ट्विटर फ्रेंड को कीजिये फ्री में कॉल (फोन कॉल)

काफी दिनों बाद आया हूँ ..पहले एक्जाम चल रहे थे फिर "घर(गांव)" चला गया | चलो अब हाज़िर हूँ
---------
जी हाँ ये बिलकुल सही है , आप ट्विटर से मेसेज तो भेजते ही हैं , साथ ही आप इमेज, विडियो, पॉडकास्ट भी शेयर कर सकते हो | लेकिन क्या आपको पता है कि अपने ट्विटर फ्रेंड को फ्री में कॉल कर सकते है | वो बिना अपने फोन नंबर को शेयर करके | यानी आपकी निजता का भी पूरा ख्याल रखा गया है |
चलो अब ज्यादा देर ना करके बताते है कैसे?
एक साईट है Twit2Tel.com

twit2tel Twit2Tel: Make Free Calls to Twitter Friends

आपको क्या चाहिए होगा :
  1. ट्विटर अकाउंट
  2. Twit2Tel अकाउंट
  3. फ्रेंड जिसके पास उपर्युक्त दोनों अकाउंट हों
कैसे करें फ्री कॉल:
  1.  एक बार Twit2Tel पर साइन-अप करने के बाद,Twit2Tel  के कंट्रोल पेनल में जाईये|
  2. अपनी प्रोफाइल वगैरह भरिये (फोन नंबर सुरिक्षित और प्राईवेट रखा जायेगा)
  3. अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कीजिये @twit2tel call <user name>
  4. Twit2tell आपको कॉल करेगा
  5. अब आप हो गए कनेक्टिड , आप अपने दोस्तों(Twitter) से बात करना स्टार्ट कर दीजिए 
  6. लेकिन यहाँ आप फ्री में बस 4 मिनट की अवधि की कॉल कर सकते, लंबी बात करनी है तो क्रेडिट ले लीजिए, या दोबारा से फिर 4-4 मिनट करके बात कर लीजिए |
तो हैं ना काम की सर्विस
ऐसा नहीं है इस तरह की यही अकेली सर्विस है और भी है ...इससे ही मिलती-झुलती , उनके लिंक दे रहा हूँ |आप खुद चेक कर लें |

https://www.tweetcall.com/
http://twitsay.com/
http://pocketsapp.com/

और हाँ पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजिये, और आप मुझे Twitter पर फोलो भी कर सकते है |
http://twitter.com/rahul_sr





Wednesday

भ्रष्ट्राचार और रिश्वतखोरी से लड़ने का एक नया तरीका ...आप जरुर शामिल होईये (TechTouch)

थोड़े अंतराल के बाद पोस्ट लिख रहा हूँ , परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त हूँ , एक अच्छा  टोपिक मिला तो थोडा समय निकाला है|
भ्रष्ट्राचार और रिश्वतखोरी आज से नहीं जमानों से एक बड़ी समस्या रही है, कहीं ज्यादा हुआ तो कहीं कम ...इसको नियंत्रण/कम करने के लिए कई अभियान भी चले , पर ज्यादा फायदा नहीं हुआ ...ऐसा नहीं है की ये सिर्फ हमारे देश में ही है ,पूरा विश्व  इससे ग्रसित है ...हाँ हमारी पोजीशन अच्छी नहीं है |
आप सोच रहे होंगे की आज मैं "टेकटच" में "सामाजिक समस्या" पर कैसे लिख रहा हूँ ...इसका सम्बन्ध  तकनीक से है |

चलो हम बताते है कैसे इस महासमस्या पर काबू पाया जा सकता है, एक साईट है http://zerocurrency.org/
जो भ्रष्ट्राचार  और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए एक नया तरीका बताती है, इस साईट पर पूरे विश्व के देशों के भ्रष्ट्राचार  इंडेक्स आंकडें है | साथ उस देश सम्बंधित और भी बहुत सारी जाकारी है | और उस देश के मुद्रा का एक नकली बिल (० रु०) रखती है, जो की देखने में बिलकुल उस देश की मुद्रा जैसा लगता है | जिस पर लिखा होता है "भ्रष्ट्राचार खत्म करो" और नीचे लिखा है "ना लेने की,ना देने की  कसम खाते है "|




लगभग सभी देशों की मुद्रा यहाँ मौजूद है, आपको करना सिर्फ इतना है की अबकी बार अगर आपसे कोई रिश्वत मांगे तो ये 0 रु० का नोट देना है |
तो देर किस बात की है शामिल हो जायो इस अभियान में ....
http://zerocurrency.org/

मोबाइल को ऑनलाइन रिचार्ज करने के 7 विकल्प(100वीं पोस्ट)

free-mobile-recharge

मोबाइल आज हमारे जीवन अभिन्न अंग बन चुका है , और इंटरनेट भी बन रहा है | मोबाइल है तो उसको समय समय पर रिचार्ज भी कराना पडता है , वैसे आमतौर पर लोग सीधे दुकानदार से कूपन से रिचार्ज करते है | पर जब जमाना ही इंटरनेट का है तो इसे भी ऑनलाइन क्यों नहीं किया जाये ? और ये कई और मायनों मे भी सुविधाजनक रहेगा ….

बस क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड निकाला, साईट खोली थोड़ी देर आपका मोबाइल फिर चार्ज ….किसी ऐसे समय मे जहाँ आपको रिचार्ज वाली दुकान ढूंढे नहीं मिल रही हो …और आपके पास मोबाइल इंटरनेट हो तो कितना सुविधादायक होगी ये सुविधा ….

चलो अब यहाँ बात करते है कि कौन कौन सी साईट ये सुविधा उपलब्ध कराती है , वैसे मोबाइल कंपनियों की ऑफसियल साईट पर भी ये सुविधा मौजूद होगी |

   Fastrecharge

ये साईट आपको रिचार्ज कोड एसएमएस से भेजेगी, जैसे ही उन्हें आपकी धनराशि मिलेगी| ये साईट Airtel ,Aircel,  Hutch (Vodafone), BSNL, BPL Mobile, Reliance, Spice, Idea, MTNL, Tata Sky, World Phone, ITZ Cash Card, Reliance PCO, Dish TV, Tata Indicom for (ALL INDIA), Fastvoipcall, Loop Mobile, MTNL Garuda, HFCL Connect, Virgin Mobile and Sun Direct आदि प्रोडक्ट के लिए सुविधा मुहैया कराती है | आप यहाँ क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,ऑनलाइन बेंक ट्रांसफर,और इटज़् कैश पेमेंट,पेमट के माध्यम से भुगतान कर सकते है |

  Rechargeitnow

इस साईट पर भी लगभग पहली वाली साईट के बराबर प्रोडक्ट्स को रिचार्ज कर सकते हो, हाँ यहाँ पेमेंट भुगतान करने के माध्यम थोड़े बढ़ जाते है | साथ यहाँ कुछ आकर्षक ऑफर आपको मिल जायेंगे |

 Mobikwik

यहाँ प्रोडक्ट की लिस्ट थोड़ी बढ़ जाती है, साथ ये यहाँ भी आकर्षक ऑफर मौजूद है |हाँ पेमेंट करने के विकल्प यहाँ ज्यादा है | एक सुविधा मुझे यहाँ अच्छी लगी आप किसी भविष्य की तारीख को रिचार्ज करने के लिए पहले से ही शिड्यूल (अनुसूचित) कर सकते हैं | एसएमएस से रिचार्ज करने का भी विकल्प है |

  Apnabill

apnabill

यहाँ और तो सब सामान है पर हम जैसे ब्लोगर भाइयों के लिए कुछ पैसे कमाने का विकल्प मौजूद है | कैसे ? रिसेलर बनके ….पहले यहाँ रजिस्टर होईये फिर यहाँ आपको कोड मिल जायेगा जो आप अपने ब्लॉग पर लगा देंगे, पर जो आपके माध्यम से वहां से रिचार्ज करेगा, आपका कमीशन पक्का …

 Onestoprecharge

लगभग सारे ऑपरेटर के रिचार्ज यहाँ से हो सकते है | पेमेंट करने के विकल्प लगभग समान है | बढ़िया है ….

  Indiamobilerecharge

फीचर्स ऊपर वाली साईटों के समान ही है |

   ezrecharge

ऑपरेटर की लिस्ट थोड़ी छोटी है, पर यहाँ कोई सायन-अप करने कोई झंझट नहीं है, बस जाईये और रिचार्ज कीजिये|  यहाँ नयी कम्पनी युनिनार, और डोकोमो का भी रिचार्ज करने की सुविधा है |

विकल्प और भी है …पर शायद इतनों से ही काम चल जाये

www.oxicash.in , http://www.vodafone.in/online_prepaid_recharge/online_recharge_mobile.aspx, http://www.airtel.in/mcommerce/rechargeprepaid.html ,

http://www.tataindicom.com/t-prepaid-rechargevouchers.aspx

क्या आप भी अपने ब्लॉग पर विज्ञापन लगाकर पैसे कमाना चाहते है,
बहुत ही आसान बस यहाँ क्लिक कीजिये |

Sunday

“ट्विटर” पर अपने “फोलोअर” की संख्या कैसे बढ़ाएं

“ट्विटर” निःशंदेह एक ऐसा मंच जिसे दुनिया भर के लोग अपनी बात को दोस्तों तथा लोगों तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे है | इसमे भारतीय भी बड़ी संख्या मे है | हाल ही मे आप देख ही रहे है ट्विटर का कमाल ,”सानिया मिर्ज़ा” हो या “शशि थरूर” या “ललित मोदी” या “प्रियंका चोपड़ा”….ये लिस्ट बहुत लंबी हो जायेगी |

Twitter1

तो आप भी अपनी बात बहुत सारे लोगों तक पहुंचाएं, आपके पास भी “ट्विटर” है …पर आपके जितने फोलोअर होंगें उतने लोगों तक ही तो बात पहुंचेगी | तो अब ज्यादा से ज्यादा फोलोअर कैसे बनाएँ जाएँ ?

चलों यहाँ इसी मुद्दे पर चर्चा कर ली जाती है …वैसे तो आप अपनी मन-पसंद विषय, टोपिक, या कीवर्ड, के हिसाब से ट्विटर पर लोगों को सर्च कर सकते है , उन्हें फोलो कीजिये ….वे भी शायद आपको फोलो कर लें | एक तो ये तरीका हो गया | लेकिन इसकी गारंटी कम होती है |

तो अब देखते है दूसरा तरीका, मैं एक साईट बता रहा हूँ , जहाँ पर पहले से ही कई यूजर रजिस्टर है वो आपको फोलो कर लेंगें | वो भी आपको अपने मन-पसंद  विषय, टोपिक, या कीवर्ड,लोकेशन चुनने का मौका भी मिलेगा | और ये फ्री सेवा भी है |

http://twiends.com/

और भी तरीके है

http://twittgeek.com/

मेरे इस पोस्ट के लिखने के पीछे एक और कारण है कि मैं अपनी अगली पोस्ट मे बताने जा रहा हूँ कि ट्विट्रर कैसे पैसे कैसे कमाएँ जायें ? तो बने रहिये “टेकटच” के साथ

या तो आप “टेकटच” के फोलोअर बन सकते या ईमेल से प्राप्त कर सकते है |