Thursday

संगीता पुरी जी के अनुरोध पर लीजिए हाज़िर है ,“कैसे जाने आपके जन्म-तिथि बाले दिन देश दुनिया में क्या हो रहा था”? (वेब-साईट , जहाँ आप इतिहास में पन्नों में गोता लगा सकेगे)

जैसा की  मैंने पहले एक पोस्ट में बताया था, कि कैसे आप ये जान सकते है कि आपके जन्म दिन वाले दिन देश दुनिया में क्या हो रहा था | तब मैंने एक साईट बताई थी | कल मैंने अपने नाम का अर्थ पता करने के बारे में बात कि थी | पिछली पोस्ट तथा कल की पोस्ट में संगीता पुरी जी ने पूंछा था कि "कैसे हम ये जान सके कि हमारे जन्म तिथि, महीना , वर्ष में देश दुनिया या इतिहास में क्या घटित हो रहा था" | जब मैंने ये सब ढूढने की कोसिस की तो कुछ परिणाम मिले, जिनके मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |शायद मेरी मेहनत कुछ फयेदेमंद साबित हो |

Scopesys:

इस साईट पर आप अपने जन्म की तारीख, तथा महीना को चुनिए | इसके बाद आप इस तिथि को जन्मे चर्चित लोगों के नाम (हर बर्ष की अलग अलग) देख सकेगें | साथ ही जो लोग इस तिथि परलोक सिधारे उनका भी जिक्र है यहाँ | और भी बहुत कुछ है यहाँ जैसे कि उस दिन कौन सी राजनैतिक घटनाएँ , कूटनीतिक, घटनाएँ धार्मिक घटनाएँ, अवकाश आदि |

 Brainyhistory:

इस साईट पर बर्ष, तथा महीने  के हिसाब से उस बर्ष में किसका-किसका जन्म, मत्यु, घटनाएँ हुई थी, आप जान सकते है | यहाँ आप अपना इवेंट (घटना) जोड़ सकते है |

Digitalhistory

ये साईट भी बहुत जबरदस्त है , यहाँ आप तारीख तथा महीने के आधार पर इतिहास में हुई घटनायों को आसानी से चित्र सहित देख तथा पढ़ सकते है |

History

इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं , बहुत लोकप्रिय साईट है | यहाँ आप किसी तारीख को देश दुनिया में क्या हुआ था |आसानी से जान सकते है |

इनके अलावा और भी साईट है | जिन्हें मैं यहाँ लिंक समेत दे रहा हूँ , आप इन्हे भी आज़मा कर देखें |


http://www.yarranet.net.au/index.html

http://www.reference.com/thisday/

http://www.infoplease.com/yearbyyear.html

8 comments:

  1. आपके कोशिश की सारहना करता हूँ।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. धन्‍यवाद राहूल जी !!

    ReplyDelete
  3. अच्छी रचना !
    शुक्रिया !

    ReplyDelete
  4. बहुत बढ़िया. धन्यवाद!

    ReplyDelete