Friday

आपको दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं ….मेरे भी गिफ्ट स्वीकार कीजिये | [Happy Diwali]

सबसे पहले आपको तथा आपके पूरे परिवार को मेरी तरफ से इस पावन पर्व “दीवाली” की हार्दिक शुभकामनाएं | आपके लिए “दीवाली” नयी खुशियाँ, उपलब्धियां, कीर्ति,यश लेकर आये |

रोशनी के इस पावन पर्व पर,
रंगोली भर दे आपके जीवन में नए रंग,
पटाखों का शोर जगाये मन में नयी उमंग,
मुबारक हो दीवाली आपको अपनों के संग

ये कविता मुझे तो नहीं पता किसने लिखी ..पर यहाँ साझा कर रहा हूँ |

हर चेहरे पे खुशियाँ हो
और जीवन मे हरियाली हो
शहर गाँव सब विकसित हो
घर- घर मे खुशहाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो


कोई दुखी मन धरा पे हो ना
चमके धरा का कोना – कोना
फ़ोड पटाखे खुशियाँ मनायें
खील बताशे जमकर खाये
पकवान भरी हर थाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो


गणेश लक्ष्मी की महिमा हो
हर जन की अपनी गरिमा हो
धन सम्पदा घर आये अपार
खुशियों से भर जाये संसार
रजत बने धरती का कण-कण
ना कोई कोना खाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो

(अगर आपको कवि/रचनाकार का नाम पता हो तो जरूर बताये)

अब कुछ वालपेपर:

Diwali-4090

latest-diwali-diya-2009-wallpaper

 diwali-87a

Clay-Lamp-Diwali-Wallpapers-642983

अब आखिर में दो धमाके और ….इन्हें जरूर देखें ….

पूरा डेस्कटॉप ही दीवालीमय कर देंगें |

पहला धमाका डाउनलोड कीजिये:

और दूसरा

दूसरा धमाका डाउनलोड कीजिये:

अगर ऊपर वाली लिंक से डाउनलोड करने में दिक्कत आती है तो, जरूर बताएं ..

एक बार फिर “दीवाली” की हार्दिक शुभकामानाए”

 

17 comments:

  1. Bahut sundar prastuti..
    Deepawali kee aapko bhi bahut bahut shubhkamnayne

    ReplyDelete
  2. अरे वाह बहुत सुंदर, पहला तोहफ़ा बहुत पसंद आया जिसे मेने आटो स्टार्ट मे डाल दिया, दुसरा मेरे पास पहले से हे, धन्यवाद

    ReplyDelete
  3. आपको भी दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  4. आपको भी बहुत बहुत मुबारक हो ...

    ReplyDelete
  5. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं...

    ReplyDelete
  6. Great gifts received...Thanks Dear. Enjoy the festival with more 'n' more happiness.
    With regards
    Atulya

    ReplyDelete
  7. बहुत सुन्दर कविता और उपहार।

    ReplyDelete
  8. आपको भी बहुत बहुत मुबारक हो ...

    ReplyDelete
  9. कितने सुंदर फोटो.....अच्छा लगा गिफ्ट राहुल भैया.... हैप्पी दिवाली.....

    ReplyDelete
  10. बहुत बढिया
    आपको कुरड़ीया परिवार की तरफ से धनतेरश की हार्दिक शुभकामनाएं|

    ReplyDelete

  11. बेहतरीन पोस्ट लेखन के बधाई !

    आशा है कि अपने सार्थक लेखन से,आप इसी तरह, ब्लाग जगत को समृद्ध करेंगे।

    आपको और आपके परिवार में सभी को दीपावली की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं ! !

    आपकी पोस्ट की चर्चा ब्लाग4वार्ता पर है-पधारें

    ReplyDelete
  12. .

    शिवम् जी द्वारा ब्लॉग-वार्ता के माध्यम से यहाँ पहुंची हूँ।

    बहुत सुन्दर कविता को यहाँ प्रस्तुत किया है आपने। हमारी भी यही प्रार्थना है की घर-घर खुशियाँ और प्रकाश हो।

    आभार आपका।

    .

    ReplyDelete
  13. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  14. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं , अरे इस पहले धमाके ने तो मेरा सिस्टम ही खराब कर दिया था, फ़िर आधा घंटा लगा कर ठीक किया, धन्यवाद

    ReplyDelete
  15. @राज भाटिय़ा जी,
    दरअसल मैंने इसे एक-दो घंटे चला कर देखा था | कोई समस्या नहीं हुई ..और शेयर कर दिया | पर इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं ली |

    माफ़ी चाहता हूँ ..मेरे कारण आपको असुविधा हुई |

    ReplyDelete
  16. vakai aapki chaynit kavita padh hamari diwali khushiyon se bhar gayee.same to you.

    ReplyDelete