Thursday

माईक्रोसोफ्ट की “हिंदी विकीपीडिया” को एक नयी सौगात…एक नया औजार(एडिटर) ..”विकीभाषा(WikiBhasha)”

बताने की जरूरत की नहीं ..”विकीपीडिया” के बारे में …वैसे तो विकिपीडिया हमारी “हिंदी” सहित विश्व की तमाम भाषायों में है| पर सबसे ज्यादा सामग्री English में ही है | हमारी “हिंदी विकीपीडिया” भी दिन व दिन बढती जा रही है |

माईक्रोसोफ्ट ने विकिपीडिया पर English में मौजूद लेखों को और दूसरी भाषायों में आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नया अनुवादक(या कहे एडिटर) टूल  “विकीभाषा(WikiBhasha)” नाम से लॉन्च किया है | जो विकीपीडिया के योगदानकर्तायों के लिए एक नयी सुविधा लाएगा, जिससे की वे सीधे English विकिपीडिया पर मौजूद लेख को अपनी भाषा () की विकिपीडिया पर डाल सकते हो |

और तो और इसे आपको डाउनलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है, सिर्फ बुकमार्क के रूप में अपने पसंदीदा ब्राउजर में रखिये…जब किसी लेख को आप अनुवाद करना चाहे ..बस तभी बुकमार्क पर क्लिक कर दीजिए …एडिटर खुल जाएगा | ऐसा नहीं है की ये सिर्फ पहले से मौजूद लेखों के लिए ही बनाया गया है | इसकी मदद से आप नया लेख भी लिख सकते हैं |

wikibhasha

तो अभी इसे अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लीजिए, नीचे लिंक पर राईट क्लिक करके, Add to Favorites पर क्लिक कीजिये |(Internet Explorer).

WikiBhasha(विकीभाषा)

फायरफोक्स(Firefox) वाले यूजर राईट क्लिक करके, Bookmark This Link. को चुने, या फिर सीधे लिंक को खींचकर (ड्रेग) बुकमार्क टूलबार पर छोड़(ड्रॉप) दीजिए |


इसे आप बुकमार्क टूल के अलावा विकिपीडिया के एडिटर में गेजेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं | उसके लिए आपको पहले विकिपीडिया पर लोगिन करके “मेरी वरीयताएँ(My preferences) पर जाना होगा, और फिर “शक्लोसूरत(Appearance)” tab पर क्लिक करना होगा |

अब यहाँ अपनी Default Skin(त्वचा) जैसे Custom JS(खासमखास जेएस) को खोलकर उसमे नीचे दिए गए कोड को पेस्ट कर, सेव कर देना होगा ..बस आपके एडिटर में इसका एक छोटा आयकन आ जायेगा | या फिर आप इसे Toolbox(उपकरण) मेनू से प्राप्त कर सकते है |

importScriptURI('http://en.wikipedia.org/w/index.php?title=User:WikiBhasha.MSR/WikiBhasha.js&action=raw&ctype=text/js');


शुरुआत में हिंदी, जर्मन, पुर्तगाली, जापानी, अरबी आदि भाषायों पर ध्यान दिया गया है| और इस टूल को माईक्रोसोफ्ट की “भारत टीम(Microsoft Research India)” के तैयार किया है| जिसमे ए. कुमारन,K Saravanan,Naren Datha, Anil Ande,बी. अशोक,अश्वनी शर्मा,Sridhar Vedantham, और Vidya Natampally आदि का योगदान रहा है |


मेरी एक अपील है सभी पाठकों एवं ब्लोगरों से कि जितना अधिक हो सके “हिंदी विकिपीडिया” को योगदान दें, जिससे कि “हिंदी विकिपीडिया” भी विश्व में एक अहम स्थान बनाये |

http://www.wikibhasha.org



4 comments:

  1. सार्थक उपयोगी आलेख। स्क्रीन शॉट में नीचे View के बाद फॉंट अजीब से क्यों दिख रहे हैं?

    जिस फॉंट में आप ने लेख लिखा है, वह भी अलग सा है। लिनुक्स या मैक सिस्टम से तो नहीं लिया गया?

    ReplyDelete
  2. हमारा तो हिंदीविकी में सहयोग चालू है

    ReplyDelete
  3. अच्छी जानकारी, आभार , पर मित्र इसे मैंने इसे दोनों तरीकों से उपयोग करके देखा है फ़ायरफ़ॉक्स वाले में तो यह "Please select a valid article from wikipedia and invoke Wikibhasha(Beta)" एरर दे रहा है जबकि मैंने आर्टिकल सलेक्ट कर रखा था ,फिर जब इस तरीके से काम नहीं बना तो मैंने दूसरा वाला तरीका आजमाया उसमे भी मुझे यह "Code that you insert on this page could contain malicious content capable of compromising your account" एरर दिखा दी, क्या आपने इसे उपयोग किया है था ??? और क्या यही समस्या आई थी ???

    ReplyDelete
  4. सबसे पहले @गिरिजेश राव जी, मैं Windows Live Writer से लिखता हूँ, और Arial Unicode MS फॉण्ट इस्तेमाल करता हूँ |
    क्या आपके यहाँ कोई दिक्कत आ रही है, कृपया बताएं ? जिससे कि मैं सुधार कर सकूँ |

    @Ratan Singh Shekhawat जी बहुत बढ़िया काम कर रहे है आप |
    @Bhaskar जी, जैसा आपने बताया ये एरर नहीं है ..बल्कि एक सन्देश(Warning) मात्र है | आप कोई English विकिपीडिया का पेज खोल लीजिए ..फिर इस बुकमार्क पर क्लिक कीजिये | पेज को सिलेक्ट वगैरह करने की कोई आवश्यकता नहीं है |
    और दूसरी वाली भी एक वार्निंग है ...आप कोड पेस्ट करके Save कर कीजिये | और ब्राउजर को रिफ्रेश कर लीजिए |

    हाँ हाँ मैं खुद टेस्ट करके ही स्क्रीनशोट दिया है | इन वार्निंग से भी सामना हुआ है |

    ReplyDelete