Saturday

एक ऐसा पौधा(Plant) जो “फेसबुक” पर फ्रेंड बढ़ने के साथ बढता है … यानी “फेसबुक प्लांट .”

जी हाँ ..आपने “मनी प्लांट” के बारे में तो सुना होगा …सुना क्या देखा भी होगा …लोगों का मानना है ..वो घर की सम्रद्धि के साथ साथ बढ़ता है | यानी अगर आमदनी कम तब ..मुरझाता जाएगा …जब आमदनी अच्छी ..तब तो बल्ले बल्ले ….

BF1254E_45_feet_Money_Plant

पर ये “फेसबुक प्लांट” …ये कैसे ?

भाई मैंने तो पढ़ा था …कि पौधे कार्बन-डाई-आक्साईड और सूर्य की रोशनी और जल से क्रिया करके प्रकाश संश्लेषण क्रिया से फलते- फुलते है |पर ये पौधा कैसा है …?

 Meet-Eater-banner

Meat Eaten एक ऐसा गार्डन है जहाँ पौधों को पोषक तत्व (या कहे उन्हें ब्रद्धि करने के जो भी चाहिए) आपसी सामाजिक  मेलझोल से मिलता है| दरअसल, ये एक प्रयोग है जो मनुष्यों तथा पौधों के बीच के सबंधों को जानने के लिए किया जा रहा है | यानी हमारी गतिविधियों का पेड़-पौधों पर क्या प्रभाव पडता है |

यहाँ एक ऐसा सिस्टम है, जिसमे जितने ज्यादा लोग यहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे …उतने पोषक तत्व पौधे को स्वतः दिया जायेगा |यानी ज्यादा से ज्यादा ह्यूमन इंटररेक्सन होने से स्वतः ज्यादा पानी मिल जायेगा |

पोषक तत्व तब मिलेंगे जब ज्यादा से ज्यादा लोग इसके फेसबुक अकाउंट से जुडेंगे |

ज्यादा जानकारी आपको इसके फेसबुक पेज पर मिल जायेगी |

आप भी इसको ज्यादा से ज्यदा बढ़ाने में मदद करेगें न ?

Friday

आ गया इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9 (IE9)….डाउनलोड कीजिये..

जी हाँ …जैसी उम्मीद थी ..फायरफोक्स और अन्य ब्राउजर्स के नए वर्जन आने के बाद माईक्रोसोफ्ट की तरफ से धमाके की ..वो धमाका हो चुका है …इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9 का Beta वर्जन डाउनलोड के लिए तैयार है |साल भर के भीतर यह दूसरा मौका है जब माइक्रोसॉफ्ट ने नया ब्राउजर पेश किया है.| ये इन्टरनेट की दुनिया में एक नयी क्रांति ला सकता है |

nology-software-download-internet-explorer-9

बीटा फॉरमेट वाले एक्सप्लोरर 9 को 30 भाषाओं में पेश किया गया है.|

IE9 की खास बात यह है कि इसमें ड्रैग एंड ड्रॉप की सुविधा है. यूजर्स जिन वेबसाइट्स को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन्हें ड्रैग करके स्क्रीन के नीचे टास्क बार में ला सकते हैं. ब्राउजर पर आने वाले कई तरह के विकल्पों को कम किया गया है|

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, “जिन लोगों का ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी है वह IE9 इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.” पर ये विस्टा,विंडोज-7 के साथ यह बेहतरीन ढंग से काम करेगा | चलो पहले लॉन्च तो करो …कोई न कोई तरीका निकल ही आएगा …एक्सपी वालों के लिए भी |

अभी माइक्रोसॉफ्ट के पास ब्राउजर बाजार में 60 फीसदी हिस्सेदारी है…अब देखते है …इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9 से माईक्रोसोफ्ट के लिए कितना बेहतर होता है |

Vista, Windows 7 पर डाउनलोड करने के लिए यहाँ चटका लगाएं |

 

Wednesday

अपने ब्लॉग के पते से “Blogspot.com” हटाकर ..उसे (.tk)डोमेन का नाम दीजिए ..बहुत ही सरल ..बिलकुल फ्री

सभी का सपना होता है ..उसकी अपनी साईट हो ..इस सपने को साकार करने के लिए Blogger.com ने काफी मदद की है | फ्री में अपना ब्लॉग ..अब तो बहुत सारी साईट्स हैं जो फ्री ब्लॉग बनाने की सुविधा देते है |  पर एक ही बात है ..जो शायद किसी को भी पसंद ना आती हो ..वो सामान्य साईटों के अड्रेस (.com,.in,.org,net आदि) की वजाय इन फ्री के ब्लोग्स में सबडोमेन(Sub-domain) जैसे blogspot.com,wordpress.com आदि लगा  होता है |

डोमेन: डोमेन नाम वह नाम है जिसका इस्तेमाल हम वेबसाईट तक पहुंचने के लिये करते है. अक्सर ये .com या फिर आपके राष्ट्रीय विस्तार के साथ समाप्त होता है

अगर ये सबडोमेन (blogspot), अगर आपके ब्लॉग पते से हट जाए और आपको अपना मनपसंद नाम चुनने का विकल्प भी मिले, बस अंत में blogspot.com की जगह .tk को जायेगा | ..वो भी बिलकुल फ्री में …बहुत ही सरल |

उदहारण के लिए: मेरा ब्लॉग एड्रेस है http://techtouchindia.blogspot.com 

और नया एड्रेस: http://techtouch.tk

चलो हम बताते है …आपको सिर्फ इस साईट पर जाना है और अपने ब्लॉग का अड्रेस भरकर ..अपना नया मनपसंद पता चुनना है | आप DNS वगैरह की चिंता मत करिये ..सबकी व्यवस्था है |

क्योंकि ये भी एक डोमेन ही है, जिसे Tokelau देश की सरकार चलाती है |

और हाँ वेबसाईट हिंदी में भी है |

dottk

.DotTK

ये कैसे काम करता है  … इसके बारे अधिक जानकारी हिंदी में यहाँ है |

तो हैं ना कमाल का …..

Friday

उत्तर प्रदेश के ताज़ा समाचार अब अपने मोबाइल पर पढ़ें ..[हिंदी में]

समाचार के कई स्त्रोत है ..पर गांव देहात में ऐसे स्त्रोतों की संख्या सीमित हो जाती है ..या कहें की कई इलाके तो अभी भी देश दुनिया में क्या हो रहा है ..इससे कटे हुए है
और शहरों में भी ..आजकल की मीडिया ..ग्रामीण अंचलों की खबरों को बिल्कुल तब्बजो नहीं देती है | सिर्फ कुछ घरानें ही उसका देश बन चुके है |
घुमा फिराकर वाही दिखाते रहते है | जबकि हम्हें पता होना चाहिए करीब देश की 73% जनता या तो समाचारों से दूर है |
इसी खाई को पाटने के लिए फर्रुखाबाद के पत्रकार पंकज दीक्षित ने एक नया प्रयास  किया है:



जेएनआई नामक समाचार एजेंसी स्थापित करके |

'गाँव और शहर के उन लोगो तक जो पारंपरिक मीडिया (टीवी अख़बार और रेडियो) की पहुच से दूर हैं उन्हें SMS द्वारा खबरे और सूचनाएँ भेज जागृत करने में सफलता पायी| वहीँ इन्टरनेट वेब पोर्टल पर उन्ही खबरों को लगाकर देश और दुनिया के कोने कोने में उनकी आवाज पहुचाने का प्रयास किया जा रहा है|"


"उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में इसका पायलट प्रोजक्ट एक साल पहले 4 अप्रैल 2010 को शुरू किया गया था| एक साल में ही एक जनपद फर्रुखाबाद के 62000 मोबाइल धारको ने सेवाओं के लिए SMS आवेदन किया जिसमे 65% आवेदक ग्रामीण अंचल से थे|
"

उत्तर प्रदेश के एक दर्जन जनपदों में ये सेवाएं प्रारंभ हो चुकी है| वर्ष 2010 के अंत तक उत्तर प्रदेश के आधे हिस्से को कवर करने के बाद 2011 में इसका राष्ट्रीयकरण करने की योजना है|

बस अपने मोबाइल के ब्राउजर से www.jnilive.com साईट को खोलिए | और शामिल हो जाईये इस नए प्रयास में ..जहाँ आपको मिलेगी ..ताज़ा और अनछुई खबरें |

अंत में एक बात और बता दूं फर्रुखाबाद जिले की सीमा मेरे गांव के बिल्कुल पास है ..और मैंने १२वीं की पढाई भी फर्रुखाबाद से ही की है ..और अब नए परिसीमन से मेरा (अलीगंज मंडल) संसदीय क्षेत्र भी फर्रुखाबाद हो गया है | और भी बहुत सी यादें जुडी हुई है ...फर्रुखाबाद से ......





 

Wednesday

TechTouch के सभी पाठकों को अपार स्नेह,प्यार के लिए तहे-दिल से धन्यवाद …

“TechTouch” को आप लोगों का जो प्यार स्नेह मिल रहा है …अब समय है एक बार “धन्यवाद” कहने का ..पर ये आगे भी आपके इसी प्यार और स्नेह की जरूरत है ..करीब डेढ़ वर्ष का साथ काफी सुहाना रहा …आगे और भी सुहावने सफर की आशा करता हूँ |

अनियमितता बनी रही है …उसका  जायज कारण भी है ..कभी कभी समय निकालना मुश्किल हो जाता था| आगे की भी कोई गारंटी नहीं दे सकता ..पर इतना तो कह सकता हूँ …लंबा अंतराल नहीं होगा |

आपका साथ चाहिए:

अगर आप “TechTouch” को सीधे अपने RSS Reader या ई-मेल से पढाना चाहते है तो आप “TechTouch” को फोलो कर लीजिए |

आप मुझे ट्विटर पर भी फोलो कर सकते है:

twitter-follow-achiever

हाँ एक बात और बता दूँ ..कि मेरे फोलोवर की संख्या 100 हो चुकी है …अब देखते है ..इसे आगे कौन बढाता है ..

आपका TechTouch के Facebook पेज पर भी हार्दिक स्वागत है …

 

साथ ही अगर आप कोई भी तकनीकी सवाल हो या फिर आप किसी सवाल का जवाब देना चाहते है ..तो TechTouch के Q&A पोर्टल पर जरूर आईये |ये अब पूर्णतः हिंदी में है …हाँ यहाँ भी सदस्यों की संख्या 62 हो चुकी है |   

tech-qa

 

अब आप अपने ब्लॉग की बगल पट्टी में TechTouch के लोगो(LOGO) लगा सकते है, बस नीचे दिया गया कोड अपने ब्लॉग की बगल-पट्टी में डाल दीजिए :

 

<a href="http://techtouchindia.blogspot.com" target="_blank">
<img src="http://i51.tinypic.com/mblw74.gif" border="0" alt="TechTouch"></a>

 


अब TechTouch की पाँच सबसे ज्यादा पसंद की गयी पोस्ट यहाँ दे रहा हूँ …जिससे कि आप छूट गए हों तो अब पढ़ सकतें है | (स्त्रोत:Blogger Stat)


10 सबसे बढ़िया फ्री एंटी-वायरस सोफ्टवेयर 14 comments 934 Pageviews

ऑरकुट पर अपना ब्लॉग या साईट शेयर करने के बहुत ही स...7 comments 619 Pageviews

आपके नाम का मतलब क्या है ?? नहीं पता ? तो आईये जान...4 comments 590 Pageviews

हिंदी के 250 खूबसूरत फॉण्ट फ्री डाउनलोड करें Downl...11 comments 558 Pageviews

“ट्विटर” से कमाई कैसे करें ? (5 अचूक तरीके) 8 comments 493 Pageviews

अब सबसे अहम बात:

अब आपकी राय जाननी है कि “आप क्या सुझाव देना चाहते है ?”

आपको किस तरह की पोस्ट पसंद है ? नया टेम्पलेट्स कैसा है ?

मैं ये चाहता हूँ …आप कम से कम एक सुझाव जरूर देकर जायें |

एक बार फिर से बहुत बहुत धन्यवाद आपके प्यार और स्नेह के लिए | आगे भी यही प्यार और सहयोग चाहिए |

zxcvx

 

Monday

बीबीसी हिंदी रेडियो के कार्यक्रमों(Programme) को डाउनलोड करने बेहद सरल एवं लीगल तरीका

बीबीसी मेरा एकमात्र पसंदीदा समाचार स्त्रोत, जिसे मैं करीब जब 8-10 साल का था, तब से सुनता आ रहा हूँ ..दादाजी (जिन्हें हम बाबा कहतें थे) सुनते थे …फिर जब मैंने देश दुनिया को जाना तो उनके साथ बैठकर समाचार सुनने लगा | फिर तो इसके कार्यक्रम होते ही है इतने सटीक और लाज्लब कि फिर इसका पक्का श्रोता बन गया |

bbc

वहां सिर्फ एक माध्यम था (तब)..समाचार सुनने का ..बाद में घर में टेलीविजन आया ..लेकिन बीबीसी नहीं छोड़ा …जब दिल्ली आया तो सिर्फ बीबीसी के लिए वो पुराना रेडियो साथ ले लाया …पर यहाँ देखा …तो दुनिया ही अलग है …

सुनता रहा ….जब इंटरनेट की दुनिया से परिचय हुआ तो सबसे पहली साईट मैंने खोली थी ..वो थी www.bbchindi.com

चलो अब ऑनलाइन सुनने लगा ..कभी कभी छूटने भी लगा ..रेडियो खराब हो गया …

सोचा कोई तरीका सोचा जाये कि किसी खास कार्यक्रम को डाउनलोड करके सुरिक्षित अपने पास रख लिया जाये ..क्योंकि फिलहाल बीबीसी पुराने कार्यकर्म को उपलब्ध नहीं कराती है ..

लेकिन इसके ऑडियो को डाउनलोड करना इतना आसान नहीं था ..कई डाउनलोड मेनेजर असफल हो गए ..कई और तरीके भी आज़माएं …

आख़िरकार एक तरीका पता चला ..    Audacity के माध्यम से …

आसान है ..सिर्फ के स्क्रीनशोट दे रहा हूँ …

कार्यक्रम को चला दीजिए …और रिकार्ड बटन पर क्लिक कीजिये ..

Audacity–Wave Out

पर अब बीबीसी ने खुद ही ऑडियो डाउनलोड करने की सुविधा दी है ..किसी भी कार्यक्रम को आप डाउनलोड कर सकते है |लेकिन ये आपको बीबीसी की वेबसाईट पर नहीं मिलेगा ..बल्कि मोबाइल साईट के जरिये |

पर आप मोबाइल साईट को पीसी पर ही खोल लीजिए | पता है :

http://www.bbc.co.uk/hindi/mobile/index.shtml

वैसे लिंक मैंने अपनी बगल-पट्टी में भी लगा रखा है |

 

Sunday

भूल जाईये “क्रेडिट कार्ड” और “कैश” को, भुगतान कीजिये “नोकिया मनी(Nokia Money)” से

हम मोबाइल फोन के उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का जरिया नहीं रहा गया है,बल्कि पूरी चलती फिरती दुनिया आपके हाथ में आ चुकी है | दिन व दिन नयी तकनीक आ रही है| और जीवनशैली को अधिक से अधिक आसान बनाती जा रही है |

एक जमाना था जब बैंक में लंबी लंबी कतारें सिर्फ पैसे निकालने के लिए लगाती थी ..ATM के आने से दुनिया ही बदल गयी ..क्रेडिट कार्ड ने भुगतान करने की दुनिया बदल डाली |

पर अभी अपने देश करीब 97% दुकानदार या रिटेलर ऐसे है जिनके पास क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं है ..साथ ही उपभोक्ता या ग्राहकों की भी एक बड़ी संख्या है | लेकिन लगभग सभी दुकानदार या रिटेलरों के पास आज मोबाइल फोन तो जरूर होगा | ऐसे में पेमेंट अगर मोबाइल के जरिये होने लगे तो कैसा रहेगा ?

ये सिर्फ भुगतान ही नहीं ..आपस में फंड ट्रांसफर करने के लिए भी …

हाँ नोकिया ठीक ऐसी सर्विस पर काम कर रहा है ..नाम है “नोकिया मनी” …आईये देखते ये क्या है ?तथा कैसे काम कर ती है ?

ed_phone_nokia_money_220x330-en-in

      इस सर्विस से फंड ट्रांसफर करना उतना ही आसान है, जितना एसएमएस करना | पायलट सर्विस की रूप में ये पिछले साल सितम्बर में पुणे में “येस बैंक” के साथ मिलकर नोकिया इसे लॉन्च भी कर चुकी है | इसके लिए आपको पहले पंजीकृत होना होगा | इसमे दो तरीके के खाते(एकाउंट) है: इजीपे (Easy Pay) और दूसरा इजीसेंड(Easy Send).

     इजीपे (Easy Pay)  सरल है जिससे आप अपना utility bills पे कर सकते हो, तथा मोबाइल फोन को रिचार्ज कर सकते है | ये एकाउंट आसानी से खुल जाता है, कुछ जरूरी दस्तावेजों(पहचानपत्र, फोटोग्राफ, रेसीडेंस प्रूफ आदि) के साथ आप किसी प्रमाणित Mobile Money Service retailer से संपर्क कर सकते है |

अब बात आती है इजीसेंड(Easy Send) …ये अकाउंट थोडा जटिल है ..पर इजीपे (Easy Pay)  के आलवा इसमे कई सारी अतिरिक्त खूबियां हैं | इसमे आपको कुछ ज्यादा पहचान साक्ष्य दस्तावेज जमा कराने होंगे | इसकी प्रक्रिया थोड़ी लंबी चलती है |

लेकिन इसके जरिये आप सिर्फ मोबाइल फोन रिचार्ज, या बिल भुगतान ही नहीं बल्कि दूसरे “नोकिया मनी” यूजर को अच्छी खासी रकम भी ट्रांसफर कर सकते हैं|फिलहाल दोनों के पास “येस बैंक(Yes Bank)” का खाता होना चाहिए | यह राशि 10,000 से 50,000 ` तक हो सकती है।

नोकिया के अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2013 तक भारत में मोबाइल से फंड ट्रांसफर करने वालों की संख्या 1.28 बिलियन डॉलर होगी।

आप क्या कहेगें इस बारे में ?

Wednesday

ब्लोगर(Blogger) और जीमेल(GMail) अब हुए और सशक्त, जोड़ा नया रियल-टाइम Blogger Stat

अब आपको अपने ब्लॉग के आंकड़ों जैसे कितने यूजर्स/पाठक प्रतिदिन,प्रतिमाह आये, कहाँ कहाँ से लोग आपके ब्लॉग को पढने ज्यादा आते है, कौन से कीवर्ड(विशिष्टशब्द) आपके ब्लॉग के लिए उपयुक्त है, वगैरह वगैरह के लिए ज्यादा परेशां होने की जरूरत नहीं है ..न ही किसी दूसरे विजेट वगैरह की जरूरत है ..ये सारे काम अब खुद ब्लोगर(Blogger) आपके लिए करेगा, वो भी बिलकुल रियल-टाइम |

यानी जैसे आपके ब्लॉग को नया पाठक जुडेगा ..तुरंत उसका स्टटिस्टिक्स(आँकड़ा) आपको जुडकर दिखने लगेगा | ये बिलकुल गूगल के Analytics सेवा से मिलता झुलता है ..अतः इसका भी यूजर इंटरफेस बहुत ही बढ़िया है, जैसे ग्राफ, और चार्ट के माध्यम से |

आपको कुछ ज्यादा करना नहीं है, आपके डैशबोर्ड में Stats नाम से एक नया टेब दिखेगा| अगर अभी नहीं दिख रहा है तो थोडा इंतज़ार कीजिये |

ज्यादा जानकारी यहाँ है |

Gmail logo
चलो जब गूगल से सम्बंधित खबर दी है तो एक बार और खबर देता चलूँ वो हैं GMail जी समन्धित,
Gmail ने अपने इनबॉक्स में एक नया वरीयता(Priority) बक्सा जोड़ा है, जो मुख्यतः ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए बनाया गया है | इसमे आपको वो मेल जल्दी दिखेगी जिन्हें आप ज्यादा वरीयता देते है यानी जो आपके लिए ज्यादा महत्त्वपूर्ण है |

यानी अब आपको इनबॉक्स में वो मेल सबसे ऊपर मिलेगी जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है |

Sunday

आपके लिए कुछ बहुत ही खूबसूरत वालपेपर

वालपेपर (Wallpaper) तो प्रत्येक कंप्यूटर की जान होते है …हर कोई अपने डेस्कटॉप को एकदम जीवंत रखना चाहता है | मैं यहाँ TechTouch पर कुछ ऐसे ही फ्री खूबसूरत वालपेपर की एक श्रंखला शुरू करने जा रहा हूँ | आज उसी का पहला भाग है …आप प्रतिक्रिया दीजिए कि ..ये शुरुआत आपको कैसी लगी …आगे और भी बहुत सुन्दर सुन्दर वालपेपर मिलेंगे |
एल्बम जोड़ रहा हूँ |

नीचे दिए एल्बम पर क्लिक कीजिये, पूरी एल्बम आपके सामने होगी ।


सिर्फ एक “सुबाह्य(पोर्टेबल)” औजार जो आपके कंप्यूटर की सारी समस्यायों को हल करने के लिए काफी है [फ्री]

जी हाँ कई सारे सोफ्टवेयर मौजूद है …जो पीसी की देखभाल तथा समस्यायों को दूर करते है | कई सारे पोर्टेबल भी हैं | पर वे किसी खास क्षेत्र के होते है | पर अगर आप कंप्यूटर इंजिनियर या गीक(geek) हैं तो जरूर ऐसे ही सोफ्टवेयर/टूल का कलेक्शन रखते होंगें |

iobit freewareअगर आपको बहुत सारे अलग सोफ्टवेयर/टूल रखने के जगह पर एक ही ऐसा सोफ्टवेयर/टूल मिल जाये जिसमे सारा कुछ एक जगह हो ..और वो भी पोर्टेबल हो तो कैसा रहेगा |

वैसे किसी भी सोफ्टवेयर को पोर्टेबल कैसे बनाये ..ये मैं एक पिछली पोस्ट में बता चुका हूँ |

मैं यहाँ एक टूल आपके साथ शेयर कर रहा हूँ:   IObit Toolkit

इसमे जो जो टूल हैं उनका एक स्क्रीनशोट नीचे है:

Iobit

जैसा कि अभी “राज भाटिया” जी की कमेन्ट पढ़ी ..उन्होंने “विस्तार” से जानकारी देने की बात कही तो चलिए ..देखते हैं इसमे क्या फीचर्स हैं |

सबसे पहले इसमे शामिल Cleaning Tools के बारे में:

१)Registry Cleaner:

सबसे पहले रजिस्ट्री(Registry) पर थोडा प्रकाश डाल लिया जाए, Microsoft Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में रजिस्ट्री(Registry) एक वर्गीकृत डेटाबेस की तरह होता जहाँ कन्फिगेर्शन(विन्यास) सेटिंग्स  को स्टोर किया जाता है | इसीलिए यहाँ अनावश्यक रूप से सेटिंग से छेड़छाड से आपके ऑपरेटिंग सिस्टम को भरी क्षति पहुँच सकती है|

खैर यहाँ आपको ज्यादा डरने की आवश्यकता नहीं है…क्योंकि Registry Cleaner ऐसी ही एरर(Error) को साफ़ करेगा, साथ आपको Registry Backup लेने का विकल्प भी देगा|

२)Privacy Sweeper:

नाम से साफ़ हैं , कि ये प्रायवेसी(निजता) सम्बन्धी जानकारी को साफ कर देगा, जैसे कुकीज,हिस्टरी, जो आपके ब्राउजर पर जमा होती रहतीं हैं |

३)IObit Uninstaller:

ठीक विंडोज के डिफॉल्ट अनइंस्टालर की तरह ही है, जहाँ आपका विंडोज अनइंस्टालर असफल हो जाता है, वहां ये आराम से काम कर सकता है |

४)Disk Cleaner:

ये CCleaner की तरह है, जो कि डिस्क पर पड़ी बिना मतलब की फाईलों को डिलीट करके आपके डिस्क स्पेस बढ़ाएगा| हाँ कोई भी फाइल डिलीट करने से पहले ये आपसे जरूर पूँछेगा |

५)File Shredder:

आप कोई फाईल साधारण तरीके से डिलीट करते है, या फिर Shift+Delete से ..फिर आपकी फाइल को रि-कवर किया जा सकता है | अगर आप ऐसा नहीं चाहते है तो आप इसके जरिये अपनी फाइल को डिलीट कीजिये ..वो फिर कभी वापस नहीं हो सकेगी |

अब बात करते है, इसमे मौजूद “इष्टतमीकरण(Optimization) करने वाले टूल्स” की

१)Smart RAM:

ये टूल आपकी RAM को बढ़िया तरीके इष्टतमीकृत कर सकता है, जिससे कि आपको ज्यादा से ज्यादा खाली RAM मिल सके |

२) Registry Defrag:

रजिस्ट्री को एकीकरण(defragmentation) करने के लिए | पर रजिस्ट्री से सम्बंधित किसी भी सोफ्टवेयर को कृपया सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें |

३)Game Booster:

free iobit

ये कमाल का टूल है, मतलब जब आप कोई गेम खेलना चाहते हो तो कई सारे सिस्टम कम्पोनेनेट की जरूरत नहीं होती अतः उनको बंद करके हम काफी RAM तथा सिस्टम रिसोर्सिस बचा सकते है| और गेम खेलना आपका और भी सुखद हो जायेगा | पर ध्यान रहे ..सिस्टम से जुड़े बहुत फंक्सन काम नहीं करेंगे ..अतः वापस जाते समय “back to normal” बटन पर क्लिक करना ना भूलें |

४)Smart Defrag:

ये एकीकरण(defragmentation) टूल है ..कुछ फीचर इसमे बढ़िया हैं |

और भी बढ़िया टूल हैं इसमे ….मगर समय ……कम ..है ..

मैं इस पोस्ट को सम्पादित कर रहा हूँ …अतः कुछ देर बाद आपको यहाँ कुछ और जानकारी दे सकूंगा | साथ बने रहिये |

डाउनलोड करें:

अगर ऊपर वाली लिंक काम ना करें तो यहाँ क्लिक करे|

 राज जी आपकी बात सही है…

जल्दी में होने के कारण आज ऐसा हो गया, वैसे मैं ज्यादातर पोस्ट को विस्तारपूर्वक लिखने की कोशिस करता हूँ |

फिर भी जब समय मिलेगा ..तभी इसे जरूर सम्पादित करूँगा |

Saturday

Wikipedia जैसी साईट खुद कैसे बनाएँ

जैसा कि कुछ दिन पहले “रतन सिंह शेखावत” जी ने अपने ब्लॉग पर बताया था कि कैसे “अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?” उन्होंने इसका इतने सरल तरीके से विवरण दिया है ..कि यहाँ कुछ रह ही नहीं जाता है |

पर मैं आज यहाँ उस तरीके ले अलावा कुछ तरीके आपके साथ साझा कर रहा हूँ कि कैसे Wikipedia जैसी साईट बनायीं जा सकती है |

“Wiki वो वेबसाईट होती है, जो कितनी भी संख्या में आपस में जुड़े(interlinked) वेबपेज को बनाने तथा सम्पादित करने की सुविधा देती है |”

 

Wikia

wikia_com-400-400

अगर ज्यादा मेहनत या पैसा खर्च करना नहीं चाहते है तो एक बढ़िया विकल्प है | यहाँ नयी Wiki बनाना उतना ही आसान है जितना ब्लॉग | साथ ही यहाँ कई सारी भाषायों में अपनी Wiki बनाने की सुविधा है | हिंदी, भोजपुरी,गुजराती,पंजाबी,कन्नड़ आदि सहित कई भारतीय भाषाएँ मौजूद है | यहाँ कई Wikis को विभिन्न कटेगरी में रखा गया है |

 
Wikispaces

wikispaces

यहाँ आपको फ्री अकाउंट में आप सिर्फ एक Wiki पेज बना सकते है | फ्री अकाउंट में भी आपको असीमित यूजर्स,असीमित पेज, साथ सन्देश मिलेंगे| फाईल स्टोरेज के लिए 2 GB स्पेस और सारी स्टेंडर्ड फीचर्स मिलेंगे |

जैसे WYSIWYG editor,फाइल अपलोड,डाउनलोड,लिंक,विजेट आदि|

Wikidot

logo_wikidot

फ्री अकाउंट में 5 साईट, 300 MB स्पेस प्रत्येक के लिए,असीमित पेज,अलग से CSS पेज| और भी बहुत कुछ |

ये तो हुई कुछ साईट्स जिनकी मदद से आप भी Wikipedia जैसी साईट बना सकते है, पर अगर आप ऑनलाइन साईट न चाहकर कोई डेस्कटॉप सोफ्टवेयर की तलाश में हों तब आप Zim की मदद लें |

अगर आप और अधिक Wiki Software के बारे में जानना चाहते है तो इससे बढ़िया जानकारी कहीं नहीं मिलेगी |

 

 

 

 

Friday

सिर्फ एक Add-on जो YouTube की सभी जरूरतों के लिए काफी है ..

जी हाँ कहा जाता हैं ना कि “सौ सुनार की तो एक लुहार की” …वैसे YouTube ब्राउजिंग का एक से बढ़कर नया अनुभव दिलाने के लिए Firefox के कई Add-on मौजूद है | पर जब आपको पता चले कि “सिर्फ एक ही Add-on ये सारी चीजें एक साथ दे दे” तो …

youtube_icon.jpg

तो भाई यही बढ़िया है ..चलो पहले खूबियां गिनाते है:

१.YouTube से विडियो आप MP4,FLV, और MP3 फोर्मेट में कर सकते है |

२.Black Background लगा सकते है |

३. सारी मौजूद क्वालिटी में आप विडियो देख सकते है|(बहुत ही आसानी से)

४.अपनी Playlist बना सकते हो |(बहुत ही आसानी से)

५. दर्जनों भर Skins हैं, जिनसे आप YouTube की पूरी लुक की बदल सकते हो |

तो देर किस बात कि इंस्टाल करने के लिए चटका लगाएं |

                                                                firefox

Thursday

ब्लॉग का बेक-अप लेने के लिए बढ़िया सोफ्टवेयर(Back-up your Blog)

जी हाँ बताने की आवश्यकता ही नहीं कि अपने ब्लॉग का समय समय पर “बेक-अप” लेते रहना कितना जरूरी है | कई तरीके है |पर मैं यहाँ आज एक सोफ्टवेयर बता रहा हूँ | जिसका नाम ही है : Blogger Backup

bloggerdgemg

डाउनलोड करने के लिए चटका लगाएं:

                                                        downloads

हाँ आप कौन सा तरीका/सोफ्टवेयर उपयोग में लाते है, जरूर साझा करें|

 

Wednesday

आपकी ब्लॉग सामग्री किसने चुराई …ये सोफ्टवेयर बताएगा आपको

जी हाँ “साहित्यिक चोरी” दिन व दिन बढाती जा रही है | पिछले दिनों मैंने कुछ ब्लोग्स पर ऐसी शिकायतें सुनी | खैर कोई बात मैंने पहले भी कुछ ऑनलाइन टूल/साईट बताये थे, जिनकी मदद से आप ये आसानी से जान सकते है कि आपकी सामग्री किसने चुराई | अगर आप वो पोस्ट पढाने से चूक गए हों तो यहाँ मैं लिंक दे रहा हूँ |

22703-viper-the-antiplagiarism-scanner

पर आज मैं कोई साईट या वेब एप्स ना बताकर ..एक सोफ्टवेयर बता रहा हूँ | जिसका नाम है: Viper  जो बिलकुल फ्री है |

डाउनलोड करने के लिए चटका लगाएं (डायरेक्ट लिंक)

downloads

Microsoft Windows Live Essentials 2011 Beta तैयार है डाउनलोड के लिए

जी हाँ, Microsoft Windows Live Essentials 2011 का Beta वर्जन आ चुका है, इसे Wave 4 नाम से जाना जायेगा | अगर आप इससे पहले से ही परिचित है तब आप जानते ही होंगें कि Microsoft Windows Live Essentials 2011  Microsoft Live की कई जरूरी सेवायों का एक बण्डल(Bundle) होता है, जिसमे आप Messenger, Live Mail, Writer, Photo Gallery, Movie Maker, Live Sync,Family Safety और Bing Toolbar को पायेंगे |

WLE_logo

जो नयी फीचर्स इसमे जोड़े गए हैं उनमे से कुछ को मैं यहाँ बता रहा हूँ |

  1. Messenger में Facebook Chat को जोड़ दिया गया है |
  2. Photo Gallery में Bing Maps Geotag को जोड़ा गया है |
  3. Movie Maker के जरिये अब आप Flickr पर विडियो पब्लिश कर सकते है |
  4. दिखने में बिलकुल Office 2007 जैसा लगेगा |
  5. हाँ Writer में ज्यादा कुछ नया नहीं है ..लुक नयी है, कुछ नए प्लग-इन है, पोस्ट में विडियो और इमेज इन्सर्ट करने को और अधिक सरल बनाया गया है| Bing Map,Spell Check,Word Count वगैरह को थोडा बहुत चमकाया गया है |

 

चलो टेस्ट करके देखो कैसा है ? और आप भी यहाँ बताईये अपनी राय …

डाउनलोड कीजिये:

downloads                                    या           downloads