Wednesday

सस्ती कॉल दरों के बाद अब सस्ती एसएमएस दरों के हो जाईये तैयार...

देश में जहाँ एक तरफ महंगाई सुरसा की तरह मुंह फैलाये खड़ी है, तो दूसरी तरफ  सेलुलर फोन उपभोक्ताओ के लिए कम्पनियां मनमोहक ऑफर की झड़ी लगाने के तैयार है | कुछ दिनों पहले, ऐसे ऑफर की शुरुआत करने के जाने जानी वाली  रिलायंस ने ही STD काल 50 पैसे करके इसकी शुरुआत की थी | वैसे टाटा भी पीछे नहीं है, "पे पर कॉल" ऑफर की शुरुआत का श्रेय उसी को ही जाता है | जब शरुआत हुई, तो हलचल मचनी ही थी बाकी प्रतिस्पर्धी  टेलीकॉम कंपनियां को भी इस रण क्षेत्र में कूदना ही पड़ा | जैसा कि अब आप जानते ही है कि अब लगभग हर  टेलीकॉम  कंपनी  अपने ग्राहकों को दूसरी  कंपनी कि अपेक्षा सस्ती से सस्ती दर पर सेवा उपलब्ध कराने में जुटी हुई है |

अब कॉल दरों के बाद बात आई एसएमएस पर तो रिलायंस ने फिर प्राइस वार का बिगुल बजाया। इसके बाद कई दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां इस लड़ाई का हिस्सा बनने की तैयारी में है। अब इस प्राइस वार में भारती एयरटेल और वोडाफोन भी एसएमएस की नई दरों के साथ उतरने की योजना बना रही है।

 

दरअसल, हाल में रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने सभी प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक पैसे में एक एसएमएस योजना उतार दी है। इस सब के बाद  देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड और वोडाफोन एस्सार कैसे मानने वाली, वो भी सस्ती एसएमएस दरें लांच कर सकती हैं।  

देर-सबेर बाँकी टेलीकॉम कंपनियों को एसएमएस दरों में कटौती करनी ही होगी।  

हाल ही रिलायंस ने अपने जीएसएम और सीडीएमए ग्राहकों के लिए एसएमएस के दो प्लान लांच किए हैं। पहले प्लान के तहत ग्राहक एक पैसे में एसएमएस कर सकते हैं। दूसरे प्लान में एक रुपये में ग्राहक एक दिन में असीमित एसएमएस कर सकते हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस के जीएसएम और सीडीएमए सेवा के प्रीपेड ग्राहक 11 रुपये मासिक का पैक रिचार्ज करके एक पैसा प्रति एसएमएस वाली स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा एक रुपये रोजाना के हिसाब से प्रीपेड ग्राहक रोजाना कितने भी एसएमएस कर सकते हैं।

 

वहीं, जीएसएम और सीडीएमए सेवा के पोस्टपेड ग्राहक 11 रुपये मासिक शुल्क देकर एक पैसा प्रति एसएमएस का लाभ ले सकते हैं। वहीं, पोस्टपेड ग्राहक 25 रुपये प्रति माह देकर महीने भर में अनलिमिटेड एसएमएस कर सकते हैं।

 इस पूरे प्रकरण पर मझे एक अकसर गाँव में कही जाने वाली कहावत याद आ रही है कि, "बिल्ली अगर दूध पी नहीं पायेगी तो फैला तो जरूर ही देगी"| अब यहाँ "बिल्ली" कौन है ? ये तो आप जान ही गए होंगे?

 















Sunday

JAVA Script के कमाल के जादुई ट्रिक्स...(ज़रा आज़मा कर तो देखिये)

JAVA Script वाकई जादुई है....कुछ ट्रिक्स पीछे दे चूका हूँ | अब यहाँ कुछ JAVA Script के बहुत ही जादुई ट्रिक्स लाया हूँ | ट्राई कीजिये और मज़ा लीजिये | चलो शुरू हो जाईये....

आबरा का डाबरा .....
१. नीचे दिया गया कोड अपने ब्राउजर (फाईरफोक्स) के URL Box में पेस्ट कीजिये | अब देखिये .....
 
 
क्या हुआ ???? नाचने लगा न आपका फाईरफोक्स?
 
२. अब ये वाला (नीचे बॉक्स में) कोड ,कोई भी साईट जिसमे पिक्चर हो  (ब्लोग्वानी या चिट्ठाजगत चलेगा) में (URL Box में)  पेस्ट करके देखिये | (इंटरनेट एक्स्प्लोरर में भी काम करेगा)
 


 क्या हुआ पिक्चर नांच रही है???? अब ज़रा इसे शेखावत जी की साईट पर भी  ट्राई कर लेते है |
३. कोड में थोडा सा परिवर्तन, अबकी बार इस कोड को  पेस्ट करके देखिये |
 
 
अब कैसा लग रहा है |
 
बस ..ख़त्म हुआ शो ....कैसा लगा आपको?

*पहले वाली पोस्ट में कोड में थोड़ी सी गलती हो गयी थी | क्षमा प्रार्थी हूँ | अब सही है |

Saturday

यूट्यूब पर ही फुल लेंथ हिंदी मूवीज देखें ....(तथा कुछ अन्य साईट)


यू-ट्यूब के बारे में मैं पहले भी कई पोस्ट लिख चुका हूँ| अगर आप भी दिन एक बार जरूर यू-ट्यूब पर भ्रमण करते है, तो आपको पता चले की यू-ट्यूब पर फुल हिंदी मूवीज भी उपलब्ध है, तो कैसा रहेगा | हाँ यू-ट्यूब पर बहुत सारी फुल साइज़ हिंदी मूवीज उपलब्ध है | तो क्यों न यू-ट्यूब पर ही मूवी देखी जाये, अगर मूवी अच्छी लगती है, तो डाउनलोड करने के तरीके तो आपको पता ही होंगे | वैसे एक तरीका मैं अपनी इस पोस्ट में भी लिखा है | खैर आपको ये मूवीज यू-ट्यूब पर मिलेगी कहाँ? इसके लिए आप  यू-ट्यूब के इस चैनेल पर जाईये | या फिर सर्च भी कर सकते है | अगर आपके सामने बफरिंग की समस्या आती है, तो उसका हल मेरी इस पोस्ट में है | 
 
वैसे इंटरनेट पर हिंदी मूवीज देखने के लिए कई सारी साईट है | जिनमे से कुछ मैं यहाँ दे रहा हूँ , अगर आप चाहे तो इन पर भी ट्राई कर सकते है |
 तथा कुछ अन्य साईट
 
 
 
  

Friday

क्या आपको पता है कि आपके जन्म-तिथि पर दुनिया में क्या हुआ ....नहीं पता तो आईये पता करते है ...

 
सब को अपनी अपनी जन्म-तिथि याद रहती है | रहे भी क्यों न....? क्या आपको पता है की आपके जन्म तिथि पर देश दुनिया में क्या हुआ था ? अजी हम्हें क्या पता ?
तो जानिए...की आपके जन्म-तिथि पर दुनिया में क्या विशेष हुआ था | ये सब कुछ आपको एक साईट से पता लग जायेगा | बस इस साईट पर जाईये, और अपनी जन्म-तिथि भरिये ,और जानिए आपके साथ साथ किस किस घटना या महानविभूति का जन्म हुआ था |
 
हैं ना कमल की साईट .....

Thursday

अपनी हैण्डराईटिंग का फॉण्ट बनाएं ....(यानि कंप्यूटर पर भी अपनी हैण्डराईटिंग में लिखें)


कल्पना कीजिये की कंप्यूटर से निकला प्रिंट-आउट या दोस्त को भेजी गयी मेल या फिर किसी बर्थडे कार्ड पर आपका अपना हैण्डराईटिंग में हो तो कैसा रहेगा | यानि डिजिटल रहते हुए आप अपने हैण्डराईटिंग का पूरा मज़ा ले सकते है | तथा ये सुरक्षा की द्रष्टि से भी उत्तम है | पर ऐसा तभी हो सकता है जब कंप्यूटर में आपके  हैण्डराईटिंग जैसा फॉण्ट मौजूद हो |
और ये काम आप एक टूल की मदद से कर सकते है , जोकि आपकी हैण्डराईटिंग को फॉण्ट में बदल देगा, जोकि आप अपने कंप्यूटर(मैक और विंडोज दोनों में) में इन्स्टाल करके अपनी  हैण्डराईटिंग में लिख सकते है |
आईये अब बात करते है की इसके लिए आपको करना क्या होगा | ये सब बहुत ही सरल है | इसके लिए आपके पास स्कैनर तथा प्रिंटर होना चाहिए (अगर न हो तो किसी दोस्त या साईबर कैफे में यूज कर सकते है ) | सबसे पहले आपको इस साईट पर जाना होगा, जहाँ से आपको एक फॉण्ट टेम्पलेट्स फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा | जिसे आप यहाँ क्लिक  करके डाउनलोड कर सकते है | आपको इस फॉर्म को अपनी हैण्डराईटिंग में भरना होगा | फॉर्म को सही प्रकार से भरने के बारे में निर्देश इस पेज पर दिए गए है | इसके बाद अब आपको अपना फॉर्म सकें करके अपलोड करना है , जो आप इस पेज पर जाकर कर सकते है | इस पेज  पर आप अपने फॉण्ट का प्रीवियु देख सकते है ,साथ ही डाउनलोड कर सकते है |
 
तो हैं न कमाल की सेवा........
 


<tag:font,software download,tech tricks>
<Label:font,software download,tech tricks>

 

Sunday

पेन-ड्राईव की नयी स्टाईल ..वाह ..क्या खुबसूरत (तस्वीरों में)

पेन-ड्राईव आजका बहुत पोपुलर गेजेट है ये युवायों में फैशन का प्रतीक
भी बनता जा रहा है और ये ही पेन-ड्राईव अगर कुछ ऊपर की तस्वीरों की तरह
हो जाये तो क्या कहने .... ये संभव है...ये मार्केट में उपलब्ध है
आपको कैसे लगे ये पेन-ड्राईव ??

Saturday

Microsoft Office 2010 Beta डाउनलोड(अधःभारण) के लिए तैयार है ...

बहु-प्रतीक्षित Microsoft office 2010 का Beta Version डाउनलोड(अधःभारण) के
लिए तैयार है | आप डाउनलोड(अधःभारण) करने के लिए Microsoft की इस
साईट<http://www.microsoft.com/office/2010/en/default.aspx>पर जायें |
यहाँ पर आपको अपनी evaluation(मूल्यांकन)
प्रति के लिए पहले तो पंजीकृत होना पड़ेगा, जोकि आप MSN Hotmail, MSN
Messenger, or Passport account ID में से किसी भी एक ID से लोगिन(सत्रारंभ)
करके कर सकते है | इसके बाद अपने Windows के संस्करण (वर्जन 32 bit ya 64 bit)
और भाषा चुनकर अगले पड़ाव यानि डाउनलोड(अधःभारण) पन्ने(पेज) पर पहुँच जायेंगे|
हाँ डाउनलोड(अधःभारण) अवधि आपके इन्टरनेट(अंतराजाल) गति(स्पीड) पर निर्भर
करेगी | यह डाउनलोड(अधःभारण) एक डाउनलोड(अधःभारण) प्रबंधक(मेनेजर) की मदर से
होगा, इसलिए डाउनलोड(अधःभारण) होते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी
|
अब बात करते है, Microsoft office 2010 के नयी विशेषतायों के बारे में :
यह तीन रूपों में उपलब्ध है , Office Home & Business जिसमे Excel,
PowerPoint, Office Web Apps, OneNote, Outlook, and Word शामिल है, तथा Office
Professional जिसमे Access, Excel, Office Web Apps, OneNote, Outlook,
PowerPoint, and Publisher शामिल है,और Publisher and Office Professional
Plus (ज्यदा मात्रा में खरीदने वाले ग्राहकों के लिए) में Access,
Communicator, Excel, Infopath, Office Web Apps, OneNote, Outlook,
PowerPoint, Publisher, and SharePoint Workspace शामिल है |
हाँ इस सब के साथ Microsoft ने office 2010 के तकनीकी पूर्वालोकन( टेक्नीकल
प्रिव्यू) के लिए इसका वेब-वर्जन भी उतारा है, जो की Google Doc की तरह काम
करेगा | इसकी मदद से आप अपने SkyDrive पर मौजूद फाईल्स को खोल, सम्पादित,
शेयर(बाँट) कर सकते है | लेकिन एक बात है , यह सुविधा चुनिन्दा एवम पहले से
पंजीकृत हो चुके सदष्यों के लिए है | हाँ वैसे आप इसके बारे में विस्तृत रूप से
जानकारी इकट्ठी कर लें , जोकि की आपको Microsoft की इस
साईट<http://www.microsoft.com/office/2010/en/default.aspx>ही मिल जाएगी
|
Microsoft office 2010 का Official विडियो आप यहाँ क्लिक(चटका) लगाकर देख सकते
है |
तो देखिये .....इसे कैसा है ...Microsoft office 2010 .

======
आपका स्नेहपात्र
राहुल प्रताप सिंह राठौड़ (19)
ग्राम व पोस्ट: खरसुलिया
जिला:- एटा
=====
&Tag: Microsoft, Download, MS-Office