Tuesday

विकीपीडिया को ऑफलाइन ब्राउज करें (विकिपीडिया को अपनी हार्ड-डिस्क में ऑफलाइन ब्राउजिंग के लिए सुरक्षित रखें )

विकीपीडिया शायद परिचय का मोहताज नहीं | हम सबको इसकी जरूरत पड़ती ही रहती है | कल्पना करो अगर विकिपीडिया को आप ऑफलाइन होने पर भी , यानि अपनी हार्ड डिस्क या सीडी या डीवीडी में सुरिक्षित रख कर अपनी सुविध अनुसार यूज कर सके | या आपको  किसी कारण से बिना इंटरनेट कनेक्शन के रहना पड़े |

विकिपीडिया को आप ऑफलाइन यूज के लिए डाउनलोड कर सकते है | इसके लिए कुछ तरीके है , जो मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |

१.     WikiTaxi

सभी डाउनलोड किये हुए पेज विकीटेक्सी (wikitaxi) डेटाबेस में सुरिक्षित होंगे | साथ ही पेज को कम्प्रेस करेगा , जिससे की साइज़ को कम से कम रखा जाये | ये सोफ्टवेयर पोर्टेबल होने के कारण आपको इंस्टाल करने की जरूरत नहीं है | पर समय समय पर आपको इसे अपडेट करना पड़ेगा | यह बहु-भाषीय है , यानी लगभग सभी भाषा (जिनमे विकिपीडिया उपलब्ध है ) में उपलब्ध है |

डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें |

२.     Okawix

ओकविक्स भी एक जबरदस्त टूल है , जो की २५३ भाषा में उपलब्ध है | साथ ही ये विकिपीडिया के अलावा उसकी साथी साईट ... Wikisource, Wiktionary, Wikiquote, Wikibooks को भी डाउनलोड करने में आपकी मदद करेगा | इसमे आपको बिना पिक्चर्स के अथवा पिक्चर्स के साथ डाउनलोड करने की सुविधा है |

३.     Zipedia

ये फायरफोक्स का एड-ऑन (add-on) है , जोकि आपको ऑफलाइन ब्रोउजिंग की सुविधा देता है |आपको इसको यूज करने के लिए यूआरएल बॉक्स में wikipedia://wiki टाइप करना पड़ेगा |

४.     Wikislice

यह टूल यूजर को किसी विशेष मुद्दे (टोपिक) पर उपलब्ध सारे पेज को डाउनलोड करने की सुविधा देता है | एक तरीके से ये सही भी है , क्यूंकि इससे साइज़ कम होगा , और डाउनलोड में आसानी होगी | पहले आप Wikislice की साईट पर जायोगे , वहाँ अपना मनपसंद विषय को सर्च करोगे , वहाँ आपको डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा |

५.     Pocket Wikipedia

ये भी एक बढ़िया विकल्प है , जिसमे लगभग 24,000 पिक्चर्स , 14 मिलियन शब्दों को कम्प्रेस करके रखा गया है | जोकि मात्र 180 MB का एक ज़िप पेकेज है |

इनके अलावा भी कुछ और भी तरीके है , उनको हो भी आप आज़मा के देख सकते है | मैं यहाँ लिंक समेत दे रहा हूँ |

Kiwix 0.5 , Greasemonkey script, Google Translator Toolkit

 

 

8 comments:

  1. अच्‍छी जानकारी है राहुल । उपयोग करके देखता हूं । विकी पीडिया तो वैसे भी बहुत काम आता है । आपके ब्‍लाग के हैडर में आपका फोटा फैल क्‍यों रहा है ।

    ReplyDelete
  2. उपयोग करके देखता हूं आईटी से जुडी हुई जानकारी पढ़ना अच्छा लगता है !

    ReplyDelete
  3. ये काम की जानकारी दी आपने!!

    ReplyDelete
  4. बहुत उम्दा और जानकारीपूर्ण पोस्ट......

    Thanx for sharing....

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छी और उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  6. अच्छी जानकारी को सभी के साथ शेयर करने का धन्यवाद

    ReplyDelete
  7. अच्छी जानकारी को सभी के साथ शेयर करने का धन्यवाद

    ReplyDelete
  8. Mere pas bsnl penta ws 703c tablet h lekin usme 3g dongle se hi chaltaa h kya muze aisa koi software k bare me batayenge jisse mein 3g direct tab. Me sim dalkar hi use kar saku my email id salimshaikh772@gmail.com

    ReplyDelete