Saturday

TechTouch पर "मेहमान लेखक(Guest Writer)" बनें

अगले कुछ समय (महीनों) तक मैं समयाभाव के कारण TechTouch पर शायद ही कोई पोस्ट लिख पायूँगा | इसीलिए अगर आप चाहे तो TechTouch पर अपना योगदान दे सकतें है, एक मेहमान लेखक के रूप में | आपका हार्दिक स्वागत है | बस इस फॉर्म के जरिये, मुझसे संपर्क कीजिये |

 

धन्यवाद

Wednesday

इन्टरनेट से बिलकुल विज्ञापन फ्री एसएमएस भेंजें ..[Send ads free SMS)

सबसे पहले मैंने इन्टरनेट पर जिन साईटों के बारे में जाना ..उन में से फ्री में एसएमएस भेजने की सुविधा देने वाली | शुरुआत में 160by2.com फिर sms7.in(440 char) और फिर तो कई जैसे way2sms.com,Ibibo, आदि आदि |

वैसे ये साईटस ..आम हो चुकी है | पर इनमे एक ही दिक्कत होती है ..कि एसएमएस के अंत में छोटा सा विज्ञापन | वैसे इनके सहारे तो वो हम्हें फ्री में सर्विस दे रहे है |

आज मैं यहाँ दो तरह की साईट की चर्चा करूँगा ..एक तो जैसा की शीर्षक में …कि बिलकुल विज्ञापन रहित एसएमएस कैसे भेंजें ..वो भी बिलकुल फ्री …

whozzat:

ये मात्र फ्री एसएमएस भेजने की साईट ही नहीं है ..पर ये बिलकुल twitter की तर्ज पर तैयार की गयी है |

whozzat-1

बिलकुल यहाँ आपको ट्विटर जैसा ही माहौल मिलेगा | आप एक दिन 100 SMS फ्री भेज सकते हो (सिर्फ भारत में).

whozzat-2

अब दूसरी तरह ही ..अकसर हम ..इन साईटों पर रजिस्टर के झंझट में नहीं पड़ना चाहते ..या फिर कोई दूसरा कारण हो सकता है ..कि कोई ऐसी साईट को जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन के एसएमएस भेजने की सुविधा दे |

हाँ ..तो बता रहा हूँ एक ऐसी ही एक साईट …बिलकुल टेस्ट की हुई है |

Bollywoodmotion 

bm

दूसरा प्लस पॉइंट …इस साईट से आप 500 char तक लंबे एसएमएस भेज सकते है |

अब चलो एसएमएस पर पोस्ट लिखी ही है ..तो कुछ और साईटें बता ही दी जायें |

http://www.mycantos.com/
http://www.smsjunction.com/
http://smsnow.in/
http://www.youmint.com/
http://mysmsindia.com/
http://www.indyarocks.com/send/free-sms
http://www.smswala.co.in/
http://isms.ibibo.com/ (300 char)
http://www.codesms.com/(320 char)

अगर आपको भी ऐसी ही कोई बढ़िया साईट मालूम हो तो जरूर शेयर करें |

 

Tuesday

अपने मनपसंद एप्लीकेशन, कहीं भी रन करो, बिना डाउनलोड, बिना इंस्टाल किये ..वो भी ब्राउजर से[Spoon]

अभी पिछली पोस्ट में ही मैंने एक तरीका बताया था, कि कैसे लगभग सारे पोर्टेबल सोफ्टवेयर आपके बिना इंस्टाल किये ..और सभी एक साथ ..एक जगह कैसे पा सकते हो |

लेकिन उसके लिए आपको एक सोफ्टवेयर को अपने पीसी पर इंस्टाल करना पडता था | और उसके बाद ..अपने मनपसंद सोफ्टवेयर को भी अलग से डाउनलोड करना पडता था |

चलो कोई बात नहीं….आज जो मैं यहाँ बताने जा रहा हूँ ..वो बहुत ही क्रांतिकारी है |

न तो आपको किसी सोफ्टवेयर(मात्र एक ब्राउजर प्लग-इन) को अपने पीसी पर इंस्टाल करना पड़ेगा ..और न ही उसके बाद ..किसी दूसरे एप्लीकेशन को …और हाँ आप इसे इन्टरनेट एक्सप्लोरर(या किसी दूसरे ब्राउजर से) सीधे रन कर सकते है |

अगर पीसी बदलते भी है ..तो भी आपके मनपसंद एप्लीकेशन आपकी मुट्ठी में |

Spoon:

spoon-1

सबसे पहले तो आपको यहाँ एक फ्री में अकाउंट बनाना पड़ेगा ..बस फिर प्लग-इन इंस्टाल कर लीजिए |

और उसके बाद एप्स गैलरी में ..अपना मनपसंद एप्लीकेशन चुनकर …उसे तुरंत रन कर सकते हो ..ये ठीक वैसे ही काम करेगा ..जैसे ये आपके पीसी पर इंस्टाल हो |

spoon 

एप्लीकेशन कौन कौन से हैं यहाँ ..ये तो पूँछिये मत..हज़ारों की संख्या में हैं.…खुद ही देख लो ..यहाँ गेम भी है |चलो कुछ बता रहा हूँ |

Word Viewer,Excel Viewer, Notepad++, Crome, Firefox,VLC,Google Earth, Opera 10,Open Office,IntelliCAD,AnyVideoConverter,CDBurnerXP,Youtube Downloader,GIMP,Irfanview,Paint.net,Gtalk, आदि आदि |

तो देर किस बात कि ….एक बार तो जरूर देखिएगा |

Spoon

 

Sunday

मात्र एक पैक और लगभग सारे जरूरी सोफ्टवेयर ..न इंस्टाल करने का झंझट

अब सोफ्टवेयर ढूढने की जरूरत नहीं है ..मात्र एक पैक डाउनलोड कीजिये ..इसमे सारे जरूरी सोफ्टवेयर मौजूद है ..साथ ही सारे के सारे पोर्टेबल ..यानी इंस्टाल करने का कोई झंझट नहीं |

और तो और …अपने मनपसंद सोफ्टवेयर को एक्सेस करने भी बहुत आसान और अलग …बहुत ही शानदार …

LiberKey

liber

इसमे कुल 304 सोफ्टवेयर उपलब्ध हैं | जिनमे Format Factory,Audacity,MP3Gain, Floola 6.1,AIMP,XMPlay,RadioSure,BonkEnc,Amok CD/DVD Burning,CDBurnerXP,ImgBurn,InfraRecorder,TuxPaint,USB Image Tool,KDiff3,7-Zip,PeaZip,Universal Extractor,Disk Defrag,TeraCopy,DirHTML,Windirstat,DupKiller,Recuva,DiskDigger,Trackballs(गेम),Bombermaaan(गेम),Simple Sudoku(गेम),GIMP,MyPaint,Paint.NET,Blender,FotoSketcher,PicPick,IrfanView,Google Chrome,Firefox,Opera,uTorrent,Free Download Manager,Pidgin,Thunderbird,NetMeter,SmartSniff,TeamViewer,UltraVNC,SoftPerfect Network Scanner,HFS,IPNetInfo,Network Stuff,RocketDock,AutoHotkey,Clipboardic,NexusFont,Foxit Reader,Notepad++,VLC media player,Media Player Classic,VirtualDub,VDownloader,K-Lite Codec Tweak Tool,

जैसे 304 एप्लीकेशन है …और सब के सब पोर्टेबल |

अगर ये पैक आपके पास हो तो शायद ही किसी सोफ्टवेयर की जरूरत पड़े |

डाउनलोड कीजिये:

Saturday

अगर आप भारत के इतिहास को बेहतर पढना/देखना चाहते हैं ..तो ये पोस्ट जरूर पढ़ें[Indian History]

कहते हैं ..वर्तमान को बेहतर बनाने के लिए ..इतिहास का अच्छा ख़ासा किरदार होता है | किसी भी क्षेत्र में चले जाईये ..बिना इतिहास के कोई वर्तमान नहीं होता |

चाहे वो राजनीति हो या समाज, सबसे जरूरी अपने इतिहास को पढना |

 

चलो अब तो डिजिटल ज़माना है …तो चलो चलते है ..कुछ ऐसी जगहों पर जहाँ से आपको(साथ ही मुझे) आधुनिक इतिहास के बारे में बढ़िया रिसोर्सिस मिल जाए |

सबसे विवादस्पद मसला तो “कश्मीर” ही है ..यहाँ एक साईट दे रहा हूँ ..जहाँ कश्मीर के बारे काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जायेगी |

 

यहाँ क्लिक कीजिये

कुछ उदाहरण देना चाहूँगा ..

Text of the treaty signed at Leh on second of Asuj 1899 Bikrami - September 1842 - between the Government of Maharajah Gulab Singh and the Government of Tibet

Text of Lord Mountbatten 's letter dated 27 October, 1947 to signify his acceptance of the Instrument of Accession signed by the Kashmir Maharaja

Letter from Maharaja Hari Singh to Lord Mountbatten in 1947

Nehru's telegram to Liaqat Ali Khan On 27 October 1947

आदि आदि |

अगर आप इंडिया(सन 1700 से लेकर 2006 तक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज यहाँ हैं) से जुड़ा ..पूरा पेज देखना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें |

एक लिंक ये भी है |

हाँ अगर आप भारतीय इतिहास से जुड़े दुर्लभ विडियो देखना चाहते हैं तो इस साईट पर जाईये |

चलो आपको कुछ झलक दिखा ही देता हूँ |

1,000,000 INDIANS ON THE MOVE

और

A RECORD LOAD

एक और साईट जहाँ आप दुर्लभ विडियो सर्च कर सकते हो …यहाँ आप सन 1890 से लेकर अब तक के विडियो सर्च कर सकते है |

जैसे जब नेहरू जी नवंबर 1947 को कश्मीर दौरे पर गए थे ..उसका विडियो यहाँ हैं |

 

ये पोस्ट यहाँ पूरी नहीं हुई ..अगर आप को भी ऐसी ही साईट मालूम हो तो जरूर शेयर करें ..तभी ये पोस्ट पूरी होगी | हाँ प्रतिक्रिया …जरूर देकर जाईये |

Friday

एक मजेदार कल्पना(कार्टून) [जरूर देखें]

पहले तो ये तकनीकी ब्लॉग है तो यहाँ कार्टून या तस्वीर भी तकनीकी जगत से जुड़े होने चाहिए ..चलो शुरू करते हैं ये श्रंखला …

आज के बारे में अपनी राय दीजिए |

windowscopydialog

ये मेरी रचना या कल्पना नहीं हैं ..बल्कि अंग्रेजी से हिंदी रूपान्तर है |

Thursday

इन्टरनेट पर टाइम पास करने के मजेदार तरीके(Best Time pass)

वैसे तो समय बहुत ही कीमती है ..किसी के पास समय नहीं …पर कभी कभी ऐसा समय भी आ जाता है कि समय कटता नहीं ..या फिर हम इन्टरनेट पर एकसरता से बोर हो जाते है | कुछ नया चाहते है …

भाई थोडा बहुत तो मौज-मस्ती मांगता ही है ..वैसे भी काफी दिन हो गए “टेकटच” पर कोई मौज-मस्ती वाली पोस्ट के |

चलो आज चलते है :

1. Find Frank a job:

क्या अभी आपके पास कोई काम नहीं है …चलो Frank की मदद करते है | जी हाँ Frank साहब को आपकी जरूरत है | बस चलते जाईये ..और जहाँ कोई काम दिखे ..वहाँ माउस से जोर से पकड़ कर पर ऊपर से खींचकर डाल देना है | हाँ छोड़ना …नहीं …

Get a jobअगर Frank साहब मुसीबत में फंस जाए तो ..वहाँ से जोर से पकड़ कर निकाल लेना …काम कमीं नहीं है |

 

2. अब देखते हैं कि आप कितने सुस्त है या कितने तेज:

संभल जाईये …अब देखते है कि आप खाली समय में कितने सुस्त बैठे हैं …हाँ यहाँ आपको जल्दी से जल्दी प्रतिक्रिया देनी है |

 

Calculate human reaction time

हाँ अंत में बिना स्कोर बताये मत निकल लेना |

Link:Reaction Time

3. अब आईये ज़रा कल्पनायों में चलते है:

Timepass on web with neave imagination

Link:Neave Imagination

Friday

आपको दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं ….मेरे भी गिफ्ट स्वीकार कीजिये | [Happy Diwali]

सबसे पहले आपको तथा आपके पूरे परिवार को मेरी तरफ से इस पावन पर्व “दीवाली” की हार्दिक शुभकामनाएं | आपके लिए “दीवाली” नयी खुशियाँ, उपलब्धियां, कीर्ति,यश लेकर आये |

रोशनी के इस पावन पर्व पर,
रंगोली भर दे आपके जीवन में नए रंग,
पटाखों का शोर जगाये मन में नयी उमंग,
मुबारक हो दीवाली आपको अपनों के संग

ये कविता मुझे तो नहीं पता किसने लिखी ..पर यहाँ साझा कर रहा हूँ |

हर चेहरे पे खुशियाँ हो
और जीवन मे हरियाली हो
शहर गाँव सब विकसित हो
घर- घर मे खुशहाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो


कोई दुखी मन धरा पे हो ना
चमके धरा का कोना – कोना
फ़ोड पटाखे खुशियाँ मनायें
खील बताशे जमकर खाये
पकवान भरी हर थाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो


गणेश लक्ष्मी की महिमा हो
हर जन की अपनी गरिमा हो
धन सम्पदा घर आये अपार
खुशियों से भर जाये संसार
रजत बने धरती का कण-कण
ना कोई कोना खाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो

(अगर आपको कवि/रचनाकार का नाम पता हो तो जरूर बताये)

अब कुछ वालपेपर:

Diwali-4090

latest-diwali-diya-2009-wallpaper

 diwali-87a

Clay-Lamp-Diwali-Wallpapers-642983

अब आखिर में दो धमाके और ….इन्हें जरूर देखें ….

पूरा डेस्कटॉप ही दीवालीमय कर देंगें |

पहला धमाका डाउनलोड कीजिये:

और दूसरा

दूसरा धमाका डाउनलोड कीजिये:

अगर ऊपर वाली लिंक से डाउनलोड करने में दिक्कत आती है तो, जरूर बताएं ..

एक बार फिर “दीवाली” की हार्दिक शुभकामानाए”

 

Monday

आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो क्या …जावा फोन तो है ना..[आपके फोन के लिए कुछ बेहतर एप्स(Mobile Apps)]

अगर आपके आईफोन, एंड्रोइड, या विंडोज फोन, या फिर सिम्बियन जैसे स्मार्टफोन नहीं हैं तो कोई बात नहीं …जावा फोन से भी बहुत कुछ किया जा सकता है |

जावा फोन में आजकल चल रहे …Spice,Micromax,चायनीज, Lemon, LAVA, Karban आदि |

Sony, Motorola,Alcatel,Samsung आदि के Low-end फोन |

बस आपके फोन मे जीपीआरएस की सुविधा होनी चाहिए | और हाँ ये Mobile Apps बाकी स्मार्टफोन पर तो चलेगे ही |

मैं पहले भी मोबाइल पर पोस्ट लिख चूका हूँ …जैसे

सुदूर बैठकर अपने कंप्यूटर को मोबाइल से कंट्रोल या री-स्टार्ट करें(Control PC from mobile)अपने मोबाइल को पीसी के वेब-कैम की तरह यूज करें
अब आपकी मुट्ठी में होंगे सारे हिंदी अखबार (अपने मोबाइल पर हिंदी या क्षेत्रिय दैनिक पढ़े)
यु-ट्यूब को करलो अपनी मुट्ठी में

चलो अब आते हैं आज के मुद्दे पर ..दरअसल मैं इस पर पोस्ट लिखने के लिए काफी दिनों से सोच रहा था | चलो आज ये काम कर ही डालते हैं |

१.Snaptu

सबसे पहले मैं जिस एप्स(Apps) का नाम लूंगा …वो मुझे काफी पसंद हैं …काफी दिनों से चला रहा हूँ | सब कुछ आ जायेगा ..आपके मोबाइल में …चलो इसका स्क्रीनशोट ही देख लो |

Snaptu000119

Snaptu000128

जो आजकल सबकुछ है …वो यहाँ भरपूर है …यानि सोशल नेटवर्किंग …फेसबुक, ट्विटर आदि | खासकर आप जब इसका ट्विटर चलाएंगे , तो कहेंगे वाह …

दूसरी बात हम “ब्लोगर” को क्या चाहिए …ब्लॉगजगत की ताज़ातरीन जानकारी ..वो भी व्यवस्था है ..या कहो जुगाड ..”News/RSS” एप्स(Apps) के जरिये आप अपने गूगल रीडर की फ़ीड्स को पढ़ सकते हैं | वो भी आकर्षक ढंग से |

और हम जैसों के लिए तो यहाँ …मानों सबकुछ है ..Mashable.com, Lifehacker.com,Gizamo,Techcrunch आदि आदि |

और तो और cricinfo,picasa,flickr,weather info,और अभी तमाम एप्स हैं यहाँ |

वैसे अब ज्यादातर मोबाइल कंपनियां इसको In-built देने लगी हैं |

http://www.snaptu.com/download

2. Nimbuzz

हमेशा आप अपने Gtalk, Yahoo Massenger, MSN,AOL और भी बहुत से दोस्तों चैट कर सकते हो |

micromax-q3-image_regional-avatarइतना ही नहीं इससे आप अपने Skype दोस्त से बतिया भी सकते हैं | और तो और अगर दोस्त ओनलाईन है तो फाईल भी ट्रान्सफर कर सकते हो |

साथ ही अपने फेसबुक से भी हमेशा कनेक्ट रह सकते हो |

www.nimbuzz.com

3. Mobile GMaps

तीसरी चीज जो जरूरी होनी चाहिए …वो आपके मोबाइल में मैप्स …कोई बात नहीं आपके मोबाइल में जीपीएस नहीं है |

इस एप्स(Apps) से आप अपने लो-एंड(Low-end) फोन में भी Google Maps, Yahoo Maps, MSN Maps, Wikimapia को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हो वो भी बेहद आकर्षक ढंग से |

http://www.mgmaps.com/

4.Emoze

एक और बात रह गयी अभी स्मार्टफोन और आपके फोन में …पुश ईमेल(Push Email) | जिसके बारे में अकसर सुना जाता है | हाँ आप भी अपने जावा फोन में भी पुश ईमेल(Push Email) फीचर का लाभ उठा सकते है | emoze

फ्री है, जब कोई नयी मेल आएगी …आपको सूचना मिलेगी | ये लगभग सभी ज्यादा प्रचलित ईमेल सर्विस को सपोर्ट करता है |

www.emoze.com

5.Opera Mini

जब मोबाइल एप्स(Apps) की बात चली और ब्राउजर की बता न हो . ….ऐसा कैसे हो सकता है | तो मैं यहाँ Opera Mini को ही रखूँगा | वैसे तो और भी ट्राई किये ..पर ऐसा नहीं मिला |

खासकर हम जैसों के लिए इसका एक फीचर …बड़े ही काम का है …”बिना हिंदी सपोर्टिड फोन में भी हिंदी साईट दिखा देना |”

opera-mini

http://m.opera.com/

वैसे और ब्राउजर इस प्रकार है :

UC Browser
Bolt
Teashark

हाँ अगर आप TechTouch को अपने मोबाइल पर पढ़ना चाहते है तो ये पता याद रखिये :

http://techtouch.wirenode.mobi





 

Sunday

क्या आप यकीन करेंगे..कि गूगल.कॉम(Google.com) पर भी वायरस हो सकता हैं...हाँ ये सच है ..

कभी कभी आपको गूगल किसी साईट पर जाने से रोकता है , और ये कहता है कि, “कि फलां साईट सुरिक्षित नहीं है ..यानी उस पर वायरस या malicious software है |”

ये जांच करता है गूगल का Safe Browsing diagnostic page, क्या कभी आपने …इस पेज या टूल के जरिये Google.com को जांचा है |google

नहीं तो चलो अब जाँच लेते है …मुझे जो रिपोर्ट मिली ..उसका तो सार यही है कि, “पिछले 90 दिनों में इस साईट को 7 बार संदेहास्पद गतिविधि के लिए सूचीबद्ध किया गया | और पिछले 90 दिनों में 19 पेज ऐसे निकले, जिनसे वायरस या malicious software  को यूजर(बिना अनुमति) के सिस्टम पर डाउनलोड और इंस्टाल भी किया गया | “

http://www.google.com/safebrowsing/diagnostic?site=google.com

आप जानते ही है कि गूगल का एक नेटवर्क से तो काम चल नहीं जायेगा | ये साईट 6 नेटवर्क पर होस्ट होती है | अब किसी एक में अगर ऐसी शिकायत आती है ..तो बदनामी तो पूरे की हैं ना ..

न कोई डर की बात है ..और न ही कोई और बात …मै इसे यूँ ही चेक कर कर था, सो शेयर कर दिया |

अब भाई …कहावत हैं न …”मेहंदी बंटने(पीसने) वाले के हांथों में अपने आप ही रंग आ ही जाता है |”

 

 

कितने बदल गए ऑपरेटिंग सिस्टम [1981 से लेकर अब तक का सफर, तस्वीरों में]

ऑपरेटिंग सिस्टम(प्रचालन तंत्र): “ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का मेरुदंड होता है, जो इसके सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर को नियंत्रण में रखता है।यह हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर घटक होता है।इसकी मदद से एक से ज्यादा सीपीयू में भी प्रोगाम चलाए जा सकते हैं।”
                                                                                                             विकिपीडिया

आप सभी ऑपरेटिंग सिस्टम की महत्ता तो जानते ही होंगे…वैसे तो 1950-1960 से ही इनका विकास शुरू हो गया था | पर मैं यहाँ सिर्फ GUI(ग्राफिकल यूजर इंटरफेस) पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम की चर्चा करूँगा, जोकि  80 के दशक से ही प्रचलन में आये  | और हम देखेंगे की , तब कंप्यूटर पर काम करते हुए कैसा महसूस होता होगा | वैसे मैं पहले कंप्यूटर(हार्डवेयर) के विकास की तस्वीरों के जरिये इस पोस्ट में चर्चा कर चूका हूँ ..जरूर देखें |

चलो अब सीधे चलते है  1970 में, जब Xerox Palo Alto Research Center (PARC) ने पहला GUI पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम लांच किया | ये व्यावसायिक उद्देश्य से तो लॉन्च नहीं किया गया, पर इसने कंप्यूटर क्षेत्र में नए युग का सूत्रपात हो गया |

सन 1973 में आधुनिक ग्राफिकल यूजर इंटरफेस वाला Xerox Alto आया |

Xerox Palo Alto Research Center (PARC)

                                  1.Xerox Alto  (1973)

Xerox 8010 Star

बाद में Xerox का ही Xerox 8010 Star सन 1981 में रिलीज हुआ, इसे हम एक पूर्णतः डेस्कटाप ऑपरेटिंग सिस्टम कह सकते थे |ये बाद में “The Xerox Star”  और“ViewPoint”, “GlobalView”  नाम से जाना गया |

Xerox 8010 Star (released in 1981)

                        2. Xerox 8010 Star (1981)


Apple Lisa Office System 1

 

सन 1983 में Apple(एप्पल ) Lisa OS नाम से लॉन्च किया | पर ये ज्यादा नहीं चल पाया …हालांकि Lisa OS, Lisa OS 2 वर्जन आये, इसका अंतिम वर्जन Lisa OS 7/7 3.1 जो 1984 में आया |

Apple Lisa Office System 1 (released in 1983)

Apple Lisa Office System 1 (released in 1983)-2

                                              Apple Lisa Office System (1983)

VisiCorp Visi On

Visi On IBM के द्वारा लॉन्च किया गया, पहला GUI पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम था | यह मार्केट को विशेष ध्यान में रखकर बनाया गया था |
साथ ही इसमे माउस,हेल्प, इन-बिल्ट इंस्टालर आदि का इस्तेमाल हुआ था | साथ ही ये काफी महंगा भी था |

VisiCorp Visi On (released in 1984)

VisiCorp Visi On (released in 1984)-2

                                                             VisiCorp Visi On (1984)

 

Mac OS System 1.0

Mac OS 1984 में Macintosh ने विकिसित किया | इसमे विंडोज, और ड्रेग एंड ड्राप जैसी सुविधाएं थी |

Mac OS System 1.0 (released in 1984)

                                                     Mac OS System 1.0 (1984)

Amiga Workbench 1.0

Amiga Workbench 1.0 (released in 1985)     

Amiga Workbench 1.0 (released in 1985)-2

                                                            Amiga Workbench 1.0 (1985)

Windows 1.0x

                         जिसका सबको इंतज़ार था, वो आ गया..जी हाँ ..माईक्रोसोफ्ट ने अपना पहला GUI पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया |इसकी 32 X 32 pixel के आईकन, और कलर स्कीम इसकी मुख्य विशेषताएं थी |

Windows 1.0x (released in 1985)

Windows 1.0x (released in 1985)-2

                                                 Windows 1.0x (1985)

GEM

GEM(Graphical Environment Manager) को Digital Research, Inc. (DRI) ने विकिसित किया | ये अलग से कोई ऑपरेटिंग सिस्टम तो नहीं पर एक GUI Tool था, जिसे CP/M ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उपयोग करने के लिए बनाया गया |

GEM (released in 1985)

                                                     GEM(Graphical Environment Manage) 1985

GEOS

GEOS (Graphic Environment Operating System)  को Berkeley Softworks ने बनाया, जो बाद में GeoWorks के काम से भी जानी गयी |
इसमे एक वर्ड प्रोसेसर…geoWrite और एक पेंटिंग टूल geoPaint काफी आकर्षक था |

GEOS (released in 1986)

                              GEOS (Graphic Environment Operating System)  1986

Windows 2.0x

1987 में माईक्रोसोफ्ट ने Windows 1.0 का नया वर्जन लॉन्च किया | इसमे विंडो को मिनिमाईज, मैक्समाईज, रिसाईज आदि कर सकते थे |
Windows 2.0x (released in 1987)

Windows 2.0x (released in 1987)-2

                                                      Windows 2.0x (1987)

OS/2 1.x

वैसे OS/2 को माईक्रोसोफ्ट और आईबीएम ने संयुक्त रूप से विकिसित किया | लेकिन सन 1991 में माईक्रोसोफ्ट अलग हो गयी| पर आईबीएम ने OS/2 को जारी रखा |

OS-2 1.x (released in 1988)

OS-2 1.x (released in 1988)-2

                                                                         OS/2 1.x (1988)

NeXTSTEP / OPENSTEP 1.0

 NeXTSTEP OPENSTEP 1.0 (released in 1989)

                                                NeXTSTEP / OPENSTEP 1.0 (1988)

OS/2 1.20

 OS-2 1.20 (released in 1989)

 

                                                                OS/2 1.20(1989)

Windows 3.0

Windows 3.0 (released in 1990)

Windows 3.0 (released in 1990)-2 

                                                           Windows 3.0 (1990)

Amiga Workbench 2.04

 

Amiga Workbench 2.04 (released in 1991)

 

                                         Amiga Workbench 2.04 (1991)

Mac OS System 7

   Mac OS System 7 (released in 1991)

Mac OS System 7 (released in 1991)-2

                                                     Mac OS System 7 (1991)

Windows 3.1

Windows 3.1 (released in 1992)

                                                                     Windows 3.1 (1992)

OS/2 2.0

         पहला ऑपरेटिंग सिस्टम जो ऑब्जेक्ट ओरिएंटिड तरीके से डिजाईन किया गया था |

OS-2 2.0 (released in 1992)

OS2 2.0 (released in 1992)-2

                                                       OS/2 2.0 (1992)

Windows 95

एक बात बतायूं, इतने सारे ऑपरेटिंग में से इस ऑपरेटिंग सिस्टम को मैंने चला कर देखा है, हाँ सन 1995 में तो नहीं पर 2007 में जब पहली बार कंप्यूटर जी से भेंट हुई | और हाँ ये पहला विंडोज का पहला वर्जन था, जिसमे विंडो में क्लोज बटन(Close Button) था | और हाँ एक बात और बता दूं …इसी में सबसे पहले Start Button देखने को मिला था |  यह काफी क्रांतिकारी साबित हुआ |

Windows 95 (released in 1995)

Windows 95 (released in 1995)-2

                                                             Windows 95 (1995)

OS/2 Warp 4

आईबीएम कैसे पीछे रहती…आईबीएम ने सन 1996 में OS/2 Warp 4 लॉन्च किया, जो Windows और Mac के लगभग समकक्ष था |

OS-2 Warp 4 (released in 1996)

OS-2 Warp 4 (released in 1996)-2

                                                             OS/2 Warp 4 (1996)

Mac OS System 8

Mac OS System 8 (released in 1997)

                                                 Mac OS System 8 (1997)

Windows 98

    Windows 98 (released in 1998)                   

                                       Windows 98 (1998)

KDE 1.0

KDE 1.0 UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने वालों के लिए एक सौगात के लेकर आया | UNIX के यूजर भी MacOS या Window95/NT जैसे GUI फीचर्स जैसा अनुभव पा सकते थे | साथ ही ओपन सोर्स, बिलकुल फ्री

KDE 1.0 (released in 1998)

                                       KDE 1.0(1998)

BeOs 4.5

BeOs 4.5 (released in 1999)

                                                             BeOs 4.5 (1999)

GNOME 1.0

ये मुख्यतः Red Hat Linux के लिए बनाया गया था, बाद में Linux के अन्य वितरक(distributors) के लिए भी इसे उपयोग किया गया |

GNOME 1.0 (released in 1999)

                                                       GNOME 1.0 (1999)

Mac OS X

इसे हम आधुनिक शुरुआत कह सकते है, ज़रा नीचे तो देखिये |

Mac OS X (released in 2001)

                                                       Mac OS X (2001)

उसके बाद सबका चहेता …(मेरा तो खासकर)

Windows XP

Windows XP (released in 2001)

                                                                 Windows XP( 2001)

KDE 3

KDE 3 (released in 2002)

                                                                   KDE 3 (2002)

Windows Vista


सिर्फ देखने में ही अच्छा दिखा …और तो आप जानते ही हैं ….

  Windows Vista (released in 2007)

                                                          Windows Vista (2007)

Mac OS X Leopard

अरे भाई …एप्पल कैसे चुप बैठता ….विस्टा का मुंहतोड़ जवाब कह सकते है |

Mac OS X Leopard (released in 2007)

                                                Mac OS X Leopard (2007)

GNOME 2.24

GNOME 2.24 (2008)

                                               GNOME 2.24(2008)

KDE v4.0

KDE (v4.0 Jan. 2008, v4.2 Mar. 2009)

                                                 KDE v4.0 (2008)

KDE v4.2

kde-desktop-42-screenshot

                                             KDE v4.2 (2009)

और अब Windows 7…….

Windows_7(released in 2009)

                                                       Windows 7(2009)

इमेज साभार: toastytech.com,GUIdebook,makowski-berlin.de,Wikipedia,pages.prodigy.net,gnome.org आदि |

लिस्ट तो काफी लंबी हो गयी, पर इसमे काफी कुछ छूट भी गया होगा…अतः आप उसे जरूर बताएं ..हाँ सबसे बढ़िया ऑपरेटिंग सिस्टम आपको कौन सा लगा …वो तो जरूर बताना पड़ेगा | और हाँ ये पोस्ट आपको कैसी लगी …ये भी मैं जानना चाहता हूँ | अगर पसंद नहीं आई हो तो ..भी आपकी राय जाननी है |