Saturday

विडियो साईटस जहाँ यू-ट्यूब से कई गुना बेहतर विडियो मौजूद है ...तो इन्हें भी देखिये

यू-ट्यूब बेशक विडियो दुनिया का बेताज बादशाह है | पर आज कई और भी साईट है, जहाँ पर आप यू-ट्यूब से भी बेहतर विडियो तथा फीचर्स मौजूद है | जब सुविधाएँ मौजूद है तो क्यों न उन्हें आजमाया जाये | आईये यहाँ उन्ही साईट के बारे में चर्चा करते है |

१.     Hulu

 

हूलू (HULU) वाकई बहुत ही जबरदस्त साईट है, जहाँ बेहतर क्वालिटी में टीवी प्रोग्राम तथा कई और विडियो मौजूद है | इस साईट की मुख्य विशेषता यहाँ उपलब्ध विडियो की क्वालिटी है |

 
२.     Blip.tv

 

ये साईट यू-ट्यूब की स्थापना वर्ष (२००५) में ही शुरू हुई थी | आज यहाँ सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि स्वन्त्रत रूप से फिल्ममेकर्स द्वारा तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) भी मौजूद है | ऐसे स्वन्त्रत रूप तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) की संख्या यहाँ लगभग 48,000 तक पहुँच गयी है | तथा इसके दर्शकों की संख्या लगभग 22,000,000 हो गयी है |

 
३.     5 Min

 

ये साईट काफी यूजफुल हो सकती है, खासकर जब आपको कोई कांसेप्ट या बात समझ नहीं आ रही हो | यहाँ ऐसे कई टोपिक पर मात्र ५ मिनट्स के विडियो भरे पड़े है | जो कि आपको समझाने में बहुत मदद करेंगे |

 
४.     Stickam
 

इस साईट पर आपको बेहतर से बेहतर लाइव चल रहे विडियो या सीरियल्स की स्ट्रीमिंग मिलेगी | यहाँ आप भी अपना शो चला सकते है | तथा पिछले स्ट्रीमिंग विडियो को भी देखने की सुविधा यहाँ आपको मिलेगी |

 
५.     Vimeo

 

जबर्दस्त साईट , यू-ट्यूब का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते है | यहाँ के विडियो की क्वालिटी बहुत ही बढ़िया है | साथ ही यहाँ विडियो सर्च करना बहुत ही आसान है | इसके लगभग ३ मिलियन मेम्बर बन चुके है , तथा लगभग १७००० विडियो प्रतिदिन अपलोड होते है |

 
६.     Blinkx

 

अब आप कंफ्यूज हो रहे होंगे कि किस साईट पर जाकर विडियो ढूढ़े जाये | चलो आप इस साईट पर जाकर लगभग सारे विडियो सर्च कर सकते है | ये बहुत ही जबर्दस्त विडियो सर्च इंजन है | अगर यहाँ मौजूद विडियो के कुल साइज़ की बात जाये तो लगभग ये ३५ मिलियन घंटे तक पहुँच जायेगी | वैसे इस काम के लिए आप गूगल विडियो सर्च को भी चुन सकते है | साथ एक और साईट World Wide Internet TV (WiiTV) जहाँ लगभग सारे विडियो उपलब्ध है |

कुछ और साईट :

http://www.atom.com/

http://bigthink.com/

http://www.ustream.tv/

www.metacafe.com/

http://www.brightcove.com/

http://stage6.divx.com/

http://www.veoh.com/

http://one.revver.com/revver

7 comments:

  1. अच्छे लिंक्स..कुछ देखे हुए हैं कुछ नये..आभार!

    ReplyDelete
  2. बहुत बडिया जानकारी है धन्यवाद्

    ReplyDelete
  3. अरे वाह, यह तो बहुत काम की जानकारी मिली है। बुकमार्क कर लिया है जी।

    ReplyDelete
  4. अर्थात्, 'राहें और भी हैं...' । अच्छी और उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  5. अच्छी जानकारी… इन साईटों के कण्टेण्ट की मात्रा और सर्च की गुणवत्ता पर भी प्रकाश डालिये…

    ReplyDelete
  6. अभी-अभी मैने पढ़ा कि शैक्षिक विडियो के लिये 'एकेडमिक अर्थ' सर्वोत्तम है।

    http://academicearth.org/ Free online video courses from leading universities.


    लेख-
    Academic Earth Is The Hulu For Education

    http://www.techcrunch.com/2009/03/24/academic-earth-is-the-hulu-for-education/

    ReplyDelete
  7. बढिया जानकारी.

    ReplyDelete