Friday

अपने डेस्कटॉप पर वालपेपर के साथ कोई जरुरी सूचना या जानकारी दिखाए (वालपेपर पर टेक्स्ट फाइल में लिखा हुआ दिखायेगा, सोफ्टवेयर फ्री)

कभी कभी कोई इवेंट (घटना) या जरुरी काम को याद रखना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है | हम सभी इसके लिए अलग अलग तरीके अपनाते है , जैसे रिमांडर, अलार्म, या फिर केलेंडर, डायरी में लिख लेते है | पर जब आप कम्यूटर पर काम कर रहे हो ,तो कई सारे विकल्प है | आज मैं यहाँ आपको बता रहा हूँ , कि कैसे डेस्कटॉप के वालपेपर पर आप अपनी सूचना या नोट को हमेशा टांग (दिखा) सकते है |

साथ ही कोई सुन्दर सी कविता, अनमोल वचन/विचार या कोई दूसरी तरह की जानकारी हमेशा आपकी नज़रों के सामने रहेगी | आप समय समय पर इसे बदल भी सकते है |

इसके लिए एक सोफ्टवेयर है , जिसका नाम है Klogshow | फ्रीवेयर सोफ्टवेयर मात्र 6 MB का है | देखने में काफी बढ़िया एवं इस्तेमाल करने में काफी आसान है | तो एक बार आज़मा कर देखिये |

डाउनलोड करें |

Thursday

संगीता पुरी जी के अनुरोध पर लीजिए हाज़िर है ,“कैसे जाने आपके जन्म-तिथि बाले दिन देश दुनिया में क्या हो रहा था”? (वेब-साईट , जहाँ आप इतिहास में पन्नों में गोता लगा सकेगे)

जैसा की  मैंने पहले एक पोस्ट में बताया था, कि कैसे आप ये जान सकते है कि आपके जन्म दिन वाले दिन देश दुनिया में क्या हो रहा था | तब मैंने एक साईट बताई थी | कल मैंने अपने नाम का अर्थ पता करने के बारे में बात कि थी | पिछली पोस्ट तथा कल की पोस्ट में संगीता पुरी जी ने पूंछा था कि "कैसे हम ये जान सके कि हमारे जन्म तिथि, महीना , वर्ष में देश दुनिया या इतिहास में क्या घटित हो रहा था" | जब मैंने ये सब ढूढने की कोसिस की तो कुछ परिणाम मिले, जिनके मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |शायद मेरी मेहनत कुछ फयेदेमंद साबित हो |

Scopesys:

इस साईट पर आप अपने जन्म की तारीख, तथा महीना को चुनिए | इसके बाद आप इस तिथि को जन्मे चर्चित लोगों के नाम (हर बर्ष की अलग अलग) देख सकेगें | साथ ही जो लोग इस तिथि परलोक सिधारे उनका भी जिक्र है यहाँ | और भी बहुत कुछ है यहाँ जैसे कि उस दिन कौन सी राजनैतिक घटनाएँ , कूटनीतिक, घटनाएँ धार्मिक घटनाएँ, अवकाश आदि |

 Brainyhistory:

इस साईट पर बर्ष, तथा महीने  के हिसाब से उस बर्ष में किसका-किसका जन्म, मत्यु, घटनाएँ हुई थी, आप जान सकते है | यहाँ आप अपना इवेंट (घटना) जोड़ सकते है |

Digitalhistory

ये साईट भी बहुत जबरदस्त है , यहाँ आप तारीख तथा महीने के आधार पर इतिहास में हुई घटनायों को आसानी से चित्र सहित देख तथा पढ़ सकते है |

History

इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं , बहुत लोकप्रिय साईट है | यहाँ आप किसी तारीख को देश दुनिया में क्या हुआ था |आसानी से जान सकते है |

इनके अलावा और भी साईट है | जिन्हें मैं यहाँ लिंक समेत दे रहा हूँ , आप इन्हे भी आज़मा कर देखें |


http://www.yarranet.net.au/index.html

http://www.reference.com/thisday/

http://www.infoplease.com/yearbyyear.html

Wednesday

आपके नाम का मतलब क्या है ?? नहीं पता ? तो आईये जाने .....(वेब-साईट जो आपके नाम का अर्थ बताएगी )

एक पोस्ट में मैंने बताया था कि कैसे आप यह जान सके कि आपके जन्म-तिथि पर दुनिया में क्या घटित हो रहा था | अब यहाँ मैं एक ऐसी साईट जिसका नाम है बिहाइन्ड द नेम (BehindtheName),  बताने जा रहा हूँ, जिससे कि आप अपने नाम का अर्थ जान सकते है | या फिर जब कोई नन्हा मेहमान आपके आँगन में आता है , कोई बढ़िया सा नाम ढूढने की जुगत में सभी लोग लग जाते है | पर आपकी ढूढने का तरीका कुछ अलग होना चाहिए न ?

 ...यहाँ सिर्फ एक भाषा में नहीं बल्कि विश्व की लगभग सारी भाषायों में आप अपने नाम का अर्थ(अगर कोई है तो) जान सकते है |

सिर्फ अर्थ ही नहीं और भी कई सारे विकल्प मौजूद है यहाँ जैसे :

·         जैसे कि आपके नाम के और कौन महान/विभूति हो चुके है |

·         आज के दिन या तारीख से कौन सा नाम जुडा हुआ है |

·         विभिन्न देशों तथा भाषायों में कुछ प्रसिद्द नाम

इस साईट के अलावा भी कुछ साईट है , जो भी ऐसा ही काम करती है | आप इनको भी आज़मा के देखिये , मैं यहाँ लिंक सहित दे रहा हूँ |

http://www.nymbler.com/

www.namepedia.org

www.whatalovelyname.com

कुछ छोटे छोटे (साइज़ में), मगर मोटे (काम में) सोफ्टवेयर (फ्री)

कभी कभी जहां तलवार जो काम नहीं कर पाती है , वो एक छोटी सी सुई कर जाती है | अब ऐसा ही टेक्नोलोजी के क्षेत्र ...खासकर यहाँ ...कई छोटे छोटे (फाइल के साइज़ के मामले में) सोफ्टवेयर/एप्लीकेशन काफी बड़ा काम कर जाते है | तो क्यूँ न यहाँ आज कुछ ऐसे ही सोफ्टवेयर के बारे में चर्चा कर ली जाये |

 १.     Ccleaner

 

सबसे पहले मैं यहाँ सीक्लीनर (Ccleaner) के बारे में बात करते है | इसका उपयोग आप सबको पता ही होगा | यह मात्र 2 MB साइज़ का सोफ्टवेयर है | यह आपके कंप्यूटर में से बेकार फाइल्स, गलत रजिस्ट्री फाइल्स, स्टार्ट-अप एंट्री, अनइंस्टालर आदि जैसे कामों को बखूबी से अंजाम देता है |

 

२.     Foxit PDF Reader

 

     जैसा की आपको पता ही है , की पीडीएफ फाइल काफी उपयोगी होती है | ज्यादातर इ-पुस्तकें इसी फॉर्मेट में होती है | इ-पुस्तकें को पढने के लिए सामान्यतः एडोब रीडर का उपयोग किया जाता है | पर ये साइज़ में काफी बड़ा है , इसी काम के लिए आप फोक्सइट रीडर का उपयोग कर सकते है | यह साइज़ में मात्र 5 MB (पुराने वर्जन इससे भी कम) का है , और काम और भी बढ़िया करता है |

 

३.     IrfanView

 

      फोटो एडिटिंग भी काफी महत्वपूर्ण एवं चर्चित काम है | इस काम के लिए हम एडोब फोटोशोप का उपयोग करते है , ये काफी बड़ा (साइज़ में) तथा खर्चीला है | इस काम के लिए हम इरफ़ान व्यू का उपयोग कर सकते है | ये एडोब फोटोशोप जितना काम नहीं कर सकता फिर भी सामान्यतः उपयोग होने वाले फीचर्स मौजूद है | इसका साइज़ महज़ 1.3 MB है |

 

४.     dirLock (v1.4)

 

     यह सोफ्टवेयर आपके निजता बनाये रखने में मदद करेगा | यानि इसकी मदद से आप किसी फोल्डर को आसानी से पासवर्ड प्रोटेक्टेड, एवं दूसरों की नज़रों से सुरिक्षित बनाएगा | इसका साइज़ मात्र 266 KB है |

५  TrayIt!

 कभी कभी टास्कबार में बहुत सारे एप्लिकेशन एक साथ मिनिमाईज़ होते है , या फिर आप किसी एप्लिकेशन या प्रोग्राम को टास्कबार   में    मिनिमाईज़ करना चाहते है , तो आप किसी भी एप्लिकेशन या प्रोग्राम को सिस्टम ट्रे में मिनिमाईज़ करना बढ़िया विकल्प हो सकता है | इस काम में ये सोफ्टवेयर आपकी मदद करेगा | ये मात्र 327 KB साइज़ का है , साथ ये पोर्टेबल है |

 6.     Speccy

 

     कभी कभी आपको अपने सिस्टम या अपने किसी दोस्त के सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी जानने कि इच्छा होती है , मसलन कितनी रेम (RAM), हार्ड-डिस्क, सीपीयू, मदरबोर्ड, ऑपरेटिंग सिस्टम, ग्राफिक्स , ऑडियो डिवाईस आदि कई सारी  जानकारी| ये सब तब भी काफी महत्वपूर्ण साबित होसकती है , जब या आप नया पीसी खरीद रहे हो या बेंच रहे हो | ये सारे काम आपके लिए यह छोटा सा सोफ्टवेयर करेगा, इसका साइज़ 1.11 MB है | तथा ये पोर्टेबल सस्करण में भी उपलब्ध है |

7. TakhtiNT

 

जब ब्लॉग हिंदी का, हिंदी हमारी, हम हिंदी के, तो हिंदी सोफ्टवेयर की बात न हो ये कैसे हो सकता है | वैसे हिंदी में लिखने के लिए हम ज्यादातर लोग गूगल इंडिक का उपयोग करते है | पर ये ऑनलाइन टूल (अब डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध है | पर इंस्टाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है), जब मुझे ऑफ-लाइन टाइपिंग करनी होती है, तो मैं इस छोटे से (मात्र 116 KB)टूल का ही उपयोग करता हूँ | बढ़िया है..

 

ये लिस्ट (सूची) काफी लंबी जा सकती है ....चलो आगे कभी फिर लिखूंगा |

अंत मैं एक कहावत और याद आ गयी ...... ' देखने में छोटे लगे, घावकरें गंभीर। '

 

Tuesday

विकीपीडिया को ऑफलाइन ब्राउज करें (विकिपीडिया को अपनी हार्ड-डिस्क में ऑफलाइन ब्राउजिंग के लिए सुरक्षित रखें )

विकीपीडिया शायद परिचय का मोहताज नहीं | हम सबको इसकी जरूरत पड़ती ही रहती है | कल्पना करो अगर विकिपीडिया को आप ऑफलाइन होने पर भी , यानि अपनी हार्ड डिस्क या सीडी या डीवीडी में सुरिक्षित रख कर अपनी सुविध अनुसार यूज कर सके | या आपको  किसी कारण से बिना इंटरनेट कनेक्शन के रहना पड़े |

विकिपीडिया को आप ऑफलाइन यूज के लिए डाउनलोड कर सकते है | इसके लिए कुछ तरीके है , जो मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |

१.     WikiTaxi

सभी डाउनलोड किये हुए पेज विकीटेक्सी (wikitaxi) डेटाबेस में सुरिक्षित होंगे | साथ ही पेज को कम्प्रेस करेगा , जिससे की साइज़ को कम से कम रखा जाये | ये सोफ्टवेयर पोर्टेबल होने के कारण आपको इंस्टाल करने की जरूरत नहीं है | पर समय समय पर आपको इसे अपडेट करना पड़ेगा | यह बहु-भाषीय है , यानी लगभग सभी भाषा (जिनमे विकिपीडिया उपलब्ध है ) में उपलब्ध है |

डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें |

२.     Okawix

ओकविक्स भी एक जबरदस्त टूल है , जो की २५३ भाषा में उपलब्ध है | साथ ही ये विकिपीडिया के अलावा उसकी साथी साईट ... Wikisource, Wiktionary, Wikiquote, Wikibooks को भी डाउनलोड करने में आपकी मदद करेगा | इसमे आपको बिना पिक्चर्स के अथवा पिक्चर्स के साथ डाउनलोड करने की सुविधा है |

३.     Zipedia

ये फायरफोक्स का एड-ऑन (add-on) है , जोकि आपको ऑफलाइन ब्रोउजिंग की सुविधा देता है |आपको इसको यूज करने के लिए यूआरएल बॉक्स में wikipedia://wiki टाइप करना पड़ेगा |

४.     Wikislice

यह टूल यूजर को किसी विशेष मुद्दे (टोपिक) पर उपलब्ध सारे पेज को डाउनलोड करने की सुविधा देता है | एक तरीके से ये सही भी है , क्यूंकि इससे साइज़ कम होगा , और डाउनलोड में आसानी होगी | पहले आप Wikislice की साईट पर जायोगे , वहाँ अपना मनपसंद विषय को सर्च करोगे , वहाँ आपको डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा |

५.     Pocket Wikipedia

ये भी एक बढ़िया विकल्प है , जिसमे लगभग 24,000 पिक्चर्स , 14 मिलियन शब्दों को कम्प्रेस करके रखा गया है | जोकि मात्र 180 MB का एक ज़िप पेकेज है |

इनके अलावा भी कुछ और भी तरीके है , उनको हो भी आप आज़मा के देख सकते है | मैं यहाँ लिंक समेत दे रहा हूँ |

Kiwix 0.5 , Greasemonkey script, Google Translator Toolkit

 

 

Thursday

डेस्कटॉप शेयरिंग के लिए माईक्रोसोफ्ट का एक नया एवं बेहतरीन औजार (टूल).


अपने दोस्त या ऑफिस में सह-कर्मी या फिर अपने घर के पीसी से ऑफिस के पीसी या
ऑफिस के पीसी से घर के पीसी को एक्सेस करने के कई तरीके है , जिनमें वीएनसी
आप आसानी से अपनी स्क्रीन (डेस्कटॉप) दूसरे दोस्त के साथ आसानी से साझा(शेयर)
कर सकते है | यह अन्य से काफी तेज तथा सुरिक्षित है | साथ ही ये बिलकुल मुफ्त
है | इसको यूज करने के लिए आपको एक विंडोज लाइव इ-मेल आईडी कि आवश्यकता होगी |
इसके माध्यम से आप एक साथ 15 लोगों के साथ अपना पीसी, डेस्कटॉप, डाकुमेंट्स,
विडियो, शेयर कर सकते है | आप खुद इसे यूज करके देखें |
आप इसे यहाँ क्लिक  करके बड़ी आसानी से
डाउनलोड कर सकते है |
 



--------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Being used by users in 178 countries
http://mail.ovi.com

Sunday

अब आपकी मुट्ठी में होंगे सारे हिंदी अखबार (अपने मोबाइल पर हिंदी या क्षेत्रिय दैनिक पढ़े)

जैसा कि मोबाइल आज एक कम्युनिकेशन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है | 3G, मोबाइल इंटरनेट, आदि से और सशक्त हो गया है | साथ ही कई तरह के सोफ्टवेयर तथा एप्लीकेशन इस दुनिया को और भी रंगीन बना देते है | अपने देश में मोबाइल इंटरनेट, 3G, जैसी सेवायों को इस्तेमाल करने वालो की एक विशाल संख्या है , तथा लगातार बढ़ रही है |

देश में कई सारे मोबाइल एप्लीकेशन तथा सोफ्टवेयर मौजूद है | मैं यहाँ आपको एक बहुत ही सशक्त मोबाइल एप्लीकेशन  के बारे में बता रहा हूँ ,जिसके जरिये आप भारत के 20 से ज्यादा एवं 9 अलग अलग क्षेत्रीय भाषायों में समाचार पत्र को अपने मोबाइल पर पढ़ सकते है | आपके फोन में बस इंटरनेट कि सुविधा एक्टिवेट होनी चाहिए | साथ ही आपका मोबाइल एप्लीकेशन तथा सोफ्टवेयर  को इंस्टाल करने की सुविधा से युक्त होना चाहिए | आपका मोबाइल सिम्बियन(symbian),एंड्रोइड (Android), या कोई स्मार्टफोन या ब्लैकबेरी ओएस (OS) पर आधारित होना चाहिए |

नोकिया के लगभग सारे मल्टीमीडिया फोन सिम्बियन(symbian) ओएस (OS) पर आधारित होते है | खैर चलो अब उस एप्लीकेशन पर आते है , इस एप्लीकेशन का नाम है न्यूजहंट (NewsHunt) जो कि आप अपने मोबाइल के ब्राउजर के URL बॉक्स में ये एड्रेस इंटर करके डाउनलोड कर सकते है |
 
 

या फिर आप इस नंबर 57333 पर hunt टाइप करके एसएमएस कर सकते है | आपको लिंक एसएमएस से भेज दी जायेगी |

या फिर आप इस यहाँ क्लिक करके सीधे अपने पीसी पर डाउनलोड कर सकते है |
 

धन्यवाद

 

क्लियर हिस्ट्री करने के बाद भी आपकी हिस्ट्री जानी जा सकती है |

इन्टरनेट ब्राउजिंग करने के बाद अक्सर आप Tool-->Delete Browsing History (Ctrl+Shift+Del) में जाकर (IE 8 में) आप अपनी हिस्ट्री क्लियर कर लेते है | पर क्या आपको पता है कि इतना करने के बाबजूद भी आपकी हिस्ट्री देखी जा सकती है |
जी हाँ  माईक्रोसोफ्ट विन्डॉज ऑपरेटिंग सिस्टम में इंटरनेट एक्सप्लोरर index.dat नामक एक फाइल का उपयोग, आपकी नेट पर कि गयी प्रत्येक गतिविधि को सुरिक्षित रखता है | और ये index.dat फाइल को डिलीट करना काफी मशक्कत भरा काम है | क्यूंकि ये फाइल हमेशा "ओपन"(Open) स्टेटस में रहती है , और "ओपन"(Open) स्टेटस वाली फाइल को विन्डॉज ऑपरेटिंग सिस्टम में डिलीट करना बहुत मुश्किल है | ये फाइल अक्सर इस लोकेशन पर पायी जाती है -->
C:\Documents and Settings\User\Local Settings\History\History.IE5 |  इस फाइल में आपके द्वारा सर्च की गये यूआरएल एड्रेस(URL Address),हाल में खोले गए डाकुमेंट्स, सर्च क्युरी, को सुरिक्षित रखता है |
खैर यह फाइल साधारण तरीके से नहीं देखी जा सकती है , किन्तु एक छोटे से सोफ्टवेयर की मदद से आप इस फाइल को देख सकते ,साथ ही इसे डिलीट भी कर सकते है | इस फाइल को डिलीट करना फयेदेंमंद साबित हो सकता है , क्यूंकि कभी कभी ये साइज में 80 MB से भी बड़ी हो जाती और आपके सिस्टम की परफोर्मेंस को घटाती है | आप ये सोफ्टवेयर यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |
 

Friday

यु-ट्यूब को करलो अपनी मुट्ठी में

यू-ट्यूब के बारे में बार बार ज्यादा क्या है ? दिन एक बार तो आप जाते ही होंगे | साथ ही कुछ विडियो को सुरक्षित भी रखना चाहते होगे ? पीसी पर डाउनलोड करने के को कई सारे आप्शन है | मैंने भी बताये है | अगर विडियो आप अपने मोबाइल पर देखना चाहते हो तो उसे ब्लूटूथ से या डेटा केबल से पीसी से फ़ोन में डालना होता है | अगर यु ट्यूब के विडियो सीधे आपके मोबाइल में ही डाउनलोड हो तो कैसा रहेगा | आपका फ़ोन GPRS युक्त होना चाहिए , साथ ही आप अपने सर्विस प्रदाता से इंटरनेट डेटा प्लान (इन्टरनेट ) एक्टिवेट होनी चाहिए |  रतनजी ने एक बार एयरसेल के 98 रु में पुरे महीने अनलिमिटेड इन्टरनेट कनेक्शन के बारे में बताया था | वो सही रहेगा , खैर कोई भी हो |

वैसे यूट्यूब की मोबाइल साईट भी है | यहाँ कुछ साईट बता रहा हूँ, जोकि आपको अपने यहाँ ही युट्यूब के सारे विडियो को सर्च करने की सुविधा देती है , तथा उसे 3GP और MP4 में मुफ्त में  डाउनलोड करने की भी सुविधा देती है | आप अपने मोबाइल फ़ोन के वैप (WAP) ब्राउजर के URL बॉक्स में डालिए और, डाउनलोड कीजिये | मोबाइल फ़ोन के  ब्राउजर  के बेहतर विकल्प के लिए आप UCWEB ब्राउजर  को यूज कर सकते है | जिसमे इन-बिल्ट डाउनलोड मेनजर आपकी डाउनलोड स्पीड को और भी तेज कर देगा |

 

1.Blueapple:

 ये साईट मेरे हिसाब से सबसे बढ़िया है | यहाँ आप यु-ट्यूब के अलावा, कई और विडियो साईट से भी डाउनलोड कर सकते हो | यहाँ आपको विडियो 3GP (लो क्वालिटी एवं हाई क्वालिटी ) फोर्मेट में मिलेगा | साथ ही यहाँ अगर आप सिर्फ ऑडियो ही डाउनलोड करना चाहते हो , वह आप्शन भी शामिल है |

 

 ये भी एक बढ़िया साईट है , यहाँ भी आपको बहुत सारे आप्शन मिलेगे |

 3.Unbannedfans

4.cupish

5. video.winksite.com/

 

 

Sunday

कैसा होगा भविष्य का अख़बार.....(नयी तकनीक)

जैसा कि टेक्नोलोजी दिन व दिन उन्नत होती जा रही है | मैंने आपको अपने ब्लॉग में पुरानी टेक्निक और नयी टेक्निक के बारे में भी बताया | अखबार तो आपके दिन की शुरुआत का अभिन्न अंग होगा ही | अखबार सब पढते है | अखबार ने भी कई दौर देखे ब्लैक एंड व्हाइट से कलर, इ-न्यूजपेपर और आगे कैसा होगा हमारा अखबार ?

चलो आज इसी पर चर्चा कर लेते है ......क्यूंकि हम्हें पता है कि टेक्नोलोजी ने सबको बदला है, तो अखबार (समाचार पत्र) कैसे अछूता रह सकता है | वैसे अखबार ने इलेक्ट्रोनिक रूप से तो हम सब वाकिफ है , लगभग सभी समाचार पत्र अपनी एक कोपी इ-पेपर के रूप में अपनी वेब-साईट पर उपलब्ध कराते है | पर ये पीसी या लैपटॉप पर तो पढ़ा जा सकता है |

लेकिन जल्द ही अखबार का इलेक्ट्रोनिक रूप आप अखबार की तरह ही सुबह हाथ में पायेगे | अखबार के मोटाई से थोडा ही मोटा, पर बहुत ही सरल और सुविधाजनक | आपने Amazon Kindle और Sony Reader आगे चलकर इलेक्ट्रोनिक अखबार के लिए बेहतर विकल्प होंगे | वैसे विकिसित देशों में ये काफी पोपुलर भी हो रहा है | Amazon Kindle और Sony Reader से इ-बुक्स को बड़ी आसानी से पढ़ा जा सकता है |

सबसे पहले Sony ने इ-बुक रीडर अप्रैल 2004 में LIBRIe नाम से उतारा था | उसके बाद Holland's iRex ने iLiad नाम एक ऐसा ही डिवाईस मार्केट में उतारा था | उसके बाद Sony ने Sony Reader लॉन्च किया | एक ऐसा ही डिवाईस इसी दौरान चीन में भी विकिसित किया गया था | जोकि पेन-इनपुट तकनीक को भी सपोर्ट करता था |

नबम्बर 2007 में Amazon ने Kindle नाम से वायरलेस इ-बुक रीडर लॉन्च किया | जो आजकल अमेरिका में काफी पोपुलर हो रहा है | इस दौरान कई और बेहतर इ-बुक रीडर भी आये |

पर अब Cambridge University के वैज्ञानिकों के द्वारा विकिसित की गयी तकनीक के आधार पर ब्रिटेन की एक कम्पनी Plastic Logic ने प्लास्टिक से बनी स्क्रीन वाला डिवाईस लॉन्च करने जा रहा है | यह एक पत्रिका (मेगजीन) के वज़न के बराबर भारी होगा | साथ ही डाउनलोडिंग, टचस्क्रीन, सुरिक्षित, तेज, सुविधाजनक जैसी सुविधाएं तो है ही | ये डिवाईस बिलकुल हमारे समाचार पत्र जैसा हो सकता है | हर रोज सुबह या किसी भी समय आप इसमे उपडेट हो सकेंगे |

यह डिवाईस अगले साल (2010) के जनवरी या फरबरी में मार्केट में आ जायेगा | आप चित्र में देखकर अंदाज़ लगा सकते है , की ये कितना सुविधाजनक है |

जहाँ तक अपने देश की बात है , तो एक सर्वे के अनुसार करीब 35% प्रकाशक इस तरह की टेक्नोलोजी का इस्तेमाल करने के इच्छुक है | जबकि यही आंकड़ा सिंगापुर के लिए 74% तक चला जाता है |इस सर्वे को आप यहाँ विस्तार से पढ़ सकते है |

वैसे यह सब पर्यवरण के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकता है | पर खर्चीला होने के कारण आम नागरिक के थोडा दुर्लभ हो सकता है | वैसे Plastic Logic के इस डिवाईस के बारे यह विडियो भी देख सकते है |
 
 

Friday

क्या फिल्म निर्माता पाईरेटिड सीडी के आगे हार गए है, या ये एक नयी पहल है | (खबर: "3 इडियट्स" इन्टरनेट पर क़ानूनी रूप से डाउनलोड के लिए मिलेगी| )

सबसे पहले आपको तथा आपके परिवार  को क्रिसमस एवं आने वाले साल की हार्दिक शुभकामनाएं|
=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.=.
अब आते है आज कि पोस्ट पर :
 
 पाईरेटिड सीडी या डीवीडी फिल्म इंडस्ट्री को आज से नहीं बल्कि काफी दिनों से नुकसान पहुंचा रही है | पाईरेटिड सीडी या डीवीडी सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि सोफ्टवेयर कंपनियों के लिए भी सिरदर्द है | इस गोरखधंधे को फ़ैलाने में इन्टरनेट का भी काफी हद तक हाथ है | आज किसी मूवीज के रिलीज होने के दुसरे दिन ही वो टोरेंट या किसी दूसरी फाइल शेयरिंग  साईट पर डाउनलोड करने के लिए तैयार मिल जाती है | वो आसानी से डाउनलोड की जा सकती है तथा पाईरेटिड सीडी या डीवीडी के धंधे को एक आधार मिल जाता है |

ऐसा नहीं है की इसे रोकने की कोसिस नहीं की गयी, कानून भी है , पर इसे रोकना इतना आसान नहीं है , जितना कागजी कानून बनाना| बल्कि ये काफी मुश्किल काम भी है | और इन्टरनेट के क्षेत्र में और भी मुश्किल| क्यूंकि ज्यादातर साईटस के सर्वर विदेश में है ,या वे विदेश से ही संचालित होती है | ऐसे में ये काम काफी मुश्किल हो जाता है |

वैसे आज रिलीज हो रही "3 ईडियट" के निर्माता "विधु विनोद चोपडा" ने एक नयी शुरुआत की है | उन्होंने अपनी इस फिल्म को १२ हफ़्तों के बाद सीधे क़ानूनी तौर पर वैध तरीके से डाउनलोड के उपलब्ध कराया है | हाँ,  "3 ईडियट" युट्यूब पर डाउनलोड के लिए तैयार मिलेगी आपको | ऐसा बताते हुए "विधु विनोद चोपडा" ने कहा कि," ऐसा वे उन दर्शकों के लिए कर रहे जो मल्टीप्लेक्स नहीं जा सकते, और मूवीज देखने के लिए पाईरेटिड सीडी या डीवीडी का सहारा लेते है | उनका कहना है , कि ऐसे दर्शक पाईरेटिड सीडी या डीवीडी को बढ़ावा देने की वजाय डाउनलोड करके देख ले | इससे पाईरेटिड सीडी या डीवीडी के कारोबार को कुछ धक्का लगेगा | ये मूवीज इस तरीके पहली फिल्म होगी | तथा इसके यूट्यूब पर दाम के बारे में अभी कुछ साफ़ नहीं है | अपर दाम साधारण सीडी या डीवीडी के दाम के बराबर ही होंगे |

अब यहाँ कई सवाल पैदा होते है कि क्या ये वाकई कारगर होगा ? और निर्मातायों को भी ये तरीका अपनाना चाहिए? या फिर इससे फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान ही होगा | या इससे पाईरेटिड सीडी या डीवीडी के धंधे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि बढ़ेगा ही ? आप क्या सोचते है ???

 

Saturday

टच करने से नहीं,बल्कि सिर्फ संकेत करने से कंट्रोल होगी आपकी LCD स्क्रीन .....

जोकि LCD Screen आप माउस से क्लिक करके कण्ट्रोल करते थे, उसे टच(स्पर्श) करके कण्ट्रोल करना काफी सुखद अनुभव है | पर जब कल्पना करो, आपकी कंप्यूटर की LCD स्क्रीन आपकी हथेलियों के इशारों मात्र से कण्ट्रोल हो तो कैसा रहेगा | जीहाँ अब ये संभव हो चूका है |
Massachusetts Institute of Technology  के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी LCD Screen विकिसित करने में सफलता हासिल की है, जो कि आपकी हथेलियों के इशारों को समझ सकती है | उपयोगकर्ता बस अपने हथेलियों के इशारों से LCD  Screen  पर मौजूद ओब्जेक्ट्स को कण्ट्रोल करने में सक्षम है | ज्यादा जानकारी के लिए आप इस विडियो को देख सकते है | या फिर इस साईट पर जाकर पढ़ सकते है |
 
 
अगर विडियो प्ले होने में कोई दिक्कत हो रही हो तो यहाँ क्लिक  करके आप इसे मूलस्त्रोत से देख सकते है | अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आ रहा हो, तो आप इसे follow कर सकते है | जिसका लिंक बांयी पट्टी पर मौजूद है |

Thursday

आईये चलते है कंप्यूटर के अतीत में (तस्वीरों में)

 
 
कंप्यूटर जो की आज मानव जीवन का पूरक बन चुका है | आईये देखते है कि वह अपने बचपने में कैसा था |
प्रत्येक तस्वीर को आप उस पर क्लिक करके बड़े साइज़ में देख सकते है | तथा तस्वीर के नाम में ही उसका विवरण लिखा है |

Tuesday

"सिगरेट" के बाद अब "ई-सिगरेट".......

'सिगरेट' शब्द तो आपने सुना ही होगा, काफी घातक और खतरनाक  "शब्द" मैं मानता हूँ | अब 'सिगरेट' में भी 'ई' उपसर्ग लग जाये तो , हाँ हाँ जैसे "ई-मेल",.....इसी तरह "ई-सिगरेट" तो  कैसा रहेगा |  'सिगरेट'  और इलेक्ट्रोनिक कैसे ?? क्यूँ नहीं आज "ई-सिगरेट" उपलब्ध है | अब कैसी है ये "ई-सिगरेट" तथा कैसे भिन्न है ये साधारण सिगरेट से ...आईये जानते है |

"ई-सिगरेट" एक छोटा सा इलेक्ट्रोनिक डिवाईस है , जोकि "निकोटिन" को भाष्पित रूप में उपलब्ध कराती है | इस तरीके की पहली "ई-सिगरेट" 2003 में चीन में बनायीं गयी थी |
ये परम्परागत सिगरेट से थोड़ी बहुत कम नुकसानदेय साबित हो सकती है, क्यूंकि इसमे धुंआ नहीं निकालता है , जिससे की सामने वाले व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं है | जिसे "पेसिव स्मोकिंग' कहते है,उसका इसमे कोई खतरा नहीं रहता है | बाकी पीने वाले के लिए ये उतनी ही नुकसानदेय है |
<span class="fullpost">
ये काम कैसे करती है, ये देखते   है , जब  सिगरेट  पीने वाला व्यक्ति पाईप में सांस खींचता है तब इसमे लगे एक सेंसर के द्वारा ये खिचांव महसूस  किया  जाता है, जोकि डिवाईस में लगे एक "हीटिंग एलेमेन्ट" को सक्रीय कर देता है , जोकि "निकोटिन" को "भाष्पित" करके उसे "मुंहनाल (माउथपीस)" तक ले जाता है | इसमे एक स्विच लगा होता है , जोकि "हीटिंग एलेमेन्ट" को सक्रीय या निष्क्रिय करने के
लिए लगा होता है| कुछ मॉडलस  में एक लाल  LED बल्ब  भी  लगा होता है | 
 
अब  सिगरेट ही तो है , मैं कहूँगा इन चीजो से बहुत दूर रहो |
 सिगरेट पीने से कैंसर होता है | और कैंसर बहुत ही खतरनाक और लाइलाज बीमारी है | अतः मैं स्पष्ट   शब्दों में कह रहा हूँ कि सिगरेट या किसी दुसरे मादक पदार्थ से दूर रहे |
 
मेरा  मकसद यहाँ सिर्फ नयी तकनीक के बारे में सूचना देना है  |</span>
 

Sunday