Showing posts with label टेक न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label टेक न्यूज़. Show all posts

Monday

IRCTC का अधिकारिक एंड्राइड (Android) एप्लीकेशन (App) हुआ लांच

IRCTC की लगभग सभी को जरूरत पड़ती ही रहती है, और सभी का IRCTC से अपना अपना अनुभव रहा होगा, ज्यादातर …का बुरा .

उसके कारण को भी समझा जा सकता है, फिर भी पिछले कुछ दिनों से IRCTC ने अपने आप को कई गुना बेहतर किया, जैसे नई Next Generation E-ticketing System, e-wallet service और Windows 8 और Blackberry के लिए मोबाइल एप्प ..

बस इंतज़ार तो था …एंड्राइड (Android) के एप्लीकेशन का ..क्योंकि एंड्राइड जिस तेजी से विस्तार कर रहा है, उसको देखते हुए ..ये एप्प बहुत ही दिनों से प्रतीक्षित था | सो अंततः आज IRCTC ने अपना एंड्राइड एप्प IRCTC Connect नाम लांच कर दिया |

banner

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसे आप अपने फोन के Google Playstore ये इस लिंक पर क्लिक करके इनस्टॉल किया जा सकता है, पर इसके लिए आपके पास कम से कम Android 4.1 version होना आवश्यक है |

कुछ फीचर्स:

  • ट्रेन सर्च, टिकट बुकिंग
  • टिकट कैंसलेशन
  • आगामी यात्रा अलर्ट
  • नया यूजर रजिस्ट्रेशन

 

ये यहाँ स्क्रीन-शॉट्स का स्लाइडशो (SlideShow):

 

देखते हैं, इससे IRCTC अपने कितने ग्राहकों को खुश कर पाती है |

Friday

गूगल मैप्स की “स्ट्रीट व्यू” सेवा इंडिया में भी लॉन्च (Google Street view in India)

गूगल मैप्स वैसे तो उपयोगी था ही , अब और भी इसकी उपयोगिता में चार चंद लग जायेंगे | अगर आप किसी शहर या जगह में नए हैं, तो गूगल मैप्स का ही सहारा होता है ..सही रास्ते ढूंढने का |

google-india-streetview

गूगल मैप्स, की स्ट्रीट व्यू सेवा जो पहले से यूएसए, यूके, सिंगापूर, ऑस्ट्रेलिया जैसे 27 देशों में मौजूद है, में किसी विशेष लोकेशन का 360 डिग्री तस्वीरों का संग्रह होता है , जिससे आप गूगल मैप्स के जरिये घर उस लोकेशन का वास्तविक दृश्य देख सकते हैं | ये अभी बंगलौर में ही लॉन्च की गयी है |

हाँ एक बात जरूर उठेगी, वो है निजता का उल्लंघन ..उसके लिए भी गूगल ने व्यवस्था कर ली हैं, इमेज में दिखने वाले लोगों का चेहरा, वाहनों की लाईसेंस पट्टी को  धुंधला कर दिया जायेगा |

हाँ आपकी राय क्या है इस सेवा पर, जरूर बताईये

Thursday

माईक्रोसोफ्ट की “हिंदी विकीपीडिया” को एक नयी सौगात…एक नया औजार(एडिटर) ..”विकीभाषा(WikiBhasha)”

बताने की जरूरत की नहीं ..”विकीपीडिया” के बारे में …वैसे तो विकिपीडिया हमारी “हिंदी” सहित विश्व की तमाम भाषायों में है| पर सबसे ज्यादा सामग्री English में ही है | हमारी “हिंदी विकीपीडिया” भी दिन व दिन बढती जा रही है |

माईक्रोसोफ्ट ने विकिपीडिया पर English में मौजूद लेखों को और दूसरी भाषायों में आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नया अनुवादक(या कहे एडिटर) टूल  “विकीभाषा(WikiBhasha)” नाम से लॉन्च किया है | जो विकीपीडिया के योगदानकर्तायों के लिए एक नयी सुविधा लाएगा, जिससे की वे सीधे English विकिपीडिया पर मौजूद लेख को अपनी भाषा () की विकिपीडिया पर डाल सकते हो |

और तो और इसे आपको डाउनलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है, सिर्फ बुकमार्क के रूप में अपने पसंदीदा ब्राउजर में रखिये…जब किसी लेख को आप अनुवाद करना चाहे ..बस तभी बुकमार्क पर क्लिक कर दीजिए …एडिटर खुल जाएगा | ऐसा नहीं है की ये सिर्फ पहले से मौजूद लेखों के लिए ही बनाया गया है | इसकी मदद से आप नया लेख भी लिख सकते हैं |

wikibhasha

तो अभी इसे अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लीजिए, नीचे लिंक पर राईट क्लिक करके, Add to Favorites पर क्लिक कीजिये |(Internet Explorer).

WikiBhasha(विकीभाषा)

फायरफोक्स(Firefox) वाले यूजर राईट क्लिक करके, Bookmark This Link. को चुने, या फिर सीधे लिंक को खींचकर (ड्रेग) बुकमार्क टूलबार पर छोड़(ड्रॉप) दीजिए |


इसे आप बुकमार्क टूल के अलावा विकिपीडिया के एडिटर में गेजेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं | उसके लिए आपको पहले विकिपीडिया पर लोगिन करके “मेरी वरीयताएँ(My preferences) पर जाना होगा, और फिर “शक्लोसूरत(Appearance)” tab पर क्लिक करना होगा |

अब यहाँ अपनी Default Skin(त्वचा) जैसे Custom JS(खासमखास जेएस) को खोलकर उसमे नीचे दिए गए कोड को पेस्ट कर, सेव कर देना होगा ..बस आपके एडिटर में इसका एक छोटा आयकन आ जायेगा | या फिर आप इसे Toolbox(उपकरण) मेनू से प्राप्त कर सकते है |

importScriptURI('http://en.wikipedia.org/w/index.php?title=User:WikiBhasha.MSR/WikiBhasha.js&action=raw&ctype=text/js');


शुरुआत में हिंदी, जर्मन, पुर्तगाली, जापानी, अरबी आदि भाषायों पर ध्यान दिया गया है| और इस टूल को माईक्रोसोफ्ट की “भारत टीम(Microsoft Research India)” के तैयार किया है| जिसमे ए. कुमारन,K Saravanan,Naren Datha, Anil Ande,बी. अशोक,अश्वनी शर्मा,Sridhar Vedantham, और Vidya Natampally आदि का योगदान रहा है |


मेरी एक अपील है सभी पाठकों एवं ब्लोगरों से कि जितना अधिक हो सके “हिंदी विकिपीडिया” को योगदान दें, जिससे कि “हिंदी विकिपीडिया” भी विश्व में एक अहम स्थान बनाये |

http://www.wikibhasha.org



Monday

यू-ट्यूब पर फुल मूवी देखना हुआ और भी आसान ..नया फीचर [full movie on You-tube]

जैसा कि मैं एक पीछे पोस्ट लिख चुका हूँ ..ठीक इसी विषय पर ..अब थोडा यहाँ चेंज हुआ है | पहले आपको फुल लेंथ की मूवी को यू-ट्यूब पर तलाशना पडता था | अलग अलग चैनल्स को सब्सक्राईब करना पड़ता था | अब यू-ट्यूब की तरफ से एक बढ़िया फीचर जोड़ा गया है |

जिससे की आप एक ही पेज पर…वो भी अलग अलग कैटेगरी ..की मूवी को पा सकते हो | हुई न बढ़िया बात …

youtube

यहाँ क्लिक कीजिये |

 

Saturday

एक ऐसा पौधा(Plant) जो “फेसबुक” पर फ्रेंड बढ़ने के साथ बढता है … यानी “फेसबुक प्लांट .”

जी हाँ ..आपने “मनी प्लांट” के बारे में तो सुना होगा …सुना क्या देखा भी होगा …लोगों का मानना है ..वो घर की सम्रद्धि के साथ साथ बढ़ता है | यानी अगर आमदनी कम तब ..मुरझाता जाएगा …जब आमदनी अच्छी ..तब तो बल्ले बल्ले ….

BF1254E_45_feet_Money_Plant

पर ये “फेसबुक प्लांट” …ये कैसे ?

भाई मैंने तो पढ़ा था …कि पौधे कार्बन-डाई-आक्साईड और सूर्य की रोशनी और जल से क्रिया करके प्रकाश संश्लेषण क्रिया से फलते- फुलते है |पर ये पौधा कैसा है …?

 Meet-Eater-banner

Meat Eaten एक ऐसा गार्डन है जहाँ पौधों को पोषक तत्व (या कहे उन्हें ब्रद्धि करने के जो भी चाहिए) आपसी सामाजिक  मेलझोल से मिलता है| दरअसल, ये एक प्रयोग है जो मनुष्यों तथा पौधों के बीच के सबंधों को जानने के लिए किया जा रहा है | यानी हमारी गतिविधियों का पेड़-पौधों पर क्या प्रभाव पडता है |

यहाँ एक ऐसा सिस्टम है, जिसमे जितने ज्यादा लोग यहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे …उतने पोषक तत्व पौधे को स्वतः दिया जायेगा |यानी ज्यादा से ज्यादा ह्यूमन इंटररेक्सन होने से स्वतः ज्यादा पानी मिल जायेगा |

पोषक तत्व तब मिलेंगे जब ज्यादा से ज्यादा लोग इसके फेसबुक अकाउंट से जुडेंगे |

ज्यादा जानकारी आपको इसके फेसबुक पेज पर मिल जायेगी |

आप भी इसको ज्यादा से ज्यदा बढ़ाने में मदद करेगें न ?

Sunday

भूल जाईये “क्रेडिट कार्ड” और “कैश” को, भुगतान कीजिये “नोकिया मनी(Nokia Money)” से

हम मोबाइल फोन के उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का जरिया नहीं रहा गया है,बल्कि पूरी चलती फिरती दुनिया आपके हाथ में आ चुकी है | दिन व दिन नयी तकनीक आ रही है| और जीवनशैली को अधिक से अधिक आसान बनाती जा रही है |

एक जमाना था जब बैंक में लंबी लंबी कतारें सिर्फ पैसे निकालने के लिए लगाती थी ..ATM के आने से दुनिया ही बदल गयी ..क्रेडिट कार्ड ने भुगतान करने की दुनिया बदल डाली |

पर अभी अपने देश करीब 97% दुकानदार या रिटेलर ऐसे है जिनके पास क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं है ..साथ ही उपभोक्ता या ग्राहकों की भी एक बड़ी संख्या है | लेकिन लगभग सभी दुकानदार या रिटेलरों के पास आज मोबाइल फोन तो जरूर होगा | ऐसे में पेमेंट अगर मोबाइल के जरिये होने लगे तो कैसा रहेगा ?

ये सिर्फ भुगतान ही नहीं ..आपस में फंड ट्रांसफर करने के लिए भी …

हाँ नोकिया ठीक ऐसी सर्विस पर काम कर रहा है ..नाम है “नोकिया मनी” …आईये देखते ये क्या है ?तथा कैसे काम कर ती है ?

ed_phone_nokia_money_220x330-en-in

      इस सर्विस से फंड ट्रांसफर करना उतना ही आसान है, जितना एसएमएस करना | पायलट सर्विस की रूप में ये पिछले साल सितम्बर में पुणे में “येस बैंक” के साथ मिलकर नोकिया इसे लॉन्च भी कर चुकी है | इसके लिए आपको पहले पंजीकृत होना होगा | इसमे दो तरीके के खाते(एकाउंट) है: इजीपे (Easy Pay) और दूसरा इजीसेंड(Easy Send).

     इजीपे (Easy Pay)  सरल है जिससे आप अपना utility bills पे कर सकते हो, तथा मोबाइल फोन को रिचार्ज कर सकते है | ये एकाउंट आसानी से खुल जाता है, कुछ जरूरी दस्तावेजों(पहचानपत्र, फोटोग्राफ, रेसीडेंस प्रूफ आदि) के साथ आप किसी प्रमाणित Mobile Money Service retailer से संपर्क कर सकते है |

अब बात आती है इजीसेंड(Easy Send) …ये अकाउंट थोडा जटिल है ..पर इजीपे (Easy Pay)  के आलवा इसमे कई सारी अतिरिक्त खूबियां हैं | इसमे आपको कुछ ज्यादा पहचान साक्ष्य दस्तावेज जमा कराने होंगे | इसकी प्रक्रिया थोड़ी लंबी चलती है |

लेकिन इसके जरिये आप सिर्फ मोबाइल फोन रिचार्ज, या बिल भुगतान ही नहीं बल्कि दूसरे “नोकिया मनी” यूजर को अच्छी खासी रकम भी ट्रांसफर कर सकते हैं|फिलहाल दोनों के पास “येस बैंक(Yes Bank)” का खाता होना चाहिए | यह राशि 10,000 से 50,000 ` तक हो सकती है।

नोकिया के अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2013 तक भारत में मोबाइल से फंड ट्रांसफर करने वालों की संख्या 1.28 बिलियन डॉलर होगी।

आप क्या कहेगें इस बारे में ?

Wednesday

ब्लोगर(Blogger) और जीमेल(GMail) अब हुए और सशक्त, जोड़ा नया रियल-टाइम Blogger Stat

अब आपको अपने ब्लॉग के आंकड़ों जैसे कितने यूजर्स/पाठक प्रतिदिन,प्रतिमाह आये, कहाँ कहाँ से लोग आपके ब्लॉग को पढने ज्यादा आते है, कौन से कीवर्ड(विशिष्टशब्द) आपके ब्लॉग के लिए उपयुक्त है, वगैरह वगैरह के लिए ज्यादा परेशां होने की जरूरत नहीं है ..न ही किसी दूसरे विजेट वगैरह की जरूरत है ..ये सारे काम अब खुद ब्लोगर(Blogger) आपके लिए करेगा, वो भी बिलकुल रियल-टाइम |

यानी जैसे आपके ब्लॉग को नया पाठक जुडेगा ..तुरंत उसका स्टटिस्टिक्स(आँकड़ा) आपको जुडकर दिखने लगेगा | ये बिलकुल गूगल के Analytics सेवा से मिलता झुलता है ..अतः इसका भी यूजर इंटरफेस बहुत ही बढ़िया है, जैसे ग्राफ, और चार्ट के माध्यम से |

आपको कुछ ज्यादा करना नहीं है, आपके डैशबोर्ड में Stats नाम से एक नया टेब दिखेगा| अगर अभी नहीं दिख रहा है तो थोडा इंतज़ार कीजिये |

ज्यादा जानकारी यहाँ है |

Gmail logo
चलो जब गूगल से सम्बंधित खबर दी है तो एक बार और खबर देता चलूँ वो हैं GMail जी समन्धित,
Gmail ने अपने इनबॉक्स में एक नया वरीयता(Priority) बक्सा जोड़ा है, जो मुख्यतः ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए बनाया गया है | इसमे आपको वो मेल जल्दी दिखेगी जिन्हें आप ज्यादा वरीयता देते है यानी जो आपके लिए ज्यादा महत्त्वपूर्ण है |

यानी अब आपको इनबॉक्स में वो मेल सबसे ऊपर मिलेगी जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है |

Sunday

अब मोबाइल “चार्ज” करने की झंझट ही खत्म(Solar Phone)

मैंने पहले भी एक पोस्ट में “AAA Battery” से चलने वाले मोबाइल फोन्स के बारे में लिखा था | अब  मैं यहाँ आपको ऐसे मोबाइल फोन के बारे में बता रहा हूँ , जिनको चार्ज करने का कोई “झंझट” ही नहीं है, ऐसा नहीं है कि ये बिना “बैटरी” के चलेंगे, बैटरी तो होगी पर वो “सौर उर्जा” से स्वतः चार्ज हो जायेगी | ऐसा नहीं है कि इसको चार्ज करने के इसे “धूप” में रखना होगा, सामान्य छाया में भी(कमरे में भी) आराम से चार्ज हो जायेगा | एक बार पूरा चार्ज हो जाने पर कम से कम 8 दिन स्टेंड-बाय बेक-अप देगा|  हैं ना बढ़िया बात ..

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ये वरदान साबित हो सकते है, क्योंकि दुर्भाग्य से हमारे देश के बहुत से गांव में अभी तक बिजली नाम की कोई चीज नहीं है |

ये फोन लॉन्च किया है Vodafone ने मॉडल नंबर है VF-247

vodasolar

 

चलिए अब इसकी खूबियों को देख लेते है :

  1. 1.4 inch,128×128 pixels resolution,65K colors,TFT color display.
  2. FM radio with RDS
  3. Powerful torch light
  4. Dual band 900/1800 GSM
  5. Price Only `1500.

भारतीय बाज़ार में इसी महीने से आने की उम्मीद,

ऐसा नहीं है, अपने तरीके का यही एकमात्र फोन हो इससे पहले Samsung India पहला सोलर फोन Guru E1107 लॉन्च कर चुकी है |इसकी कीमत तब तब लगभग ` 2799 थी |

हिंदी में तकनीकी सवाल-जवाब साईट http://tech-qa.qhub.com
मेरा twitter प्रोफाईल पेज http://twitter.com/rahul_sr

 साथ ही आज कि “टेकवार्ता” जरूर पढ़िए|

Friday

बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के अपने मोबाइल पर वेब सर्फ़ कीजिये (HP Labs India)

जी हाँ आपने जो शीर्षक में पढ़ा वो सही है, अपने मोबाइल पर आप बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन(जीपीआरएस, 3G,WiFi, आदि) के आप अपनी मनपसंद वेब-साईट देख सकेंगें |  ऐसी नयी तकनीक(अभी पेटेंट नहीं मिला है) को ला रहा है HP Labs India.
ये अभी अपने अल्फ़ा स्टेज में है , अतः अभी इसे एंड-यूजर के लिए नहीं खोला गया है, पर कार्यविधि और सरलता से लगता है ये आगे सफल हो सकती है |
चलो अब देखते है ये कैसे काम करेगा या इसके पीछे सिद्धांत क्या है?
Access Web on Your Mobile & Landline without GPRS or Internet Access

मोबाइल पर ये तकनीक(सर्विस) एसएमएस और वाइस चेनल को तथा लैंडलाइन पर वाइस चेनल पर काम करेगा| HP Labs India की एक साईट  SiteOnMobile जहाँ पर पहले जाकर अपने मनपसंद वेब-पेज को मोबाइल ऑप्टिमाइज़ करने पड़ेगा, फिर SiteOnMobile आपकी मनपसंद साईट को विजेट में बदल देगी |
और आप अपनी मनपसंद साईट को अपने मोबाइल, वो बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के देख सकेंगे |अब बात आती है कीमत की तो ये सेवा HP की तरफ से तो फ्री ऑफ कॉस्ट है|

Access Web on Your Mobile & Landline without GPRS or Internet  Access

अभी ये साईट सिर्फ वेब साईट मालिकों के लिए खुली है वो इन्विटेशन के आधार पर |
एक वीडियो भी है :
http://www.youtube.com/watch?v=J68rGajwUbE
अगर आप मुझे twitter आर फोलो करना चाहते है तो मेरी प्रोफाइल यहाँ है
http://twitter.com/rahul_sr


Thursday

अब महानायक “अमिताभ” भी ट्विटर पर

देखते ही देखते ट्विटर पर भारतीय हस्तियाँ पहुंचती जा रही हैं ..अभी कुछ दिनों पहले “सचिन” ट्विटर पर आये तो पूरे मिडिया जगत मे हल्ला सा मच गया | मुझे ये खबर सबसे पहले “हिंदी ब्लॉग जगत” (हिंदी टेक ब्लॉग से) के जरिये ही मिली थी |

amitabh

अब जब मुझे पता चला है कि महानायक “अमिताभ जी” ट्विटर पर आ चुके है तो क्यूँ ना आप सभी को बतायूं …वैसे आप मे से कई लोगों को पता भी चाल गया होगा | चलो कुछ लोगों को तो नहीं पता होगा |

मैं उनके अकाउंट की लिंक दे रहा हूँ , जल्दी से उनके फोलोवर बन जाईये ..अभी तक ये संख्या 51000 से ऊपर पहुँच चुकी है |

http://twitter.com/SrBachchan

Amitabh: The Making of a Superstar

Wednesday

भारत सरकार विकिसित करने जा रही है अपना खुद का ओपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस

लगातार सायबर हमलों को देखते हुए भारत सरकर एक नयी योजना पर काम करने की सोच रही है| भारत सरकार अपना खुद का ओपरेटिंग सिस्टम  विकिसित करने की सोच रही है |
क्यूंकि मौजूदा ओपरेटिंग सिस्टम को वो सुरिक्षित नहीं मानती, क्यूंकि इनमे "ऑनलाइन सिस्टम अपग्रेड" जैसे झंझट शक के दायरे में है | और ये सिस्टम ज्यादातर विदेशी है, जिन पर भारत सरकार आँख मूंद कर विश्वास नहीं कर सकती है |

वैसे ये कदम काफी खर्चीला साबित हो सकता है, भारत सरकार पहले 200 डालर खर्च करके अपना माईक्रो-प्रोसेसर बना चुकी है |
ये ओपरेटिंग सिस्टम  विशेषकर उन विभागों के लिए होगा, जो लगातार ज्यादा सायबर अटैक झेल रहे है | इन विभागों में प्रधानमंत्री कार्यालय, सुरक्षा, गृह, और सूचना विभाग शामिल है |
सुरक्षा के उपाय अभी भी अपनाये जा रहे है, जैसे सुरक्षा मंत्रालय पहले से ही कई कम्प्यूटर्स को इन्टरनेट से हटा चुकी है, साथ कोई कर्मचारी अपने साथ पेन-ड्राईव नहीं ले जा सकता है |

आप क्या सोचते है क्या सिर्फ यही विकल्प है ? वैसे आजकल कई ओपन-सोर्स भी जिनको पूर्णतः अपने तरीके से ढाला जा सकता है, फिर अतिरिक्त खर्च ....वैसे मैं कहूँगा कि अगर मामला सुरक्षा का हो तो "खर्च" ज्यादा मायने नहीं रखता | वैसे सरकार पूर्णतः अलग अपना तरीके का ओपरेटिंग सिस्टम  विकिसित करने सोच रही है जोकि ना तो लिनक्स कर्नल से जुडा हो ना तो विंडोज ...तो चलो देखते है ...क्या निष्कर्ष निकलता है ?
 

Tuesday

नोकिया के एक नए छोटे से डिवाइस से बदल जायेगी “वायरलेस इंटरनेट” की दुनिया

R6_CS-12_240x240

जी हाँ मोबाइल क्षेत्र की नंबर १ कम्पनी नोकिया एक नया छोटा सा “इंटरनेट स्टिक” लेकर आने वाली है | जिससे कि आप फास्ट इंटरनेट (3g) एक्सेस कर सकेंगें | यानि आप किसी भी थ्रीजी सेवा प्रदाता कम्पनी की सेवा ले सकते है, मन चाहे तब बदल सकते है | किसी एक कम्पनी का “डिवाइस”(सामान्यतः यूएसबी डेटा कार्ड) लेकर आप उसके ही भरोसे रहने की मजबूरी से बच जायेंगे | और सुविधा की सुविधा … तो चलो अब इसके गुण दोषों की विवेचना करते है |

  • यह डिवाइस विंडोज एक्सपी (सर्विस पेक २ और थ्री), विंडोज 7, विंडोज विस्टा (सर्विस पेक 1), मेक ओएस 10.4,10.5,10.6, तथा लिनक्स और उन्बुन्टू के साथ अनुकूल है |
  • सिस्टम मे यूएसबी 1.1 या इससे अधिक का हो, कम से कम हार्ड-डिस्क स्पेस 350 MB होना चाहिए, प्रोसेसर 500 MHz का कम से कम होना चाहिए |
  • आप इसके के जरिये डाउनलोड स्पीड 14.4 Mbps था अपलोड स्पीड 5.76 Mbps तक  प्राप्त कर सकतें है |
  • वजन मात्र 30 ग्राम, साथ ही अभी आईस ब्लू कलर उपलब्ध है |
  • इसकी कीमत भारतीय बाजार मे लगभग ७,००० रु० रहने की उम्मीद है | 

    Link

    हाँ साइड मे लगे पोल पर “नयी पोल” पर अपना वोट डालना न भूलें |

Friday

सोफ्टवेयर दुनिया मे जल्द ही आने वाला है एक क्रांतिकारी सोफ्टवेयर, जिससे किसी भी सोफ्टवेयर को ओपन-सोर्स बनाया जा सकेगा|

जी हाँ जो आपने शीर्षक मे पढ़ा वो सही है, किसी भी  सोफ्टवेयर(प्रोपराइटरी) को आप अपनी हिसाब से परवर्तित कर सकते है | अब आप कहेंगे कि माइक्रोसोफ्ट या एप्पल कोई कोड खुला छोडते नहीं फिर कैसे ?

इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के कम्प्यूटर विज्ञान के सहायक प्रोफ़ेसर के अनुसार, “माइक्रोसोफ्ट या एप्पल कोई कोड खुला नहीं छोडते,पर इनके सभी प्रोग्राम स्क्रीन पर पिक्सल को जरूर सेट करते है |अगर हम इन पिक्सल के क्रम को ही परवर्तित कर दें, तो हम प्रोगाम के व्यवहार को जरूर परिवर्तित कर सकेंगे |”

इस टूल/सोफ्टवेयर को अभी Prefab(प्रीफेब) नाम दिया गया है | फिलहाल ये अपने विकास के दौर से गुजर रहा है |

अभी मैंने यहाँ इसके बारे मे एक संक्षिप्त परिचय दिया है | हाँ ज्यादा जानकारी के लिए नीचे एक विडियो तथा कुछ लिंक दे रहा हूँ |

http://www.cs.washington.edu/homes/jfogarty/research/prefab/

http://www.chi2010.org/

 http://www.infoworld.com/d/applications/prefab-could-make-all-software-open-source-888

Saturday

“आमेजन किंडिल” को टक्कर देने को आ गया है अपना ई-बुक रीडर “पाई”

 

infibeam-pi-ebook-reader

जैसा कि मैं ई-बुक रीडर्स या ई-पेपर के बारे में पहले भी लिख चुका हूँ , आप उस पोस्ट को यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते है |वहां आमेजन किंडिल तथा सोनी रीडर की चर्चा की गयी है |

एक भारतीयों के एक अच्छी खबर है, भारत की Infibeam.com ने भारत का पहला ई-बुक रीडर “पाई(Pi)” बाजार में उतारा है, जो आमेजन किंडिल से टक्कर लेने को तैयार है | आईये देखते है कि क्या क्या खूबियां है अपने “पाई(Pi)” में :

१. इसकी मोटाई 10 mm से भी कम है, यानि बहुत ही पतला,साथ ही वजन मात्र 180 ग्राम है | तो हुआ न ये “स्लिम एंड लाईटवेट”

२. ये 6" E Ink (R) डिस्प्ले से युक्त है, यानि जब आप इस पर ई-बुक पड़ेंगें तो बिलकुल अखबार या किताब/पत्रिका जैसा महसूस करेंगे |

३ इसकी सबसे बड़ी खूबियों मे से एक है कि यह भारतीय भाषायों जैसे हिंदी, संस्कृत को सपोर्ट करता है | साथ ही इसके फॉण्ट के साइज़ को आप चार विभिन्न स्तरों तक घटा बढ़ा सकते हो|

४.  Infibeam.com पर करीब १ लाख से ज्यादा की संख्या में ई-बुक्स मौजूद है, यानि आपके साथ हमेशा एक विशाल लायब्रेरी रहेगी| आप सीधे Infibeam.com  से उपयुक्त शुल्क अदा करके तुरंत अपनी बुक डाउनलोड करके पढ़ सकते है | साथ ही इसमें आप अपनी 4GB तक की बाहरी SD Card लगा कर, अपनी बुक्स अपने साथ रख सकते हो |

५. हाँ एक और मस्त फीचर है इसमें, पढ़ने के साथ साथ अपना मनपसंद संगीत भी सुन सकते हो , जिसके लिए इसमें इयरफोन की व्यवस्था है, और अगर आप ज्यादा बोर हो जाएँ तो इसमे “गेम” खेलने की भी सुविधा है |

६. इसके अलावा किसी भी पेज पर जंप करने की सुविधा,बुकमार्क करने की सुविधा,सर्च,स्क्रीन रोटेट,शोर्ट करने की भी सुविधा मौजूद है |

६. एक साल की वारंटी के साथ इसकी कीमत मात्र 9999 रु० है |साथ भारत में शिपिंग चार्ज अभी फ्री है |

http://www.infibeam.com/Pi

Kindle Wireless Reading Device (6" Display, Global Wireless, Latest Generation)

Thursday

“एयरटेल ब्रॉडबैंड” ने अपने सभी प्लान्स की स्पीड दोगुनी, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के

Airtel_Logo

जी हां ये ब्रोडबेंड(Broadband) इंटरनेट उपभोक्तायों के लिए एक अच्छी खबर है, खासकर एयरटेल के उपभोक्तायों के लिए | एयरटेल ने अपने ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड को दोगुना कर दिया है ,वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के |

साथ ही अपनी न्यूनतम स्पीड 512Mbps कर दी है, यानि  64, 128, 256 Kbps  स्पीड वाले कस्टमर अब 512kbps तक की स्पीड का लाभ ले सकेंगे | 512kbps वाले अब 1Mbps और 1Mbps स्पीड वाले 2Mbps स्पीड यानि दोगुनी स्पीड का लाभ उठा सकेंगें |

साथ एयरटेल(AirTel) एक नया प्लान लेकर आई है , मात्र 899 मासिक शुल्क पर 4Mbps की स्पीड से ब्रोडबेंड कनेक्शन |

इससे सम्बन्धित ज्यादा जानकारी AirTel की  वेब-साईट पर यहाँ है |

Sunday

अब मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने की दिक्कत खत्म, कैमरे वाली बैटरी (AAA Batteries) से चलेगा मोबाइल

मोबाइल बेशक क्रन्तिकारी उपकरण है, इसने बिलकुल ही जीवन शैली बदल दी है | मोबाइल की दुनिया में रोज नयी नयी तकनीकें आ रही है | लेकिन लगभग सभी लिथियम-आयन बैटरियों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें चार्ज करना पडता है |

कभी कभी ऐसी स्थिति आ जाती है , कि आपके फोन की बैटरी डाउन होती है ,और आपको चार्ज करने का कोई विकल्प भी मौजूद नहीं होता है | ऐसी स्थिति में आपके पास कोई विकल्प नहीं रह जाता है |

ये स्थिति शहरों में तो कम पर ग्रामीण इलाकों में बहुत ही ज्यादा है,जहाँ दो या तीन तीन दिन तक बिजली के दर्शन ही नहीं होते है | या कहीं कहीं तो बिलकुल बिजली है ही नहीं |

अब ऐसी दिक्कतों से छुटकारा मिलने वाला है ,अपने देश की एक कम्पनी Olive Telecom ने हाल ही में एक ऐसा फोन  Olive FrvrOn लॉन्च किया है, जो AAA Batteries (सामान्यतः जो बैटरियां जो कैमरे या दीवार घड़ियों में चलती है |) से चल सकता है | ऐसा नहीं है ये सिर्फ इन्ही बैटरियों से ही चलेगा, अन्य मोबाइल फोन की तरह परम्परागत बैटरी तो होगी ही इसमे |

olive1

ये फोन अपने तरीके का देश का पहला फोन है, साथ ही कीमत भी बहुत कम 1699 रु० है |

साथ ही इसमें 1.5” की कलर डिस्प्ले स्क्रीन,एफएम रेडियो,स्पीकर फोन,पोलीफोनिक रिंगटोन्स की सुविधा भी है  |

हिंदी/अंग्रेजी दो भाषायों को सपोर्ट करता है,200 कोंटेक्ट्स की फोनबुक,गेम आदि भी है |

तो हैं ना बढ़िया फोन कम दाम में | 

Friday

टाटा ला रही है आपकी “टीवी” पर इंटरनेट

109768_matter

जी हाँ ये सच है.. अब आप अपनी “टीवी” पर ब्लॉग देख सकते है, अपनी ई-मेल चेक कर सकते हो| ये सब हो सकेगा टाटा टेलीसर्विसेस के एक नए उत्पाद “DIALOG” की मदद से |

ये उत्पाद देखने में तो एक “सेट टॉप बॉक्स” की तरह ही होगा, इसमे  “यूएसबी पोर्ट (लगभग ४)” होगें,जिसमे आप अपना “पेन-ड्राईव” भी लगा सकते है|  साथ ही इंटनेट एक्सेस करने के लिए Tata EVDO modem मोडेम लगा सकते है |

यह फिलहाल अभी “चेन्नई” एवं “कोलकाता” क्षेत्र में लॉन्च किया गया है , साथ ही ये अभी अपनी “टेस्टिंग” अवस्था में है| ये दो विकल्पों में उपलब्ध है एक Photon Whiz Rs. 6,699 में  दूसरा Photon Plus  Rs.7,699  में |

टाटा का इस उत्पाद को लॉन्च करने के पीछे मुख्य मकसद है कि इंटरनेट के ज्यादा से ज्यादा नए यूजर्स बनाये जाए| “टीवी” तो लगभग ८०% लोगो के पास है, तो ये बेहतर क्षेत्र साबित हो सकता है|

पूरे देश में इसमे उम्मीद है अलगे साल तक लॉन्च कर दिया जाए |

Tata Nano: The People`s Car
/dp/B000FIHWTE?ie=UTF8&tag=t0283-20&link_code=btl&camp=213689&creative=392969" target=_blank>Axesstel and Tata Indicom introduce two new fixed wireless phones.(NEW PRODUCTS): An article from: Wi-Max

Sunday

कैसा होगा भविष्य का अख़बार.....(नयी तकनीक)

जैसा कि टेक्नोलोजी दिन व दिन उन्नत होती जा रही है | मैंने आपको अपने ब्लॉग में पुरानी टेक्निक और नयी टेक्निक के बारे में भी बताया | अखबार तो आपके दिन की शुरुआत का अभिन्न अंग होगा ही | अखबार सब पढते है | अखबार ने भी कई दौर देखे ब्लैक एंड व्हाइट से कलर, इ-न्यूजपेपर और आगे कैसा होगा हमारा अखबार ?

चलो आज इसी पर चर्चा कर लेते है ......क्यूंकि हम्हें पता है कि टेक्नोलोजी ने सबको बदला है, तो अखबार (समाचार पत्र) कैसे अछूता रह सकता है | वैसे अखबार ने इलेक्ट्रोनिक रूप से तो हम सब वाकिफ है , लगभग सभी समाचार पत्र अपनी एक कोपी इ-पेपर के रूप में अपनी वेब-साईट पर उपलब्ध कराते है | पर ये पीसी या लैपटॉप पर तो पढ़ा जा सकता है |

लेकिन जल्द ही अखबार का इलेक्ट्रोनिक रूप आप अखबार की तरह ही सुबह हाथ में पायेगे | अखबार के मोटाई से थोडा ही मोटा, पर बहुत ही सरल और सुविधाजनक | आपने Amazon Kindle और Sony Reader आगे चलकर इलेक्ट्रोनिक अखबार के लिए बेहतर विकल्प होंगे | वैसे विकिसित देशों में ये काफी पोपुलर भी हो रहा है | Amazon Kindle और Sony Reader से इ-बुक्स को बड़ी आसानी से पढ़ा जा सकता है |

सबसे पहले Sony ने इ-बुक रीडर अप्रैल 2004 में LIBRIe नाम से उतारा था | उसके बाद Holland's iRex ने iLiad नाम एक ऐसा ही डिवाईस मार्केट में उतारा था | उसके बाद Sony ने Sony Reader लॉन्च किया | एक ऐसा ही डिवाईस इसी दौरान चीन में भी विकिसित किया गया था | जोकि पेन-इनपुट तकनीक को भी सपोर्ट करता था |

नबम्बर 2007 में Amazon ने Kindle नाम से वायरलेस इ-बुक रीडर लॉन्च किया | जो आजकल अमेरिका में काफी पोपुलर हो रहा है | इस दौरान कई और बेहतर इ-बुक रीडर भी आये |

पर अब Cambridge University के वैज्ञानिकों के द्वारा विकिसित की गयी तकनीक के आधार पर ब्रिटेन की एक कम्पनी Plastic Logic ने प्लास्टिक से बनी स्क्रीन वाला डिवाईस लॉन्च करने जा रहा है | यह एक पत्रिका (मेगजीन) के वज़न के बराबर भारी होगा | साथ ही डाउनलोडिंग, टचस्क्रीन, सुरिक्षित, तेज, सुविधाजनक जैसी सुविधाएं तो है ही | ये डिवाईस बिलकुल हमारे समाचार पत्र जैसा हो सकता है | हर रोज सुबह या किसी भी समय आप इसमे उपडेट हो सकेंगे |

यह डिवाईस अगले साल (2010) के जनवरी या फरबरी में मार्केट में आ जायेगा | आप चित्र में देखकर अंदाज़ लगा सकते है , की ये कितना सुविधाजनक है |

जहाँ तक अपने देश की बात है , तो एक सर्वे के अनुसार करीब 35% प्रकाशक इस तरह की टेक्नोलोजी का इस्तेमाल करने के इच्छुक है | जबकि यही आंकड़ा सिंगापुर के लिए 74% तक चला जाता है |इस सर्वे को आप यहाँ विस्तार से पढ़ सकते है |

वैसे यह सब पर्यवरण के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकता है | पर खर्चीला होने के कारण आम नागरिक के थोडा दुर्लभ हो सकता है | वैसे Plastic Logic के इस डिवाईस के बारे यह विडियो भी देख सकते है |
 
 

Friday

क्या फिल्म निर्माता पाईरेटिड सीडी के आगे हार गए है, या ये एक नयी पहल है | (खबर: "3 इडियट्स" इन्टरनेट पर क़ानूनी रूप से डाउनलोड के लिए मिलेगी| )

सबसे पहले आपको तथा आपके परिवार  को क्रिसमस एवं आने वाले साल की हार्दिक शुभकामनाएं|
=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.
अब आते है आज कि पोस्ट पर :
 
 पाईरेटिड सीडी या डीवीडी फिल्म इंडस्ट्री को आज से नहीं बल्कि काफी दिनों से नुकसान पहुंचा रही है | पाईरेटिड सीडी या डीवीडी सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि सोफ्टवेयर कंपनियों के लिए भी सिरदर्द है | इस गोरखधंधे को फ़ैलाने में इन्टरनेट का भी काफी हद तक हाथ है | आज किसी मूवीज के रिलीज होने के दुसरे दिन ही वो टोरेंट या किसी दूसरी फाइल शेयरिंग  साईट पर डाउनलोड करने के लिए तैयार मिल जाती है | वो आसानी से डाउनलोड की जा सकती है तथा पाईरेटिड सीडी या डीवीडी के धंधे को एक आधार मिल जाता है |

ऐसा नहीं है की इसे रोकने की कोसिस नहीं की गयी, कानून भी है , पर इसे रोकना इतना आसान नहीं है , जितना कागजी कानून बनाना| बल्कि ये काफी मुश्किल काम भी है | और इन्टरनेट के क्षेत्र में और भी मुश्किल| क्यूंकि ज्यादातर साईटस के सर्वर विदेश में है ,या वे विदेश से ही संचालित होती है | ऐसे में ये काम काफी मुश्किल हो जाता है |

वैसे आज रिलीज हो रही "3 ईडियट" के निर्माता "विधु विनोद चोपडा" ने एक नयी शुरुआत की है | उन्होंने अपनी इस फिल्म को १२ हफ़्तों के बाद सीधे क़ानूनी तौर पर वैध तरीके से डाउनलोड के उपलब्ध कराया है | हाँ,  "3 ईडियट" युट्यूब पर डाउनलोड के लिए तैयार मिलेगी आपको | ऐसा बताते हुए "विधु विनोद चोपडा" ने कहा कि," ऐसा वे उन दर्शकों के लिए कर रहे जो मल्टीप्लेक्स नहीं जा सकते, और मूवीज देखने के लिए पाईरेटिड सीडी या डीवीडी का सहारा लेते है | उनका कहना है , कि ऐसे दर्शक पाईरेटिड सीडी या डीवीडी को बढ़ावा देने की वजाय डाउनलोड करके देख ले | इससे पाईरेटिड सीडी या डीवीडी के कारोबार को कुछ धक्का लगेगा | ये मूवीज इस तरीके पहली फिल्म होगी | तथा इसके यूट्यूब पर दाम के बारे में अभी कुछ साफ़ नहीं है | अपर दाम साधारण सीडी या डीवीडी के दाम के बराबर ही होंगे |

अब यहाँ कई सवाल पैदा होते है कि क्या ये वाकई कारगर होगा ? और निर्मातायों को भी ये तरीका अपनाना चाहिए? या फिर इससे फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान ही होगा | या इससे पाईरेटिड सीडी या डीवीडी के धंधे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि बढ़ेगा ही ? आप क्या सोचते है ???

 

Saturday

टच करने से नहीं,बल्कि सिर्फ संकेत करने से कंट्रोल होगी आपकी LCD स्क्रीन .....

जोकि LCD Screen आप माउस से क्लिक करके कण्ट्रोल करते थे, उसे टच(स्पर्श) करके कण्ट्रोल करना काफी सुखद अनुभव है | पर जब कल्पना करो, आपकी कंप्यूटर की LCD स्क्रीन आपकी हथेलियों के इशारों मात्र से कण्ट्रोल हो तो कैसा रहेगा | जीहाँ अब ये संभव हो चूका है |
Massachusetts Institute of Technology  के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी LCD Screen विकिसित करने में सफलता हासिल की है, जो कि आपकी हथेलियों के इशारों को समझ सकती है | उपयोगकर्ता बस अपने हथेलियों के इशारों से LCD  Screen  पर मौजूद ओब्जेक्ट्स को कण्ट्रोल करने में सक्षम है | ज्यादा जानकारी के लिए आप इस विडियो को देख सकते है | या फिर इस साईट पर जाकर पढ़ सकते है |
 
 
अगर विडियो प्ले होने में कोई दिक्कत हो रही हो तो यहाँ क्लिक  करके आप इसे मूलस्त्रोत से देख सकते है | अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आ रहा हो, तो आप इसे follow कर सकते है | जिसका लिंक बांयी पट्टी पर मौजूद है |