Wednesday

सदी के कुछ सबसे खतरनाक कंप्यूटर वायरस

कम्प्यूटर का आविष्कार मानव जाति के लिए एक वरदान है | पर ये तो प्रकृति का नियम है कि जहाँ अच्छाई है वहाँ बुराई जरूर रही है | ऐसे कम्प्यूटर जगत में कंप्यूटर वायरस एक बुराई के रूप में हमारे लिए चुनौती बने है, ये चंद सरफिरे, आसामाजिक तत्वों का काम है | खैर जीत तो हमेशा सत्य की ही होती है | आज मैं यहाँ चर्चा करूँगा, कि अब तक के सबसे ज्यादा खतरनाक वायरस के बारे में | हाँ इनमे कुछ छूट भी सकते है, क्यूंकि इनकी खतरनाकता मापने के अलग अलग मानदंड हो सकते है, जैसे किसी वायरस पर काबू पाने में कितना श्रम करना पड रहा है, या उनसे हम्हें नुकसान कितना हो रहा है |

जहाँ तक सबसे ज्यादा खतरनाक वायरस की बात की जाये तो एक वायरस का नाम आता है , आईलवयू २०००(I LOVE YOU 2000)

१.     आईलवयू २०००(I LOVE YOU 2000):

यह वायरस मई ५,२००० को  फिलीपिंस से ""ILOVEYOU" सब्जेक्ट वाली मेल अटेचमेंट से फैला था | इसे फिलीपिंस  के ही दो युवा छात्रों  Reomel Ramones एवं Onel de Guzman ने बनाया था | इसकी भयानक इसी आंकड़े से लगायी जा सकती है कि ये मात्र एक दिन में पुरे अंतरजाल के १० फीसीदी हिस्से में फ़ैल चूका था | साथ ही इसकी वजह से लगभग           ५.५ मिलियन डालर का आर्थिक नुकसान भी हुआ था | ये वीबी स्क्रिप्ट (VB Script) में लिखा गया था | एक बार यूजर के अटेचमेंट को खोलने से यह अपने आपको यूजर के पीसी में कॉपी कर लेता था, तथा यूजर के एड्रेस बुक मौजूद सभी लोगों को एक एक अपनी कॉपी भेज देता था | साथ ही सिस्टम में भी काफी परिवर्तन कर देता था |

२.Melissa – 1999

                                                ये वायरस भी काफी खतरनाक साबित हुआ था | इसे मेक्रो (Macro) वायरस भी कहा जाता है | दरअसल ये वर्डप्रोसेसर (एमवर्ड 97,2000,2003) के जरिये फैलता था | ये संक्रमित पीसी से बढ़ी संख्या में मेल भेजता था, जिसके के लिए यह वर्ड मेक्रो का सहारा लेता था | साथ सिस्टम की जरूरी फाईल्स को डिलीट कर देता था | जैसे कि command.com, IO.SYS, NtDetect.com आदि | तथा इसके द्वारा भेजी जाने वाली मेल का नमूना नीचे दिया हुआ है | इससे लगभग ३०० से ४०० मिलयन डालर का आर्थिक नुकसान हुआ था | यह वायरस जानी मानी कंपनियों जैसे माईक्रोसोफ्ट, इंटेल, में बहुत ही जल्दी फ़ैल गया था, जिससे उन्हें अपना मेल सिस्टम बंद करना पडा था |

Subject: Extremely URGENT: To All E-Mail User - <current date>

Attachment: <Infected Active Document>

Body: This announcement is for all E-MAIL user. Please take note

that our E-Mail Server will down and we recommended you to read

the document which attached with this E-Mail.

 

३.     CIH a.k.a. The Chernobyl Virus

यह वायरस ताइवान के Chen Ing Hau के द्वारा लिखा गया था | यह वायरस भी अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा खतरनाक वायरसों में से एक माना जाता है | इसकी वजह से करीब २० से ८० मिलियन डालर का नुकसान हुआ था | यह विंडोज 95,98 की .EXE फाईल्स को संक्रमित करने में समर्थ था | साथ ही ये कंप्यूटर के मेमोरी में रह सकता था | हार्ड डिस्क  तथा बायोस(BIOS) के डेटा को ये ओवरराईट कर देता था |

४.     Solar Sunrise – 1998   

दरअसल ये कोई वायरस का नाम नहीं है | बल्कि उस घटनाक्रम (1-26 फरबरी 1998) का नाम है जब कुछ हैकरों  द्वारा करीब 500 कंप्यूटर को हैक करने का प्रयास किया गया था | इन  कंप्यूटरों में सरकारी, आर्मी, प्राइवेट सेक्टर के कंप्यूटर शामिल थे | पहले ये विश्वास किया जा रहा था कि ये सब इराक से किया जा रहा है, बाद में दो अमेरिकी तथा एक इजरायली युवा पकडे गए थे |

५.     Barrotes – 1993

इस वायरस से संक्रमित पीसी पर स्क्रीन पर कई लाईने दिखाई देती थी | यह पहला सबसे ज्यादा चर्चित वायरस माना जाता है, जोकि स्पेन में सबसे पहले पाया गया था | ये .COM तथा .EXE फाईल्स को संक्रमित करता था |साथ ही ये हार्ड-डिस्क के मास्टर बूट रिकोर्ड को भी ओवरराईट करता था |

ऐसे वायरसों की सूची यहीं खत्म नहीं हो जाती, इससे पहले तथा बाद में भी कई वायरस आये ...जिनकी चर्चा मैं अगली पोस्ट में करूँगा | क्या आपका किसी वायरस से सामना किसी वायरस से हुआ है , भगवान करे कि ना हो , पर अगर हुआ है तो आपके लिए सबसे खतरनाक वायरस कौन सा था ? आपके विचारों तथा सुझाव का हार्दिक स्वागत है |

3 comments:

  1. सच में डर लगता है इनका नाम सुन कर भी.

    ReplyDelete
  2. हम नहीं डरते हैं जी.. अगर हम ही डरेंगे तो ठीक कौन करेगा? :)

    ReplyDelete