Thursday

आईये चलते है इन्टरनेट पर मौजूद अथाह शैक्षिक संसाधन (एडुकेशनल रिसोर्सिस) की खोज में ...

इन्टरनेट पर पढाई करने के अथाह संसाधन मौजूद है , बस ढूढ़ने की जरूरत है | इ-बुक्स, विडियो, नोट्स, आर्टिकल्स तमाम संसाधन फ्री मौजूद है | इ-बुक्स के बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है ,कई इ-बुक सर्च इंजन तथा साईटस मौजूद है | मैं आज कल अंतरजाल पर ऐसे ही और संसाधन ढूढता रहता हूँ ,और काफी मदद भी मिल रही है | इन्टरनेट मेरी पढाई में काफी मदद कर रहा है |
चलो मैंने इतने दिनों जो कुछ थोडा कुछ ढूंढ़ पाया है , वो शेयर करना चाहता हूँ | शायद किसी दोस्त के लिए फायेदेमंद साबित हो जाये |
सबसे पहले कुछ प्रतिष्ठित विश्वविधालय के प्रोफेसर्स के विडियो लेक्चर्स कैसे आप प्राप्त कर सकते हो ,उसे मैं यहाँ लिंक सहित  बता रहा हूँ | आप लिंक पर क्लिक करके उस साईट पर जा सकते है |
साथ कुछ साईट जो कि इधर उधर से  विडियो इक्कठा करके आपके लिए लाती है , वो भी मैं यहाँ लिंक के साथ दे रहा हूँ |

www.lecturefox.com/
education-portal.com/.../Free_Video_Lecture_Podcasts_from_Top_Universities.html -
http://www.academicearth.org

http://www.learner.org/
http://www.ted.com

http://www.edforall.net   

तथा मैं यहाँ पर एक साईट का एड्रेस दे रहा हूँ ,जहाँ पर टॉप २०० शैक्षिक ब्लॉग/साईट का विवरण लिंक सहित मौजूद है |

आप इस साईट   विसिट करें | इसके अलावा इस साईट पर भी अच्छा खासा विवरण मौजूद है |

और हाँ विडियो की दुनिया का बादशाह यु-ट्यूब पर भी लर्निंग के लिए अथाह सामग्री मौजूद है | मैं यहाँ कुछ चैनल्स लिंक सहित दे रहा हूँ |

http://www.youtube.com/user/unswelearning

www.youtube.com/user/UCBerkeley

www.youtube.com/user/StanfordUniversity

www.youtube.com/user/nptelhrd

www.youtube.com/user/CarnegieMellonU

www.youtube.com/user/MIT

www.youtube.com/user/egsvideo

www.youtube.com/user/MasseySLC

www.youtube.com/user/UNSW

www.youtube.com/user/VanderbiltUniversity

www.youtube.com/user/YaleCourses

www.youtube.com/user/USC

www.youtube.com/user/UniversityofMinn

www.youtube.com/user/UCtelevision

www.youtube.com/user/TheOpenUniversity

www.youtube.com/user/AuburnUniversity

www.youtube.com/user/OUlearn

www.youtube.com/user/ComputerHistory

www.youtube.com/user/columbiauniversity

www.youtube.com/user/YaleUniversity


और हाँ अगर आप अपने देश के विडियो चाहते हो , आप इस साईट पर विसिट कीजिये | आपको यहाँ IIT के प्रोफ़ेसर के विडियो हाई-क्वालिटी में मिल जायेंगे |
अगर आपकी नज़र में और कोई बढ़िया साईट है, तो कृपया जरूर बताएं | और आपको लगता है , कि मेरी ये पोस्ट किसी दुसरे आपके दोस्त के लिए मददगार साबित हो सकती है , तो जरूर इसे शेयर करें |
मेरा मकसद है,कोई ना कोई इस पोस्ट का लाभ जरूर उठाये |

धन्यवाद
=======
आपका स्नेहपात्र
राहुल प्रताप सिंह राठौड़
ग्राम व पोस्ट- खरसुलिया
एटा उत्तरप्रदेश
========




Tuesday

Windows 7 अब हिंदी में उपलब्ध

हिंदी प्रेमियों ( मैं भी अनन्य प्रेमी) के लिए एक और बढ़िया खबर | अब Windows 7 हिंदी भाषा मैं उपलब्ध है | 16 November को Microsoft India official तौर से Windows 7 Hindi Language Interface Packलौंच किया | यह ऑफर आप इस साईट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है | गौरतलब है की Windows 7 22 Oct. 2009 को रिलीज हुआ था |















Monday

टोरेंट" क्या है? तथा ये कैसे काम करता है ?


"टोरेंट" आजकल इन्टरनेट की दुनिया में काफी चर्चित शब्द मैंने भी ये कई बार सुना, जब सुना तो इसके बारे में जानने की इच्छा जाहिर हुई "टोरेंट" क्या है ? तथा यह कैसे काम करता है? तथा इससे डाउनलोड की प्रक्रिया कितनी प्रभावित हुई है ? इस पर थोडा बहुत लिखने की कोशिस कर रहा हूँ वैसे मुझे भी "टोरेंट" यूज करते हुए ज्यादा दिन नहीं हुए है, इसलिए अगर कुछ छूट जाता है, तो आपके सुझाव सादर आमंत्रित है|

चलिए शुरू करते है कि
 
टोरेंट" क्या है?
टोरेंट का अगर हिंदी अर्थ देखा जाये तो इसका मतलब होता है ,"तेज धारा" बौछार", टोरेंट एक छोटी सी फाइल (जिसका प्रत्यय .torrent होता है) होती है, जिसमे डाउनलोड की जाने वाली फाइल के बारे में पूरी जानकारी बार होती है ये फाइल किसी भी टोरेंट सर्च इंजन से या गूगल से ले सकते है इसके बाद इस फाइल को पूरा डाउनलोड करने के लिए आपको "BitTorrent" client की जरूरत पड़ेगी अब ये " BitTorrent" क्या है?
BitTorrent" क्या है?

विकिपीडिया के अनुसार," BitTorrent एक पियर-टू-पियर फाइल शेयरिंग प्रोटोकॉल है ,जोकि बढ़ी मात्रा के डाटा को शेयर करने के लिए प्रयोग की जाती है साथ ही ये कम इन्टरनेट तथा बैंडविड्थ स्पीड वाले यूजर्स के लिए भी उपयुक्त है और न ही इसमे किसी स्पाईवेयर, या किसी वाइरस की कोई गुंजाईश नहीं रहती
अब "BitTorrent" कैसे परम्परागत डाउनलोड विधि से अलग है, इस बात को समझते है
मैं यहाँ दोनों विधियों के चित्र दे रहा हूँ, जिससे कि समझने में काफी मदद मिलेगी
 
चित्र के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें 
 
बस इसी समस्या का हल Bram Cohen ने BitTorrent Protocol में किया जो "tit for tats" के सिद्धांत पर काम करती है यानि आपको डाउनलोड करने के साथ ही दूसरों के लिए भी फाइल अपलोड करनी पड़ेगी ,इसमे आपका भी फायदा है , इससे डाउनलोड स्पीड और बढ़ जाती है
BitTorrent की प्रक्रिया इस चित्र से और भी स्पष्ट हो जायेगी
 
चित्र के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें  
 
अब एक बार फिर संक्षेप में आपको बता देते है, कि किसी भी बढ़ी फाइल को (मूवी, गेम, टीवी धारावाहिक, ) को बड़ी ही आसानी से BitTorrent की मदद से डाउनलोड करने के लिए क्या करना होगा
 
१. सबसे पहले आपके पीसी पर एक BitTorrent Client सोफ्टवेयर होना चाहिए जैसे की Bittorrent uTorrent BitLord  azureus आदि फ्रीवेयर
२. जो फाइल डाउनलोड करना चाहते है, उसकी टोरेंट फाइल जोकि आपको Torrent Search Engine पर मिल जायेगी
जैसे :- www.torrentz.com
3. डाउनलोड करने से पहले seeds,और peers देख लीजियेगा, क्यूंकि जिस फाइल के seeds,और peers जितने ज्यादा होंगे वह उतनी जल्दी डाउनलोड होगी
४. डाउनलोड करते समय Bandwidth Allocation पर ध्यान दीजिये, Downlaod Limit को unlimited तथा upload limit को 25-30 kb/s रखे तो बेहतर रहेगा
तो लीजिये टोरेंट डाउनलोड का मज़ा ...
और देखते देखते मुझे लग रहा है कि मेरी ये पोस्ट कुछ ज्यादा ही लंबी चौडी हो गयी है इसमे क्षमा चाहता हूँ अगर पोस्ट में कोई टेक्नीकल गलती हो गयी हो , तो आपके सुझावों का तहे दिल से प्रतीक्षा कर रहा हूँ
धन्यवाद

ड्राइंग का नया अनुभव...पीसी पर आर्टिस्ट की तरह ड्राइंग बनाये ..

अगर आपको ड्राइंग का शौक है तथा आप ये शौक अपने पीसी पर पूरा करना चाहते हो ,तो एक बहुत बढ़िया फ्रीवेयर है ,जिसका नाम है: LiveBrush , जोकि आपके शौक को पूरा करने में पूरी मदद करेगा
इसको चलाना बहुत ही आसान है , ये आपकी माउस के चलने(मूव) की गति पर आधारित है ये MS-Paint या किसी दुसरे ड्राइंग टूल से काफी अलग तथा सरल है,साथ ही ये फ्रीवेयर भी है जिससे की ये Corel Painter का अल्टरनेटिव साबित हो सकता है
अन्य की अपेक्षा इसमे कई सारे ब्रुश स्टाइल,तथा पैटर्नस मौजूद है, जिससे की आप अपनी ड्राइंग को बिना ज्यादा मेहनत किये सजा सकते है

इसे चलाने के लिए विडियो ये यहाँ पर है



सोफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें
LiveBrush

Thursday

पीसी में फाइल कॉपी करने की स्पीड को 120 % तक बढाये

पीसी पर किसी रिमूवल मीडिया से किसी दूसरी मीडिया में कोई डाटा कॉपी करने की हमको अक्सर जरुरत पड़ती रहती है | कभी सीडी से , कभी पेन-ड्राइव से तो कभी मेमोरी कार्ड से इत्यादि| कॉपी करते समय कभी कभी तो काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है | कभी कभी तो (फाइल के साइज़ पर निर्भर) १५ से २० मिनट भी लग जाते है | तो क्यों न इसकी स्पीड बढ़ाने की सोची जाये | जब मैं ढूढने की कोसिस की तो एक टूल मिला जो कॉपी करने की स्पीड को 120 % तक बढा देता है | इस टूल का नाम है :ExtremeCopy




इसके अलावा इसमे और भी बहुत सरे फीचर्स मौजूद है | जैसे कॉपी को रोक कर दोबारा से चालू कर सकते है |

इस टूल को आप यहाँ पर चटका लगा कर डाउनलोड कर सकते है |

Tuesday

नोटपेड के जादुई ट्रिक्स ......

नोटपेड हाँ हाँ नोटपेड....विन्डोज़ का टेक्स्ट एडिटर.| आईये यहाँ नोटपेड के कुछ ऐसे जादुई ट्रिक जानते है ,जिन्हें जानकार आप कहेंगे, "वाह" | तो देर किस बात की हो जाए शुरू |
आबारा का डाबरा ...आबारा का डाबरा

ट्रिक-१
सबसे पहले आप नोटपेड खोलिए...और उसमे this app can break लाइन लिखकर सेव कर दीजिये | अब ज़रा फाइल को खोलना | डरो मत,इससे कु नुकसान नहीं होगा | क्या ? क्या ? उसमे जो लिखा था कहाँ चला गया ?
कुछ समझ में नहीं आ रहा क्या?
अब आप कहेंगे कि अजी इस this app can break लाइन में ही कुछ है, तो आप अपने मन की कोई चार शब्द की लाइन लिख लीजिये,जिसमे पहले शब्द के अक्षरों की संख्या चार, बाकी के दो शब्दों में तीन-तीन अक्षर तथा अंतिम शब्द में पांच अक्षर ....फिर वही सब कर के देखिये.....क्या हुआ???
हाँ लाइन लिखकर इंटर नहीं प्रेस नहीं करना है |

ट्रिक-२ :

अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर पर जिस विमान से हमला किया गया था, उसका नाम क्या था ? क्या ये आपको ओता है ? नहीं? तो हम बताये देते है .....विमान का नाम था Q33N . अब आप कहेंगे कि बात नोटपेड की चल रही थी ,ये वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर कहाँ से आ गया ?
बताते है ....आप नोटपेड खोलिए ...औ उसमे विमान का नाम यानि Q33N लिखिए और उसका फॉण्ट साइज़ 72 कर दीजिये ....फिर फॉण्ट में Wingdings कर दीजिये | अब देखिये तो ज़रा ...क्या हुआ ? जो सामने दिख रहा है क्या उसका अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर पर हमले से कोई सम्बन्ध दिख रहा है ?


ट्रिक-३

क्या आप भी मेरे तरह आलसी है,मैं नोटपेड को डायरी की तरह कभी कभी यूज कर लेता हूँ ,पर उस दिनांक तथा समय डालना भूल जाता हूँ ,अब ऐसी समस्या आपके सामने आये तो लिखने के बाद पहले लाइन के सबसे आगे .LOG जोड़ दे ,बचा हुआ सारा काम नोटपेड कर देगा | हाँ फाइल को सेव तो आपको ही करना होगा |

अब इतना सारा हुआ तो इसके पीछे कुछ कारण भी होगा, उसे मैं आगे पोस्ट में लाने की कोशिश करूँगा |

Sunday

चैटिंग का ............एक नया अंदाज़

जैसा कि सबको पता है ,"चैटिंग" इन्टरनेट का बेहद लोकप्रिय तथा अनोखा उपहार है और इसने शुरू से ही इन्टरनेट उपयोगकर्तायों के बीच एक अहम जगह बना कर रखी तब से लेकर अब इसमे बहुत सारे परिवर्तन आये है टेक्स्ट चैटिंग से विडियो चैटिंग तक आ चूका है
वैसे तो चैटिंग साइट्स के बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है अब यहाँ मैं चर्चा करता हूँ ,कुछ अजीब तरह की चैटिंग साइट्स या ऍप्लिकेशन की जिसके बारे सुनकर या जानकर आपको कहें ,"वाह ".
वैसे तो "Omegle" और "AnyBodyOutThere, " ऐसी साइट्स है , जो आपको अचानक किसी अंजान व्यक्ति से बातचीत करा सकते है न आप उसे जानते होगे और ना ही वो आपको वो भी तुंरत ,और इन पर पूरी दुनिया से हजारों की संख्या में यूजर्स हमेशा मौजूद रहते


इसके अलावा एक और साइट्स जिसपे आप गूगल मैप्स पर लोकेशन,पिक्चर , देखकर किसी भी अंजान व्यक्ति से चैटिंग कर सकते हो ,हाँ इसमे आप लोकेशन अपने मनपसंद चुन सकते हो ,वो भी पिक्चर सहित इस साइट्स का एड्रेस ये है :http://on.com/


तो ये तीनो साइट्स को आप एक उपयोग कर के तो देखिये और फिर बताईये.......

Monday

कोई भी साईट आखिरी बार कब अपडेट हुई थी ,यह जानने का बहुत ही सरल तरीका

कोई भी वेबसाइट आखिरी बार कब अपडेट हुई है, यह पता करना कई मायनों मैं जरुरी हो जाता है ,मसलन उस पर मौजूद जानकारी, समाचार कितने पुराने है | ये जानने के लिए एक बहुत ही सरल तरीका है, वो मैं यहाँ बता रहा हूँ |
जिस साईट के बारे में आप जानना चाहता है, पहले उसे खोले ,उसके ब्राउजर के URL Box में ये javascript:alert(document.lastModified)
जावास्क्रिप्ट लिखकर इंटर प्रेस करें, बस आपने सामने एक पॉप्स-अप मेसेज में सारी जानकारी मिल जायेगी |

Friday

इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के बहुत ही सरल तथा कारगर तरीके-II(ट्रिक)

जैसा कि कल की पोस्ट मे मैनें इंटरनेट की स्पीड को बढाने के लिये एक ट्रिक बताया था आज मै कुछ और ट्रिक लाया हूँ,जिससे कि इंटरनेट की स्पीड को बढाने मे कुछ मदद मिले


१.कुछ सोफ्टवेयर जो इंटरनेट की स्पीड को बढाने मे मदद करतें हैः



सोफ्टवेयर जो इंटरनेट की स्पीड को बढाने मे मदद करतें है, उनमें से कुछ यहाँ लिंक सहित दे रहा हूँ,जिस पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं

Internet Cyclone 1.98
CyberTweak
EasyMTU v3।0


२.आप अपने इंटरनेट ब्राउजर की हिस्ट्री,टेम्परेरी फाइल्स,कुकीज आदि को डिलीट कर कुछ हद तक स्पीड बढा सकते है ये काम करने के लिये ये फ्रीवेयर सोफ्टवेयर आपकी मदद करेंगे

cc cleaner
RegSeeker v1.55
Easy Cleaner 2.0.6.३८०



३.फाइरफोक्स की सैटिंग



अगर आप फाइरफोक्स यूज करते है,तो उसकी PIPELINING सैटिंग को चैंज करके आप स्पीड बढा सकते है इसके लिये आपको फायरफॉक्स के URL Box में about:config लिखकर इंटर प्रेस करे, जिससे आपके सामने फायरफॉक्स का एक मेसेज "This might void your warranty" लिखकर आएगा, आप वहां पर "I'll be carefull,I promise" पर क्लिक करें,या सिर्फ इंटर प्रेस करे अब आपके सामने एक नया पेज होगा, वहां आप फिल्टर बॉक्स में PIPELINING लिखकर सर्च करें, जिससे कि आपको network.http.pipelining.maxrequests आप्शन मिलेगा, उस पर डबल क्लिक करके, आप वेल्यु को 8 कर दे बस हो गया फायरफॉक्स और भी तेज
दरअसल PIPELINING उस टर्म से संबधिंत है,जिसमे कि ब्राउजर एक समय मे ही कई सारे(मल्टीपल)HTML पेज की Requests को भेजता है पेज की requests को भेजता है



४.फायरफॉक्स में एक और सेटिंग करके आप स्पीड और बढा सकते हो, इसके लिए वही पहले की तरह URL Box में about:config लिखकर इंटर प्रेस करे, उसके बाद पेज में कहीं भी खाली स्थान पर राईट क्लिक करके, New--->Interger को चुने, जिससे कि आपके सामने एक विन्डोज़ दिखेगी, उसमे आप ये nglayout.initialpaint.delay लिखकर इंटर प्रेस करें, इसके तुंरत बाद एक और विन्डोज़ दिखेगी, जिसमे आपको वेल्यु भरनी होगी, वेल्यु के तौर पर आप 0 लिखिए
और लीजिये फ़ाटेस्ट ब्राउजिंग का मज़ा वैसे आप Fasterfox नाम का add-on भी इस्तेमाल कर सकते है



5.इन्टरनेट एक्स्प्लोरर को भी बनाये फायरफॉक्स जैसा तेज:


आपको इंटरनेट एक्स्प्लोरर पसंद है , तो इंटरनेट एक्स्प्लोरर को फायरफॉक्स की तरह तेज बना सकते है इसके लिए आपको "regedit.exe" खोलना होगा उसमे HKEY_LOCAL_USER\Software\Microsoft\Windows\CurrentVersion\Internet Settings. पर जाईये उसके बाद खाली स्थान पर राईट क्लिक करके DWord Key बनाईये इसका नाम "MaxConnectionsPer1_0Server" नाम दीजिये वेल्यु(डेसीमल में) 0 या 0000000a (Hex में)सेट कीजिये
उसके बाद एक और DWord Key बनाईये इसका नाम "MaxConnectionsPerServer" नाम दीजिये इसकी भी वेल्यु(डेसीमल में) 0,या 0000000a (Hex में) सेट कीजिये
अगर आपके पीसी में MaxConnectionsPer1_0Server और MaxConnectionsPerServer पहले से ही मौजूद है, तो सिर्फ वेल्यु मोडीफाई कीजिये


*Registry में बिना किसी जानकारी के छेड़खानी करना, खतरनाक साबित हो सकती है अतः पहले एक Restore Point बना ले

Thursday

इन्टरनेट की बैंड-विथ स्पीड 20% तक बढाएं-I (ट्रिक)

वैसे तो इंटरनेट की स्पीड आपके कनेक्शन पर निर्भर करती है ,फिर भी हम थोडी बहुत Tweaking करके इंटरनेट की स्पीड बढा सकते है इसके लिए कुछ ट्रिक्स है, जो मैं यहाँ बता रहा हूँ
१. बैंड-विथ स्पीड 20% तक बढाएं:

माइक्रोसॉफ्ट आपकी बैंड-विथ स्पीड में से 20% अपने लिए (विन्डोज़ अपडेट वगैरह) सुरिक्षित करके रखता है लेकिन आप Group Policy Editor द्वारा इसे अपने यूज के लिए इस्तेमाल कर सकते है

इसके लिए आप सबसे Group Policy Editor (Start-->Run-->gpedit.msc) खोलें उसके बाद Local Computer Policy-->Computer Configuration--->Administrative Templates-->Network-->QOS packet Scheduler-->LimitReservableBandwidth पर जायें

उसके बाद LimitReservableBandwidth पर डबल क्लिक कीजिये, यहाँ पर पहले से मौजूद २०% को १% या ०% कर दीजिये अगर आपको यहाँ पर Not Configured दिखता है, फिर भी Enabled को चुनकर Bandwidth limit को 1% या 0% कर दीजिये इंटरनेट एक्स्प्लोरर को रिस्टार्ट कीजिये

इसी विषय से सम्बन्धित अगला ट्रिक अगली पोस्ट में ........

Wednesday

यू-ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने का बहुत ही सरल तरीका ...

मैं पहले भी यू-ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने के तरीकों पर पोस्ट लिख चुका हूँ | तथा इस विषय पर इंटरनेट पर बहुत सारे लेख मिल जायेंगे | कई सोफ्टवेयर तथा तकनीकें है यू-ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने की | पर मुझे एक बहुत ही सरल तरीका मिला है ,जिसमे न तो आपको किसी सोफ्टवेयर की मदद लेनी पड़ेगी और ना ही किसी ऑनलाइन ऍप्लिकेशन की मदद |
एक छोटी सी जावा स्क्रिप्ट से आप यू-ट्यूब से विडियो को ।MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे | मैं स्क्रिप्ट यहाँ लिख रहा हूँ ,उसे आप जिस विडियो को डाउनलोड करना चाहते है ,उसी पेज के URL बार में पेस्ट करना होगा | बस चित्र की तरह आपके सामने विडियो फाइल डाउनलोड के लिए तैयार मिलेगी |



Tuesday

बिना क्वालिटी खोये हुए विडियो फाइल का साइज़ काफी हद तक कम करें



आजकल बहुत सारे विडियो,ऑडियो कन्वर्टर सोफ्टवेयर मौजूद है जैसा कि कभी कभी हमहें किसी विडियो फाइल के साइज़ को कम करने की जरूरत पड़ती है, जैसे की किसी बड़े विडियो को ऑनलाइन शेयर करने की जरूरत पड़ती है, तो अपलोड करने काफी समय लग जाता है हम फाइल को कन्वर्टर से भी किसी दुसरे फॉर्मेट में भी कन्वर्ट कर सकते है ,पर इससे विडियो की क्वालिटी घट जायेगी मुझे एक तरीका मिला है, जिससे आप विडियो का साइज़ काफी कम कर सकते है, साथ ही क्वालिटी में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा इसके लिए आपको कोई सोफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है ,बल्कि विन्डोज़ XP, (विस्टा तथा विन्डोज़ 7 में भी ) में ही Movies Maker के माध्यम से यह कर सकते है वैसे तो Movies Maker के साथ आता है, फिर अगर नहीं है,तो आप यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है तो देखते है कि ये सब कैसे करते है : मैंने 105 MB का विडियो लिया था

१. सबसे पहले Movies Maker खोलने के लिए,Start ----->All Programme---->Windows Movies Maker.
२. उसके बाद इस पिक्चर की तरह Import Video पर क्लिक करके अपना विडियो इंपोर्ट कर लीजिये उसके बाद सारी क्लिप्स को कॉपी करके या ड्रेग करके "Timeline" एरिया में डाल दीजिये
नीचे के पिक्चर की तरह

3.यहाँ पर मूवी को अपने मन के अनुसार एडिट भी कर सकते हो ४. उसके बाद File मेनू में जाकर Save Movies As पर क्लिक कीजिये
५. अपनी लोकेशन तथा नाम चूज करें

६. अब Next पर क्लिक करके,आप "Movies Setting" पेज पर पहुँच जायेंगे, वहां पर Other settings बॉक्स को चूज करके ड्रापडाउन मेनू से "Video for broadband (340 Kbps)" सेलेक्ट कीजिये

७.इतना सब करने के बाद, मुझे परिणाम ये मिला

Thursday

MS-Office में लीजिये टैब ब्राउजिंग का मज़ा.

MS-Office में भी आप टैब ब्राउजिंग कर सकते है ,मेरा मतलब है जैसे कि इंटरनेट एक्स्प्लोरर 8 में नई विन्डोज़ लेने के लिए नए टैब का प्रयोग करते है उसी प्रकार MS-Word,MS-Excel,MS-Powerpoint में भी आप नयी विन्डोज़ एक टैब के रूप में खोल सकते है उसके लिए आपको एक छोटा सा सोफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा .जिसका नाम है ,officeTab.



इससे फायदा तो साफ़ झलकता है ही ,क्योंकि जहाँ बहुत सारी फाइलों को एक साथ खोलने की जरूरत पड़ती है, तब हम उसे टास्कबार पर खोजते रह जाते है ,तथा काफी कन्फ्यूजन भी होता है वैसे तो ये सोफ्टवेयर इस साईट पर जाकर सीधे डाउनलोड कर सकते है पर ये चायनीज में है, इसलिए काफी दिक्कत हो सकती है इसलिए आप यहाँ पर क्लिक करके बिना किसी चायनीज के झंझट में डाउनलोड कर लीयिजे

अगर आप मुख्य साईट पर से डाउनलोड करना चाहते है,तो वहां पर ये शब्द सर्च कीजिये 点击下载 और क्लिक कीजिये

Friday

अपने यूएसबी डिवाईस को सुदूर बैठकर यूज करें ...

आप अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही यूज कर सकते है हाँ अगर आपने अपना पेन-ड्राइव या कोई दूसरा यूएसबी डिवाईस अपने घर वाले पीसी पर लगा रखा है , उसे आप ऑफिस में या किसी सायबर कैफे में बैठकर एक्सेस कर सकते है बिलकुल वैसे ही ,जैसे की वो आपके पीसी में लगा हो
इसके लिए आपको एक सोफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा जिसका नाम है :USB Device Share
सबसे पहले आप जहाँ अपना डिवाईस लगायेगे,यानि जिस पीसी में आपका यूएसबी डिवाईस लगा होगा, उस पीसी पर आप USBDeviceShare-server को इंस्टाल कीजिये

उसके बाद आप जहाँ से यूएसबी डिवाईस एक्सेस करेंगे,उस पीसी पर USB Device Share Client डाउनलोड कीजिये



अब देखते है इसके फायदा और नुकसान :
१.अपना पेन-ड्राइव, स्केनर, प्रिंटर,आदि का कहीं से भी यूज कर सकते है ,यानि सब कुछ हमेशा मुठ्ठी में
२. इसे यूज करके, किसी आरगेनाइजेशन या कंपनी में किसी मंहगे यूएसबी डिवाईस को एक जगह लगाकर , सभी यूजर्स को एक्सेस करा सकते है
३.ज्यादातर सभी यूएसबी डिवाईस को सपोर्ट करता है
तो अब देखिये, और बताईये कि कितना लाभकारी साबित हो रहा है

Wednesday

बिना किसी झंझट के फाइल शेयरिंग,तथा फाइल शेयरिंग साईट की एक बड़ी लिस्ट ..

फाइल शेयरिंग साइट्स का जबरदस्त क्रेज़ है कई सारी शेयरिंग साइट्स मौजूद है, तथा सभी एक से एक बढ़कर सुविधाएं उपलव्ध करावा रहीं है वैसे फाइल शेयरिंग साईटों की जरूरत भी लाज़मी है क्योंकि दोस्तों के बीच मूवी, कोई सोफ्टवेयर, सोंग्स, को बाटंने के लिए ये एक बढ़िया तरीका है
इन साइट्स के बारे में ज्यादा बताने कि जरूरत तो है नहीं क्योंकि आज हर कोई RapidShare,4shared,box.net,badongo,FilesAnywhere के बारे में भली भांति जानता है लेकिन आज मैं यहाँ एक ऐसी फाइल शेयरिंग साईट की चर्चा करूँगा ,जोकि मुझे तो सबसे बढ़िया लगी मुझे बढ़िया क्यूँ लगी , वो बता रहा हूँ , शायद आपको भी पसंद आ जाये
साईट का नाम है s4se.as


1) फाइल साइज़ की कोई लिमिट नहीं
२) अपलोड लिमिट 4 Mbits/sec!
३) डाउनलोड करने के लिए bit.ly का छोटा सा URL
4) कोई इंतज़ार की झंझट नहीं
५) फास्ट डाउनलोड
६) कोई साइन-अप या रजिस्ट्रेशन नहीं ,
७) मोबाइल फोन से भी आसानी से डाउनलोड

हाँ एक बात और बताना चाहूँगा,जिसे पढ़कर शायद आपको कुछ धक्का लगे, कि आपकी फाइल यहाँ मात्र २४ घंटों के लिए ही सुरिक्षित है कोई बात नहीं मैं कुछ और फाइल शेयरिंग साइट्स कि लिस्ट दे रहा हूँ शायद उनमे से कोई पसंद आ जाये

GigaSize
Filefactory
Wikisend
MegaShare
MegaUpload
Sendspace
http://www.adrive.com/plans
http://freespace.filefront.com
http://www.4shared.com
http://www.bigupload.com/
http://www.rapidupload.com/
http://www.sharebigfile.com
http://www.yousendit.com
http://www.imageshack.us/
http://www.tinypic.com
http://www.putfile.com
http://storeandserve.com
www.uploaded.to
www.stashbox.org
www.bonpoo.com
zshare.net
www.transferbigfiles.com
www.zupload.com
www.divshare.com
http://www.11MBit.in
http://up.Aqache.com/?act=upload
http://www.AtGig.com
http://www.BaDonGo.com/index.php?page=faq&s=
http://www.BestSharing.com
http://www.BigFilez.com
http://www.BonPoo.com
http://boxstr.com/index.php
http://upload.cms07.org
http://www.Come2store.com/faq.php
http://www.CrazeFiles.com/faq.php
http://www.CyberUpload.com
http://DarkShare.com
http://www.Datenklo.net
http://DepositFiles.com/en/faq.html
http://www.DosyaEkle.com/detayli.php
http://www.DropLoad.com
http://www.ecPocket.com
http://www.EgoShare.com/advanced.php
http://www.eSnips.com/support/faq.jsp
http://ExtremeShare.net/?p=h
http://www.FasterUpload.com
http://www.flyupload.com
http://www.FileBull.com
http://www.FileBuffer.net
http://www.FileCache.de/upload
http://www.FileDen.com/account.php?action=login
http://www.F-Forge.com
http://freespace.FileFront.com
http://www.FileGig.com/upload.php
http://www.FileHost.ro
http://www.fileho.com
http://en.FilePoint.de
http://www.FilePoint.de
http://www.FileSpace.net
http://www.HotFile.ru
http://www.hotlinkfiles.com
http://www.HemenPaylas.com
http://www.GetFile.biz/upload/
http://www.gfree.de
http://www.Hackz.nu
http://www.HyperUpload.com
http://www.iDrive.com
http://www.ihud.com
http://www.JustUpIt.com
http://www.JumboFile.com/popup.php?page=faq
http://www.KeepMyFile.com/nav/faq
http://www.Load.to/faq.php
http://www.maCleUSB.net
http://www.mastiuploader.com
http://www.minorcrisis.net/
http://www.Mooload.com
http://www.myShareFile.कॉम

मेरे हिसाब से इतनी काफी है s4ve.as के बारे जरूर बताईयेगा