Sunday

अपने वर्ड (एमएस-वर्ड) डाकुमेंट (दस्तावेज़) में ऑडियो/साउंड/धव्नि कैसे एड करें |

एमएस-वर्ड ने एक सुविधा प्रदान कर  रखी है, जिसके जरिये आप अपनी बातचीत, या ध्वनि, आवाज़ को अपने दस्तावेज़(डाकुमेंट) में जोड़ सकते है | यह उस मामले में काफी लाभकारी साबित हो सकता है, जब आप टीचर हो, या कोई बात किसी को समझानी हो |

यह आवाज़ यह तो पहले से ही रिकॉर्ड की हुई हो सकती है, या तुरंत रिकॉर्ड कर सकते है | और अपने डाकुमेंट में सहेज सकते है | इसके लिए एमएस-वर्ड (2007) में निम्न चरण है |

१.       सबसे पहले अपना कर्सर वहाँ रख लें, जहाँ आप रेकोर्डिंग/ध्वनि डालना चाहते है |

२.      "इन्सर्ट"(Insert) मेनू (Menu) पर क्लिक करें |

३.      "इन्सर्ट"(Insert) मेनू (Menu) में दाहिने तरफ मौजूद "ऑब्जेक्ट"(Object) आप्शन को चुनिए(या क्लिक कीजिये)|

४.     "ऑब्जेक्ट"(Object) डाईलोग बॉक्स में मौजूद "क्रियेट न्यू"(Create New) टेब पर क्लिक कीजिये |

५.     "ऑब्जेक्ट टाइप"(Object Type) मेनू में से "वेव साउंड (Wave Sound)" आप्शन को चुनिए |

६.      "ओके"(OK) पर क्लिक करें |

७.     "माईक्रोसोफ्ट साउंड रिकॉर्डर" स्वतः खुल जायेगा |

८.      "रिकॉर्ड" बटन पर क्लिक करके आप अपनी रिकॉर्डिंग चालू कर सकते है | (माईक्रोफोन होना चाहिए)

९.      रिकॉडिंग रोकने के लिए "स्टॉप"(STOP) बटन पर क्लिक करिए |

१०.   पहले से रिकॉर्ड की हुई फाइल को आप "माईक्रोसोफ्ट साउंड रिकॉर्डर" के एडिट(Edit) मेनू में जाकर "इन्सर्ट फाइल (Insert File..)" आप्शन को चुनकर डाल सकते है |

११.   साथ ही "इफ्फेक्ट (Effects)" मेनू में जाकर आप बिभिन्न "इफ्फेक्ट (Effects)" दे सकते है |

 

मदद के लिए ये स्क्रीन-शोट देखिये | (मेरे द्वारा अपलोड किया हुआ है |)

    स्क्रीन-शोट न. १

   स्क्रीन-शोट न. 2

   स्क्रीन-शोट न. 3


3 comments:

  1. आपके के द्वारा दी गयी सभी जानकारियों कि तरह यह भी बढ़िया है |

    ReplyDelete
  2. thanx ye information mere bahut kam ki hai........

    u done a great job........

    mai blog kavi nai read karti thi bt ab se apke blog jarur read karungi...

    ReplyDelete