Friday

बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के अपने मोबाइल पर वेब सर्फ़ कीजिये (HP Labs India)

जी हाँ आपने जो शीर्षक में पढ़ा वो सही है, अपने मोबाइल पर आप बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन(जीपीआरएस, 3G,WiFi, आदि) के आप अपनी मनपसंद वेब-साईट देख सकेंगें |  ऐसी नयी तकनीक(अभी पेटेंट नहीं मिला है) को ला रहा है HP Labs India.
ये अभी अपने अल्फ़ा स्टेज में है , अतः अभी इसे एंड-यूजर के लिए नहीं खोला गया है, पर कार्यविधि और सरलता से लगता है ये आगे सफल हो सकती है |
चलो अब देखते है ये कैसे काम करेगा या इसके पीछे सिद्धांत क्या है?
Access Web on Your Mobile & Landline without GPRS or Internet Access

मोबाइल पर ये तकनीक(सर्विस) एसएमएस और वाइस चेनल को तथा लैंडलाइन पर वाइस चेनल पर काम करेगा| HP Labs India की एक साईट  SiteOnMobile जहाँ पर पहले जाकर अपने मनपसंद वेब-पेज को मोबाइल ऑप्टिमाइज़ करने पड़ेगा, फिर SiteOnMobile आपकी मनपसंद साईट को विजेट में बदल देगी |
और आप अपनी मनपसंद साईट को अपने मोबाइल, वो बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के देख सकेंगे |अब बात आती है कीमत की तो ये सेवा HP की तरफ से तो फ्री ऑफ कॉस्ट है|

Access Web on Your Mobile & Landline without GPRS or Internet  Access

अभी ये साईट सिर्फ वेब साईट मालिकों के लिए खुली है वो इन्विटेशन के आधार पर |
एक वीडियो भी है :
http://www.youtube.com/watch?v=J68rGajwUbE
अगर आप मुझे twitter आर फोलो करना चाहते है तो मेरी प्रोफाइल यहाँ है
http://twitter.com/rahul_sr


Tuesday

सिर्फ एक बार करके दिखा दीजिए कोई काम, फिर स्वतः ही करता रहेगा ये टूल आपके लिए वही काम(ऑटोमेशन)

हाँ हाँ MS-Office Excel में तो आपने सुना होगा "Macro" के बारे में, इसको देखकर आपके मन में ये जरूर आया होगा, "काश ये सभी कामो(Excel के अलावा भी) के लिए होने लगे

Automate PC Tasks and Run Programs Automatically

,बस एक बार रिकार्ड (करके दिखा दो) कर दो, फिर स्वतः काम होता रहे जैसे जीमेल चेक करना, डेटा बेक-अप लेना, किसी साईट्स से डेटा कॉपी पेस्ट करना इत्यादि इत्यादि|

मुझे भी इसकी जरूरत महसूस हुई थी | ढूढा तो मिला Do it Again

ये एक ऑटोमेशन सोफ्टवेयर है, जो आपके द्वारा किये गए टास्क (माउस क्लिक, कीबोर्ड इंट्री आदि) को रिकार्ड करता रहता है, और जब इससे यही काम दोबारा से करने को कहा जाता है तो ठीक उसी प्रकार जैसे आपने किया था करने लगता है |
आप कोई काम कितने बार रिपीट करवाना चाहते है ये सुविधा भी है साथ ही काम की स्पीड भी बढ़ा सकते है |

इसके अलावा बहुत सारे इसी तरह के ऑटोमेशन सोफ्टवेयर मौजूद है , पर ये बिलकुल फ्री है | चलो फिर भी कुछ का नाम मैं यहाँ बताये देता हूँ |

AutoIt   3.2.10.0
WinMacro   v1.2.1
Mouse Recorder   2.1
MacroMaker 1.0.3.1

मेरी सलाह है एक बार इसे यूज करके जरूर देखो ..
Do it Again
अगर आप मुझे Twitter पर फोलो करना चाहते है तो मेरी प्रोफाइल यहाँ है |
http://twitter.com/rahul_sr
तकनीकी समस्यायों को आप यहाँ हिंदी में साझा कर सकते है |(Q&A Site)
http://tech-qa.qhub.com


Monday

एक नया ब्राउजर, और कुछ ब्राउजर्स के नए अपडेट्स (फायरफोक्स,ओपेरा मिनी)

जी हाँ अगर आप इन्टरनेट से  मूवी, गेम आदि  ज्यादा डाउनलोड करते है तो एक नया ब्राउजर है
wyzo thumb Increase Speed of Downloading with Wyzo 3




Wyzo.
जो भी Mozilla Firefox framework पर बना हुआ है, दूसरे तरह से कहे तो फायरफोक्स को ही कुछ चुनिन्दा Add-on से साथ in-built करके एक डाउनलोड प्रेमियों के लिए एक नया ब्राउजर बनाया गया है |
अगर आप नए है तो आप इसे डाउनलोड कर लीजिए, आपको बढ़िया से बढ़िया Add-on (Download Acceleration) तैयार मिलेंगे|



और अगर आप अपना फायरफोक्स छोडना नहीं चाहते तो मैं यहाँ वो Add-on बताये देता हूँ |

१.Download Acceleration: Wyzo जैसी डाउनलोड स्पीड आप एन Add-on की मदद से ले सकते है |
FireDownload extension 
DownThemAll

compare thumb Increase Speed of Downloading with Wyzo 3
२. ये तो  बात हुई  Download Acceleration की अब बात करते है वन-क्लिक टोरेंट डाउनलोड उसके लिए आप एन फायरफोक्स Add-on को आज़मा सकते है |
FireTorrent extension.

३. तीसरी बात है इसके ग्राफिकल, और नेविगेशन का सुन्दर होना आप इसे अपने फायरफोक्स में इस Add-on Cooliris extension को लगाकर प्राप्त कर सकते है |

अब फैसला आपका खुद Add-on लगाएंगे या फिर Wyzo

 एक-दो खबर और दे दे आपको ब्राउजरों से जुडी
पहली  ये कि Firefox का नया वर्जन आ चूका है Firefox 4.0 इसके नए फीचर्स की भी संक्षेप में चर्चा

http://timesofindia.indiatimes.com/thumb.cms?msid=6138973&width=300&resizemode=4
कर ही लेते है |
नयी लुक,Add-on के लिए ज्यादा जगह,hardware-accelerated HD Video,Crash Protection,Jetpack SDK आदि आदि |

दूसरी खबर मोबाइल इन्टरनेट यूजर्स के लिए कि उनके चहेते ब्राउजर Opera Mini का भी नया वर्जन रिलीज हो गया है Opera Mini 5.1

http://hpapplication.com/wp-content/uploads/2009/09/operamini-5-180x300.jpg

पर ये कम मेमोरी वाले फोन्स पर काम नहीं कर रहा है, कोई बात नहीं आप Opera Mini 5 या Opera Mini 4 यूज कर लें |

तो ब्राउजर जगत से इतनी ही खबर, अगर आपको कोई नया अपडेट मालूम हो तो जरूर शेयर करें |
और हाँ अगर आप मुझे Twitter पर फोलो करना चाहते है तो मेरा प्रोफाइल यहाँ है
http://twitter.com/rahul_sr




Saturday

गांव से वापस आया हूँ, सोचा कुछ तस्वीरें शेयर की जायें

पिछले कुछ दिनों से मैं "ब्लोग दुनिया" से नदारद था तो पहले मेरे एक्जाम चल रहे थे और फिर मैं "घर" चला गया है| अब फिर से वापस आ गया हूँ | कुछ फोटोग्राफ्स लाया हूँ, सोचा क्यूँ ना शेयर किये जायें |
एक पुरानी भी पोस्ट है |

१. ये है मेरा गांव (संपर्क सड़क) (My Village)



2.ये है गांव के दक्षिण क्षेत्र में एक विशाल हरित क्षेत्र
(जिसका जिक्र मैं पिछली एक पोस्ट में कर चुका हूँ)

3.इसी क्षेत्र की एक और फोटो



४. मेरा घर (My House)

5..मंदिर (Temple)


६..श्री श्री 1008 पूज्य बाबाजी की समाधि


 7. ट्रांसफार्मर, जिससे पूरा गांव को जगमगाता है


  











 

8. जामुन का मौसम चल रहा है


९. खूब जमकर खाए जामुन


१० साथ ही मूंगफली भी




११. साथ ही "आम" भी



१२. ट्यूब-वेल


१३ बस

"बस" तो बस ...अभी इतने ही फोटो काफी बचे है अगली किसी पोस्ट में
फोटो की क्वालिटी 1.3 MP की है और सभी मोबाइल से लिए गए है |


Thursday

अपने ट्विटर फ्रेंड को कीजिये फ्री में कॉल (फोन कॉल)

काफी दिनों बाद आया हूँ ..पहले एक्जाम चल रहे थे फिर "घर(गांव)" चला गया | चलो अब हाज़िर हूँ
---------
जी हाँ ये बिलकुल सही है , आप ट्विटर से मेसेज तो भेजते ही हैं , साथ ही आप इमेज, विडियो, पॉडकास्ट भी शेयर कर सकते हो | लेकिन क्या आपको पता है कि अपने ट्विटर फ्रेंड को फ्री में कॉल कर सकते है | वो बिना अपने फोन नंबर को शेयर करके | यानी आपकी निजता का भी पूरा ख्याल रखा गया है |
चलो अब ज्यादा देर ना करके बताते है कैसे?
एक साईट है Twit2Tel.com

twit2tel Twit2Tel: Make Free Calls to Twitter Friends

आपको क्या चाहिए होगा :
  1. ट्विटर अकाउंट
  2. Twit2Tel अकाउंट
  3. फ्रेंड जिसके पास उपर्युक्त दोनों अकाउंट हों
कैसे करें फ्री कॉल:
  1.  एक बार Twit2Tel पर साइन-अप करने के बाद,Twit2Tel  के कंट्रोल पेनल में जाईये|
  2. अपनी प्रोफाइल वगैरह भरिये (फोन नंबर सुरिक्षित और प्राईवेट रखा जायेगा)
  3. अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कीजिये @twit2tel call <user name>
  4. Twit2tell आपको कॉल करेगा
  5. अब आप हो गए कनेक्टिड , आप अपने दोस्तों(Twitter) से बात करना स्टार्ट कर दीजिए 
  6. लेकिन यहाँ आप फ्री में बस 4 मिनट की अवधि की कॉल कर सकते, लंबी बात करनी है तो क्रेडिट ले लीजिए, या दोबारा से फिर 4-4 मिनट करके बात कर लीजिए |
तो हैं ना काम की सर्विस
ऐसा नहीं है इस तरह की यही अकेली सर्विस है और भी है ...इससे ही मिलती-झुलती , उनके लिंक दे रहा हूँ |आप खुद चेक कर लें |

https://www.tweetcall.com/
http://twitsay.com/
http://pocketsapp.com/

और हाँ पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजिये, और आप मुझे Twitter पर फोलो भी कर सकते है |
http://twitter.com/rahul_sr





हिंदी के 250 खूबसूरत फॉण्ट फ्री डाउनलोड करें Download more than 250 Hindi fonts free

 

पिछलें दिनों “अंकुर जी” की एक पोस्ट पढ़ी थी जिसमे उन्होंने हिंदी के लिए खूबसूरत फॉण्ट की बात कही थी | वाकई ये काफी जरूरी है …कई सारे पहले से मौजूद है ..कई नए स्त्रोतों के बारे मे जानकारी “अंकुर जी” की उस पोस्ट मे मिल जायेगी |

20ro42b

मैंने भी कुछ जगह ढूढने की कोशिस की तो कुछ मिला …कुछ नहीं, बहुत कुछ मिला लगभग 240 हिंदी के बढ़िया, सुन्दर फोंट्स …तो सोचा क्यूँ ना आपके साथ साझा करता चलूँ ..

हाँ मैं यहाँ एक डायरेक्ट लिंक दे रहा हूँ |

Download-icon

और हाँ मैं आज और कल और भी पोस्ट लिखीं है, आप उन्हें भी जरूर पढ़े, और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें | एक बात और “पोल” भी चेंज हो गयी, सो अपना “वोट” जरूर डाल दें |

अब महानायक “अमिताभ” भी ट्विटर पर     

अब हिंदी ब्लोगर्स को भी कमाई का बढ़िया मौका मिलने वाला है                                                     

धन्यवाद

अब महानायक “अमिताभ” भी ट्विटर पर

देखते ही देखते ट्विटर पर भारतीय हस्तियाँ पहुंचती जा रही हैं ..अभी कुछ दिनों पहले “सचिन” ट्विटर पर आये तो पूरे मिडिया जगत मे हल्ला सा मच गया | मुझे ये खबर सबसे पहले “हिंदी ब्लॉग जगत” (हिंदी टेक ब्लॉग से) के जरिये ही मिली थी |

amitabh

अब जब मुझे पता चला है कि महानायक “अमिताभ जी” ट्विटर पर आ चुके है तो क्यूँ ना आप सभी को बतायूं …वैसे आप मे से कई लोगों को पता भी चाल गया होगा | चलो कुछ लोगों को तो नहीं पता होगा |

मैं उनके अकाउंट की लिंक दे रहा हूँ , जल्दी से उनके फोलोवर बन जाईये ..अभी तक ये संख्या 51000 से ऊपर पहुँच चुकी है |

http://twitter.com/SrBachchan

Amitabh: The Making of a Superstar

Wednesday

अब हिंदी ब्लोगर्स को भी कमाई का बढ़िया मौका मिलने वाला है

अभी अभी "अनुनाद जी" के जरिये एक जरूरी सूचना मिलीं, सोचा आप सभी के साथ साझा करता चलूँ |
खबर तो ये थी कि अब हिंदी ब्लोगर्स के लिए भी कमाई का बढ़िया मौका मिलने वाला है ...ज्यादा जानकारी नीचे है

हिन्दी ब्लॉगिंग में आर्थिक मॉडल की कमी की शिकायत करने वाले हज़ारों-लाखों लोगों को आगरा की कंपनी ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड ने बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपना 'एफिलेट प्रोग्राम' आरंभ किया है, जिसका इस्तेमाल कर ब्लॉगर आय अर्जित कर सकते हैं। इस आय की कोई सीमा नहीं है,लिहाजा इसे आर्थिक मॉडल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा सकता है।

खबर पूरी  पढने  के लिए  यहाँ  क्लिक करें |

भारत सरकार विकिसित करने जा रही है अपना खुद का ओपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस

लगातार सायबर हमलों को देखते हुए भारत सरकर एक नयी योजना पर काम करने की सोच रही है| भारत सरकार अपना खुद का ओपरेटिंग सिस्टम  विकिसित करने की सोच रही है |
क्यूंकि मौजूदा ओपरेटिंग सिस्टम को वो सुरिक्षित नहीं मानती, क्यूंकि इनमे "ऑनलाइन सिस्टम अपग्रेड" जैसे झंझट शक के दायरे में है | और ये सिस्टम ज्यादातर विदेशी है, जिन पर भारत सरकार आँख मूंद कर विश्वास नहीं कर सकती है |

वैसे ये कदम काफी खर्चीला साबित हो सकता है, भारत सरकार पहले 200 डालर खर्च करके अपना माईक्रो-प्रोसेसर बना चुकी है |
ये ओपरेटिंग सिस्टम  विशेषकर उन विभागों के लिए होगा, जो लगातार ज्यादा सायबर अटैक झेल रहे है | इन विभागों में प्रधानमंत्री कार्यालय, सुरक्षा, गृह, और सूचना विभाग शामिल है |
सुरक्षा के उपाय अभी भी अपनाये जा रहे है, जैसे सुरक्षा मंत्रालय पहले से ही कई कम्प्यूटर्स को इन्टरनेट से हटा चुकी है, साथ कोई कर्मचारी अपने साथ पेन-ड्राईव नहीं ले जा सकता है |

आप क्या सोचते है क्या सिर्फ यही विकल्प है ? वैसे आजकल कई ओपन-सोर्स भी जिनको पूर्णतः अपने तरीके से ढाला जा सकता है, फिर अतिरिक्त खर्च ....वैसे मैं कहूँगा कि अगर मामला सुरक्षा का हो तो "खर्च" ज्यादा मायने नहीं रखता | वैसे सरकार पूर्णतः अलग अपना तरीके का ओपरेटिंग सिस्टम  विकिसित करने सोच रही है जोकि ना तो लिनक्स कर्नल से जुडा हो ना तो विंडोज ...तो चलो देखते है ...क्या निष्कर्ष निकलता है ?
 

भ्रष्ट्राचार और रिश्वतखोरी से लड़ने का एक नया तरीका ...आप जरुर शामिल होईये (TechTouch)

थोड़े अंतराल के बाद पोस्ट लिख रहा हूँ , परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त हूँ , एक अच्छा  टोपिक मिला तो थोडा समय निकाला है|
भ्रष्ट्राचार और रिश्वतखोरी आज से नहीं जमानों से एक बड़ी समस्या रही है, कहीं ज्यादा हुआ तो कहीं कम ...इसको नियंत्रण/कम करने के लिए कई अभियान भी चले , पर ज्यादा फायदा नहीं हुआ ...ऐसा नहीं है की ये सिर्फ हमारे देश में ही है ,पूरा विश्व  इससे ग्रसित है ...हाँ हमारी पोजीशन अच्छी नहीं है |
आप सोच रहे होंगे की आज मैं "टेकटच" में "सामाजिक समस्या" पर कैसे लिख रहा हूँ ...इसका सम्बन्ध  तकनीक से है |

चलो हम बताते है कैसे इस महासमस्या पर काबू पाया जा सकता है, एक साईट है http://zerocurrency.org/
जो भ्रष्ट्राचार  और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए एक नया तरीका बताती है, इस साईट पर पूरे विश्व के देशों के भ्रष्ट्राचार  इंडेक्स आंकडें है | साथ उस देश सम्बंधित और भी बहुत सारी जाकारी है | और उस देश के मुद्रा का एक नकली बिल (० रु०) रखती है, जो की देखने में बिलकुल उस देश की मुद्रा जैसा लगता है | जिस पर लिखा होता है "भ्रष्ट्राचार खत्म करो" और नीचे लिखा है "ना लेने की,ना देने की  कसम खाते है "|




लगभग सभी देशों की मुद्रा यहाँ मौजूद है, आपको करना सिर्फ इतना है की अबकी बार अगर आपसे कोई रिश्वत मांगे तो ये 0 रु० का नोट देना है |
तो देर किस बात की है शामिल हो जायो इस अभियान में ....
http://zerocurrency.org/

Thursday

बहुत हो गयीं गंभीर(तकनीकी) पोस्टें, अब कुछ मौज-मस्ती हो जाये (जरूर देखें)

कम्प्यूटर, इंटरनेट तो कभी नई नई वेबसाईट तो कभी कोडिंग बोडिंग …थोडा बोरिंग हो चला है, आपको नहीं लगता कि अब कुछ हल्का फुल्का हो जाये | हाँ हाँ क्यूँ नहीं …….पर एक शर्त “चिटठा” तकनीकी है तो “मौज-मस्ती” भी तकनीकी होनी चाहिए |

हाँ हाँ बिलकुल ….तो शुरुआत हो हमेशा इतिहास या क्रमिक विकास से ही करते है तो ये नीचे वाली तस्वीर तो देखिये ज़रा जहाँ “कम्प्यूटर” के क्रमिक विकास को कितने बढ़िया ढंग से दिखाया है |

computerevolution

जाने ये क्रमिक विकास कहाँ तक जायेगा ?

हाँ हाँ अभी कहाँ चल दिए ? हम तो आज अच्छी मुद्रा (मूड) मे हैं एक दो और सही ….अब ज़रा कल्पना कीजिये कि “अगर किसी कलाकार की कलाकृति की उसके युद्ध करने को तैयार हो तो ….हाँ हाँ  “कम्प्यूटर क्षेत्र मे ही रहिये”….

चलो हम दिखाते है जब एक सजीवन चलचित्र निर्माता (एनिमेटर) के लिए उसकी ही रचना (एनिमेशन) उसके लिए मुसीबत का सबब बन गयी | ये युद्ध किसी लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध से कम नहीं है |

पूरे पेज मे देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |

अभी नहीं , थोडा सी मेहनत आप भी कीजिये, इस टेक्स्ट फाइल को नोटपेड मे खोलिए और Ctrl+H दबा के 6 को _ से बदल (रिप्लेस आल) कर दीजिए, क्या हुआ ????

तो कैसा रहा ये सफर ….अगर मज़ा आया हो तो बिना कुछ कहे मत निकलना, ऐसी पोस्ट आपकी प्रतिक्रियों पर ही आगे जारी रखूँगा |

Wednesday

मोबाइल को ऑनलाइन रिचार्ज करने के 7 विकल्प(100वीं पोस्ट)

free-mobile-recharge

मोबाइल आज हमारे जीवन अभिन्न अंग बन चुका है , और इंटरनेट भी बन रहा है | मोबाइल है तो उसको समय समय पर रिचार्ज भी कराना पडता है , वैसे आमतौर पर लोग सीधे दुकानदार से कूपन से रिचार्ज करते है | पर जब जमाना ही इंटरनेट का है तो इसे भी ऑनलाइन क्यों नहीं किया जाये ? और ये कई और मायनों मे भी सुविधाजनक रहेगा ….

बस क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड निकाला, साईट खोली थोड़ी देर आपका मोबाइल फिर चार्ज ….किसी ऐसे समय मे जहाँ आपको रिचार्ज वाली दुकान ढूंढे नहीं मिल रही हो …और आपके पास मोबाइल इंटरनेट हो तो कितना सुविधादायक होगी ये सुविधा ….

चलो अब यहाँ बात करते है कि कौन कौन सी साईट ये सुविधा उपलब्ध कराती है , वैसे मोबाइल कंपनियों की ऑफसियल साईट पर भी ये सुविधा मौजूद होगी |

   Fastrecharge

ये साईट आपको रिचार्ज कोड एसएमएस से भेजेगी, जैसे ही उन्हें आपकी धनराशि मिलेगी| ये साईट Airtel ,Aircel,  Hutch (Vodafone), BSNL, BPL Mobile, Reliance, Spice, Idea, MTNL, Tata Sky, World Phone, ITZ Cash Card, Reliance PCO, Dish TV, Tata Indicom for (ALL INDIA), Fastvoipcall, Loop Mobile, MTNL Garuda, HFCL Connect, Virgin Mobile and Sun Direct आदि प्रोडक्ट के लिए सुविधा मुहैया कराती है | आप यहाँ क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,ऑनलाइन बेंक ट्रांसफर,और इटज़् कैश पेमेंट,पेमट के माध्यम से भुगतान कर सकते है |

  Rechargeitnow

इस साईट पर भी लगभग पहली वाली साईट के बराबर प्रोडक्ट्स को रिचार्ज कर सकते हो, हाँ यहाँ पेमेंट भुगतान करने के माध्यम थोड़े बढ़ जाते है | साथ यहाँ कुछ आकर्षक ऑफर आपको मिल जायेंगे |

 Mobikwik

यहाँ प्रोडक्ट की लिस्ट थोड़ी बढ़ जाती है, साथ ये यहाँ भी आकर्षक ऑफर मौजूद है |हाँ पेमेंट करने के विकल्प यहाँ ज्यादा है | एक सुविधा मुझे यहाँ अच्छी लगी आप किसी भविष्य की तारीख को रिचार्ज करने के लिए पहले से ही शिड्यूल (अनुसूचित) कर सकते हैं | एसएमएस से रिचार्ज करने का भी विकल्प है |

  Apnabill

apnabill

यहाँ और तो सब सामान है पर हम जैसे ब्लोगर भाइयों के लिए कुछ पैसे कमाने का विकल्प मौजूद है | कैसे ? रिसेलर बनके ….पहले यहाँ रजिस्टर होईये फिर यहाँ आपको कोड मिल जायेगा जो आप अपने ब्लॉग पर लगा देंगे, पर जो आपके माध्यम से वहां से रिचार्ज करेगा, आपका कमीशन पक्का …

 Onestoprecharge

लगभग सारे ऑपरेटर के रिचार्ज यहाँ से हो सकते है | पेमेंट करने के विकल्प लगभग समान है | बढ़िया है ….

  Indiamobilerecharge

फीचर्स ऊपर वाली साईटों के समान ही है |

   ezrecharge

ऑपरेटर की लिस्ट थोड़ी छोटी है, पर यहाँ कोई सायन-अप करने कोई झंझट नहीं है, बस जाईये और रिचार्ज कीजिये|  यहाँ नयी कम्पनी युनिनार, और डोकोमो का भी रिचार्ज करने की सुविधा है |

विकल्प और भी है …पर शायद इतनों से ही काम चल जाये

www.oxicash.in , http://www.vodafone.in/online_prepaid_recharge/online_recharge_mobile.aspx, http://www.airtel.in/mcommerce/rechargeprepaid.html ,

http://www.tataindicom.com/t-prepaid-rechargevouchers.aspx

क्या आप भी अपने ब्लॉग पर विज्ञापन लगाकर पैसे कमाना चाहते है,
बहुत ही आसान बस यहाँ क्लिक कीजिये |

Tuesday

“ट्विटर” से कमाई कैसे करें ? (5 अचूक तरीके)

Twitter1_thumb ट्विटर किसी के परिचय का मोहताज नहीं ….देखते ही देखते सायबर दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ट्विटर से जुड चुका है | जब इतने सारे यूजर हैं तो ये व्यवसाय के प्रचार करने का एक बड़ा अड्डा बनेगा ही | कई सारी कम्पनियाँ सीधे ट्विटर की मदद से अपने उपभोक्तायों तक पहुँच रहीं हैं |

अगर आप भी ट्विटर पर है , तो आप के लिए भी मौका है या तो अपने व्यवसाय का प्रचार करें या फिर दूसरों का प्रचार करके “पैसे” कमाएँ जाएँ | ये कैसे ??? इसी पर यहाँ चर्चा करेंगे |

पर एक बात को साफ है कि आपको कोई “प्रचार” तभी देगा जब आप के पास अच्छे खासे ट्विटर पर फोलोवर हों ? अब ……कोई बात नहीं …..बिलकुल भी चिंता की जरूरत नहीं है …मैंने इसके लिए पीछे एक पोस्ट लिखी थी | आप इसे जरूर पढ़ लें | बिलकुल शत प्रतिशत काम करती है |

मैं अपना ही अनुभव बता दूँ इस सेवा को लेने  बाद मात्र दो दिन मे इनकी संख्या तीन गुनी से ज्यादा बढ़ चुकी है , और लगातार इजाफा अभी भी जारी है |

चलो अब बात करते है “पैसे” कैसे कमाएँ जाएँ ?

   1. Twivert

सीधा सीधा हिसाब है ,पहले यहाँ विज्ञापनदाता अपना विज्ञापन twivert को देंगें, twivert उसे उपयुक्त ट्विटर यूजर के माध्यम से प्रकाशित करा देगी | बस अब जितनी वहां से क्लिक होंगी उसी हिसाब से आपके “पैसे” बनेगे | न्यूनतम देय राशि यहाँ 30 डालर है, वो पेपल (PayPal) अकाउंट से अदा किया जायेगा |

  2. RevTwt

इसका भी सिद्धांत सामान ही है | यह साईट आपको 10 सेंट प्रति क्लिक अदा करेंगी, साथ प्रति हज़ार फोलोवर पर 0.30 डालर प्रति विज्ञापन देगी |न्यूनतम देय राशि यहाँ 20 डालर है, वो पेपल (PayPal) अकाउंट से अदा किया जायेगा |

3.  Magpie

magpie

यहाँ आपके पास विकल्प चुनने का मौका मिलेगा जैसे आप पे-पर-व्यू (Pay-per-view),पे-पर-क्लिक (Pay-per-click), पे-पर-सेल(Pay-per-sale) इनमे से कौन कौन से ऑफर चुनना चाहते है | ज़ाहिर से बात पे-पर-सेल(Pay-per-sale) सबसे ज्यादा कमाई वाला विकल्प है वहीँ पे-पर-व्यू (Pay-per-view) आपके फोलोवर की संख्या पर निर्भर करेगा |

4. NXY

ये अन्य से थोडा भिन्न है, इसमें मध्यस्थ की भूमिका नहीं रहती, पूरा नियंत्रण युजर के हाथ मे होता है |इसमें यूजर विज्ञापन लिंक को अपने मन-मुताबिक से अपने फोलोवेर के सामने प्रस्तुत करता है |ये बहुत बढ़िया सेवा है | साथ ही अपने देश की साईट है |

5. BeTweeted

ये भी बढ़िया साईट है, पे-पर-क्लिक पर आधरित है |

अब आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कितना लाभ उठा पाते है , और हाँ अगर आपको कोई ऐसी सेवा मालूम हो तो जरूर बताईये | और मैं भी अपडेट करता रहूँगा |

और हाँ “टेकटच” ने “ब्लॉगवार्ता” की तर्ज पर “टेकवार्ता” शुरू की |

आप पहली पोस्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ें |

Monday

आज मेरे ब्लॉग (टेकटच) को एक साल पूरा हो गया, बधाई दीजिए

१९ अप्रेल २००९ को जब पहली बार खेल खेल मे एक “तकनीक” से रिलेटेड “टूटी-फूटी” पोस्ट लिखी तब पता नहीं था कि यहाँ तक पहुँच जायेंगे , ये सब आपके प्यार और सहयोग से हो गया | अभी भी मैं “हिंदी ब्लोगिंग” मे अपरिपक्व लिखाडी ही हूँ | जो थोडा बहुत इधर उधर से सिखता हूँ, उसे यहाँ साझा कर देता हूँ | फिर भी आप लोगों का भरपूर सहयोग एवं प्यार मिला | यही तो “हिंदी ब्लोगिंग” की खासियत है ….जो यहाँ एक बार आ गया फिर यहाँ रम जाता है | वही कुछ मेरे साथ हो रहा है | वैसे तो मैं “लिख” तो सित० २००८ से रहा हूँ , तब “ज़रा मेरी सुनिए”, “ज्ञानांजली” और “फन की बस्ती” मे लिखता था |

techtouch

फिर विचार आया अपने पसंदीदा “टोपिक” पर क्यूँ ना लिखा जाये? बस “टेकटच” का जन्म हुआ | पहले तो मैं यहाँ नियमित नहीं रहा पाया, उसका भी कारण है |(परीक्षायों की तैयारियों के समय) फिर 2010 से थोडा ज्यादा सक्रिय होने का प्रयास किया है |

चलो कोई बात नहीं अभी वक्त है एक जबरदस्त “सेलिब्रेशन” का | जबर्दस्त मतलब ….हाँ हाँ एक साल तो पूरा हुआ ही है साथ “टेकटच” का सैकडा भी पूरा होने जा रहा है | तो हुआ न डबल  “सेलिब्रेशन” ?

आप लोगों की सराहना तथा प्यार तो बखूबी मिला पर शिकायतें कम मिली ऐसा क्यूँ ? शिकायतों की ज्यादा जरूरत होती है क्यूंकि उससे अपने आप को और अधिक निखारा जा सके |उम्मीद है आप लोग इस ओर भी ध्यान देंगे |

हाँ भाषा पक्ष मे मात खा जाता हूँ , “हिंदी” नहीं रह पाती, शायद “विषय” हो ऐसा फिर कोसिस ज्यादा से ज्यादा “हिंदी” रखने की कोसिस करूँगा | और शैली हम जैसों के पास कहाँ रखी…आप लोगों से निरंतर सीख रहा हूँ |

भविष्य मे भी “टेकटच” को आप लोगों के इतने तथा इससे ज्यादा प्यार तथा सहयोग की जरूरत है |

और अब कुछ आंकड़े हो जाएँ

alexa

और

value

धन्यवाद

राहुल राठौड

Sunday

“ट्विटर” पर अपने “फोलोअर” की संख्या कैसे बढ़ाएं

“ट्विटर” निःशंदेह एक ऐसा मंच जिसे दुनिया भर के लोग अपनी बात को दोस्तों तथा लोगों तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे है | इसमे भारतीय भी बड़ी संख्या मे है | हाल ही मे आप देख ही रहे है ट्विटर का कमाल ,”सानिया मिर्ज़ा” हो या “शशि थरूर” या “ललित मोदी” या “प्रियंका चोपड़ा”….ये लिस्ट बहुत लंबी हो जायेगी |

Twitter1

तो आप भी अपनी बात बहुत सारे लोगों तक पहुंचाएं, आपके पास भी “ट्विटर” है …पर आपके जितने फोलोअर होंगें उतने लोगों तक ही तो बात पहुंचेगी | तो अब ज्यादा से ज्यादा फोलोअर कैसे बनाएँ जाएँ ?

चलों यहाँ इसी मुद्दे पर चर्चा कर ली जाती है …वैसे तो आप अपनी मन-पसंद विषय, टोपिक, या कीवर्ड, के हिसाब से ट्विटर पर लोगों को सर्च कर सकते है , उन्हें फोलो कीजिये ….वे भी शायद आपको फोलो कर लें | एक तो ये तरीका हो गया | लेकिन इसकी गारंटी कम होती है |

तो अब देखते है दूसरा तरीका, मैं एक साईट बता रहा हूँ , जहाँ पर पहले से ही कई यूजर रजिस्टर है वो आपको फोलो कर लेंगें | वो भी आपको अपने मन-पसंद  विषय, टोपिक, या कीवर्ड,लोकेशन चुनने का मौका भी मिलेगा | और ये फ्री सेवा भी है |

http://twiends.com/

और भी तरीके है

http://twittgeek.com/

मेरे इस पोस्ट के लिखने के पीछे एक और कारण है कि मैं अपनी अगली पोस्ट मे बताने जा रहा हूँ कि ट्विट्रर कैसे पैसे कैसे कमाएँ जायें ? तो बने रहिये “टेकटच” के साथ

या तो आप “टेकटच” के फोलोअर बन सकते या ईमेल से प्राप्त कर सकते है |