Sunday

चैटिंग का ............एक नया अंदाज़

जैसा कि सबको पता है ,"चैटिंग" इन्टरनेट का बेहद लोकप्रिय तथा अनोखा उपहार है और इसने शुरू से ही इन्टरनेट उपयोगकर्तायों के बीच एक अहम जगह बना कर रखी तब से लेकर अब इसमे बहुत सारे परिवर्तन आये है टेक्स्ट चैटिंग से विडियो चैटिंग तक आ चूका है
वैसे तो चैटिंग साइट्स के बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है अब यहाँ मैं चर्चा करता हूँ ,कुछ अजीब तरह की चैटिंग साइट्स या ऍप्लिकेशन की जिसके बारे सुनकर या जानकर आपको कहें ,"वाह ".
वैसे तो "Omegle" और "AnyBodyOutThere, " ऐसी साइट्स है , जो आपको अचानक किसी अंजान व्यक्ति से बातचीत करा सकते है न आप उसे जानते होगे और ना ही वो आपको वो भी तुंरत ,और इन पर पूरी दुनिया से हजारों की संख्या में यूजर्स हमेशा मौजूद रहते


इसके अलावा एक और साइट्स जिसपे आप गूगल मैप्स पर लोकेशन,पिक्चर , देखकर किसी भी अंजान व्यक्ति से चैटिंग कर सकते हो ,हाँ इसमे आप लोकेशन अपने मनपसंद चुन सकते हो ,वो भी पिक्चर सहित इस साइट्स का एड्रेस ये है :http://on.com/


तो ये तीनो साइट्स को आप एक उपयोग कर के तो देखिये और फिर बताईये.......

Monday

कोई भी साईट आखिरी बार कब अपडेट हुई थी ,यह जानने का बहुत ही सरल तरीका

कोई भी वेबसाइट आखिरी बार कब अपडेट हुई है, यह पता करना कई मायनों मैं जरुरी हो जाता है ,मसलन उस पर मौजूद जानकारी, समाचार कितने पुराने है | ये जानने के लिए एक बहुत ही सरल तरीका है, वो मैं यहाँ बता रहा हूँ |
जिस साईट के बारे में आप जानना चाहता है, पहले उसे खोले ,उसके ब्राउजर के URL Box में ये javascript:alert(document.lastModified)
जावास्क्रिप्ट लिखकर इंटर प्रेस करें, बस आपने सामने एक पॉप्स-अप मेसेज में सारी जानकारी मिल जायेगी |

Friday

इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के बहुत ही सरल तथा कारगर तरीके-II(ट्रिक)

जैसा कि कल की पोस्ट मे मैनें इंटरनेट की स्पीड को बढाने के लिये एक ट्रिक बताया था आज मै कुछ और ट्रिक लाया हूँ,जिससे कि इंटरनेट की स्पीड को बढाने मे कुछ मदद मिले


१.कुछ सोफ्टवेयर जो इंटरनेट की स्पीड को बढाने मे मदद करतें हैः



सोफ्टवेयर जो इंटरनेट की स्पीड को बढाने मे मदद करतें है, उनमें से कुछ यहाँ लिंक सहित दे रहा हूँ,जिस पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं

Internet Cyclone 1.98
CyberTweak
EasyMTU v3।0


२.आप अपने इंटरनेट ब्राउजर की हिस्ट्री,टेम्परेरी फाइल्स,कुकीज आदि को डिलीट कर कुछ हद तक स्पीड बढा सकते है ये काम करने के लिये ये फ्रीवेयर सोफ्टवेयर आपकी मदद करेंगे

cc cleaner
RegSeeker v1.55
Easy Cleaner 2.0.6.३८०



३.फाइरफोक्स की सैटिंग



अगर आप फाइरफोक्स यूज करते है,तो उसकी PIPELINING सैटिंग को चैंज करके आप स्पीड बढा सकते है इसके लिये आपको फायरफॉक्स के URL Box में about:config लिखकर इंटर प्रेस करे, जिससे आपके सामने फायरफॉक्स का एक मेसेज "This might void your warranty" लिखकर आएगा, आप वहां पर "I'll be carefull,I promise" पर क्लिक करें,या सिर्फ इंटर प्रेस करे अब आपके सामने एक नया पेज होगा, वहां आप फिल्टर बॉक्स में PIPELINING लिखकर सर्च करें, जिससे कि आपको network.http.pipelining.maxrequests आप्शन मिलेगा, उस पर डबल क्लिक करके, आप वेल्यु को 8 कर दे बस हो गया फायरफॉक्स और भी तेज
दरअसल PIPELINING उस टर्म से संबधिंत है,जिसमे कि ब्राउजर एक समय मे ही कई सारे(मल्टीपल)HTML पेज की Requests को भेजता है पेज की requests को भेजता है



४.फायरफॉक्स में एक और सेटिंग करके आप स्पीड और बढा सकते हो, इसके लिए वही पहले की तरह URL Box में about:config लिखकर इंटर प्रेस करे, उसके बाद पेज में कहीं भी खाली स्थान पर राईट क्लिक करके, New--->Interger को चुने, जिससे कि आपके सामने एक विन्डोज़ दिखेगी, उसमे आप ये nglayout.initialpaint.delay लिखकर इंटर प्रेस करें, इसके तुंरत बाद एक और विन्डोज़ दिखेगी, जिसमे आपको वेल्यु भरनी होगी, वेल्यु के तौर पर आप 0 लिखिए
और लीजिये फ़ाटेस्ट ब्राउजिंग का मज़ा वैसे आप Fasterfox नाम का add-on भी इस्तेमाल कर सकते है



5.इन्टरनेट एक्स्प्लोरर को भी बनाये फायरफॉक्स जैसा तेज:


आपको इंटरनेट एक्स्प्लोरर पसंद है , तो इंटरनेट एक्स्प्लोरर को फायरफॉक्स की तरह तेज बना सकते है इसके लिए आपको "regedit.exe" खोलना होगा उसमे HKEY_LOCAL_USER\Software\Microsoft\Windows\CurrentVersion\Internet Settings. पर जाईये उसके बाद खाली स्थान पर राईट क्लिक करके DWord Key बनाईये इसका नाम "MaxConnectionsPer1_0Server" नाम दीजिये वेल्यु(डेसीमल में) 0 या 0000000a (Hex में)सेट कीजिये
उसके बाद एक और DWord Key बनाईये इसका नाम "MaxConnectionsPerServer" नाम दीजिये इसकी भी वेल्यु(डेसीमल में) 0,या 0000000a (Hex में) सेट कीजिये
अगर आपके पीसी में MaxConnectionsPer1_0Server और MaxConnectionsPerServer पहले से ही मौजूद है, तो सिर्फ वेल्यु मोडीफाई कीजिये


*Registry में बिना किसी जानकारी के छेड़खानी करना, खतरनाक साबित हो सकती है अतः पहले एक Restore Point बना ले

Thursday

इन्टरनेट की बैंड-विथ स्पीड 20% तक बढाएं-I (ट्रिक)

वैसे तो इंटरनेट की स्पीड आपके कनेक्शन पर निर्भर करती है ,फिर भी हम थोडी बहुत Tweaking करके इंटरनेट की स्पीड बढा सकते है इसके लिए कुछ ट्रिक्स है, जो मैं यहाँ बता रहा हूँ
१. बैंड-विथ स्पीड 20% तक बढाएं:

माइक्रोसॉफ्ट आपकी बैंड-विथ स्पीड में से 20% अपने लिए (विन्डोज़ अपडेट वगैरह) सुरिक्षित करके रखता है लेकिन आप Group Policy Editor द्वारा इसे अपने यूज के लिए इस्तेमाल कर सकते है

इसके लिए आप सबसे Group Policy Editor (Start-->Run-->gpedit.msc) खोलें उसके बाद Local Computer Policy-->Computer Configuration--->Administrative Templates-->Network-->QOS packet Scheduler-->LimitReservableBandwidth पर जायें

उसके बाद LimitReservableBandwidth पर डबल क्लिक कीजिये, यहाँ पर पहले से मौजूद २०% को १% या ०% कर दीजिये अगर आपको यहाँ पर Not Configured दिखता है, फिर भी Enabled को चुनकर Bandwidth limit को 1% या 0% कर दीजिये इंटरनेट एक्स्प्लोरर को रिस्टार्ट कीजिये

इसी विषय से सम्बन्धित अगला ट्रिक अगली पोस्ट में ........

Wednesday

यू-ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने का बहुत ही सरल तरीका ...

मैं पहले भी यू-ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने के तरीकों पर पोस्ट लिख चुका हूँ | तथा इस विषय पर इंटरनेट पर बहुत सारे लेख मिल जायेंगे | कई सोफ्टवेयर तथा तकनीकें है यू-ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने की | पर मुझे एक बहुत ही सरल तरीका मिला है ,जिसमे न तो आपको किसी सोफ्टवेयर की मदद लेनी पड़ेगी और ना ही किसी ऑनलाइन ऍप्लिकेशन की मदद |
एक छोटी सी जावा स्क्रिप्ट से आप यू-ट्यूब से विडियो को ।MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे | मैं स्क्रिप्ट यहाँ लिख रहा हूँ ,उसे आप जिस विडियो को डाउनलोड करना चाहते है ,उसी पेज के URL बार में पेस्ट करना होगा | बस चित्र की तरह आपके सामने विडियो फाइल डाउनलोड के लिए तैयार मिलेगी |



Tuesday

बिना क्वालिटी खोये हुए विडियो फाइल का साइज़ काफी हद तक कम करें



आजकल बहुत सारे विडियो,ऑडियो कन्वर्टर सोफ्टवेयर मौजूद है जैसा कि कभी कभी हमहें किसी विडियो फाइल के साइज़ को कम करने की जरूरत पड़ती है, जैसे की किसी बड़े विडियो को ऑनलाइन शेयर करने की जरूरत पड़ती है, तो अपलोड करने काफी समय लग जाता है हम फाइल को कन्वर्टर से भी किसी दुसरे फॉर्मेट में भी कन्वर्ट कर सकते है ,पर इससे विडियो की क्वालिटी घट जायेगी मुझे एक तरीका मिला है, जिससे आप विडियो का साइज़ काफी कम कर सकते है, साथ ही क्वालिटी में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा इसके लिए आपको कोई सोफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है ,बल्कि विन्डोज़ XP, (विस्टा तथा विन्डोज़ 7 में भी ) में ही Movies Maker के माध्यम से यह कर सकते है वैसे तो Movies Maker के साथ आता है, फिर अगर नहीं है,तो आप यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है तो देखते है कि ये सब कैसे करते है : मैंने 105 MB का विडियो लिया था

१. सबसे पहले Movies Maker खोलने के लिए,Start ----->All Programme---->Windows Movies Maker.
२. उसके बाद इस पिक्चर की तरह Import Video पर क्लिक करके अपना विडियो इंपोर्ट कर लीजिये उसके बाद सारी क्लिप्स को कॉपी करके या ड्रेग करके "Timeline" एरिया में डाल दीजिये
नीचे के पिक्चर की तरह

3.यहाँ पर मूवी को अपने मन के अनुसार एडिट भी कर सकते हो ४. उसके बाद File मेनू में जाकर Save Movies As पर क्लिक कीजिये
५. अपनी लोकेशन तथा नाम चूज करें

६. अब Next पर क्लिक करके,आप "Movies Setting" पेज पर पहुँच जायेंगे, वहां पर Other settings बॉक्स को चूज करके ड्रापडाउन मेनू से "Video for broadband (340 Kbps)" सेलेक्ट कीजिये

७.इतना सब करने के बाद, मुझे परिणाम ये मिला

Thursday

MS-Office में लीजिये टैब ब्राउजिंग का मज़ा.

MS-Office में भी आप टैब ब्राउजिंग कर सकते है ,मेरा मतलब है जैसे कि इंटरनेट एक्स्प्लोरर 8 में नई विन्डोज़ लेने के लिए नए टैब का प्रयोग करते है उसी प्रकार MS-Word,MS-Excel,MS-Powerpoint में भी आप नयी विन्डोज़ एक टैब के रूप में खोल सकते है उसके लिए आपको एक छोटा सा सोफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा .जिसका नाम है ,officeTab.



इससे फायदा तो साफ़ झलकता है ही ,क्योंकि जहाँ बहुत सारी फाइलों को एक साथ खोलने की जरूरत पड़ती है, तब हम उसे टास्कबार पर खोजते रह जाते है ,तथा काफी कन्फ्यूजन भी होता है वैसे तो ये सोफ्टवेयर इस साईट पर जाकर सीधे डाउनलोड कर सकते है पर ये चायनीज में है, इसलिए काफी दिक्कत हो सकती है इसलिए आप यहाँ पर क्लिक करके बिना किसी चायनीज के झंझट में डाउनलोड कर लीयिजे

अगर आप मुख्य साईट पर से डाउनलोड करना चाहते है,तो वहां पर ये शब्द सर्च कीजिये 点击下载 और क्लिक कीजिये

Friday

अपने यूएसबी डिवाईस को सुदूर बैठकर यूज करें ...

आप अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही यूज कर सकते है हाँ अगर आपने अपना पेन-ड्राइव या कोई दूसरा यूएसबी डिवाईस अपने घर वाले पीसी पर लगा रखा है , उसे आप ऑफिस में या किसी सायबर कैफे में बैठकर एक्सेस कर सकते है बिलकुल वैसे ही ,जैसे की वो आपके पीसी में लगा हो
इसके लिए आपको एक सोफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा जिसका नाम है :USB Device Share
सबसे पहले आप जहाँ अपना डिवाईस लगायेगे,यानि जिस पीसी में आपका यूएसबी डिवाईस लगा होगा, उस पीसी पर आप USBDeviceShare-server को इंस्टाल कीजिये

उसके बाद आप जहाँ से यूएसबी डिवाईस एक्सेस करेंगे,उस पीसी पर USB Device Share Client डाउनलोड कीजिये



अब देखते है इसके फायदा और नुकसान :
१.अपना पेन-ड्राइव, स्केनर, प्रिंटर,आदि का कहीं से भी यूज कर सकते है ,यानि सब कुछ हमेशा मुठ्ठी में
२. इसे यूज करके, किसी आरगेनाइजेशन या कंपनी में किसी मंहगे यूएसबी डिवाईस को एक जगह लगाकर , सभी यूजर्स को एक्सेस करा सकते है
३.ज्यादातर सभी यूएसबी डिवाईस को सपोर्ट करता है
तो अब देखिये, और बताईये कि कितना लाभकारी साबित हो रहा है

Wednesday

बिना किसी झंझट के फाइल शेयरिंग,तथा फाइल शेयरिंग साईट की एक बड़ी लिस्ट ..

फाइल शेयरिंग साइट्स का जबरदस्त क्रेज़ है कई सारी शेयरिंग साइट्स मौजूद है, तथा सभी एक से एक बढ़कर सुविधाएं उपलव्ध करावा रहीं है वैसे फाइल शेयरिंग साईटों की जरूरत भी लाज़मी है क्योंकि दोस्तों के बीच मूवी, कोई सोफ्टवेयर, सोंग्स, को बाटंने के लिए ये एक बढ़िया तरीका है
इन साइट्स के बारे में ज्यादा बताने कि जरूरत तो है नहीं क्योंकि आज हर कोई RapidShare,4shared,box.net,badongo,FilesAnywhere के बारे में भली भांति जानता है लेकिन आज मैं यहाँ एक ऐसी फाइल शेयरिंग साईट की चर्चा करूँगा ,जोकि मुझे तो सबसे बढ़िया लगी मुझे बढ़िया क्यूँ लगी , वो बता रहा हूँ , शायद आपको भी पसंद आ जाये
साईट का नाम है s4se.as


1) फाइल साइज़ की कोई लिमिट नहीं
२) अपलोड लिमिट 4 Mbits/sec!
३) डाउनलोड करने के लिए bit.ly का छोटा सा URL
4) कोई इंतज़ार की झंझट नहीं
५) फास्ट डाउनलोड
६) कोई साइन-अप या रजिस्ट्रेशन नहीं ,
७) मोबाइल फोन से भी आसानी से डाउनलोड

हाँ एक बात और बताना चाहूँगा,जिसे पढ़कर शायद आपको कुछ धक्का लगे, कि आपकी फाइल यहाँ मात्र २४ घंटों के लिए ही सुरिक्षित है कोई बात नहीं मैं कुछ और फाइल शेयरिंग साइट्स कि लिस्ट दे रहा हूँ शायद उनमे से कोई पसंद आ जाये

GigaSize
Filefactory
Wikisend
MegaShare
MegaUpload
Sendspace
http://www.adrive.com/plans
http://freespace.filefront.com
http://www.4shared.com
http://www.bigupload.com/
http://www.rapidupload.com/
http://www.sharebigfile.com
http://www.yousendit.com
http://www.imageshack.us/
http://www.tinypic.com
http://www.putfile.com
http://storeandserve.com
www.uploaded.to
www.stashbox.org
www.bonpoo.com
zshare.net
www.transferbigfiles.com
www.zupload.com
www.divshare.com
http://www.11MBit.in
http://up.Aqache.com/?act=upload
http://www.AtGig.com
http://www.BaDonGo.com/index.php?page=faq&s=
http://www.BestSharing.com
http://www.BigFilez.com
http://www.BonPoo.com
http://boxstr.com/index.php
http://upload.cms07.org
http://www.Come2store.com/faq.php
http://www.CrazeFiles.com/faq.php
http://www.CyberUpload.com
http://DarkShare.com
http://www.Datenklo.net
http://DepositFiles.com/en/faq.html
http://www.DosyaEkle.com/detayli.php
http://www.DropLoad.com
http://www.ecPocket.com
http://www.EgoShare.com/advanced.php
http://www.eSnips.com/support/faq.jsp
http://ExtremeShare.net/?p=h
http://www.FasterUpload.com
http://www.flyupload.com
http://www.FileBull.com
http://www.FileBuffer.net
http://www.FileCache.de/upload
http://www.FileDen.com/account.php?action=login
http://www.F-Forge.com
http://freespace.FileFront.com
http://www.FileGig.com/upload.php
http://www.FileHost.ro
http://www.fileho.com
http://en.FilePoint.de
http://www.FilePoint.de
http://www.FileSpace.net
http://www.HotFile.ru
http://www.hotlinkfiles.com
http://www.HemenPaylas.com
http://www.GetFile.biz/upload/
http://www.gfree.de
http://www.Hackz.nu
http://www.HyperUpload.com
http://www.iDrive.com
http://www.ihud.com
http://www.JustUpIt.com
http://www.JumboFile.com/popup.php?page=faq
http://www.KeepMyFile.com/nav/faq
http://www.Load.to/faq.php
http://www.maCleUSB.net
http://www.mastiuploader.com
http://www.minorcrisis.net/
http://www.Mooload.com
http://www.myShareFile.कॉम

मेरे हिसाब से इतनी काफी है s4ve.as के बारे जरूर बताईयेगा

Saturday

Twitter(ट्विटर) की मदद से सुदूर बैठकर, अपना पीसी शटडाउन कैसे करें.

पीसी को शटडाउन,रिस्टार्ट, लोगऑफ करने के कई तरीके है लेकिन मुझे पीसी को शटडाउन,रिस्टार्ट, लोगऑफ करना का बढ़िया तरीका मिला है , जो मैं यहाँ शेयर कर रहा है
आप अपने घर बैठे अपनी ऑफिस का, या ऑफिस में बैठकर घर वाले पीसी को शटडाउन,रिस्टार्ट, लोगऑफ कर सकते है| ये सब आप जानी मानी सोशल नेट्वर्किंग साईट Twitter की मदद से कर सकते है इसके लिए आपका अकाउंट Twitter पर होना
चाहिए|
उसके बाद आपको पीसी पर एक छोटा सा सोफ्टवेयर TweetmyPC डाउनलोड करना पड़ेगा|उसके बाद इस सोफ्टवेयर में भी Twitter का यूजरनेम तथा पासवर्ड भरकर Save and Close बटन पर क्लिक करिए

इस तरह :


बस अब ये सॉफ्टवेर आपके द्वारा Twitter पर किये जाने अपडेट्स पर ये नज़र रखेगा आप जैसे Twitter पर Shutdown,Restart,Logoff आदि शब्द लिखकर अपडेट करेंगे, ये सोफ्टवेयर आपके पीसी को वही कमांड भेज देगा

ऐसा नही है कि आप इस ट्रिक से सिर्फ़ शटडाउन,रिस्टार्ट, या लोगऑफ ही कर सकते ,इसके अलावा आप कोई दूसरी कस्टम कमांड बना सकते है ,जैसे किसी executable फाइल को ओपन करना
तो हुआ ना कमाल का ट्रिक?


डाउनलोड : TweetmyPC

Friday

माइक्रोसॉफ्ट कर रहा एक नए वेब-ब्राउजर पर काम ...

जैसा कि पता है गूगल और माइक्रोसॉफ्ट एक दूसरे के कड़े प्रतिस्पर्धी होते जा रहे है गूगल ने अपना ब्राउजर "क्रोम" लांच किया तथा माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सर्च इंजन को तथाकथित एडवांस्ड करके "बिंग" बनाके पेश किया अभी कुछ दिन पहले से गूगल भी अपने सर्च इंजन में बदलाव करके उसे "कैफीन" नाम से पेश करने की तैयारी कर रहा है अब आगे बात आई गूगल के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करने की ,जो कि उनके अनुसार 2010 तक आ जायेगा तो गेंद आई माइक्रोसॉफ्ट के पाले में तो माइक्रोसॉफ्ट भी एक ऐसे वेब-ब्राउजर को विकिसित करने पर काम कर रहा जो कि एक ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह काम करेगा माइक्रोसॉफ्ट ने इसे "Gazelle" नाम दिया है

"Gazelle" के बारे में ,माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च टीम के अनुसार Gazelle एक ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह काम करेगा जोकि वेब पर आने वाले असुरिक्षित स्क्रिप्ट,कोड, पोप्स-अप,DHTML Pages,पर नज़र रखेगा जिससे की आपका पीसी पूर्णतः सुरिक्षित रहें इसके साथ ही इसमे कई सारे फीचर्स मौजूद है फिलहाल अभी ये रिसर्च के दौर है सिर्फ रिसर्च, अभी कोई Beta या Trail वर्जन नहीं आया है

"Gazelle" से सम्बंधित एक PDF फाइल को आप यहाँ से पढ़ सकते है, जोकि माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च टीम ने जारी किया गया इसमे सारा कुछ बताया गया है
वैसे इस प्रतिस्पर्धा से कुछ भी हो ,लेकिन फायदा हम लोगों को ही हो रहा है

Thursday

रियल-टाइम वेब ब्राउजर ....

Scoopler एक रियल-टाइम सर्च इंजन है यह सर्च इंजन देखने में साधारण सर्च इंजन की तरह ही है ,पर इसके परिणाम अन्य साधारण सर्च इंजन की तुलना में काफी अलग तथा आश्चर्यजनक है यह सर्च इंजन बिलकुल ताजे परिणाम आपके लिए खोज के लाता है किसी खास विषय से सम्बंधित जानकारी के लिए आप Scoopler की सहायता से सबसे पहले जान सकते है तथा हमेशा अपने मनपसंद विषय से सम्बंधित जानकारी के हमेशा टच में रहिये



आप Scoopler की सहायता से Twitter, Flickr, Digg, Delicious आदि लोकप्रिय साईटों पर हो रहे अपडेटस से सीधे टच में रह सकते है यह सर्च इंजन AJ Asver और दिलान जयवर्दने द्वारा अप्रैल २००९ में लॉन्च किया गया था तथा ये अभी Beta अवस्था में है ,इसलिए आप अपना फीडबैक दर्ज करा सकते है
तो आज़मा कर देखिये

Sunday

"गूगल अर्थ" को चुनौती देने के लिए आ गया है हमारा "भुवन"...

बहु-प्रतीक्षित सैटलाईट आधारित भारतीय पोर्टल "भुवन" लॉन्च हो गया है जोकि "गूगल अर्थ" की बादशाहत को चुनौती देने के लिए तैयार है जैसा की पता है कि यह पुर्णतः स्वदेशी तकनीक पर आधारित है अतः हम्हें इस पर गर्व है
हमारे "भुवन" में जूम करने की क्षमता लगभग 10 मी० तक है जबकि "गूगल अर्थ" की २०० मी० तथा विकिमेपिया की ५० मी०
लेकिन ये सिर्फ भारत की सीमा के अन्दर ही काम करेगा भुवन के जरिये आप कई सारी जानकारी आप ले सकते है जोकि "गूगल अर्थ" या "विकिमेपिया " से नहीं मिल सकती है अभी ये "बीटा" स्टेज में है अतः इसमे कुछ कमियां भी है जिसका फीडबेक आप दर्ज करा सकते है यह प्रोजेक्ट जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की 90 वीं जन्मतिथि पर १२ अगस्त को लॉन्च की गयी







आईये देखते है की हमारा "भुवन" "गूगल अर्थ" से कैसे भिन्न है
१) गूगल अर्थ की अधिकतम जूम क्षमता २०० मी जबकि हमारे "भुवन " की १० मी०


२) गूगल अर्थ सिंगल लेयर पर आधारित है , जबकि हमारा "भुवन" मल्टी लेयर पर


३)गूगल अर्थ औसतन ४ साल बाद अपडेट होता है ,जबकि "भुवन" को हर साल अपडेट करने की योजना है


४) गूगल अर्थ कॉमर्शियल तथा अंतरराष्ट्रीय उपग्रह से काम करता है, जबकि हमारा "भुवन" बिलकुल भारतीय है



"भुवन" को इस्तेमाल के लिए आप इस साईट पर रजिस्टर कीजिये :



http://www.bhuvan.nrsc.gov.in/

Friday

गूगल ला रहा सबसे तेज़ तथा सटीक सर्च इंजन "कैफीन"

इन्टरनेट की दुनिया का बादशाह गूगल ,अपनी बादशाही बरक़रार रखने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाने जा रहा है गूगल अपने "गूगल सर्च" को और तेज़ तथा प्रासंगिक बनाने जा रहा है जिसे "कैफीन" नाम दिया गया है
हालांकि दिखने में ये ज्यादा अलग नहीं है ,लेकिन इसके लिए विकिसित की गयी तकनीक काफी एडवांस्ड तथा तेज़ है



गूगल के "वेबमास्टर सेंट्रल ब्लॉग" पिछले कुछ महीने से गूगल की एक टीम एक सीक्रेट प्रोजेक्ट में लगी थी इसमे भारतीय मूल के सोफ्टवेयर इंजीनियर सीताराम अय्यर भी है इस प्रोजेक्ट का कुछ हिस्सा पूरा हो चुका है, इसलिए इसे परखने के लिए एक यूआरएल उपलब्ध कराया है, जिस पर आप इसे टेस्ट करके फीडबैक दर्ज करा सकते हो वो यूआरएल ये है "http://www2.sandbox.google.com/ "
तो अब आप टेस्ट करके देखिये क्या बाकई ये दोगुना तेज़ है ?

Thursday

अपनी फाइल किसी पिक्चर या इमेज में कैसे छुपायें

जैसा कि मैं पिछले कुछ चिट्ठों में फाइल या फोल्डर को कैसे सुरिक्षित रखा जायें पर कुछ छोटे छोटे ट्रिक लाने की कोसिस कर रहा हूँ ,उसी कड़ी में आज मुझे एक काफी रोचक ट्रिक मिला है , जो मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ किसी भी फाइल को दूसरों की नज़रों से कैसे बचाया जाए , इसके कई तरीके है ,पर आज मैं यहाँ चर्चा करूँगा कि आप कैसे अपनी किसी डाटा फाइल या मीडिया फाइल को किसी पिक्चर या इमेज के अन्दर कैसे छुपा सकते है
हाँ हाँ .xls या .doc या .mp3 फाइल को .jpg या .bmp फाइल में कैसे छुपायेंगे 1 इसके लिए सबसे आपके पीसी में WinZip या WinRAR सोफ्टवेयर इंस्टाल होना चाहिए ,अगर नही है तो ये बड़ी आसानी से फ्री में डाउनलोड कर सकते है २ उसके बाद आपको किसी भी ड्राइव में एक फोल्डर बनाना होगा , जिसमे की आपकी डाटा फाईलें तथा इमेज होगी चित्र की तरह :



3 अब जिस जिस फाइल को आप छुपाना चाहते है ,उन्हें सेलेक्ट करके उनको .RAR फाइल में कनवर्ट करना पड़ेगा ऊपर के चित्र की तरह :
४ इतना करने के बाद , आपको अब कमांड प्रोम्प्ट (cmd) में जाना होगा {Start--->Run--->cmd}5. अब आपके सामने नीचे के चित्र की तरह cmd Windows होगी ,जिसमे cd \ लिखकर इंटर मारने से आप रूट डायरेक्टरी में पहुँच जायेंगे जहाँ आपको cd foldername लिखकर फोल्डर बनाना पड़ेगा ६ उसके बाद आपको ये कमांड टाइप कीजिये copy /b image_name.jpg + folder_name.rar image.jpg आपको "1 file(s) copied " जैसा मेसेज मिलेगा
कमांड को उदहारण के तौर पर ऐसे लिखे :copy /b 017232820.jpg + Rahul.rar 017232820.jpg

७ बस छुप गई आपकी फाईलें पिक्चर में ,अपनी फाइल प्राप्त करने के लिए तरीका ये है कि पिक्चर पर राइट क्लिक करके , ओपन विद (Open With) को चुनकर WinRAR के साथ खोलकर (नीचे वाले चित्र की तरह

अब आप अपनी फाइल खोल सकते है तो है कमाल है .....
*सुझाव इमेज स्पष्ट देखने के लिए इमेज पर क्लिक करें
*मेरे हिसाब से WinRAR सोफ्टवेयर बेहतर रहेगा