
फ्री में वेबसाईट (.in Domain)...जल्दी करें ..और अपने बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाये (Free websites)


जी हाँ अब तो ज़माना ही 3जी है | तो देर किस बात कि …अब इस क्षेत्र में भी टेलिकॉम कंपनियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा का समय आ गया है | कुछ समय पहले ही सस्ते हैण्डसेट निर्माता कंपनी GFive ने बाजार में सस्ते टैबलेट लाने की घोषणा की थी |
अब रिलायंस ने देश में Android (Android 2.3 OS) आधारित पहला 3G टैबलेट पेश किया है | ये 7 inch का टच स्क्रीन होगा | साथ ही इसका वजन 389 ग्राम, कैमरा 2 MP, 512 MB RAM, एक्सपेंडेबिल मेमोरी 32 GB तक होगी | इसकी कीमत मात्र 12,999 रु० होगी |
इसमे एक खास सुविधा “डाक्यूमेंट टू गो” होगी जिसके कि आप एक्सेल, वर्ड, पावर पॉइंट, पीडीएफ फाइल को आसानी से पढ़ सकते हो |
फिलहाल ये अभी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में पेश किया गया है | और एक बात और यह आपको 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ एक विशेष डेटा सर्विस स्कीम में मिलेगा |
आज संडे है तो TechToch पर कुछ स्पेशल …यानि आज संडे धमाल में फिर से कुछ बेहद खूबसूरत वालपेपर लाया हूँ |
आज टेबलेट पीसी का चलन जोरों पर, क्योंकि ये काफी आरामदायक, पोर्टेबल, आकर्षक होते हैं | ये लैपटॉप और मोबाइल के बीच की श्रेणी मानी जा सकती है |
पर चाहे लैपटॉप हो या टेबलेट सबसे बड़ी समस्या होती है उसके चार्जिंग की …
आज मैं यहाँ आपको ऐसे टेबलेट के बारे में बताने जा रहा हूँ , जिसे चार्ज करने के लिए आपको बिजली की जरुरत नहीं पड़ेगी | मात्र आपको छूना है इसे, जितनी ज्यादा बार छुयोगे उतना ही अधिक चार्ज ..हैं न कमाल का ?
इसका नाम है: Ecopad
जैसा नाम वैसा ही काम, ये पर्यावरण के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है | अभी कल ही विश्व पर्यावरण दिवस था | सभी ग्रीन टेक्नोलोजी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दे रहे है |
ये तैयार किया है Jun-se Kim, Yonggu Do और Eunha Seo ने |
इसमे डिस्प्ले (Display) के ठीक नीचे एक nano piezoelectricity film लगा है, बस इस फिल्म को ही टच करने से उर्जा पैदा होती है, जिससे ये टेबलेट चार्ज होता है |
हालांकि अभी ये मार्केट में नहीं पर जल्द ही इसके मार्केट में आने की संभावना है | कुछ भी हो ये भविष्य में ग्रीन टेक्नोलोजी(Green technology) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है |
tags: Ecopad, tablet, green technology,
जी हाँ सही पढ़ा आपने …गर्मियों का मौसम चल ही रहा है | फ्रिज की अहमियत तो सबको पता ही है ..पर दूर-दराज के इलाकों में फ्रिज अभी भी पहुँच से दूर है | ऐसे में गोदरेज एंड बोयस (Godrej and Boyce) ने एक शानदार प्रोडक्ट है :ChotuKool
पहली खूबी तो इसकी ये हैं की ये बिना बिजली के चल सकेगा, और दूसरी खूबी ये है कि इसकी कीमत भी मात्र Rs 3250.
चलो अब इसकी और खूबियों पर भी नज़र डाल लें:
1. वजन मात्र 8 Kg है, अतः ये काफी सुबाह्य(Portable) भी है |
2. सामान्य फ्रिज की तुलना में ये आधी उर्जा में ही चलेगा, क्योंकि इसमें कंप्रेसर की जगह एक चिप और एक छोटा सा कूलिंग फैन (जो प्राय CPU में होता है) लगा है |
3. बैटरी से चलेगा |
4. इसमे मात्र 20 पुर्जे ही है, जबकि सामन्य फ्रिज में करीब 200 पुर्जे होते हैं |
5. क्षमता: 3-4 Kg, and 5-6 water bottle
गूगल मैप्स वैसे तो उपयोगी था ही , अब और भी इसकी उपयोगिता में चार चंद लग जायेंगे | अगर आप किसी शहर या जगह में नए हैं, तो गूगल मैप्स का ही सहारा होता है ..सही रास्ते ढूंढने का |
गूगल मैप्स, की स्ट्रीट व्यू सेवा जो पहले से यूएसए, यूके, सिंगापूर, ऑस्ट्रेलिया जैसे 27 देशों में मौजूद है, में किसी विशेष लोकेशन का 360 डिग्री तस्वीरों का संग्रह होता है , जिससे आप गूगल मैप्स के जरिये घर उस लोकेशन का वास्तविक दृश्य देख सकते हैं | ये अभी बंगलौर में ही लॉन्च की गयी है |
हाँ एक बात जरूर उठेगी, वो है निजता का उल्लंघन ..उसके लिए भी गूगल ने व्यवस्था कर ली हैं, इमेज में दिखने वाले लोगों का चेहरा, वाहनों की लाईसेंस पट्टी को धुंधला कर दिया जायेगा |
हाँ आपकी राय क्या है इस सेवा पर, जरूर बताईये
ब्लॉग बनाने के बाद, सबसे अहम कदम होता है, कैसे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे | वो होगा तब जब गूगल पर सर्च करने पर आपका ब्लॉग शुरूआती परिणामों में शामिल हो |
इसके लिए आपको अपने ब्लॉग को सर्च इंजन के अनुरूप Optimize
करना पड़ेगा, जिसे सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन (SEO) भी कहते है
इसमे मुख्य बातें जो आपको ध्यान रखनी हैं वो ये हैं :
सबसे पहले तो अपना ब्लॉग प्रमुख सर्च इंजन में सबमिट जरूर कर दें |
गूगल के लिए: www.google.com/addurl/?continue=/addurl
याहू के लिए: http://siteexplorer.search.yahoo.com/submit
बिंग के लिए: www.bing.com/webmaster/SubmitSitePage.aspx
10 कुछ विजेट्स जैसे linkwithin, wibiya toolbar, popular posts आदि जरूर लगाये|
कुल मिलाकर, ज्यादा से ज्यादा पाठक बनाने की कोशिस करें|