Showing posts with label भविष्य की तकनीक. Show all posts
Showing posts with label भविष्य की तकनीक. Show all posts

Friday

क्या होता है "वेबिनार(Webinar)" ..आईये जानते हैं

आज का युग आईटी का युग है ..सारे जरूरी काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं चाहे वो ऑनलाइन परीक्षा  हो या टिकट बुकिंग, या टेक्स रिटर्न या फिर बैंकिंग ...या अपने परिचितों  से जुड़े रहने के लिए ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग ...
तो इस दौर में आईटी कम्पनियों में भी  कोई ना कोई नयी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध कराने की होड़ सी लगी रहती है |
वेबिनार(Webinar):




आपने अकसर एक शब्द सुना होगा ..वेबिनार(Webinar) ..नहीं सुना तो Seminar यानी संगोष्ठी से तो आप परिचित होंगे ही ..तो बस वेबिनार(Webinar) शब्द भी Web+Seminar से मिलकर बना है | यानी वेब आधारित Seminar (संगोष्ठी) को वेबिनार(Webinar) नाम से जाना जाता है |

Web Conferencing तकनीकों जैसे  VOIP आदि का सहारा लेकर आप  Seminar से जुड़े क्रिया-कलाप जैसे  व्याख्यान, प्रजेंटेशन को उपलब्ध कराया जाता है |

वेबिनार(Webinar) और वेबकास्ट (Webcast) में अंतर:
वेबिनार(Webinar) से ही जुदा एक शब्द और आपने अक्सर सुना होगा ...वेबकास्ट (Webcast), पर इनमे अंतर है वेबकास्ट (Webcast) रेडियो या टीवी प्रसारण की तरह होता हैं जिसमे पारस्परिक आदान प्रदान एक तरफ़ा होता है जबकि वेबिनार(Webinar) ज्यादा संवादात्मक होता है यहाँ श्रोता वक्ता के व्याख्यान के दौरान ही अपने सवाल पूछ सकता या अपनी राय दे सकता है | ये बिलकुल ऐसे ही हैं जैसे श्रोता वक्ता एक कमरे में ही बैठे हो

प्रमुख  वेबिनार(Webinar) सोफ्टवेयर :

 GoToWebinar 



 











Sunday

कैसा होगा भविष्य का अख़बार.....(नयी तकनीक)

जैसा कि टेक्नोलोजी दिन व दिन उन्नत होती जा रही है | मैंने आपको अपने ब्लॉग में पुरानी टेक्निक और नयी टेक्निक के बारे में भी बताया | अखबार तो आपके दिन की शुरुआत का अभिन्न अंग होगा ही | अखबार सब पढते है | अखबार ने भी कई दौर देखे ब्लैक एंड व्हाइट से कलर, इ-न्यूजपेपर और आगे कैसा होगा हमारा अखबार ?

चलो आज इसी पर चर्चा कर लेते है ......क्यूंकि हम्हें पता है कि टेक्नोलोजी ने सबको बदला है, तो अखबार (समाचार पत्र) कैसे अछूता रह सकता है | वैसे अखबार ने इलेक्ट्रोनिक रूप से तो हम सब वाकिफ है , लगभग सभी समाचार पत्र अपनी एक कोपी इ-पेपर के रूप में अपनी वेब-साईट पर उपलब्ध कराते है | पर ये पीसी या लैपटॉप पर तो पढ़ा जा सकता है |

लेकिन जल्द ही अखबार का इलेक्ट्रोनिक रूप आप अखबार की तरह ही सुबह हाथ में पायेगे | अखबार के मोटाई से थोडा ही मोटा, पर बहुत ही सरल और सुविधाजनक | आपने Amazon Kindle और Sony Reader आगे चलकर इलेक्ट्रोनिक अखबार के लिए बेहतर विकल्प होंगे | वैसे विकिसित देशों में ये काफी पोपुलर भी हो रहा है | Amazon Kindle और Sony Reader से इ-बुक्स को बड़ी आसानी से पढ़ा जा सकता है |

सबसे पहले Sony ने इ-बुक रीडर अप्रैल 2004 में LIBRIe नाम से उतारा था | उसके बाद Holland's iRex ने iLiad नाम एक ऐसा ही डिवाईस मार्केट में उतारा था | उसके बाद Sony ने Sony Reader लॉन्च किया | एक ऐसा ही डिवाईस इसी दौरान चीन में भी विकिसित किया गया था | जोकि पेन-इनपुट तकनीक को भी सपोर्ट करता था |

नबम्बर 2007 में Amazon ने Kindle नाम से वायरलेस इ-बुक रीडर लॉन्च किया | जो आजकल अमेरिका में काफी पोपुलर हो रहा है | इस दौरान कई और बेहतर इ-बुक रीडर भी आये |

पर अब Cambridge University के वैज्ञानिकों के द्वारा विकिसित की गयी तकनीक के आधार पर ब्रिटेन की एक कम्पनी Plastic Logic ने प्लास्टिक से बनी स्क्रीन वाला डिवाईस लॉन्च करने जा रहा है | यह एक पत्रिका (मेगजीन) के वज़न के बराबर भारी होगा | साथ ही डाउनलोडिंग, टचस्क्रीन, सुरिक्षित, तेज, सुविधाजनक जैसी सुविधाएं तो है ही | ये डिवाईस बिलकुल हमारे समाचार पत्र जैसा हो सकता है | हर रोज सुबह या किसी भी समय आप इसमे उपडेट हो सकेंगे |

यह डिवाईस अगले साल (2010) के जनवरी या फरबरी में मार्केट में आ जायेगा | आप चित्र में देखकर अंदाज़ लगा सकते है , की ये कितना सुविधाजनक है |

जहाँ तक अपने देश की बात है , तो एक सर्वे के अनुसार करीब 35% प्रकाशक इस तरह की टेक्नोलोजी का इस्तेमाल करने के इच्छुक है | जबकि यही आंकड़ा सिंगापुर के लिए 74% तक चला जाता है |इस सर्वे को आप यहाँ विस्तार से पढ़ सकते है |

वैसे यह सब पर्यवरण के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकता है | पर खर्चीला होने के कारण आम नागरिक के थोडा दुर्लभ हो सकता है | वैसे Plastic Logic के इस डिवाईस के बारे यह विडियो भी देख सकते है |
 
 

Saturday

टच करने से नहीं,बल्कि सिर्फ संकेत करने से कंट्रोल होगी आपकी LCD स्क्रीन .....

जोकि LCD Screen आप माउस से क्लिक करके कण्ट्रोल करते थे, उसे टच(स्पर्श) करके कण्ट्रोल करना काफी सुखद अनुभव है | पर जब कल्पना करो, आपकी कंप्यूटर की LCD स्क्रीन आपकी हथेलियों के इशारों मात्र से कण्ट्रोल हो तो कैसा रहेगा | जीहाँ अब ये संभव हो चूका है |
Massachusetts Institute of Technology  के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी LCD Screen विकिसित करने में सफलता हासिल की है, जो कि आपकी हथेलियों के इशारों को समझ सकती है | उपयोगकर्ता बस अपने हथेलियों के इशारों से LCD  Screen  पर मौजूद ओब्जेक्ट्स को कण्ट्रोल करने में सक्षम है | ज्यादा जानकारी के लिए आप इस विडियो को देख सकते है | या फिर इस साईट पर जाकर पढ़ सकते है |
 
 
अगर विडियो प्ले होने में कोई दिक्कत हो रही हो तो यहाँ क्लिक  करके आप इसे मूलस्त्रोत से देख सकते है | अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आ रहा हो, तो आप इसे follow कर सकते है | जिसका लिंक बांयी पट्टी पर मौजूद है |

Tuesday

"सिगरेट" के बाद अब "ई-सिगरेट".......

'सिगरेट' शब्द तो आपने सुना ही होगा, काफी घातक और खतरनाक  "शब्द" मैं मानता हूँ | अब 'सिगरेट' में भी 'ई' उपसर्ग लग जाये तो , हाँ हाँ जैसे "ई-मेल",.....इसी तरह "ई-सिगरेट" तो  कैसा रहेगा |  'सिगरेट'  और इलेक्ट्रोनिक कैसे ?? क्यूँ नहीं आज "ई-सिगरेट" उपलब्ध है | अब कैसी है ये "ई-सिगरेट" तथा कैसे भिन्न है ये साधारण सिगरेट से ...आईये जानते है |

"ई-सिगरेट" एक छोटा सा इलेक्ट्रोनिक डिवाईस है , जोकि "निकोटिन" को भाष्पित रूप में उपलब्ध कराती है | इस तरीके की पहली "ई-सिगरेट" 2003 में चीन में बनायीं गयी थी |
ये परम्परागत सिगरेट से थोड़ी बहुत कम नुकसानदेय साबित हो सकती है, क्यूंकि इसमे धुंआ नहीं निकालता है , जिससे की सामने वाले व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं है | जिसे "पेसिव स्मोकिंग' कहते है,उसका इसमे कोई खतरा नहीं रहता है | बाकी पीने वाले के लिए ये उतनी ही नुकसानदेय है |
<span class="fullpost">
ये काम कैसे करती है, ये देखते   है , जब  सिगरेट  पीने वाला व्यक्ति पाईप में सांस खींचता है तब इसमे लगे एक सेंसर के द्वारा ये खिचांव महसूस  किया  जाता है, जोकि डिवाईस में लगे एक "हीटिंग एलेमेन्ट" को सक्रीय कर देता है , जोकि "निकोटिन" को "भाष्पित" करके उसे "मुंहनाल (माउथपीस)" तक ले जाता है | इसमे एक स्विच लगा होता है , जोकि "हीटिंग एलेमेन्ट" को सक्रीय या निष्क्रिय करने के
लिए लगा होता है| कुछ मॉडलस  में एक लाल  LED बल्ब  भी  लगा होता है | 
 
अब  सिगरेट ही तो है , मैं कहूँगा इन चीजो से बहुत दूर रहो |
 सिगरेट पीने से कैंसर होता है | और कैंसर बहुत ही खतरनाक और लाइलाज बीमारी है | अतः मैं स्पष्ट   शब्दों में कह रहा हूँ कि सिगरेट या किसी दुसरे मादक पदार्थ से दूर रहे |
 
मेरा  मकसद यहाँ सिर्फ नयी तकनीक के बारे में सूचना देना है  |</span>
 

Sunday

पेन-ड्राईव की नयी स्टाईल ..वाह ..क्या खुबसूरत (तस्वीरों में)

पेन-ड्राईव आजका बहुत पोपुलर गेजेट है ये युवायों में फैशन का प्रतीक
भी बनता जा रहा है और ये ही पेन-ड्राईव अगर कुछ ऊपर की तस्वीरों की तरह
हो जाये तो क्या कहने .... ये संभव है...ये मार्केट में उपलब्ध है
आपको कैसे लगे ये पेन-ड्राईव ??