Tuesday

ट्विटर(twitter) के लिए कीबोर्ड शोर्टकट कीज(Shortcut Keys)

Twitter Logo


अभी कुछ दिनों पहले आपको फेसबुक के कीबोर्ड शोर्टकट कीज बतायीं थीं | चलो अब ट्विटर के बारे में हो जायें | वैसे शोर्टकट कीज से समय की बचत तो होती ही है |

 

 

Action                Shortcut Key

Home                                      g h

Replies/Mentions                      g r

Profile                                      g p

Favorites                                  g p

Messages                                 g m

Create New Message                 m

Go to User                               g u

Favorite                                      f

New Tweet                                n

Reply to a Tweet                       r

Retweet                                    t

Move to Next Tweet                   j

Move to Previous Tweet            k

Scroll Page Down                  space

Scroll Page Up                 shift+space

Quick Search/Find               /

Close any Open window       Esc

             कोई एक्स्ट्रा की (Alt,Ctrl) दबाने की जरूरत नहीं ..जैसे होम पेज पर जाने के लिए पहले g और फिर h प्रेस कीजिये |  एक बार तो जरूर आजमाईये, और बताईये |

वैसे ट्विटर पर मैं यहाँ मिलूंगा |

http://twitter.com/rahul_sr

Sunday

मोबाईल के सीपीयू(CPU)

आज तक आप लोगो ने अलग अलग तरह के  CPU(Processor) सुने और देखे होंगे जैसे इंटेल i5, P4 या Core 2Duo। ये सब तो खैर कंप्यूटर के CPU. है लेकिन क्या आप मोबाइल के CPU के बारे में जानते है दरअसल आप के फोन के कार्य प्रणाली इसी पर निर्भर है |


नोकिया के १२०३,१२८०, १६१६, आदि में इन्फीनियन CPU(Processor) लगा है इसी लिए ये पुराने फ़ोन जैसे १२०० आदि से ज्यादा हैंग करते है।

लावा, मैक्रोमैक्स ,कार्बन , spice ,या इस तरह की सभी कम्पनियो में mtk(MediaTek Inc.) CPU(Processor) इस्तेमाल हो रहा है इन पर mau gui OS चलता है .इन कंपनियो के कुछ माडल में इस्पेक्त्रम तथा इन्फीनियान CPU  भी लगा है इन की कार्य प्रणाली कुछ अलग है।

इसके अलावा चायनीज फ़ोन में भी ये ही CPU इस्तेमाल हो रहे है लेकिन इन CPU में तृतीय पक्ष(Third Party) सॉफ्टवेअर अच्छी तरह से नहीं चलते।

अब आते है CPU की स्पीड पर ज्यादातर स्मार्ट फ़ोन में ६०० mhz से ज्यादा की क्षमता के CPU लगे होते है तथा इन पर सिम्बियन एंड्रोइड , विंडो मोबाइल या फिर ब्लैकबेरी ओएस चलते है इन में आप तृतीय पक्ष सॉफ्टवेर चला सकते है तो अगली बार जब मोबाइल खरीदिएगा तो अपनी जरूरत के हिसाब से CPU चुन कर खरीदिएगा।

*मोबाइल्स के CPU को चिप-सेट कहना बेहतर रहेगा |

अपना डेटा(Data) का बेक-अप(Back-up) ऑनलाइन सुरिक्षित रखें |

pendrive में डाटा तो सब रखते है लेकिन उसके खोने पर दुःख बहुत होता है। तो क्यों न pendrive का backup ऑनलाइन रखा जाये जिससे जरूरत पड़ने पर डाटा हर जगह उपलब्ध हो जाये फ़िलहाल कुछ ऑनलाइन डाटा storage की वेब साईट जो काफी मददगार हो सकती है
जैसे
A-Drive:
adrive.com पर आप 50 gb तक डाटा रख सकते है वो भी फ्री हलाकि कुछ उच्च सेवाओ के लिए ये ६$ तक का शुल्क लेती है और अधिक मात्र में डाटा रखने पर १३$ तक का शुल्क लेती है लेकिन बेसिक उपभोक्ताओ के लिए यह एकदम निशुल्क है।A-drive
cx.com
cx.com पर १० gb तक डाटा रख सकते है और इसकी खासियत यह भी है की इस डाटा को आप अपने मोबाइल या अन्य portable यंत्रो द्वारा भी उपयोग में ले सकते है।

cx 
DropBox:drop-box

अगर आप चाहते हैं कि आपका कोई फोल्डर (बेक-अप फोल्डर) स्वतः ही ऑनलाइन तुल्यकालन(synchronization) जाये, तो आप Dropbox को इस्तेमाल कर सकते है | एक बार इसका क्लाईंट (Client) अपने पीसी पर इंस्टाल कीजिये, ये एक फोल्डर बना देगा, जिसका डेटा स्वत ही आपके ऑनलाइन अकाउंट से पहुँच जायेगा | फ्री अकाउंट में 2 GB स्टोरेज मिल जायेगी |

Wednesday

आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |

Republic Day Wallpaper 4

साथ की एक गीत आपके लिए:

देश प्रेमियों

आज के माहौल को देखकर, कुछ पंक्तियाँ (शायद “निराला” जी की) साझा कर रहा हूँ |

जाने क्या क्या है छुपा हुआ,
                         सरकार तुम्हारी आँखों में |
झलका करता है, राम-राज्य का. 
                        प्यार तुम्हारी आँखों में |
मनचाही मांगीं जमानते,
                       मन चाहा, तब धावा बोल दिया |
’सी सम-सम” ताला बंद हुआ,
                       ’सी सम-सम” ताला खोल दिया |
चालीस चोर का खेल प्रेस-
                      अखबार तुम्हारी आँखों में |

Sunday

फेसबुक(Facebook) के लिए कीबोर्ड शोर्टकट कीज(shortcut keys)

Facebook-icon

फेसबुक तो आप चलाते ही होंगे | कुछ लोग तो इसे समय बर्बाद करना कहते है | मैं तो कहूँगा ..अगर समय बर्बाद की करना है ..सलीके से किया जाये | हाँ हाँ कुछ कीबोर्ड शोर्टकट कीज यहाँ शेयर करना चाहता, जिससे की आप फेसबुक पर और भी “फास्ट” हो सके है |

 

 

 

 

  • Alt+?: Search                                 (सर्च बॉक्स में कर्सर पहुंचाने के लिए)
  • Alt+m: Compose a new message  (नया सन्देश लिखने के लिए)
  • Alt+1: Home page                          (होम पेज)
  • Alt+2: Your profile page                 (प्रोफाईल)
  • Alt+3: Friend requests                  
  • Alt+4: Your messages
  • Alt+5: Notifications
  • Alt+6: Account page
  • Alt+7: Privacy
  • Alt+8: Facebook's Facebook page
  • Alt+9: Facebook Terms/Agreement
  • Alt+0: Facebook help center
  • ये शोर्टकट तो हर ब्राउजर में काम करेंगे ..यदि आप फायरफोक्स इस्तेमाल करते हैं तो Greasemonkey script की जरिये आपको अधिक शोर्टकट कीज मिल सकते हैं |

    एक स्क्रिप्ट है ..FFixer  ..काफी उपयोगी हो सकती है ..फेसबुक यूजर्स के लिए |

    Friday

    Thursday

    ब्लॉग में MP3 Player इम्बेड करने का सबसे सरल तरीका [with Playlist]

    कभी कभी जरूरत पड़ती है कि ब्लॉग में ऑडियो फाईल अन्तःस्थापित(इम्बेड) करनी है, जिसके के आपके पाठक/श्रोता उसे ऑनलाइन सुन सकें | इसे आप “पॉडकास्ट” भी कह सकते है | तो इसके कई तरीके है ,,जिनमे से एक तरीका मैंने काफी पहले बताया था |

    दूसरा तरीका …आप http://archive.org पर जाकर अपनी ऑडियो फाईल अपलोड कर दीजिए ..वहाँ आपको आपकी फाईल के लिए प्लेयर का कोड मिल जाएगा |

    या आप गूगल रीडर के पॉडकास्ट प्लेयर का उपयोग कर सकते है | जिसक कोड निम्न है |

    <embed type="application/x-shockwave-flash"
    src="http://www.google.com/reader/ui/3523697345-audio-player.swf"
    flashvars="audioUrl=MP3URL" width="400" height="27" quality="best">
    </embed>


    बस audioUrl के जगह अपनी अपना ऑडियो URL लिखना है | लेकिन ये सारे तरीके तब तो ठीक है ..जब आपको सिर्फ एक फाईल इम्बेड करनी है ..क्योंकि प्रत्येक फाईल के लिए अलग से कोड लगाना पड़ेगा | अगर आप कई सारी फाईल्स को एक साथ Playlist के रूप में देना चाहते है, और इतना लंबा चौड़ा कोड नहीं लिखना चाहते है ..सिर्फ एक  साधारण HTML की लाईन ..तो तरीका बता रहा हूँ



    Yahoo Media Player yahoo-player



    बस चित्र के तरह .सिर्फ तीन स्टेप्स:



    1. सबसे पहले आप dashboard--> Design - -> Edit HTML में जाकर </head> सर्च कीजिये |

    बस ठीक इससे पहले ये कोड पेस्ट कर दीजिए |और सेव(Save) कर दीजिए |



    <script type="text/javascript" src="http://mediaplayer.yahoo.com/js"></script>



    2. अब जब कभी आपको किसी भी पोस्ट में MP3 files लिंक करना चाहे हो ..Edit Html (Post Editor) में ऐसे लिंक करें |


    <a href="http://mediaplayer.yahoo.com/example1.mp3">First link</a>


    URL के जगह में अपनी फाईल का URL. कई सारी फाईल जोड़ सकते हो |


    3. बस अब आपके पाठक/श्रोता जब भी लिंक पर क्लिक करेंगे | Yahoo Media Player आ जायेगा ..ठीक ऐसे ..


    yahoo-player2




    हैं न बढ़िया और सबसे सरल …



    चलो आपको Demo दिखा देते है | नीचे पांच गाने दे रहा हूँ |



    यमला पगला दीवाना (शीर्षक गीत)


    कितना प्यारा वादा है (लाता और रफ़ी)


    कुछ तो लोग कहेंगे (रफ़ी)


    रुक जाना नहीं (किशोर कुमार)


    जिंदगी एक सफर है सुहाना (किशोर कुमार)

    Monday

    यू-ट्यूब विडियो के किसी भी मनचाहे भाग को आप शेयर कर सकते है ..

    कल यू-ट्यूब पर एक विडियो देख रहा था, पूरा विडियो तो पसंद नहीं आया पर उसका एक अंश अच्छा लगा | अब सिर्फ उतने ही अंश को शेयर करने का मन हुआ ..तो कैसे?

    एक तरीका मिला: SnipSnip.it

    snipsnip-it

    बस पहले URL enter कीजिये, उसके बाद कब से कब तक का आप विडियो रखना चाहते है |

    snipsnip-it-2

    बस कोड मिल जाएगा ..और शेयर कर दीजिए …जैसे

    cropped with SnipSnip *उद्देश्य सिर्फ कामेडी है |

    Sunday

    सन्डे धमाल: आपके लिए कुछ खूबसूरत(High Quality) वालपेपर (Wallpaper)

    आपको TechTouch पर सन्डे को कुछ विशेष मिलेगा, इसी क्रम में पेश हैं ..आज कुछ बेहद खूबसूरत वालपेपर

    High.Quality.Windows002

    High.Quality.Windows009

    http://blogs.msdn.com/mswanson/articles/wallpaper.aspx 

    High.Quality.Windows003

    High.Quality.Windows027

    High.Quality.Windows016

    High.Quality.Windows023

    ऐसे ही 30 वालपेपर ..पूरे फोल्डर को डाउनलोड करने के लिए नीचे Folder Icon पर क्लिक करें | [full size wallpaper]

    Thursday

    English Movies के लिए हिंदी सबटाइटल(Subtitles) कैसे ढूंढे

    जैसा की मैंने आपको "Tech-QA" से आपको पहले भी परिचय कराया था, जोकि मेरा एक छोटा सा प्रयास था, कि "हिंदी" में ही तकनीकी समस्यायों का समाधान मिल सके | परिणाम काफी बढ़िया रहा ..कई लोग जुड़े ...अब ये संख्या 98 तक पहुँच चुकी है | तो वहीँ पर कल "सोनू" भाई ने सवाल पूछा था, कि कैसे English movies को हिंदी में कन्वर्ट किया जा सकता है | मैं कोई सटीक उत्तर तो नहीं दे पाया, शायद Dubbing  software से जुड़ा हो |  अगर आपको ऐसा कोई तरीका पता हो तो जरूर बताईये |

    पर मैंने इसका एक दूसरा उपाय सुझाया है, वो हैं subtitle के जरिये |
    वहां यहाँ भी साझा कर रहा हूँ |

    Subtitles जिससे आप आवाज को अपनी भाषा में पढ़ सकते है, जिसे लिखित भाषांतर देना भी कहते है |

    इसके लिए आपको मूवी के लिए Subtitles ढूंढ़नी होती है  उसके लिए एक बढ़िया और सरल सोफ्टवेयर बता रहा हूँ |
    subtitles-379173-1279099547

    Subtitles 1.1
    Download Link: subtitles.com.br/subtitles.htm
    इन्स्टाल कर लेने के बाद, मूवी फाईल पर जब आप राईट क्लिक करेंगें,
    तो आपको किस भाषा में Subtitles सर्च करना है, उसका आप्शन मिलेगा ..(हिंदी
    भी है)
    सर्च कर लीजिये ..डाउनलोड कीजिये
    अगर आप VLC Player इस्तेमाल करते है तो,  video-> subtitle Track --> Load file.
    Subtitles search
    करने के विकल्प और भी हैं, जैसे
    opensubtitles.org/
    www.subs.to/
    www.subtitlesync.com.ar/en
    www.5sub.com/
    anysubs.com/
    www.divxsubtitles.net/
    एक और सोफ्टवेयर:

    SubtitleSearch

    sourceforge.net/projects/subtitlesearch/

    Friday

    और इसी के साथ सैकडा पूरा ..[१०० फोलोवर]

    चलो हमारा भी सैकडा (पूरा हो गया | भाई कुछ करो, ये चीज है ऐसी ..पहले तो ज्यादा ध्यान नहीं दिया पर ..जब पारी 90 से पार हुई तो लगा की क्यों नहीं हम भी शतकवीर बन सकते है |

    आपके प्यार, स्नेह से ये हुआ है, अभी यहीं रुकने का मन कतई नहीं है | पर छोटा सा ब्रेक ना चाहते हुए भी लेना होगा |

    लेकिन इस बीच पर TechTouch पर पोस्टें तो आती ही रहेगी, जैसा की कुछ दिन पहले मैंने आप लोगों के सामने प्रस्ताव रखा था कि इस समयावधि में आप “मेहमान लेखक” के रूप में अपना योगदान दे सकते है |

    काफी लोग जुड भी गए | सभी का हार्दिक धन्यवाद |

    हाँ अब देखते है, 101वां कौन बनता है ?

    अब तक का फाइल लॉक(File Lock) करने का सबसे पावरफुल तरीका :

     
    गूगल में lockdir.exe टाईप करे और डाउनलोड करे
    और ट्राय करे. जिस फोल्डर्स को आपने लॉक किया है, अगर गलती से उस फोल्डर में Lockdir.exe डिलीट हो जाये तो कही से भी Lockdir.exe  कॉपी करके उस फोल्डर में डालकर अपना पुराना पासवर्ड डाल दे. सब फाइले वापस आ जाएगी.

    कई प्रोफाइल और आइडेंटिटी में एक साथ साइन इन रहने का उपयोगी टूल

     हम  पति और पत्नी दोनों ब्लोगिंग करते हैं और नेट का इस्तेमाल करते हैं. कुछ समय पूर्व हमारे सामने समस्या होती थी कि किसी एक का ब्लॉग अथवा ईमेल आईडी लागइन होता तो दूसरे को लागिन करने के लिए या तो एक को अपना एकाउंट साइन आउट करना होता था, अथवा किसी अन्य ब्राउज़र का सहारा लेना होता था.. इसी तरह अगर  यदि  आपकी अनेक जीमेल(अथवा अन्य) एकाउंट हैं  तो आप को एक साथ साइन इन रहने के लिए अनेक ब्राउज़रों का सहारा लेना पड़ सकता है. अथवा एक बार में एक ही एकाउंट को साइन इन कर सकते हैं.
    मोज़िला फायरफोक्स ब्राउज़र में  इस तरह की समस्या का सटीक हल है,जिससे  आप अलग अलग अनेक आईडी प्रोफाइल  में एक साथ साइन इन रह सकते हैं, इसके लिए आपको पहले एकाउंट को साइन आउट करने की आवश्यकता नहीं होगी.और न ही किसी अन्य ब्राउज़र के इस्तेमाल की ज़रूरत होगी
    1. इसके लिए आप सबसे पहले यदि आप कोई अन्य ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हैं तो मोज़िला फायरफोक्स ब्राउज़र डाउनलोड और इंस्टाल करें
    2. तत्पश्चात मोज़िला फायर फोक्स का ऐडवन मल्टी फोक्स  इंस्टाल कर लें
    3. फायर फोक्स ब्राउज़र को रीस्टार्ट करें
    4. ब्राउज़र में ऊपर बाएं फ़ाइल आप्शन पर क्लिक करने पर Open in a New Identity Profile लिखा हुआ नजर आएगा 
    5. इस पर क्लिक करते ही नया मोज़िला ब्राउज़र खुल जाएगा जिस पर यू आर एल के स्पेस के दाहिने 2 लिखा हुआ नजर आएगा जिसका आशय है यह दूसरी प्रोफाइल अथवा पहचान के साथ साइन इन करने के लिए तैयार है.इसी तरह आप एक साथ जितने चाहें उतनी प्रोफाइलों में एक साथ साइन इन रह सकते हैं .
    प्रस्तुति  - पद्म सिंह

      Saturday

      TechTouch पर "मेहमान लेखक(Guest Writer)" बनें

      अगले कुछ समय (महीनों) तक मैं समयाभाव के कारण TechTouch पर शायद ही कोई पोस्ट लिख पायूँगा | इसीलिए अगर आप चाहे तो TechTouch पर अपना योगदान दे सकतें है, एक मेहमान लेखक के रूप में | आपका हार्दिक स्वागत है | बस इस फॉर्म के जरिये, मुझसे संपर्क कीजिये |

       

      धन्यवाद

      Wednesday

      इन्टरनेट से बिलकुल विज्ञापन फ्री एसएमएस भेंजें ..[Send ads free SMS)

      सबसे पहले मैंने इन्टरनेट पर जिन साईटों के बारे में जाना ..उन में से फ्री में एसएमएस भेजने की सुविधा देने वाली | शुरुआत में 160by2.com फिर sms7.in(440 char) और फिर तो कई जैसे way2sms.com,Ibibo, आदि आदि |

      वैसे ये साईटस ..आम हो चुकी है | पर इनमे एक ही दिक्कत होती है ..कि एसएमएस के अंत में छोटा सा विज्ञापन | वैसे इनके सहारे तो वो हम्हें फ्री में सर्विस दे रहे है |

      आज मैं यहाँ दो तरह की साईट की चर्चा करूँगा ..एक तो जैसा की शीर्षक में …कि बिलकुल विज्ञापन रहित एसएमएस कैसे भेंजें ..वो भी बिलकुल फ्री …

      whozzat:

      ये मात्र फ्री एसएमएस भेजने की साईट ही नहीं है ..पर ये बिलकुल twitter की तर्ज पर तैयार की गयी है |

      whozzat-1

      बिलकुल यहाँ आपको ट्विटर जैसा ही माहौल मिलेगा | आप एक दिन 100 SMS फ्री भेज सकते हो (सिर्फ भारत में).

      whozzat-2

      अब दूसरी तरह ही ..अकसर हम ..इन साईटों पर रजिस्टर के झंझट में नहीं पड़ना चाहते ..या फिर कोई दूसरा कारण हो सकता है ..कि कोई ऐसी साईट को जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन के एसएमएस भेजने की सुविधा दे |

      हाँ ..तो बता रहा हूँ एक ऐसी ही एक साईट …बिलकुल टेस्ट की हुई है |

      Bollywoodmotion 

      bm

      दूसरा प्लस पॉइंट …इस साईट से आप 500 char तक लंबे एसएमएस भेज सकते है |

      अब चलो एसएमएस पर पोस्ट लिखी ही है ..तो कुछ और साईटें बता ही दी जायें |

      http://www.mycantos.com/
      http://www.smsjunction.com/
      http://smsnow.in/
      http://www.youmint.com/
      http://mysmsindia.com/
      http://www.indyarocks.com/send/free-sms
      http://www.smswala.co.in/
      http://isms.ibibo.com/ (300 char)
      http://www.codesms.com/(320 char)

      अगर आपको भी ऐसी ही कोई बढ़िया साईट मालूम हो तो जरूर शेयर करें |