Monday

अपने विंडोज पीसी को सुपरफास्ट कैसे बनाए (Speed Up Your Windows Computer)

क्या आप भी अपने कंप्यूटर की धीमी गति से परेशान हैं , या अपने पीसी को और भी फास्ट करना चाहते हैं , तो चलिये आज इसी पर चर्चा कर ली जाए |

अक्सर देखा गया है सिस्टम जैसे जैसे चलता जाता है , उसकी स्पीड कम होती चली जाती , इसमे हमारी लापरवाही भी होती है , उदाहरण के लिए किसी नए फ्री सोफ्टवेयर के बारे मे सुना और झट से डाउनलोड कर लिया , आप एक फ्रीवेयर डाउनलोड करते हैं , उसके साथ दो तीन बिना मेहमान बुलाये मेहमान आ जाते हैं | और भी कारक हैं , जिन पर एक एक करके हम चर्चा करते चलेगे |

1 साफ-सफाई जरूरी है:

सबसे पहले जिन सॉफ्टवेयर की आपको बिलकुल जरूरत नहीं है , उनको अनइन्स्टाल कर दीजिये | इसका तरीका आपको पता ही होगा | अगर कोई सॉफ्टवेयर दबंगई दिखाता है , तो उसके लिए भी औज़ार है , जैसे Revouninstaller , IOBit Uninstaller, CCleaner, FCleaner

2 अनावश्यक सर्विस को रोकिए:

कई सारी Windows Services जो बॅकग्राउंड मे चलती रहती है , जो ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बेहद जरूरी हैं , पर उनमे कुछ सर्विस ऐसी भी हो सकती है , जो शायद आपके काम की ना हो , और आपके सिस्टम के संसाधन का उपयोग कर रहीं हो | तो क्यों न इन्हे रोक दिया जाए | पर सावधानी से ...

उदाहरण के तौर पर मैं यहाँ कुछ सर्विस के नाम बता रहा हूँ

यहाँ तक पहुँचने के लिए Run Box मे टाइप कीजिये services.msc

1 Smart Card: अगर आप अपने सिस्टम मे कोई स्मार्ट कार्ड यूज नहीं कराते हैं तो इसे रोक सकते हैं,

2 Error Reporting Service: जब कोई प्रोग्राम क्रेश या असामान्य तरीके से बंद होता है , तो इसकी रिपोर्टिंग के लिए एक विंडो आती है , शायद आपका रेस्पोंस भी समय नहीं ही होता होगा , तो क्यों ना इस Error Reporting Service को भी बंद रखा जाये |

3 Telnet: अब इसकी जरूरत न के बराबर ही होती हैं, इसे भी बंद कर सकते है |

4 Remote Registry Service , 5 Clipbook 6 Automatic Updates 7 Task Scheduler 8 Alerter 9 Windows Messenger 10 Uninterruptible Power Supply 11 Wireless Zero Configuration

3 अगर आपका सिस्टम स्टार्ट होने मे काफी समय लेता है तो आपको Startup मे से अनावश्यक अप्लीकेशन हटाने होंगे | उसके लिए Run Box मे आपको msconfig टाइप करना पड़ेगा , फिर सीधे स्टार्ट-अप टैब पर क्लिक

clip_image001

यहाँ आपके सामने वो अप्लीकेशन या सर्विस होंगे जो आपके सिस्टम के स्टार्ट होते ही लोड होते हैं , अगर कोई अनावश्यक लगे तो उसे हटा दीजिये ..

पर सावधानी से ...

4 इनमे से कोई एक क्लीनर यूटिलिटीज़ जरूर रखिये , जिससे आप समय समय पर साफ सफाई कर सके |

सबसे पहले नाम CCleaner का ही आएगा | फिर आप इनको भी आजमा कर देख सकते हैं |

nCleaner, Slimcleaner, Xleaner logo

logo_slimcleaner  

                                                                               

5 कुछ सिस्टम के ही टूल है , जिनका उपयोग नियमित रूप से करते रहे तो दिक्कत नहीं होगी जैसे

Disk Cleanup XP के लिए (Start > All Programs > Accessories > System Tools > Disk Cleanup)

विंडो 7 के लिए (Start and type > Disk Cleanup)

Disk Fragmentation (Start > All Programs > Accessories > System Tools > Disk Fragmentation)

विंडो 7 के लिए (Start and type > defragment

या आप इन फ्रीवेयर सॉफ्टवेयर की भी मदद ले सकते हैं |

 Diskeeper, PerfectDisk, O&O Defrag, Defraggler

पोस्ट तो पूरी नहीं हुई , आगे कोशिस करूंगा , अंत मे कुछ और टिप्स बताता चलता हूँ |

1 एंटीवाइरस को अपडेट रखे

2 हिस्ट्री, टेम्परेरी फ़ाईल्स को डिलीट करते रहें |

3 Windows को अप-टू-डेट रखें |

4 कोई भी फ्रीवेयर इन्स्टाल करते समय सावधानी बरते |

5 Hardware जैसे RAM, Processor को अपग्रेड करें |

आपके ब्लॉग के लिए एक और मुफ्त कस्टम डोमेन ( Free Custom Domain for Blog)

अगर आप अपने ब्लॉग को कस्टम डोमेन पर लगाना चाहते हैं वो भी फ्री मे , तो वैसे तो मैंने एक पोस्ट कई दिनों पहले लिखी थी , उसकी लिंक दिये देता हूँ
साथ ही एक और तरीका बताए देता हूँ , जो आपको पसंद आए उसे आज़मा लीजिये
co.vu/ साइट पर जाइए और सर्वप्रथम अपना पसंदीदा डोमेन नेम उपलब्धता जांच लीजिये | 
उसके बाद आप  रजिस्ट्रेशन  की औपचरिकताएँ पूरी करके आगे बढ़िये | अब आपको ब्लॉगर का एक आइकन दिखेगा उस पर क्लिक करना है
चित्र की तरह

domain

अब आप अपने ब्लॉगर अकाउंट मे लॉगिन कीजिये , Dashboard मे जाकर, सेटिंग पेज पर पहुंचिए
वहाँ आपको Publishing  सेक्शन के अंदर Add a custom domain  का ऑप्शन मिलेगा , क्लिक कीजिये  फिर Switch to advanced settings  पर क्लिक कीजिये , और अपना कस्टम डोमैन नेम  बॉक्स मे टाइप करके सेव कर दीजिये
बस हो गया

type

अगर सेव करते समय "Blogs may not be hosted at naked domains (ex: Yourdomain.com). Please add a top-level domain (www.yourdomain.com) or subdomain (blog.yourdomain.com)."  मेसेज आए तो अपना कस्टम डोमैन नेम टाइप करने से पहले एक स्पेस (Space) देकर टाइप कीजिये

Friday

फ्री में वेबसाईट (.in Domain)...जल्दी करें ..और अपने बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाये (Free websites)

बिलकुल सही ..ना कोई स्पैम ..ना कोई छुपी शर्त ..एकदम फ्री में वेबसाईट वो भी .in Domain के साथ ..एक साल के लिए | ये अवसर आपके लिए लाया है  Indiagetonline, गूगल(Google), होस्टगेटर (HostGator.in), और आईसीआईसी बैंक(ICICI Bank) और FIS ME (Federation of Indian Micro & Small and Medium Enterprises) के सहयोग से ...

Getting business online

हाँ एक बात बता दूं ...मैं इसे टेस्ट करके देख चूका हूँ ...यानि अपनी साईट बना चूका हूँ ..बिलकुल फ्री ..

http://techtouch.in 

आईये इसके और फीचर्स पर एक सरसरी नज़र दाल लेते हैं :

1 एक साल के लिए बिलकुल फ्री, डोमेन बिलकुल आपका हो जायेगा ..आप चाहे तो इसे 60 दिनों बाद किसी दुसरे सर्विस प्रदाता से चेंज kar sakate हैं |

2. रजिस्ट्रेशन के समय आपसे पहचान के तौर पर PAN नंबर माँगा जायेगा |
3. 24X7 कस्टमर सपोर्ट आपको मिलेगा |

टोल फ्री नंबर 
1800-266-3000 







क्या होता है "वेबिनार(Webinar)" ..आईये जानते हैं

आज का युग आईटी का युग है ..सारे जरूरी काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं चाहे वो ऑनलाइन परीक्षा  हो या टिकट बुकिंग, या टेक्स रिटर्न या फिर बैंकिंग ...या अपने परिचितों  से जुड़े रहने के लिए ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग ...
तो इस दौर में आईटी कम्पनियों में भी  कोई ना कोई नयी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध कराने की होड़ सी लगी रहती है |
वेबिनार(Webinar):




आपने अकसर एक शब्द सुना होगा ..वेबिनार(Webinar) ..नहीं सुना तो Seminar यानी संगोष्ठी से तो आप परिचित होंगे ही ..तो बस वेबिनार(Webinar) शब्द भी Web+Seminar से मिलकर बना है | यानी वेब आधारित Seminar (संगोष्ठी) को वेबिनार(Webinar) नाम से जाना जाता है |

Web Conferencing तकनीकों जैसे  VOIP आदि का सहारा लेकर आप  Seminar से जुड़े क्रिया-कलाप जैसे  व्याख्यान, प्रजेंटेशन को उपलब्ध कराया जाता है |

वेबिनार(Webinar) और वेबकास्ट (Webcast) में अंतर:
वेबिनार(Webinar) से ही जुदा एक शब्द और आपने अक्सर सुना होगा ...वेबकास्ट (Webcast), पर इनमे अंतर है वेबकास्ट (Webcast) रेडियो या टीवी प्रसारण की तरह होता हैं जिसमे पारस्परिक आदान प्रदान एक तरफ़ा होता है जबकि वेबिनार(Webinar) ज्यादा संवादात्मक होता है यहाँ श्रोता वक्ता के व्याख्यान के दौरान ही अपने सवाल पूछ सकता या अपनी राय दे सकता है | ये बिलकुल ऐसे ही हैं जैसे श्रोता वक्ता एक कमरे में ही बैठे हो

प्रमुख  वेबिनार(Webinar) सोफ्टवेयर :

 GoToWebinar 



 











Thursday

आ गया है फायरफोक्स 9 (Firefox 9 a.k.a Aurora), आजमा कर देखिये

फायरफोक्स के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर ..फायरफोक्स अब बेहद खूबसूरत कलेवर में आ गया है | फिलहाल इसका ये पूर्ण वर्जन नहीं है ..पर आप इसे आज़मा कर देख सकते है | इस वर्जन को नाम दिया गया है ...फायरफोक्स ऑरोर (Firefox Aurora).

चलो अब इसमें क्या क्या नया है ..उस पर एक सरसरी नज़र डाल लेते हैं :
1. इसका  मुख्य आकर्षण इसका नया लुक है |
२. साथ ही ये खासकर टेबलेट पीसी, मोबाइल फोन्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है|
३. और इसमें आपको टैब ब्राउजिंग (Tabbed Browsing) का एक नया अनुभव मिलेगा, मसलन टैब को आप छुपा भी सकते हो |


चलो देखिये इसे भी आजमा कर यहाँ से 



Friday

सारे टोल फ्री फोन नंबरों की जानकारी यहाँ से लें (Toll free numbers india)

अकसर आपको कंपनियों या सेवा प्रदातायों की सेवा में शिकायत या कोई सुझाव लेने के लिए कस्टमर केयर के नंबर की जरूरत पड़ जाती हैं | कभी कभी तो आपको ये नंबर पता होता है , कभी कभी इसकी तलाश करने में काफी दिक्कत होती हैं |

मैं यहाँ एक ऐसी साईट बता रहा हूँ, जहाँ देश के लगभग सारे टोल फ्री (जिन पर कॉल करने का कोई चार्ज नहीं लगता ) नंबर मौजूद है | काफी उपयोगी साबित हो सकती है |



Saturday

आओ गूगल को एक नए अंदाज़ में जाने

वैसे तो गूगल के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं ..आप साधारण तरीके से तो गूगल का यूज करते ही हैं | आओ आज इसके एक नए रूप की बात करते है | कहते हैं कि सब कोई बदल रहा हैं ..मसलन लुक, डिजाईन, ग्राफिक्स वगैरह वगैरह ..पर गूगल आपको एक साधारण से होमपेज में मिलता है |
तो अब गूगल ने इस कमी को ही दूर करने के लिए एक नयी सर्विस अपने खेमे में शामिल की है: Playground
यानी खेल खेल में गूगल चलायो |
इसकी कई खासियत हैं ...मजेदार तो है ही ..आईये डाल लेते हैं एक सरसरी नज़र
What Do You Love
नाम से आपको पहली लिंक मिलेगी ..ये सर्च इंजन ही हैं ..पर पर कुछ अलग ..ज्यादातर ये गूगल की ही अन्य सेवायों से सर्च करके आपके सवाल का सटीक उत्तर देने की कोशिस करेगा ...कुछ कुछ  Wolfrom Alpha की तरह ... 




A Doodle Timeline  यहाँ आप अब तक के सारे गूगल डूडल देख सकते हैं |

look at a Day's Worth of Google Searches around the World  

जैसा की नाम से जाहिर ..दुनिया भर से आज गूगल पर क्या ख़ास सर्च किया जा रहा हैं ..आप यहाँ देख सकते हैं |

और भी बहुत कुछ है आप खुद की आजमा कर देखिये ...



Thursday

अपनी शोर्टकट की खुद बनाईये (HotkeyP)

जब हम हर काम का कोई शोर्टकट तलाशते रहते हैं ..वैसे ही कम्यूटर पर भी काम करते समय भी ..एमएस वर्ड हो या एक्स्सेल सभी में शोर्टकट आपकी स्पीड कई गुना तक बढ़ा सकते है | जिसे जितने ज्यादा शोर्टकट पता ..वो उतना निपुण समझता हैं |
 चलो रही बात वर्ड,एक्स्सेल, या किसी दुसरे सोफ्टवेयर की तो उसके शोर्टकट रटे जा सकते हैं ..पर अगर आपको उन कामों के लिए भी कोई कीबोर्ड शोर्टकट बनाना चाहते हैं ..जिनके लिए कोई ऑपरेटिंग सिस्टम की तरफ से कोई शोर्टकट है ही नहीं ....तो कैसे?
मसलन कोई सोफ्टवेयर लॉन्च करना हो, कोई वेबसाईट एक शोर्टकट से ही खोलनी हो, मोनिटर की पॉवर ऑफ़ करनी हो ..आदि आदि |
तो अपना शोर्टकट बना सकते हो ..
इस मामले में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोफ्टवेयर है: AutoHotkey
पर इसे चलाना आम यूजर के लिए थोडा मुश्किल हो सकता है ..तो मैं यहाँ इसका ही दूसरा बढ़िया विकल्प बता रहा हूँ , जिसे चलाना काफी आसान तथा सुविधाजनक भी है |
HotkeyP
इसे आप डाउनलोड कर लीजिये ...कोई दिक्कत हो तो बताईये |


Sunday

रेलवे की साईट हैक करके चल रहा हैं तत्काल टिकट बुकिंग का फर्जीवाड़ा ( IRCTC site hacking software)

रेलवे की साईट को हैक करने का सोफ्टवेयर धडल्ले से बाजार में बिक है, जिससे कई जालसाज रेलवे को चूना लगा रहे हैं | इस तरीके का सोफ्टवेयर अभी बनारस में पकड़ा गया है | जिससे तत्काल  टिकट में बड़ा फर्जीवाडा किया जा रहा है |
यह बड़ा रैकेट है, जिसका जाल उ०प्र०, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र में तक फैला है ..पर इसका मास्टरमाइंड बनारस में है | ये खबर मुझे अमर उजाला से मिली |
अब बात करते इस सोफ्टवेयर की, ये दो तराह के सोफ्टवेयर यूज कर रहे हैं एक सिंपल दूसरा मल्टी, सिंपल से दिन में 1 टिकट तथा मल्टी से 5 टिकट |
सिंपल की कीमत करीब 25 हजार है तथा मल्टी की 75 हजार तक |


Wednesday

"हिंदी दिवस" पर सौगात ट्विटर भी हिंदी में (Twitter in Hindi)

आज "हिंदी दिवस" पर अंतर्जाल के हिंदी प्रेमियों के लिए और सौगात ....जानी मानी सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर भी हिंदी में मौजूद होगी | भले ही हिंदी "अंतरजाल" पर अभी अन्य भाषायों से पीछे हो ..वो भी हम लोगों (हिन्दुस्तानियों) के कारण ही है ...हम खुद अपनी भाषा को उपेक्षित कर रहे हैं |
पर धीरे धीरे वो समय आ रहा है ..जब अंतर्जाल ही क्या ...दुनिया में हिंदी को अपना उचित स्थान मिलेगा |
चलो आपको ये खबर देकर ..मैं निकलता हूँ |
ये रहा पता
https://twitter.com/?lang=ही


एसएमएस से कीजिये वेब सर्च (SMS based search engine- SMSGyan)

SMSGyan एक  ऐसी नयी सर्विस है, जिससे आप सिर्फ एसएमएस से वेब सर्च कर सकते हैं , यानी कि जरूरी नहीं कि आपके मोबाइल में GPRS कनेक्शन हो | इसमे आप अपनी सर्च क्युरी एसएमएस से भेजते है, आपको उसका रिजल्ट तुरंत वापस एक एसएमएस से मिल जाएगा | ये रिजल्ट बिलकुल सटीक होगा |
उदाहरण के तौर पर अगर आपने क्युरी भेजी, भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान कौन है? तो आपको परिणाम मिलेगा - महेंद्र सिंह धोनी |
SMSGyan फिलहाल एयरटेल के उपभोक्तायों के लिए है, और इतने कम समय में इसके 1.5 मिलियन यूजर भी हो गए है |
एयरटेल यूजर अपनी क्युरी 55444 पर भेज कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं |
वैसे ठीक ऐसी ही सेवा गूगल भी दे रहा है ..गूगल एसएमएस सर्च ..जिसके लिए आपको 9-77-33-00000 पर क्युरी भेजनी होती हैं ..पर इससे आपको सर्च रिजल्ट की एक लिंक मिलाती है...जिसके लिए आपके मोबाइल में नेट कनेक्शन होना चाहिए |
इसकी wap साईट है: http://www.gyan.mobi/

रिलायंस ने पेश किया एक सस्ता 3जी टैबलेट [3G tablet]

जी हाँ अब तो ज़माना ही 3जी है | तो देर किस बात कि …अब इस क्षेत्र में भी टेलिकॉम कंपनियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा का समय आ गया है | कुछ समय पहले ही सस्ते हैण्डसेट निर्माता कंपनी GFive ने बाजार में सस्ते टैबलेट लाने की घोषणा  की  थी |

Reliance-3G-Tab

अब रिलायंस ने देश में Android (Android 2.3 OS) आधारित पहला 3G टैबलेट पेश किया है | ये 7 inch का टच स्क्रीन होगा | साथ ही इसका वजन 389 ग्राम, कैमरा 2 MP, 512 MB RAM, एक्सपेंडेबिल मेमोरी 32 GB तक होगी | इसकी कीमत मात्र 12,999 रु० होगी |

इसमे एक खास सुविधा “डाक्यूमेंट टू गो” होगी जिसके कि आप एक्सेल, वर्ड, पावर पॉइंट, पीडीएफ फाइल को आसानी से पढ़ सकते हो |

फिलहाल ये अभी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में पेश किया गया है |  और एक बात और यह आपको 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ एक विशेष डेटा सर्विस स्कीम में मिलेगा |

Sunday

संडे धमाल: कुछ आकर्षक वालपेपर जो आपके डेस्कटॉप को जीवंत बना देगें [Wallpaper]

आज संडे है तो TechToch पर कुछ स्पेशल …यानि आज संडे धमाल में फिर से कुछ बेहद खूबसूरत वालपेपर लाया हूँ |

Paradise,_Island_of_Tahaa,_French_Polynesia

 

130L633439C60-222c

 

Free_High_resolution_nature_wallpaper_344862

 

Nature HD Wallpapers 26

 

Monday

ये टेबलेट मात्र छूने से चार्ज हो जायेगा [Ecopad]

आज टेबलेट पीसी का चलन जोरों पर, क्योंकि ये काफी आरामदायक, पोर्टेबल, आकर्षक होते हैं | ये लैपटॉप और मोबाइल के बीच की श्रेणी मानी जा सकती है |

पर चाहे लैपटॉप हो या टेबलेट सबसे बड़ी समस्या होती है उसके चार्जिंग की …

आज मैं यहाँ आपको ऐसे टेबलेट के बारे में बताने जा रहा हूँ , जिसे चार्ज करने के लिए आपको बिजली की जरुरत नहीं पड़ेगी | मात्र आपको छूना है इसे, जितनी ज्यादा बार छुयोगे उतना ही अधिक चार्ज ..हैं न कमाल का ?

इसका नाम है: Ecopad

Ecopad-charge-when-you-touch-it

जैसा नाम वैसा ही काम, ये पर्यावरण के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है | अभी कल ही विश्व पर्यावरण दिवस था | सभी ग्रीन टेक्नोलोजी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दे रहे है |

ये तैयार किया है Jun-se Kim, Yonggu Do और Eunha Seo ने |

ecopad

इसमे डिस्प्ले (Display) के ठीक नीचे एक nano piezoelectricity film लगा है, बस इस फिल्म को ही टच करने से उर्जा पैदा होती है, जिससे ये टेबलेट चार्ज होता है |

हालांकि अभी ये मार्केट में नहीं पर जल्द ही इसके मार्केट में आने की संभावना है | कुछ भी हो ये भविष्य में ग्रीन टेक्नोलोजी(Green technology) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है |

tags: Ecopad, tablet, green technology,

Sunday

फ्रिज जो बिना बिजली के काम करता है, [A Refrigerator that Runs Without Electricity]

जी हाँ सही पढ़ा आपने …गर्मियों का मौसम चल ही रहा है | फ्रिज की अहमियत तो सबको पता ही है ..पर दूर-दराज के इलाकों में फ्रिज अभी भी पहुँच से दूर है | ऐसे में गोदरेज एंड बोयस (Godrej and Boyce) ने एक शानदार प्रोडक्ट है :ChotuKool

पहली खूबी तो इसकी ये हैं की ये बिना बिजली के चल सकेगा, और दूसरी खूबी ये है कि इसकी कीमत भी मात्र Rs 3250.

chotukool                                                                                    (फोटो:  साभार gizmag.com)

चलो अब इसकी और खूबियों पर भी नज़र डाल लें:

1. वजन मात्र 8 Kg है, अतः ये काफी  सुबाह्य(Portable) भी है | 

2. सामान्य फ्रिज की तुलना में ये आधी उर्जा में ही चलेगा, क्योंकि इसमें कंप्रेसर की जगह एक चिप और एक छोटा सा कूलिंग फैन (जो प्राय CPU में होता है) लगा है |

3. बैटरी से चलेगा |

4. इसमे मात्र 20 पुर्जे ही है, जबकि सामन्य फ्रिज में करीब 200 पुर्जे होते हैं |

5. क्षमता: 3-4 Kg, and 5-6 water bottle