Wednesday

अपने ब्लॉग या वेब-साईट को मोबाइल के अनुरूप बनायें

आज कल मोबाइल पर इन्टरनेट को सर्फ़ करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है इसमे भारत भी काफी आगे जा रहा है लगभग सभी दूर-संचार कम्पनियाँ नयी नयी इन्टरनेट स्कीम निकाल रहीं है सर्वे के अनुसार इसमे भारत के काफी आगे जाने की संभावना है ऐसे में मोबाइल पर दिखने वाली साईटों की भी जरूरत है ,तथा अच्छा भविष्य भी है आजकल कई सारी पोपुलर वेब-साईटों के मोबाइल वर्जन तैयार है मोबाइल वर्जन क्यूँ ? ..क्यूंकि मोबाइल पर दिखाने के वेब-साईट को मोबाइल के अनुरूप ढालना जरुरी है जैसे कम मेमोरी घेरे, छोटी स्क्रीन पर दिख जाए, जल्दी लोड हो जाए आदि तो अपनी वेब-साईट या ब्लॉग को मोबाइल के अनुरूप बनाने के लिए काफी साड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी चलो कुछ सरल तरीका ढूढे जिससे बिना कुछ ज्यादा किये अपनी वेब-साईट या ब्लॉग को मोबाइल साईट में बदल दें क्यूंकि मोबाइल साईट आगे चलकर काफी लाभदायक हो सकती है और बहुत सारे फायदे है तो आयो काम की बात करे यहाँ मैं कुछ साइट्स बतायूँगा जो काफी मददगार साबित होगी :


Mobify: Mobify मेरे हिसाब से सबसे बढ़िया साईट है ये आपकी वेब-साईट या ब्लॉग को बहुत ही आसानी से मोबाइल के अनुरूप बना देगी इसके लिए आपको साईट पर साइन अप करना होगा ,यहाँ दो तरह के अकाउंट है, बेसिक और पेड बेसिक बिलकुल फ्री है




इसके अलावा और भी साइट्स है जो इसी प्रकार की सेवा देतीं है जिन्हें मैं यहाँ लिंक सहित दे रहा हूँ

Ubik,


Mowser,


Mofuse


Movylo.

Monday

आईये यू-ट्यूब के बढ़िया ट्रिक जाने

जैसा कि सभी को पता है यु-ट्यूब इंटरनेट विडियो का पर्याय बन गया है दुनिया की सबसे पोपुलर साइट्स में से यु-ट्यूब एक है मुझे यु-ट्यूब को जाने हुए ज्यादा दिन नहीं हुए है , मैंने ब्लॉग्गिंग के साथ ही इन्टरनेट की विशाल दुनिया में कुछ हाँथ पांव मारे है ,उसमे थोडा बहुत यु-ट्यूब को भी जानता हूँ इन्टरनेट की दुनिया में जब मैं नया नया था, तभी से ब्लॉग्गिंग कर रहा हूँ और अभी भी अपने आप को नव-शिखिया ही समझता हूँ मुझे रतनजी, Tech Preveiw , रवि रतलामी जी ,Science Bloggers' Association का ब्लॉग, आदि से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है
तो मैंने भी कुछ हाँथ पैर मारे तो यु-ट्यूब के बारे में कुछ बढ़िया ट्रिक्स मिले ,वो मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ

ListenToYouTube.:
==============
जैसा कि यु-ट्यूब विडियो का भंडार है , पर अगर आप विडियो की जगह पर सीधे ऑडियो में सुनना चाहते है तो ListenToYouTube. साईट आपकी मदद करेगी , बस आपको यु-ट्यूब से URL कॉपी करके पेस्ट करना होगा

Ringtones
========
जैसा आज कल मोबाइल फ़ोन का जबरदस्त क्रेज़ है, हर कोई अपने दोस्तों में मोबाइल को लेकर छाप छोड़ना चाहता है , इसमे रिंगटोंस भी अच्छा खासी भूमिका निभा सकती है , वैसे तो रिंगटोंस डाउनलोड कराने वाली कई साइट्स है ,पर उनमे ज्यादातर सुने सुनाये MP3 songs होते है यु-ट्यूब पर कई ऐसे विडियो है जिनको रिंगटोंस में कनवर्ट कर ले तो काफी धाक जमा देंगें जैसे राजकुमार या नाना पाटेकर के डायलोग्स,किसी सीरियल्स का टाइटल सोंग वगैरह वगैरह. तो सीधे यु-ट्यूब के विडियो को रिंगटोंस में बदलने के लिए MadRingtones साईट काफी मददगार साबित होगी


और हाँ अगर आप विडियो के किसी विशेष भाग को ही सुनना या देखना चाहते हो ,तो इसमे आप की मदद TubeChop ,या Splicd. ये दोनों साईट मदद करेंगी

Download Tricks:
=============
वैसे तो यु-ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने के कई सारे तरीके उपलब्ध है ,पर एक मेरा छोटा सा ट्रिक को भी आज़मा कर देख लीजिये ,किसी भी यु-ट्यूब URL को आप सिर्फ कॉपी करके उसको Browser URL बॉक्स में पेस्ट कर दीजिये और URL में yutube की जगह kickyutube लिख दीजिये ,बस डाउनलोड का आप्शन मिल जायेगा
जैसे : http://www.youtube.com/watch?v=fKKSurfd6Ys को http://www.kickyoutube.com/watch?v=fKKSurfd6Ys में बदल दीजिये
तो कैसे लगे ये छोटे छोटे ट्रिक बताईयेगा जरूर

Saturday

ऑनलाइन फोटो एडिटर, फोटोशोप का बेहतर विकल्प हो सकते है

दोस्तों जैसा कि इमेज एडिटिंग कंप्यूटर द्वारा हम्हें मिला बेहतर तोहफा है युवायों में इमेज एडिटिंग सोफ्टवेयर को लेकर हमेशा से ही क्रेज़ रहा है और इसमे हमेशा से ही फोटोशॉप ,कोरेल पैंटशॉप,आदि सोफ्टवेयर ने बाज़ी मारी है जब टेक्नोलॉजी एडवांस्ड से एडवांस्ड होती जा रही है ,उसी के साथ सोफ्टवेयरों में भी परिवर्तन होते जा रहे है
फोटोशॉप ,कोरेल पैंटशॉप दोनों ट्राइल बेस पर आप फ्री डाउनलोड कर सकते हो ,पर इसके अच्छा खासा समय,मेमोरी ,इन्टरनेट स्पीड चाहिए तो कोई एक ऐसा तरीका होना चाहिए जिससे हम फोटोशॉप ,कोरेल पैंटशॉप जैसा मज़ा कम समय बर्बाद किये हुए ,आसानी से उठा सके वैसे तो आजकल कई सारे कम मेमोरी घेरने वाले फ्री सोफ्टवेयर भी बाज़ार में है जैसे :-. PhotoScape,GIMP for Windows,Paint.NET,Serif PhotoPlus आदि
पर मैं यहाँ पर बात करूँगा कुछ ऑनलाइन फोटो एडिटिंग की सुविधा देने वाली साइट्स के बारे में इनके लिए आपको ना तो किसी डाउनलोड की आवयश्कता पड़ेगी,न ही कोई पैसे खर्च करना पड़ेगा आप खुद आज़मा के देखिये ये फोटोशॉप ,कोरेल पैंटशॉप का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है
आईये शुरुआत करते है ,सबसे पहले FotoFlexer

1.FotoFlexer: FotoFlexer मेरे हिसाब से सबसे शक्तिशाली ऑनलाइन डिजीटल फोटो एडिटर है इससे फोटो रोटेट,रिसाइज़,क्रोप,फिल,ड्रो,कलर इन्हांस,रि-कलर,रेड आई फिक्स,जैसे कई विकल्प उपलब्ध है
इसके मदद से अपना चेहरा किसी दुसरे के चेहरे पर, एनिमेटिड ओब्जेक्ट्स अपने फोटो ,तथा कई सारे अन्य फीचर्स मौजूद है


२.Phixr : Phixr भी एक बढ़िया ऑनलाइन फोटो एडिटर है इसमे भी आप सीधे Flickr, Fotopic, Picasa, Photobucket आदि से या अपने PC से सीधे फोटो एडिट करके दोबारा से सेव कर सकते हो
इसके साथ कई और भी ऑनलाइन फोटो एडिटर जिनको मैं लिंक के साथ यहाँ दे रहा हूँ

3. Pixenate (PXN8)

4. Alilg.com
5.Aviary Phoenix
6.DrPic.com
7.FlauntR.com
8.OnlineImageEditor.info
9.Picture2Life.com
तो दोस्तों आज़मा कर देखिये तथा बताईगा जरूर कैसी लगी जानकारी

Sunday

माइक्रोसॉफ्ट की नई स्कीम Vista को फ्री में Windows 7 में बदले

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार आप अपने Windows Vista Home Premium, Business या Ultimate को जोकि आपने PC के साथ ख़रीदा हो को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सीधे विन्डोज़ 7 में बदल सकते हैं माइक्रोसॉफ्ट ने इस योजना को Windows Upgrade Option Program (WUOP) के नाम से उपलब्ध कराया है

और ये योजना २६ जून से लेकर २२ अक्टूबर तक के बीच में ख़रीदे गए PC पर लागू होगी

भारत में ये पर्सनल उपभोक्ता तथा बिज़नस उपयोग के लिए २५ से कम PC के लिए उपलब्ध है ये योजना सभी माइक्रोसॉफ्ट के OEMs (original equipment manufacturer) जैसे Acer, Dell, HCL, HP, Lenovo, Sony, Toshiba तथा Wipro तथा अन्य इसी प्रकार के वेंडर के साथ उपलब्ध है

तो फिर अब अगर आप नया PC Vista के साथ लेते है , तो आगे Windows 7 का लाभ उठाने के अतिरिक्त शुल्क देने की कोई जरूरत नही है

Saturday

MP3 गाने के साइज़ को 1MB से कम करे


जैसा की सबको पता है कि मोबाइल फ़ोन ने जीवनशैली में क्रन्तिकारी परिवर्तन किया है मोबाइल आज सिर्फ बात करने सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ये चलता फिरता म्यूजिक प्लेयर बन गया है हर कोई अपने मोबाइल को ज्यादा से ज्यादा म्यूजिक का भंडार बनाने में लगा रहता है ऐसे में कुछ ऐसी युक्तियाँ सोची जाये, जिससे की हम अपने मोबाइल को कम मेमोरी स्पेस खर्च किये, पूरी म्यूजिक लाइब्रेरी बना सके आईये यहाँ कुछ इसी मुद्दे पर चर्चा करते है एक हिंदी गाना औसतन MP3 फॉर्मेट में 5 से 7 MB का होता है इस हिसाब से 1GB के मेमोरी कार्ड में लगभग 200 से 250 गाने भर सकते है अगर हम इसी MP3 फाइल को अगर 1 MB से कम के साइज़ में बदल ले कम से कम 1000 गाने भर सकते है अब हमको जरूरत इसे फाइल कन्वर्टर की है जो MP3 के साइज़ को कम करता हो मैंने जब ऐसे सॉफ्टवेर खोजने की कोसिस की तो कई सारे सॉफ्टवेर मिले, जिनमे से कुछ यहाँ बता रहा हूँ


Switch Sound File Converter:


ये सॉफ्टवेर काफी बढ़िया है, इसमे MP3 को कम साइज़ में कन्वर्ट करने के लिए कई सारे विकल्प है इस सॉफ्टवेर को डाउनलोड करने के किसी भी MP3 फाइल को पहले ADD कीजिये फिर OUTPUT FORMAT में MP3 चुनिए उसके बाद Encoder Option पर क्लिक करके Bitrate को अपने मुताबिक घटा सकते को, जितना कम Bitrateहोगा उतना ही कम साइज़ होगा और हाँ ज्यादा कम Bitrate करने से क्वालिटी भी घट जायेगी



MP3Resizer:


ये सॉफ्टवेर भी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है इनके अलावा भी कई सारे सॉफ्टवेर है ,जो मैं यहाँ लिंक सहित दे रहा हूँ


JET AUDIO convert


JOY MP3 TO RINGTINE SOFTWARE


FlexiMusic Wave Editor


CDex

Monday

यू-ट्यूब की बफरिंग से छुटकारा




इन्टरनेट पर फ्री में विडियो,मूवीज, देखना काफी पोपुलर गया है इस क्षेत्र में यू-ट्यूब, गूगल विडियो,तथा कई सारी अन्य साइट्स अहम योगदान दे रही है लेकिन मज़ा तब किरकिरा हो जाता है, जब किसी भी विडियो को ऑनलाइन देखते समय, बफरिंग का इंतज़ार करना पड़ता है यू-ट्यूब पर विडियो के मध्य भाग में घूमता हुआ पहिया काफी परेशान करता है लेकिन जब समस्या है, तो समाधान भी जरूर होगा जब इसे ज्यादा ढूढने की कोशिस की तो कुछ समाधान मिले जो मैं यहाँ बाँट रहा हूँ
SpeedBit Video Accelerator

SpeedBit Video Accelerator एक साथ कई कनेक्शन के सिद्धांत पर काम करता है इसके द्वारा आप यू-ट्यूब, तथा
दूसरी अन्य वेब-साईट के वीडियो को बिना किसी बफरिंग के सीधे देख सकते है इसके अलावा एक और टूल है :



Bywifi
Bywifi एक शक्तिशाली विडियो टूल है, जो इन्टरनेट पर दिखने वाला किसी भी विडियो को तेज तो करेगा ही, साथ ही उसे तीव्र डाउनलोड की सुविधा भी देता है और हाँ ये टूल इन्टरनेट पर दिखने वाले विडियो को सीधे बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकता है ,रियल प्लेयर की तरह
तो आजमा कर देखिये



धन्यवाद

Sunday


VISTA के बाद WINDOWS 7 आ चुका है | और इसे काफी सराहा भी जा रहा है | क्यूंकि इसमे VISTA से ज्यादा जीवंत दिखने वाली थीम्स, स्क्रीनसेवर,तथा वालपेपर इसको VISTA से काफी अलग बना रहे है | इसका टचस्क्रीन होना इसका मुख्य फीचर है | चलो यहाँ बात करते है कि अपने XP को WINDOWS 7 की लुक कैसे दे सकते है |
वैसे माइक्रोसॉफ्ट ने किसी थर्ड पार्टी थीम को लोड कराना काफी मुश्किल कर रखा है |इसलिए किसी थर्ड पार्टी की थीम को लोड करने के लिए पहले आपको UxTheme Patcher. नामक सॉफ्टवेर डाउनलोड कराना पड़ेगा | जोकि आपके काम को काफी आसन कर देगा | अगर आपके पीसी पर Windows XP SP2 या इसके पहले का ऑपरेटिंग सिस्टम है तो आप Windows 7 थीम और UxTheme Patcher एक साथ यहाँ से डाउनलोड कर सकते है |डाउनलोड करने के बाद , सबसे पहले इसे अनजिप करले,फिर multi-patcher फाइल , जोकि UX Theme Patcher फोल्डर में मिलेगी उस पर क्लिक करे |
उसके बाद Windows 7 M1 VS.msstyles फाइल जोकि आपको Themes folder के सबफोल्डर Windows 7 M1 VS मिल जायेगी पर क्लिक करे |
Windows XP SP3 के लिए आपको अलग patcher यहाँ से डाउनलोड करके इंस्टाल करना पड़ेगा |
तो आजमा कर देखिये , और XP में Windows 7 के फीचर का मज़ा लीजिये |

Saturday

एक अकाउंट से दुसरे पर मेल ट्रान्सफर करे


जब किसी नई ई-मेल प्रदाता कंपनी, या पुराने में से कोई नए फीचर्स लाता है | तो हमारा मन बहुत ललचाता है , और झट से उसमे ई-मेल अकाउंट बना लेते है | पर बात वहां पर अटकती है, कि पुराने अकाउंट की मेलों का क्या होगा ?जो ई-मेल आईडी दोस्तों को बाँट चुके है, उनकी मेल तो पुरानी आईडी पर ही आएगी | तो कोई ऐसी सुविधा होनी चाहिए कि,पुरानी सारी मेल हम्हें नयी वाली पर स्वतः ही मिल जाये |और जब ऐसी सुविधा खोजने कि कोशिश की तो मुझे मिली जो मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |

विन्डोज़ लाइव हॉटमेल :
TrueSwitch नामक एक सेवा द्वारा आप आसानी से Yahoo Mail, AOL,Gmail,Live.com,आदि की मेल को अपनी नई Hotmail एड्रेस पर ट्रांसफर कर सकते है |इसी सेवा से आप अपनी पुरानी इ-मेल को नए एड्रेस पर ट्रांसफर कर सकते है |


याहू मेल : TrueSwitch के माध्यम से आप Yahoo Mail में किसी दूसरी पुरानी इ- मेल को नई Yahoo address में ट्रांसफर कर सकते है |


जी-मेल :

अब बात आती है जी-मेल की, जी-मेल में आप Mail Fetcher फीचर्स की मदद से विभिन्न ५ इ-मेल अकाउंट जोकि POP एक्सेस को सपोर्ट करते है , से अपनी नए जी-मेल एड्रेस पर पुराने एड्रेस से मेसेज को डाउनलोड कर सकते है |

एक ई-मेल अकाउंट से दुसरे अकाउंट में मेल ट्रांसफर करे


जब किसी नई ई-मेल प्रदाता कंपनी, या पुराने में से कोई नए फीचर्स लाता है | तो हमारा मन बहुत ललचाता है , और झट से उसमे ई-मेल अकाउंट बना लेते है | पर बात वहां पर अटकती है, कि पुराने अकाउंट की मेलों का क्या होगा ?जो ई-मेल आईडी दोस्तों को बाँट चुके है, उनकी मेल तो पुरानी आईडी पर ही आएगी | तो कोई ऐसी सुविधा होनी चाहिए कि,पुरानी सारी मेल हम्हें नयी वाली पर स्वतः ही मिल जाये |और जब ऐसी सुविधा खोजने कि कोशिश की तो मुझे मिली जो मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |

विन्डोज़ लाइव हॉटमेल :
TrueSwitch नामक एक सेवा द्वारा आप आसानी से Yahoo Mail, AOL,Gmail,Live.com,आदि की मेल को अपनी नई Hotmail एड्रेस पर ट्रांसफर कर सकते है |इसी सेवा से आप अपनी पुरानी इ-मेल को नए एड्रेस पर ट्रांसफर कर सकते है |


याहू मेल : TrueSwitch के माध्यम से आप Yahoo Mail में किसी दूसरी पुरानी इ- मेल को नई Yahoo address में ट्रांसफर कर सकते है |


जी-मेल :

अब बात आती है जी-मेल की, जी-मेल में आप Mail Fetcher फीचर्स की मदद से विभिन्न ५ इ-मेल अकाउंट जोकि POP एक्सेस को सपोर्ट करते है , से अपनी नए जी-मेल एड्रेस पर पुराने एड्रेस से मेसेज को डाउनलोड कर सकते है |

Monday

आज जब आप इन्टरनेट से फ्री में एसएमएस, मेल कर सकते है , तो फैक्स क्यों नहीं कर सकते है ! हाँ इन्टरनेट से फ्री में फैक्स किया जा सकता है | इन्टरनेट पर कई ऐसी साईट है जो ये सुविधा उपलब्ध करावा रही है |
यहाँ मैं कुछ साइट्स बता रहा हूँ , आप आजमा कर देखिये , और बताईये |
www.freefax.com/

faxzero.com/इस साईट की मदद से आप दिन में २ फैक्स फ्री भेज सकते है |
http://bestalpha.com/

http://www.k7.net/
http://www.freefax.com/
http://www.faxmyway.com/

ऑफ़लाइन लीजिये ऑनलाइन का मज़ा...

जी हाँ अगर आपका नेट डिसकनेक्ट हो जाये फिर भी आप ऑनलाइन की तरह ही नेट सर्फिंग कर सकते है |इसके लिए आप जब ऑनलाइन हों तब अपनी मनपसंद वेब साईट को रिकॉर्ड करना होगा ! रिकॉर्ड करने के लिए कई सारे सॉफ्टवेर आजकल मौजूद है | मैं उनमे से कुछ आज बता रहा हूँ :
१) Surfonline: इस सॉफ्टवेर की मदद से आप कोई भी वेब- साईट को डायरेक्ट अपने हार्ड डिस्क में सेव कर सकते है तथा ऑफलाइन होने पर ऑनलाइन की तरह वेब-साईट को सर्फ़ कर सकते है | ये सॉफ्टवेर आपको 30 दिन के फ्री ट्राइल पर मिल जायेगा |
२) BackStreet Browser 3.1: इसी तरह का और सॉफ्टवेर है , BackStreet Browser 3.1 जो आपको फ्री में डाउनलोड करने के लिए मिल जायेगा | साथ ही ये फास्ट स्पीड भी है !
३) HTTrack: HTTrack एक और फ्री और जबर्दस्त ऑफलाइन ब्राउजर है |
तो आजमा का देखिये किसी एक को

Sunday


दोस्तों कमाल की है माइक्रोसॉफ्ट की 'स्काईड्राइव' सुविधा ! इसके तहत आपको 25 जीबी मेमोरी स्टोर करने की सुविधा फ्री में मिल रही है ! अगर आपकी हार्ड डिस्क कम है, और आप ज्यादा से ज्यादा फाइल, मूवीज, स्टोर करने के शौकीन है ,तो आप इस सुविधा का लाभ जरूर उठाये ! कई और मायनों में भी यह काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है , जैसे :
१) आपको अपने डाटा को खोने का डर नहीं रहेगा, अगर कभी दुर्घटनावश आपका पीसी पूरा फॉर्मेट हो जाता है तो भी आपका 'स्काईड्राइव' वाला डाटा सुरिक्षत रहेगा |
२) ऑनलाइन स्ट्रोरेज सुविधा में 'स्काईड्राइव' अकेला नाम नहीं है, कई और भी है जैसे : एड्राइव, लायनड्राइव, मोजी, एक्सड्राइव आदि , पर जैसे की विश्वास की बात है तो माइक्रोसॉफ्ट सबसे आगे है | क्यूंकि पिछले दिनों में कई इसी प्रकार की सेवाए बंद भी हुई है |
३) ऑनलाइन फ्री स्ट्रोरेज के मामले में 'एड्राइव' को 'स्काईड्राइव' से आगे मान सकते क्योंकि यह ५०जीबी फ्री स्ट्रोरेज दे रहा है |
अब आपके ऊपर है आप किसे चुनते है, वैसे है कमाल की !