Showing posts with label सोफ्टवेयर. Show all posts
Showing posts with label सोफ्टवेयर. Show all posts

Sunday

Role of Social Mobile Apps in coming General Election 2014

India is ready for General Elections, it will merely takes 4-5 months, But this time elections will be different from others.

Results of latest 5 states elections clearly indicated the mood of voter, they want to shift from old model of politics to new one which should be more interactive, energetic and transparent.

And the increasing voting percentage shows the involvement of youth, which is healthy indication for democracy and country.

This time there are around 12 crore first time voters, voters from age group of 19-23 and voters from urban & suburban areas will  play significant role.


Connection between Young Indians and Social Mobile Apps:

I am using “Social Mobile Apps” knowingly in place of “Social networking sites” and reason behind this is that  these apps are more personal and provide more real life like conversations among different groups of friends.

There are still massive reasons, why present generation is getting glued more with social mobile apps like WeChat, WhatsApp, Line etc, because these apps provide a lot more than chatting, like VoiceChat, Group Chat, Video Call, Emotions,Stickers, Moments, Location based chats etc.

wechat1


WeChat, from China’s web giants Tencent,  is a new and powerful mobile communication tool, is growing storming (amongst teenagers around 1021%) worldwide according to Globalwebindex, and is also emerged as one of the top social mobile app in India.

So the role of these apps can’t be ignored with respect to communication tools, as they have become an inseparable part of life.

How Social Mobile Apps like WeChat play a significant role in coming Elections?

logo

I have chosen WeChat, and have reasons for that, it is more than a chatting or messaging application with support of  voice, video, photo and text messages. And works on Android, Windows Phone, Symbian, iOS and BlackBerry devices.

You may have a little curiosity, that why I am urging for Social Mobile Apps like WeChat over Facebook or other social networking sites, reasons behind this are below:

  • Nowadays, Facebook or any social networking site, by its nature are, filled with many biased political groups, which dynamically pour you with their status, pictures, events, debates, whereas social apps are different, you have all contacts that you are friends with in real life.
  • Social apps are content creators, whereas Social networking sites are just spreader or broadcaster.
  • Many modern era’s revolutions against corrupt and oppressive regimes are first started from social mobile apps, then spread over social sites, examples are Iran, Egypt, Libya, Syria, Turkey and even Anna Hazare’s movement.
  • Social Mobile Apps are more easily accessible and convenient than social networking sites, even though they also have their apps.

Now..

Why it is necessary for Young India to involve in coming elections?

Simply said by Mahatma Gandhi,

“Be the change that you wish to see in the world.”

This saying very much true, if we criticise our government, policies, laws and want to see changes, then surely we have to involve in it.

And if you think, what would happen if I do not vote, it is just a single vote, and then think, there is nothing “no voting” like thing, it doubles the other side, and they again win.

At last, there is very well suited quote by Theodore Roosevelt

“A vote is like a rifle: its usefulness depends upon the character of the user.”

So, if you want to see changes then you must vote for changes and vote for India.

And at the End, I have summarise some great features of WeChat at glance, which makes it a great weapon of Young India.

 

feature_iconr

Live Chat: Chat with friends in a Live Chat session, Only one person can talk at a time, so, looking more like old walki-takies. Huh … great.

 

 

feature_icon
Voice Chat:  Just Hold "Hold to Talk" to start recording a message. Release the button to send. its so …simple… na?

 

 

group_chat1

Video Call:  Video Call allow you to talk to your friends face to face. it more similar like Skype, and have option to switch between Video and Audio modes during the call.

 

group_chat

Moments: This feature is more similar like Instagram, where you can share your photo with your friends, they can like, comment and reply.

 

 

live_chat

Look Around: "Look Around" to find people using WeChat with Look Around enabled nearby. It is location based service, so it needs your location data to get enabled and have appropriate permissions.

 

 

Even more features, just look them on their official page.

This entry is for Indian General Elections 2014 with social mobile apps contest held by Indiblogger team.

 

Thanks to Gautam for proof read this post.

Tuesday

ई-मेल का बेक-अप लेने का सबसे सरल तरीका( E-mail Back-up tool)

आजकल ई-मेल्स हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गयी है |  इसलिए ई-मेल्स की अहमियत भी कई गुना ज्यादा हो गयी है | ज्यादातर लोग व्यक्तिगत उपयोग के ऑनलाइन ई-मेल का उपयोग करते है | इन मेल्स का बेक-अप लेकर सुरिक्षित कैसे रखा जाये, ये भी एक प्रश्न है |

जवाब कई होंगें , पर मैं यहाँ सबसे सरल और एकदम फ्री तरीका बताने जा रहा हूँ | वो है टूल MailStore Home.

mailstore home

ये लगभग सारे ई-मेल अकाउंट(ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों) को सपोर्ट करता है | साथ ही एक साथ एक से ज्यादा ई-मेल अकाउंट का आप बेक-अप ले सकते है | यानी आपकी सारी मेल्स एक जगह स्टोर हो जायेंगी |

आप उन्हें सर्च, रीड, ट्रांसफर (एक अकाउंट से दूसरे में), एक्सपोर्ट भी कर सकते हो | 

साथ ही आप बेक-अप फाईल्स को डीवीडी/सीडी , हार्ड डिस्क, यूएसबी ड्राईव पर भी सुरिक्षित रख सकते हैं |

Download mailstore कीजिये

oone of the best free email back-up tool mailstore Home download

अपने मनपसंद एप्लीकेशन, कहीं भी रन करो, बिना डाउनलोड, बिना इंस्टाल किये ..वो भी ब्राउजर से[Spoon]

अभी पिछली पोस्ट में ही मैंने एक तरीका बताया था, कि कैसे लगभग सारे पोर्टेबल सोफ्टवेयर आपके बिना इंस्टाल किये ..और सभी एक साथ ..एक जगह कैसे पा सकते हो |

लेकिन उसके लिए आपको एक सोफ्टवेयर को अपने पीसी पर इंस्टाल करना पडता था | और उसके बाद ..अपने मनपसंद सोफ्टवेयर को भी अलग से डाउनलोड करना पडता था |

चलो कोई बात नहीं….आज जो मैं यहाँ बताने जा रहा हूँ ..वो बहुत ही क्रांतिकारी है |

न तो आपको किसी सोफ्टवेयर(मात्र एक ब्राउजर प्लग-इन) को अपने पीसी पर इंस्टाल करना पड़ेगा ..और न ही उसके बाद ..किसी दूसरे एप्लीकेशन को …और हाँ आप इसे इन्टरनेट एक्सप्लोरर(या किसी दूसरे ब्राउजर से) सीधे रन कर सकते है |

अगर पीसी बदलते भी है ..तो भी आपके मनपसंद एप्लीकेशन आपकी मुट्ठी में |

Spoon:

spoon-1

सबसे पहले तो आपको यहाँ एक फ्री में अकाउंट बनाना पड़ेगा ..बस फिर प्लग-इन इंस्टाल कर लीजिए |

और उसके बाद एप्स गैलरी में ..अपना मनपसंद एप्लीकेशन चुनकर …उसे तुरंत रन कर सकते हो ..ये ठीक वैसे ही काम करेगा ..जैसे ये आपके पीसी पर इंस्टाल हो |

spoon 

एप्लीकेशन कौन कौन से हैं यहाँ ..ये तो पूँछिये मत..हज़ारों की संख्या में हैं.…खुद ही देख लो ..यहाँ गेम भी है |चलो कुछ बता रहा हूँ |

Word Viewer,Excel Viewer, Notepad++, Crome, Firefox,VLC,Google Earth, Opera 10,Open Office,IntelliCAD,AnyVideoConverter,CDBurnerXP,Youtube Downloader,GIMP,Irfanview,Paint.net,Gtalk, आदि आदि |

तो देर किस बात कि ….एक बार तो जरूर देखिएगा |

Spoon

 

Sunday

मात्र एक पैक और लगभग सारे जरूरी सोफ्टवेयर ..न इंस्टाल करने का झंझट

अब सोफ्टवेयर ढूढने की जरूरत नहीं है ..मात्र एक पैक डाउनलोड कीजिये ..इसमे सारे जरूरी सोफ्टवेयर मौजूद है ..साथ ही सारे के सारे पोर्टेबल ..यानी इंस्टाल करने का कोई झंझट नहीं |

और तो और …अपने मनपसंद सोफ्टवेयर को एक्सेस करने भी बहुत आसान और अलग …बहुत ही शानदार …

LiberKey

liber

इसमे कुल 304 सोफ्टवेयर उपलब्ध हैं | जिनमे Format Factory,Audacity,MP3Gain, Floola 6.1,AIMP,XMPlay,RadioSure,BonkEnc,Amok CD/DVD Burning,CDBurnerXP,ImgBurn,InfraRecorder,TuxPaint,USB Image Tool,KDiff3,7-Zip,PeaZip,Universal Extractor,Disk Defrag,TeraCopy,DirHTML,Windirstat,DupKiller,Recuva,DiskDigger,Trackballs(गेम),Bombermaaan(गेम),Simple Sudoku(गेम),GIMP,MyPaint,Paint.NET,Blender,FotoSketcher,PicPick,IrfanView,Google Chrome,Firefox,Opera,uTorrent,Free Download Manager,Pidgin,Thunderbird,NetMeter,SmartSniff,TeamViewer,UltraVNC,SoftPerfect Network Scanner,HFS,IPNetInfo,Network Stuff,RocketDock,AutoHotkey,Clipboardic,NexusFont,Foxit Reader,Notepad++,VLC media player,Media Player Classic,VirtualDub,VDownloader,K-Lite Codec Tweak Tool,

जैसे 304 एप्लीकेशन है …और सब के सब पोर्टेबल |

अगर ये पैक आपके पास हो तो शायद ही किसी सोफ्टवेयर की जरूरत पड़े |

डाउनलोड कीजिये:

Thursday

इन्टरनेट पर टाइम पास करने के मजेदार तरीके(Best Time pass)

वैसे तो समय बहुत ही कीमती है ..किसी के पास समय नहीं …पर कभी कभी ऐसा समय भी आ जाता है कि समय कटता नहीं ..या फिर हम इन्टरनेट पर एकसरता से बोर हो जाते है | कुछ नया चाहते है …

भाई थोडा बहुत तो मौज-मस्ती मांगता ही है ..वैसे भी काफी दिन हो गए “टेकटच” पर कोई मौज-मस्ती वाली पोस्ट के |

चलो आज चलते है :

1. Find Frank a job:

क्या अभी आपके पास कोई काम नहीं है …चलो Frank की मदद करते है | जी हाँ Frank साहब को आपकी जरूरत है | बस चलते जाईये ..और जहाँ कोई काम दिखे ..वहाँ माउस से जोर से पकड़ कर पर ऊपर से खींचकर डाल देना है | हाँ छोड़ना …नहीं …

Get a jobअगर Frank साहब मुसीबत में फंस जाए तो ..वहाँ से जोर से पकड़ कर निकाल लेना …काम कमीं नहीं है |

 

2. अब देखते हैं कि आप कितने सुस्त है या कितने तेज:

संभल जाईये …अब देखते है कि आप खाली समय में कितने सुस्त बैठे हैं …हाँ यहाँ आपको जल्दी से जल्दी प्रतिक्रिया देनी है |

 

Calculate human reaction time

हाँ अंत में बिना स्कोर बताये मत निकल लेना |

Link:Reaction Time

3. अब आईये ज़रा कल्पनायों में चलते है:

Timepass on web with neave imagination

Link:Neave Imagination

Wednesday

ई-बुक पढने का एक नया अनुभव ..ठीक जैसे आप कोई पुस्तक हाँथ में पकड़कर पढ़ रहे हों ..[सोफ्टवेयर]

कहते हैं कि किताबें ही आदमी की सच्ची दोस्त होती हैं, जमाना बदल रहा है ..लोगों के पास समय की कमीं होती जा रही है | किताबों को पढने का भी तरीका परिवर्तित हुआ है | अब जामना डिजिटल है तो किताबें भी डिजिटल हुईं ..जिन्हें हम “ई-पुस्तक(ई-बुक)”  कहते हैं ..पर आमतौर पर लोगों की शिकायत रही है कि कंप्यूटर पर किताबें पढने में वो मज़ा कहाँ ? …मैं भी सहमत हूँ |

पर आपकी राय बदल जायेगी ..हाँ हाँ …एक ऐसा ई-बुक रीडर जो आपको ठीक वैसा ही अनुभव देगा . जैसे कि आप कोई पुस्तक अपने हांथों में पकड़कर पढ़ रहे हों | हाँ हाँ मैं ..सोफ्टवेयर की ही बात कर रहा हूँ …किसी हार्डवेयर  डिवाईस (किंडल, पाई ) की नहीं ..जो काफी आम आदमी के लिए महंगें हो सकते है , जबकि ये सोफ्टवेयर बिल्कुल फ्री है | वैसे मैं इन दोनों किंडल, पाई पर लिख चुका हूँ |

चलो अब ज्यादा इंतज़ार ना कराके ..नाम बताता हूँ .. Martview

पर इससे पहले आप डाउनलोड करें मैं बताना चाहूँगा ..इसे बढ़िया तरीके से चलाने के लिए ज्यादा RAM की आवश्यकता होगी | मैंने इसे 512 MB, 384 MB पर आजमा कर देख चुका हूँ | इससे ज्यादा हो तभी बढ़िया रहेगा, नहीं तो आपके पीसी को काफी स्लो (Slow) कर देगा |

चलो अब पहले आपको कुछ स्क्रीनशोट दिखाता हूँ ..और फिर इसके फीचर्स की चर्चा करते है |

 

mart-view3

 

mart-view2

 

कैसा लगा ..जी हाँ ये स्क्रीनशोट मेरे द्वारा ही लिए गए है |

फीचर्स :

1) अब तक आपने जितने ई-बुक रीडर सोफ्टवेयर इस्तेमाल कियें हैं, उन सबसे इसका इंटरफेस और लुक बिल्कुल अलग मिलेगी |

2) यहाँ आप वैसे ही पन्ने पलट सकते है ..जैसे किसी वास्तविक पुस्तक के, साथ ही क्षैतिज, सीधे,स्लाईड ,थम्बनेल,आदि में तो देख ही सकते है |

3) इसे आप अपने माउस(Mouse) से ही पूरा कंट्रोल कर सकते है , कीबोर्ड शोर्टकट कीज भी है |

4) टचस्क्रीन सपोर्ट कर सकता है | तो हो गया ना फ्री का आमेजन किंडल |

5) Martview.com से आप फ्री में ई-बुक भी डाउनलोड कर सकते है, साथ की अपनी बुक बनाकर अपलोड कर सकते है |

MENU

और ज्यादा जानकारी यहाँ है |

मैं तो कहूँगा ..आप एक इसे जरूर ट्राई करें …काफी जबरदस्त सोफ्टवेयर है |

और हाँ अगर आपको पढने के लिए हिंदी ई-बुक चाहिए हो तो  बेहिचक संपर्क करें …”संपर्क-कड़ी”  ब्लॉग के मेनू-बार(ऊपर) लगा रखी है | या सीधे कमेन्ट के जरिये बता दीजिए ..अगर मेरे पास लिंक होगी तो जरूर शेयर करूँगा |

वैसे दो साईट हैं : http://www.pustak.tk और http://www.apnihindi.com/

 

 

Friday

आ गया इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9 (IE9)….डाउनलोड कीजिये..

जी हाँ …जैसी उम्मीद थी ..फायरफोक्स और अन्य ब्राउजर्स के नए वर्जन आने के बाद माईक्रोसोफ्ट की तरफ से धमाके की ..वो धमाका हो चुका है …इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9 का Beta वर्जन डाउनलोड के लिए तैयार है |साल भर के भीतर यह दूसरा मौका है जब माइक्रोसॉफ्ट ने नया ब्राउजर पेश किया है.| ये इन्टरनेट की दुनिया में एक नयी क्रांति ला सकता है |

nology-software-download-internet-explorer-9

बीटा फॉरमेट वाले एक्सप्लोरर 9 को 30 भाषाओं में पेश किया गया है.|

IE9 की खास बात यह है कि इसमें ड्रैग एंड ड्रॉप की सुविधा है. यूजर्स जिन वेबसाइट्स को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन्हें ड्रैग करके स्क्रीन के नीचे टास्क बार में ला सकते हैं. ब्राउजर पर आने वाले कई तरह के विकल्पों को कम किया गया है|

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, “जिन लोगों का ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी है वह IE9 इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.” पर ये विस्टा,विंडोज-7 के साथ यह बेहतरीन ढंग से काम करेगा | चलो पहले लॉन्च तो करो …कोई न कोई तरीका निकल ही आएगा …एक्सपी वालों के लिए भी |

अभी माइक्रोसॉफ्ट के पास ब्राउजर बाजार में 60 फीसदी हिस्सेदारी है…अब देखते है …इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9 से माईक्रोसोफ्ट के लिए कितना बेहतर होता है |

Vista, Windows 7 पर डाउनलोड करने के लिए यहाँ चटका लगाएं |

 

Sunday

सिर्फ एक “सुबाह्य(पोर्टेबल)” औजार जो आपके कंप्यूटर की सारी समस्यायों को हल करने के लिए काफी है [फ्री]

जी हाँ कई सारे सोफ्टवेयर मौजूद है …जो पीसी की देखभाल तथा समस्यायों को दूर करते है | कई सारे पोर्टेबल भी हैं | पर वे किसी खास क्षेत्र के होते है | पर अगर आप कंप्यूटर इंजिनियर या गीक(geek) हैं तो जरूर ऐसे ही सोफ्टवेयर/टूल का कलेक्शन रखते होंगें |

iobit freewareअगर आपको बहुत सारे अलग सोफ्टवेयर/टूल रखने के जगह पर एक ही ऐसा सोफ्टवेयर/टूल मिल जाये जिसमे सारा कुछ एक जगह हो ..और वो भी पोर्टेबल हो तो कैसा रहेगा |

वैसे किसी भी सोफ्टवेयर को पोर्टेबल कैसे बनाये ..ये मैं एक पिछली पोस्ट में बता चुका हूँ |

मैं यहाँ एक टूल आपके साथ शेयर कर रहा हूँ:   IObit Toolkit

इसमे जो जो टूल हैं उनका एक स्क्रीनशोट नीचे है:

Iobit

जैसा कि अभी “राज भाटिया” जी की कमेन्ट पढ़ी ..उन्होंने “विस्तार” से जानकारी देने की बात कही तो चलिए ..देखते हैं इसमे क्या फीचर्स हैं |

सबसे पहले इसमे शामिल Cleaning Tools के बारे में:

१)Registry Cleaner:

सबसे पहले रजिस्ट्री(Registry) पर थोडा प्रकाश डाल लिया जाए, Microsoft Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में रजिस्ट्री(Registry) एक वर्गीकृत डेटाबेस की तरह होता जहाँ कन्फिगेर्शन(विन्यास) सेटिंग्स  को स्टोर किया जाता है | इसीलिए यहाँ अनावश्यक रूप से सेटिंग से छेड़छाड से आपके ऑपरेटिंग सिस्टम को भरी क्षति पहुँच सकती है|

खैर यहाँ आपको ज्यादा डरने की आवश्यकता नहीं है…क्योंकि Registry Cleaner ऐसी ही एरर(Error) को साफ़ करेगा, साथ आपको Registry Backup लेने का विकल्प भी देगा|

२)Privacy Sweeper:

नाम से साफ़ हैं , कि ये प्रायवेसी(निजता) सम्बन्धी जानकारी को साफ कर देगा, जैसे कुकीज,हिस्टरी, जो आपके ब्राउजर पर जमा होती रहतीं हैं |

३)IObit Uninstaller:

ठीक विंडोज के डिफॉल्ट अनइंस्टालर की तरह ही है, जहाँ आपका विंडोज अनइंस्टालर असफल हो जाता है, वहां ये आराम से काम कर सकता है |

४)Disk Cleaner:

ये CCleaner की तरह है, जो कि डिस्क पर पड़ी बिना मतलब की फाईलों को डिलीट करके आपके डिस्क स्पेस बढ़ाएगा| हाँ कोई भी फाइल डिलीट करने से पहले ये आपसे जरूर पूँछेगा |

५)File Shredder:

आप कोई फाईल साधारण तरीके से डिलीट करते है, या फिर Shift+Delete से ..फिर आपकी फाइल को रि-कवर किया जा सकता है | अगर आप ऐसा नहीं चाहते है तो आप इसके जरिये अपनी फाइल को डिलीट कीजिये ..वो फिर कभी वापस नहीं हो सकेगी |

अब बात करते है, इसमे मौजूद “इष्टतमीकरण(Optimization) करने वाले टूल्स” की

१)Smart RAM:

ये टूल आपकी RAM को बढ़िया तरीके इष्टतमीकृत कर सकता है, जिससे कि आपको ज्यादा से ज्यादा खाली RAM मिल सके |

२) Registry Defrag:

रजिस्ट्री को एकीकरण(defragmentation) करने के लिए | पर रजिस्ट्री से सम्बंधित किसी भी सोफ्टवेयर को कृपया सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें |

३)Game Booster:

free iobit

ये कमाल का टूल है, मतलब जब आप कोई गेम खेलना चाहते हो तो कई सारे सिस्टम कम्पोनेनेट की जरूरत नहीं होती अतः उनको बंद करके हम काफी RAM तथा सिस्टम रिसोर्सिस बचा सकते है| और गेम खेलना आपका और भी सुखद हो जायेगा | पर ध्यान रहे ..सिस्टम से जुड़े बहुत फंक्सन काम नहीं करेंगे ..अतः वापस जाते समय “back to normal” बटन पर क्लिक करना ना भूलें |

४)Smart Defrag:

ये एकीकरण(defragmentation) टूल है ..कुछ फीचर इसमे बढ़िया हैं |

और भी बढ़िया टूल हैं इसमे ….मगर समय ……कम ..है ..

मैं इस पोस्ट को सम्पादित कर रहा हूँ …अतः कुछ देर बाद आपको यहाँ कुछ और जानकारी दे सकूंगा | साथ बने रहिये |

डाउनलोड करें:

अगर ऊपर वाली लिंक काम ना करें तो यहाँ क्लिक करे|

 राज जी आपकी बात सही है…

जल्दी में होने के कारण आज ऐसा हो गया, वैसे मैं ज्यादातर पोस्ट को विस्तारपूर्वक लिखने की कोशिस करता हूँ |

फिर भी जब समय मिलेगा ..तभी इसे जरूर सम्पादित करूँगा |

Thursday

ब्लॉग का बेक-अप लेने के लिए बढ़िया सोफ्टवेयर(Back-up your Blog)

जी हाँ बताने की आवश्यकता ही नहीं कि अपने ब्लॉग का समय समय पर “बेक-अप” लेते रहना कितना जरूरी है | कई तरीके है |पर मैं यहाँ आज एक सोफ्टवेयर बता रहा हूँ | जिसका नाम ही है : Blogger Backup

bloggerdgemg

डाउनलोड करने के लिए चटका लगाएं:

                                                        downloads

हाँ आप कौन सा तरीका/सोफ्टवेयर उपयोग में लाते है, जरूर साझा करें|

 

Wednesday

आपकी ब्लॉग सामग्री किसने चुराई …ये सोफ्टवेयर बताएगा आपको

जी हाँ “साहित्यिक चोरी” दिन व दिन बढाती जा रही है | पिछले दिनों मैंने कुछ ब्लोग्स पर ऐसी शिकायतें सुनी | खैर कोई बात मैंने पहले भी कुछ ऑनलाइन टूल/साईट बताये थे, जिनकी मदद से आप ये आसानी से जान सकते है कि आपकी सामग्री किसने चुराई | अगर आप वो पोस्ट पढाने से चूक गए हों तो यहाँ मैं लिंक दे रहा हूँ |

22703-viper-the-antiplagiarism-scanner

पर आज मैं कोई साईट या वेब एप्स ना बताकर ..एक सोफ्टवेयर बता रहा हूँ | जिसका नाम है: Viper  जो बिलकुल फ्री है |

डाउनलोड करने के लिए चटका लगाएं (डायरेक्ट लिंक)

downloads

Microsoft Windows Live Essentials 2011 Beta तैयार है डाउनलोड के लिए

जी हाँ, Microsoft Windows Live Essentials 2011 का Beta वर्जन आ चुका है, इसे Wave 4 नाम से जाना जायेगा | अगर आप इससे पहले से ही परिचित है तब आप जानते ही होंगें कि Microsoft Windows Live Essentials 2011  Microsoft Live की कई जरूरी सेवायों का एक बण्डल(Bundle) होता है, जिसमे आप Messenger, Live Mail, Writer, Photo Gallery, Movie Maker, Live Sync,Family Safety और Bing Toolbar को पायेंगे |

WLE_logo

जो नयी फीचर्स इसमे जोड़े गए हैं उनमे से कुछ को मैं यहाँ बता रहा हूँ |

  1. Messenger में Facebook Chat को जोड़ दिया गया है |
  2. Photo Gallery में Bing Maps Geotag को जोड़ा गया है |
  3. Movie Maker के जरिये अब आप Flickr पर विडियो पब्लिश कर सकते है |
  4. दिखने में बिलकुल Office 2007 जैसा लगेगा |
  5. हाँ Writer में ज्यादा कुछ नया नहीं है ..लुक नयी है, कुछ नए प्लग-इन है, पोस्ट में विडियो और इमेज इन्सर्ट करने को और अधिक सरल बनाया गया है| Bing Map,Spell Check,Word Count वगैरह को थोडा बहुत चमकाया गया है |

 

चलो टेस्ट करके देखो कैसा है ? और आप भी यहाँ बताईये अपनी राय …

डाउनलोड कीजिये:

downloads                                    या           downloads

अपने ‘एपिक ब्राउजर(Epic Browser)’ को उन्बुन्टू या लिनक्स पर कैसे चलायें

आपने एपिक ब्राउजर  के बारे में सुन ही लिया ही  होगा …कई हिंदी ब्लॉग पर भी इसके Reviews भी आ चुके है | मैंने जब से देख ..मैं तो मोहित हो गया | मैं क्या ये तो पूरी दुनिया में “छा” रहा है | मेरा काफी मन हुआ इस पर लिखने का ..पर कई लोग लिख चुके थे |

download mozilla browser

खैर चलो कुछ नया लिखते है ..वो कि कैसे ..इसे उन्बुन्टू या लिनक्स के साथ चला सकते है | मैं जानता हूँ अपने देश में उन्बुन्टू या लिनक्स का इस्तेमाल बहुत सारे लोग करते है | मैं तो फिलहाल  नहीं करता ..

१. सबसे पहले आप इसका Windows वर्जन ही डाउनलोड कर लीजिए | अगर आप इसे कंसोल(console) से डाउनलोड करना चाहे तो उसकी Command  निम्न है |

२.इससे पहले हमको उन्बुन्टू पर Wine इंस्टाल करना पड़ेगा | Wine के बारे में ज्यादा जानकारी यहाँ है |

Wine इंस्टाल करने के लिए:

ppa:ubuntu-wine/ppa,

 3. अब आपका Wine इंस्टाल हो गया, अब Epic को रन कर लीजिए | कमांड(Command)नीचे है |
बस हो गया इंस्टाल ..अब आपको Epic यहाँ मिलेगा Applications -> Wine -> Programs -> Epic.
ये जानकारी मुझे यहाँ से मिली:


Tuesday

विदेशी भाषायों को सीखने के लिए सबसे प्रभावकारी सोफ्टवेयर “Rosetta Stone” ,साथ ही इसके कुछ विकल्प(Alternatives) भी

अब तक का सबसे बढ़िया और लोकप्रिय विदेशी भाषाएँ सिखाने वाले सोफ्टवेयर की बात की जाये तो “Rosetta Stone” नाम सबसे पहले आता है |

अगर वैसे “Rosetta Stone” की खोज की जाये तो एक विशेष “शिल्पकृति” होती थी जो मिस्त्र के Rosetta नामक जगह के पास पायी गयी थी| जिसका उपयोग पूर्वकाल में रह गए कई “अपाठ्य” “चित्रलिपियों” को समझने में किया जाता था | चलो आपको तस्वीर ही दिखा देते है |

Rosetta_Stone

पर यहाँ बात उस सोफ्टवेयर की हो रही है, जो     Rosetta Stone, Ltd.के द्वारा उत्पादित किया गया है| पर इसका नाम उस “शिल्पकृति” वाले Rosetta Stone से ही सम्बन्धित है |

इस सोफ्टवेयर की लोकप्रियता/सफलता का मुख्य कारण है इसका सिद्धांत जैसे ये सामान्य तौर पर स्कूल/कॉलेज में पढाई जाने वाली “लेंगुएज लर्निंग टेक्निक्स” से काफी जुदा है | वो कैसे?

यहाँ आपको बिना किसी कड़े नियम या अनुवाद जैसे तरीकों के अलावा, बहुत ही सहज ढंग से व्याकरण(ग्रामर), शब्दकोष जैसे कठिन भाग चित्रों,आबाजों,टेक्स्ट,विडियो आदि के मिले जुले रूप में सिखाए जाते है |

images

Rosetta Stone उस सिद्धांत पर काम करता है, जैसे कोई बच्चा अपने आप अपनी मातृभाषा सीखता है | एक और बात और आप जिस भाषा को आप सीखने जा रहे है …आपको उसी भाषा में सिखाया जायेगा ..कोई दूसरी भाषा नहीं …जैसे अगर इंग्लिश सीखना चाहते है तो ….शुरुआत भी इंग्लिश से ही होंगी …चित्र दिखाए जायेंगे …उन कुछ लिखा ..वो आपको “trial and error” वाले फेज गुजर कर सीखना होगा |

तभी तो ये कई चरणों में आता है ..जैसे चरण १, चरण २ …|

कुछ विशेषताएं:

  1. 1.इसका इंटरफेस बहुत ही सरल है |
  2. 2.उनके लिए है जो वास्तव में मेहनत करना चाहते है या जानते है |
  3. 3.इसके सामान्यतः तीन भाग होते है , प्रत्येक भाग में चार यूनिट होंगी ..चारो यूनिटों को और भी छोटे छोटे उप-भागो में बांटा गया है जैसे उच्चारण विधि,शब्दावली,व्याकरण(थोडा कम ध्यान दिया गया है),सुनना,लिखना,बोलना आदि |
  4. 4. बहुत महंगा है, कुछ ज्यादा ही है |English (British) Level 1, 2 & 3 Set ($539.00)
  5. 5. एक बार में सिर्फ एक ही कंप्यूटर पर इंस्टाल होगा|
  6. 6.United States Army ने 2007 में इसका उपयोग अपने सैनिकों को अरबी भाषा सिखाने के लिए किया था|

अगर अंत में पूंछा जाये तो यही कहूँगा …कुछ ज्यादा ही महंगा है …खैर अगर आप खरीदना चाहते है तो खरीद सकते है |

खैर यहाँ तो हर चीज का कोई न कोई विकल्प जरूर होता है, चलो दो चार इसके भी विकल्प  तलाशते है …

सबसे पहले नाम लूँगा

Busuu:

यह कोई सोफ्टवेयर या सीडी का बण्डल तो नहीं पर वेबसाईट है ..जो कि English, Spanish, Portuguese, Italian, German, French आदि भाषायों को सिखाने में मदद करेगी | यहाँ ग्रामर,उच्चारण विधि,शब्दावली सब पर ध्यान दिया गया है| साथ कई Quiz भी है |

bussu

Babbel

ये भी Busuu से मिलाता झुलता ही है| यहाँ भी काफी भाषायों को आप फ्री में सीख सकते है | यहाँ आपको विडियो ज्यादा मिलेगें | यहाँ लगभग 700,000 से ज्यादा यूजर्स मौजूद है |

Econtrader Speak

अब आपका परिचय कराते है Econtrader Speak से, इस साईट का अनुभव किसी गेम खेलने से कम नहीं | कोई रजिस्ट्रेशन नहीं ..तमाम फ्लेश भरे पड़े है ..यूजर इंटरफेस बहुत ही जबरदस्त ..

speak

Livemocha

बहुत ही जबरदस्त साईट …करीब 6 मिलियन यूजर बन चुके है …

 

image

 

अब आपको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए कोई विदेशी भाषा सीखने की |

खैर अभी भी आपको “Rosetta Stone” ही प्यारा है ..और आप उसे खरीद नहीं सकते है तो मुझे इसके Rapidshare लिंक मिले है | उनको मैं यहाँ शेयर करे देता हूँ |

 

Rosetta Stone V3 English UK Level 1 rar

    http://rapidshare.com/files/253276866/Rosetta_Stone_V3_-_English__UK__-_Level_1.part2.rar
    http://rapidshare.com/files/253272870/Rosetta_Stone_V3_-_English__UK__-_Level_1.part1.rar

    Rosetta Stone V3 English UK Level 2 rar

    http://rapidshare.com/files/253281079/Rosetta_Stone_V3_-_English__UK__-_Level_2.part1.rar
    http://rapidshare.com/files/253285184/Rosetta_Stone_V3_-_English__UK__-_Level_2.part2.rar

    Rosetta Stone V3 English UK Level 3 rar

    http://rapidshare.com/files/253294060/Rosetta_Stone_V3_-_English__UK__-_Level_3.part1.rar
    http://rapidshare.com/files/253299408/Rosetta_Stone_V3_-_English__UK__-_Level_3.part2.rar

    क्यूँ ना जो पेज मुझे मिला वो पूरा ही शेयर कर दूं ..आप अपने हिसाब से डाउनलोड कर लेना |
http://www.filecatch.com/?q=rosetta+stone&code=52

हाँ फाईलों का साइज़ बड़ा है, सो सलाह दूँगा तेज ब्राउजर(डाउनलोड के मामले में) Wyzo से डाउनलोड करें ..या फिर मेरी ये पोस्ट पढ़ें |

पोस्ट अगर थोड़ी भी उपयोगी लगें तो प्रतिक्रियाएँ देने में कंजूसी मत करना …और हो सके तो ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शेयर करने की कोशिस करना |

मेरा ट्विटर अकाउंट: http://twitter.com/rahul_sr

Thursday

सुदूर बैठकर अपने कंप्यूटर को मोबाइल से कंट्रोल या री-स्टार्ट करें(Control PC from mobile)

मैंने पहले भी एक पोस्ट लिखी थी जिसमे बताया था कि अपने पीसी को सुदूर बैठकर कैसे ट्विटर शट-डाउन या रि-स्टार्ट कैसे करें | आज मैं यहाँ चर्चा कर रहा हूँ कि यही काम आप अपने मोबाइल से कैसे कर सकते है |

एक एप्लिकेशन है PC in My Hand जो आपको सुदूर बैठे अपने कंप्यूटर को कंट्रोल करने की सुविधा देगा| ये एप्लिकेशन iPhone, Android, BlackBerry, Windows Mobile/PPC, Nokia/Symbian, Palm, ipad आदि प्लेटफोर्म वाले मोबाइल फोन्स पर काम कर सकेगा |

step1

इसके लिए आपका पीसी  network interface card (NIC) से लेस होना चाहिए, साथ ही वो router से कनेक्ट हो | और आपको पीसी Wake on LAN (WOL) फंक्सन सपोर्ट करता हो | सेटिंग के बारे में ज्यादा जानकारी यहाँ दी गयी है |

कुछ फीचर्स
  1. आप अपने आपस में फाइल ट्रांसफर भी कर सकते है|
  2. वेबकेम के जरिये ऑफिस या घर पर निगरानी भी कर सकते है |
  3. रि-स्टार्ट, शट-डाउन साथ ही कुछ और भी कमांड रन कर सकते है |

डाउनलोड कीजिये

तो हैं ना कमाल का ..अच्छा लगा हो तो प्रतिक्रिया जरूर देना|

और हाँ मैंने आज दूसरे चिट्ठों पर नयी पोस्ट लिखीं है ..उनको भी जरूर पढ़ें

सुनना भी एक कला है (C++)
आज की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (ज्ञानांजलि)

ट्विटर पर मेरी प्रोफाइल यहाँ है| 

Tuesday

सिर्फ एक बार करके दिखा दीजिए कोई काम, फिर स्वतः ही करता रहेगा ये टूल आपके लिए वही काम(ऑटोमेशन)

हाँ हाँ MS-Office Excel में तो आपने सुना होगा "Macro" के बारे में, इसको देखकर आपके मन में ये जरूर आया होगा, "काश ये सभी कामो(Excel के अलावा भी) के लिए होने लगे

Automate PC Tasks and Run Programs Automatically

,बस एक बार रिकार्ड (करके दिखा दो) कर दो, फिर स्वतः काम होता रहे जैसे जीमेल चेक करना, डेटा बेक-अप लेना, किसी साईट्स से डेटा कॉपी पेस्ट करना इत्यादि इत्यादि|

मुझे भी इसकी जरूरत महसूस हुई थी | ढूढा तो मिला Do it Again

ये एक ऑटोमेशन सोफ्टवेयर है, जो आपके द्वारा किये गए टास्क (माउस क्लिक, कीबोर्ड इंट्री आदि) को रिकार्ड करता रहता है, और जब इससे यही काम दोबारा से करने को कहा जाता है तो ठीक उसी प्रकार जैसे आपने किया था करने लगता है |
आप कोई काम कितने बार रिपीट करवाना चाहते है ये सुविधा भी है साथ ही काम की स्पीड भी बढ़ा सकते है |

इसके अलावा बहुत सारे इसी तरह के ऑटोमेशन सोफ्टवेयर मौजूद है , पर ये बिलकुल फ्री है | चलो फिर भी कुछ का नाम मैं यहाँ बताये देता हूँ |

AutoIt   3.2.10.0
WinMacro   v1.2.1
Mouse Recorder   2.1
MacroMaker 1.0.3.1

मेरी सलाह है एक बार इसे यूज करके जरूर देखो ..
Do it Again
अगर आप मुझे Twitter पर फोलो करना चाहते है तो मेरी प्रोफाइल यहाँ है |
http://twitter.com/rahul_sr
तकनीकी समस्यायों को आप यहाँ हिंदी में साझा कर सकते है |(Q&A Site)
http://tech-qa.qhub.com


Monday

एक नया ब्राउजर, और कुछ ब्राउजर्स के नए अपडेट्स (फायरफोक्स,ओपेरा मिनी)

जी हाँ अगर आप इन्टरनेट से  मूवी, गेम आदि  ज्यादा डाउनलोड करते है तो एक नया ब्राउजर है
wyzo thumb Increase Speed of Downloading with Wyzo 3




Wyzo.
जो भी Mozilla Firefox framework पर बना हुआ है, दूसरे तरह से कहे तो फायरफोक्स को ही कुछ चुनिन्दा Add-on से साथ in-built करके एक डाउनलोड प्रेमियों के लिए एक नया ब्राउजर बनाया गया है |
अगर आप नए है तो आप इसे डाउनलोड कर लीजिए, आपको बढ़िया से बढ़िया Add-on (Download Acceleration) तैयार मिलेंगे|



और अगर आप अपना फायरफोक्स छोडना नहीं चाहते तो मैं यहाँ वो Add-on बताये देता हूँ |

१.Download Acceleration: Wyzo जैसी डाउनलोड स्पीड आप एन Add-on की मदद से ले सकते है |
FireDownload extension 
DownThemAll

compare thumb Increase Speed of Downloading with Wyzo 3
२. ये तो  बात हुई  Download Acceleration की अब बात करते है वन-क्लिक टोरेंट डाउनलोड उसके लिए आप एन फायरफोक्स Add-on को आज़मा सकते है |
FireTorrent extension.

३. तीसरी बात है इसके ग्राफिकल, और नेविगेशन का सुन्दर होना आप इसे अपने फायरफोक्स में इस Add-on Cooliris extension को लगाकर प्राप्त कर सकते है |

अब फैसला आपका खुद Add-on लगाएंगे या फिर Wyzo

 एक-दो खबर और दे दे आपको ब्राउजरों से जुडी
पहली  ये कि Firefox का नया वर्जन आ चूका है Firefox 4.0 इसके नए फीचर्स की भी संक्षेप में चर्चा

http://timesofindia.indiatimes.com/thumb.cms?msid=6138973&width=300&resizemode=4
कर ही लेते है |
नयी लुक,Add-on के लिए ज्यादा जगह,hardware-accelerated HD Video,Crash Protection,Jetpack SDK आदि आदि |

दूसरी खबर मोबाइल इन्टरनेट यूजर्स के लिए कि उनके चहेते ब्राउजर Opera Mini का भी नया वर्जन रिलीज हो गया है Opera Mini 5.1

http://hpapplication.com/wp-content/uploads/2009/09/operamini-5-180x300.jpg

पर ये कम मेमोरी वाले फोन्स पर काम नहीं कर रहा है, कोई बात नहीं आप Opera Mini 5 या Opera Mini 4 यूज कर लें |

तो ब्राउजर जगत से इतनी ही खबर, अगर आपको कोई नया अपडेट मालूम हो तो जरूर शेयर करें |
और हाँ अगर आप मुझे Twitter पर फोलो करना चाहते है तो मेरा प्रोफाइल यहाँ है
http://twitter.com/rahul_sr




Thursday

हिंदी के 250 खूबसूरत फॉण्ट फ्री डाउनलोड करें Download more than 250 Hindi fonts free

 

पिछलें दिनों “अंकुर जी” की एक पोस्ट पढ़ी थी जिसमे उन्होंने हिंदी के लिए खूबसूरत फॉण्ट की बात कही थी | वाकई ये काफी जरूरी है …कई सारे पहले से मौजूद है ..कई नए स्त्रोतों के बारे मे जानकारी “अंकुर जी” की उस पोस्ट मे मिल जायेगी |

20ro42b

मैंने भी कुछ जगह ढूढने की कोशिस की तो कुछ मिला …कुछ नहीं, बहुत कुछ मिला लगभग 240 हिंदी के बढ़िया, सुन्दर फोंट्स …तो सोचा क्यूँ ना आपके साथ साझा करता चलूँ ..

हाँ मैं यहाँ एक डायरेक्ट लिंक दे रहा हूँ |

Download-icon

और हाँ मैं आज और कल और भी पोस्ट लिखीं है, आप उन्हें भी जरूर पढ़े, और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें | एक बात और “पोल” भी चेंज हो गयी, सो अपना “वोट” जरूर डाल दें |

अब महानायक “अमिताभ” भी ट्विटर पर     

अब हिंदी ब्लोगर्स को भी कमाई का बढ़िया मौका मिलने वाला है                                                     

धन्यवाद

Friday

“गूगल अर्थ” का पोर्टेबल वर्जन(सुवाह्य) डाउनलोड करें

गूगल अर्थ से लगभग हर कोई परिचित होगा | मात्र अपने घर से पीसी के सामने बैठकर अपनी दुनिया ही क्या अब तो सौर मंडल की सैर कर लो | हैं ना कमाल ……नए वर्जन मे 3डी के जुड जाने से इसकी सैर अब और भी आसान हो गयी है |

20050528-GoogleEarthScreen2

वैसे आपके पीसी मे ये इंस्टाल भी होगा ….| अगर आपको कभी किसी दोस्त के पीसी या कहीं साइबर कैफे मे इंटरनेट चलाना पड़े, तो आपको बार बार सोफ्टवेयर को इंस्टाल करने मे असुविधाजनक लगेगा | ऐसे मे “पोर्टेबल सोफ्टवेयर (सुवाह्य सोफ्टवेयर)” काम मे आते है, जिन्हें इंस्टाल करने की जरूरत नहीं होती है | आज कई सारी कम्पनियाँ अपने साधारण वर्जन के साथ “पोर्टेबल वर्जन “ भी देने लगी है | इन सोफ्टवेयर को आप सिर्फ “अपने पेन-ड्राईव मे रखकर इस्तेमाल कर सकते है |

वैसे मैंने भी एक तरीका बताया था कि कैसे किसी साधारण सोफ्टवेयर को “पोर्टेबल” बनाया जा सकता है | वो पोस्ट आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते है |

हाँ यहाँ चर्चा शुरू हुई थी “गूगल अर्थ” से ..गूगल ने इसका कोई “पोर्टेबल वर्जन” उपलब्ध कराया है, और इसको “पोर्टेबल” बनाने मे “आम यूजर्स” के काफी कठिन भी है | और नेट पर भी  ढूढना मुश्किल है |

तो मुझे इसके “पोर्टेबल वर्जन” के बारे मे पता चला और मैं चला आया आप लोगों से शेयर करने | ये एक टोरेंट फाइल है | “टोरेंट” के बारे मे भी मैंने एक पोस्ट लिखी थी, जो आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते है |

हाँ वैसे आप “पोर्टेबल वर्जन “ के बनाने के बारे और अधिक जानना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक करें |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें | 

Thursday

10 सबसे बढ़िया फ्री एंटी-वायरस सोफ्टवेयर

वायरस …..और फिर एंटी-वायरस …..हर कोई कंप्यूटर से जुडा व्यक्ति इन शब्दों से परिचित है |हर कोई अपने पीसी को एकदम सुरिक्षित रखना चाहता है , और उसके लिए चाहिए “एंटी-वायरस” सोफ्टवेयर ….जो लोगों की जरूरत वो तो भाई “मार्केट” मे होगी ही ….कई सारी कंपनियां है …..अब यूजर असमंजस मे रहता है कि कौन सा “एंटी-वायरस” सबसे बढ़िया है |

हर किसी मे कोई न कोई अलग फायदा | एक तरफ मार्केट मे “फ्री एंटी-वायरस” भी है, अब भाई फ्री की चीज को तो हर कोई लपकना चाहता है …..और ये तो इंडिया है ……..यहाँ तो लगभग हर कोई ………..कोई बुरी बात थोड़े नहीं है |

चलो यहाँ चर्चा करते है कि “कौन सा फ्री एंटी-वायरस सबसे बढ़िया है |” मैं यहाँ १० सोफ्ट्वेयर को ले रहा हूँ | हाँ मैं इन्हें किसी पहले नंबर या दूसरे नंबर के हिसाब से नहीं लिख रहा हूँ , ये तो काफी मुश्किल काम हो जायेगा ….बस सबके फीचर्स या विषेशतायों पर यहाँ  प्रकाश डालने की कोशिस कर रहा हूँ | आप भी साथ दीजिए |

Microsoft Security Essentials

microsoft-security-essentials  

अब नाम के साथ “माईक्रोसोफ्ट” जुडा है तो खास होगा ही | इसे “माईक्रोसोफ्ट” ने सन २००९ मे लांच किया था | पहले इसका नाम “मोरो” हुआ करता था | यह “लाईटवेट” होने के साथ ही काफी सरल भी है | सीपीयू पर ज्यादा दबाब भी नहीं डालता है |

यह पूर्णतः फ्री सोफ्टवेयर है इसका कोई दूसरा “प्रोफेशनल” वर्जन नहीं, जिसे अपग्रेड करने के लिए आपको ये बार बार याद दिलाता रहें | यह वायरस, स्पाईवेयर, ट्रोजेन,रूलकिटस,एडवेयर आदि प्रकार की बाधायों से आपकी रक्षा करेगा |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Avast! Free

2avast

यह फ्री-एंटीवायरसों की सूची मे अहम स्थान पर है | इसका कारण भी है यह एक तरीके से आपके पीसी को “सम्पूर्ण” सुरक्षा देता है |हाँ लेकिन ये आपको एक निश्चित समय अंतरालों पर आपको “प्रोफेशनल वर्जन” मे अपग्रेड करने का आग्रह करता रहेगा | और सब मामलों मे ये बहुत बढ़िया है |

यह ALWIL Software  द्वारा विकिसित किया गया है |और यह पहली बार सन १९८८ मे लांच हुआ था |यह कई बार Virus Bulletin VB100 Award जीत चुका है | दिसंबर २००९ तक इसके यूजर्स की संख्या लगभग १०० मिलियन पहुँच चुकी है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

AVG Free

26111_avg

यह सोफ्टवेयर एक तरीके से “फ्री एंटी वायरस” का पर्याय बन चुका है |इसका कारण ये है कि ये सम्पूर्ण मॉलवेयर सुरक्षा प्रदान करता है |साथ ये आपको बार बार “प्रोफेशनल वर्जन” मे अपग्रेड करने को भी नहीं कहेगा |

यह पहली बार Grisoft's द्वारा सन १९९२ मे लांच किया गया था | इसका एक फीचर “लिंक स्केनर” काफी बढ़िया है , जिससे आप लिंक खोलने से पहले ही उसे जांच सकते हो |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Avira Free

avira_logo_red_rgb

“लाइटवेट” एवं “सरलता” के मामले मे ये काफी आगे है | यूजर इंटरफेस भी बढ़िया है |

ये जर्मनी की Avira GmbH कम्पनी द्वारा सन १९८८ मे पहली बार लांच किया गया था |

मालवेयर से सुरक्षा के मामले मे ये टॉप पर है , साथ ही स्कैन स्पीड भी काफी तेज है |हाँ बार बार “प्रोफेशनल वर्जन” मे अपग्रेड करने का पोप-अप मेसेज से आपको असुविधा हो सकती है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Malwarebytes

malwarebytes

यह नया सोफ्टवेयर है , जो कि २००८ मे लॉन्च किया गया था | मालवेयर से निपटने के लिए ये बहुत ही मज़बूत है | फ्री वर्जन मे आपको स्कैन को मैनुयली स्टार्ट करना पड़ेगा, ऑटो-स्टार्ट या सिड्यूल स्कैनिग की सुविधा प्रोफेशनल वर्जन भी मौजूद है |

इसे आप दूसरे एंटी-वायरस सोफ्टवेयर के साथ यूज सकते है | रियल टाइम प्रोटेक्शन के लिए आपको रजिस्टर्ड वर्जन ही लेना होगा |

Download Malwarebytes.

ComboFix

combo_fix

कहते है ना कि जब सारे शस्त्र असफल हो जायें तो कोई ब्रह्मास्त्र या अमोघ बाण चलाया जाता है | ठीक इसी प्रकार अगर आपके पीसी मे एंटी-वायरस होते हुए भी वायरस आ जाता है, तो फिर  ComboFix का सहारा लीजिए | पर साबधान ! इसके चलाने के बारे मे आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए | क्यूंकि ये कमांड लाइन पर काम करता है | और एक गलती कई मुसीबतें खड़ी कर सकती है |

वैसे इसे यूज करने के बारे मे एक गाईड यहाँ मिल जायेगी | और आप इसे डाउनलोड

यहाँ क्लिक करके कर सकते है |

Clamwin

clamwin

यह लिनक्स प्लेटफोर्म के मुख्य एंटी-वायरस ClamAV का विंडोज वर्जन है | यह रियल टाइम प्रोटेक्शन तो नहीं देता, साथ मे ही इसे चलाना भी आसान नहीं है , पर है ये पूर्ण फ्री | हाँ इसका पोर्टेबल वर्जन इसकी मुख्य विशेषता है , यानि ये ऐसा एंटी-वायरस है जिसे आप अपने “पेन-ड्राईव” मे भी रख सकते है |

कुछ मामलों मे ये असफल है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Panda Cloud AntiVirus

Panda-Cloud-Antivirus-1_0

यह क्लाउड कम्प्यूटिंग के सिद्धांत पर आधारित है | यानि यह वायरस डीफिनेशन की फाईलों को  क्लाउड (ऑनलाइन) रहेगा, जिससे अप-डेट होने की समस्या खत्म , और साथ ये आपकी ऑनलाइन सुरक्षा करेगा | पर इसकी कमियां ये है कि ये आपकी नेटवर्क रिसोर्सिस को यूज करेगा | जिससे आपके इंटरनेट कनेक्शन पर एक्स्ट्रा कोस्ट बढ़ सकती है |

अगर आपको ये पसंद आये तो आप इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते है |

Comodo Firewall + Antivirus

COMODO_Firewall

Comodo फायरवाल की दुनिया का जाना माना नाम है | साथ ही ये एंटी वायरस भी उपलब्ध कराता है | अगर आप फायरवाल और एंटी-वायरस को एक साथ यूज करना (अलग अलग नहीं ) चाहते हो तो ये विकल्प सही है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

इनके अलावा और भी बहुत सारे फ्री एंटी वायरस मौजूद है | पर जो जिसे फायदेमंद साबित हो जाये तो वही सबसे बढ़िया ….वैसे मैं पहले Avast ! Free यूज करता था अब  Microsoft Security Essentials यूज कर रहा हूँ | सही है …..

पर ये चर्चा यहीं समाप्त नहीं हुई है …बिना आपकी प्रतिक्रिया के ये कैसे पता चलेगा कि कौन सा सबसे बढ़िया है ….खुलकर बताईये आपके हिसाब से सबसे बढ़िया कौन सा है |