Showing posts with label इंटरनेट से कमाई. Show all posts
Showing posts with label इंटरनेट से कमाई. Show all posts

Wednesday

स्थानीय जानकारी शेयर करो ….और पैसे कमायो (Get Paid For Sharing Local Information)

अगर आप कोई अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो इन्टरनेट उसमे काफी मदद कर सकता है | जहाँ आप अपना व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं ..उसके स्थानीय जानकारी आपको होनी चाहिए है | इसके लिए आजकल इन्टरनेट पर कई सारी सर्विस मौजूद है , लगभग सारे सर्च इंजिन ही स्थानीय सर्च नामक सुविधा देते है, मैप, सैटेलाईट चित्र आदि के जरिये आप जानकारी सर्च करते है | पर ये जानकारी सर्च इंजिन इन्टरनेट पर ही मौजूद जानकारी में से खोज कर देता है ..ये गलत भी हो सकती है |

और आप एक गलत जानकारी से कितना नुकसान हो सकता है ..इसका अंदाजा लगा ही सकते है| आज जिसकी चर्चा मैं यहाँ करने जा रहा हूँ ..उसके पीछे भी यही लोजिक है | आप अपने आस पास की सही जानकारी विश्व के साथ शेयर करें और उससे जो आमदनी हो उसका 50% तक आपको मिल जाये |

साईट है : Locationary.com

लोजिक तो आप समझ ही गए होंगे ..अब जरा चर्चा करते हैं ये सब कैसे होगा |

  1. सबसे पहले आपको इस साईट पर रजिस्टर होना होगा ..बिलकुल फ्री है |
  2. यहाँ आप अपने आप पास के स्थान को गूगल मैप पर जोड़गें | जिससे कि आपके पोइंट्स बढेंगे, जिन्हें यहाँ टिकट्स कहा गया है |
  3. शुरुआत में आप सिर्फ नए स्थान जोड़ सकेंगे (वही जानकारी की शुद्धता वाली बात), जैसे जैसे आपके पोइंट्स( टिकट्स) बढ़ते जायेंगे, वैसे वैसे आपके अधिकार भी बढ़ते जायेगे, जैसे कि आप पहले से मौजूद गलत जानकरी को शुद्ध करना आदि आदि |
  4. जैसे ही आपके द्वारा जोड़ी गयी जानकरी किसी के द्वारा खरीदी जायेगी..उसका 50% कमीशन आपको मिलेगा |
  5. और हाँ अगर आपकी जानकारी गलत पायी गयी तो पेनाल्टी का भी प्रावधान है यहाँ ..यानी पोइंट्स( टिकट्स) काट लिए जायेंगे
  6. साथ ही अगर आपके पोइंट्स(टिकट्स) 25000 या इससे अधिक हैं तो आप लकी ड्रा (Lucky Draw) में भी हिस्सा ले सकते है, जहाँ आप प्राईज़ जीत सकते है |
  7. रेफरल प्रोग्राम भी है |
  8. अभी ये Beta Phase में है |

आप खुद इसको परख कर देख लें | यहाँ क्लिक करे |

 

 

 

Saturday

आपकी कार कमाकर देगी आपको, बिना कुछ एक्स्ट्रा इन्वेस्ट किये

हाँ हाँ पिछली कुछ पोस्टों में मैंने इन्टरनेट से कैसे आमदनी की जा सकती है के बारे में लिखा | यहाँ कुछ हटकर लिख रहा हूँ| कैसे ?अगर आपके आप अपनी कार या कोई दूसरा चार पहिया वाहन है ..तो आप उस पर एक छोटा सा विज्ञापन लगाकर इनकम कर सकते है | यानी अपनी कार का खर्चा पूरा निकाल सकते है |दिन व दिन बढ़ते ईंधन के दामों की वृद्धि से भी आपको कोई चिंता नहीं …………

विज्ञापन ऐसे स्टिकर  के रूप में होगा जो आपकी कार को बिना क्षति पहुंचाए कभी भी छुटाया जा सकता है |

जी हाँ इस सर्विस को लॉन्च किया है | CASHurDRIVE  ने

image6

चलो आईये इसकी शर्तें तथा फीचर्स जान लेते है:

  • यह कुल मिलाकर छः प्रोडक्ट में उपलब्ध है: Partial Door Wraps,Boot Area Wrap,Full Door Wrap,Brandonwheels (यानि सिर्फ पहियों पर),Fleet Wraping,Corporate Branding,Cyclobrands,SME Advertising Kits,Logo Wraps आदि |
  • रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है|
  • कार मालिक/ड्राईवर के पास  वैध ड्रायविंग लायसेंस(DL) होना चाहिए |
  • वाहन का बीमा होना चाहिए |
  • पिछले दो महीनों में कोई दुर्घटना न हुई हो |
  • वाहन की कंडीशन विज्ञापन के लिए उपयुक्त होनी चाहिए |

चलो अब बहुत हो गया ..अब “अखबारों की कटिंग्स" को देख लीजिए|

अखबारों के बाद के विडियो:

 

बात यहीं नहीं खत्म होती है …एक और कंपनी है जो भी ठीक ऐसी ही सुविधा से रही है वो है :

AdsonWheels

image

   

    ये टेक्सी,आरटीवी,बस,ट्रक के लिए ज्यादा बढ़िया है, वैसे ये कार, बाईक के उपलब्ध है |

    आप ज्यादा जानकारी इसकी वेबसाईट से ले सकते है|

 

    मैंने ये जानकारी इन्टरनेट पर इनकी ऑफसियल(Official) साईट से ली हैं | फिर भी  मैं यह सलाह देता हूँ कि कोई भी डील/समझौता करने से पहले अपनी तरफ से पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें |

सिर्फ नेट सर्फिंग कीजिये और पैसा कमाईये(मुझे अब तक लगा सबसे सही और बढ़िया तरीका)

जी हाँ इन्टरनेट से पैसे कमाने के बहुत से तरीके है, एक तरीका मैंने कल बताया था: Readbud 

लेकिन जो तरीका आज मैं बताने जा रहा हूँ , वो मुझे अब तक का सबसे बढ़िया और सही लगा | कारण उसके पीछे का लॉजिक, एक बार आप के मन में Readbud के लेकर संशय जरूर होगा कि सिर्फ आर्टिकल्स पढने के लिए भला क्यूँ पैसे देने लगा |

adomado पर Adomado का एक बार लॉजिक तो देखिये, आपको कुछ नहीं करना है ..फिर भी पैसे मिलेंगे ? भाई कैसे ? आपको इनका एक छोटा सा सोफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा |जो आपके ब्राउजर से कनेक्ट हो जायेगा, आप जितने देर नेट सर्फिंग करेंगे ये सोफ्टवेयर आपके ब्राउजर पर छोटे छोटे विज्ञापन दिखायेगा | बिलकुल आप जान भी नहीं पायेंगे कि विज्ञापन साईट में है या अलग से दिखाए जा रहे है |

विज्ञापन की सामग्री भी सही होगी, मतलब कोई अश्लीलता नहीं वगैरह वगैरह ….

अब आप बताएं हैं ना बढ़िया लॉजिक ….ना तो आपको दिक्कत होगी और आपको इसका भी बिलकुल संशय नही होना चाहिए कि ये बिना कुछ करें हम्हें क्यों पैसे देने लगा |

हाँ एक बात जरूर है यहाँ आपको पैसे चेक या पेपल(PayPal) अकाउंट से नहीं मिलेगा| बल्कि आपको Shopping Voucher,या किसी प्रोडक्ट की खरीद पर आपको विशेष छूट , के रूप में दिए जायेंगे |

offers

साथ ही आप यहाँ कमाए गए पैसे को “चैरिटी” में दान भी दे सकते है | बहुत सारे ऑफर्स है यहाँ …

ये बिलकुल भी सही है …मैं इसे काफी दिनों से यूज कर रहा हूँ …यहाँ मिलाने वाले कूपन बिलकुल मान्य होतें है | मुख्य बात है कि आपको कुछ नहीं करना है |

तो देर किस बात की |

यहाँ क्लिक कीजिये:

Friday

सिर्फ अपनी पसंद का आर्टिकल्स पढ़े और पैसा कमाएँ

इन्टरनेट से पैसे कमाने के तरीके बहुत से तरीके है | जिनमे कुछ में आपसे पैसे निवेश(Invest) को कहा जाता है, कुछ रेफरल वाले होते है तो कुछ में अपने साईट या ब्लॉग पर विज्ञापन लगा कर है | और भी तरीके है जैसे eBay जैसी साईट पर अपने प्रोडक्ट बेंचकर आदि आदि |

पर आज मैं यहाँ आपको ऐसा तरीका बता रहा हूँ, जहाँ आपको कुछ नहीं करना है बस आपको अपनी पसंद के आर्टिकल्स पढने है, जो आप वैसे भी नेट पर दूसरी साईटों पर पढते होंगें | एक तो आपका ज्ञान भी बढेगा साथ में कमाई भी |

  readbuck

तो सोच क्या रहे है आप …फ्री रजिस्ट्रेशन है …शुरू हो जाईये …अपना पसंदीदा टोपिक चुनिए | आज़माया हुआ है |

यहाँ लिंक करें |

हाँ एक बात और बताता चलूँ कि अगली पोस्ट में ऐसा ही और तरीका बताने जा रहा हूँ, वो भी बहुत ही जबरदस्त है | तो अगर आप चाहे तो “TechTouch” को बुकमार्क कर लीजिए या Follower बन जाईये |

Wednesday

अब हिंदी ब्लोगर्स को भी कमाई का बढ़िया मौका मिलने वाला है

अभी अभी "अनुनाद जी" के जरिये एक जरूरी सूचना मिलीं, सोचा आप सभी के साथ साझा करता चलूँ |
खबर तो ये थी कि अब हिंदी ब्लोगर्स के लिए भी कमाई का बढ़िया मौका मिलने वाला है ...ज्यादा जानकारी नीचे है

हिन्दी ब्लॉगिंग में आर्थिक मॉडल की कमी की शिकायत करने वाले हज़ारों-लाखों लोगों को आगरा की कंपनी ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड ने बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपना 'एफिलेट प्रोग्राम' आरंभ किया है, जिसका इस्तेमाल कर ब्लॉगर आय अर्जित कर सकते हैं। इस आय की कोई सीमा नहीं है,लिहाजा इसे आर्थिक मॉडल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा सकता है।

खबर पूरी  पढने  के लिए  यहाँ  क्लिक करें |

Tuesday

“ट्विटर” से कमाई कैसे करें ? (5 अचूक तरीके)

Twitter1_thumb ट्विटर किसी के परिचय का मोहताज नहीं ….देखते ही देखते सायबर दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ट्विटर से जुड चुका है | जब इतने सारे यूजर हैं तो ये व्यवसाय के प्रचार करने का एक बड़ा अड्डा बनेगा ही | कई सारी कम्पनियाँ सीधे ट्विटर की मदद से अपने उपभोक्तायों तक पहुँच रहीं हैं |

अगर आप भी ट्विटर पर है , तो आप के लिए भी मौका है या तो अपने व्यवसाय का प्रचार करें या फिर दूसरों का प्रचार करके “पैसे” कमाएँ जाएँ | ये कैसे ??? इसी पर यहाँ चर्चा करेंगे |

पर एक बात को साफ है कि आपको कोई “प्रचार” तभी देगा जब आप के पास अच्छे खासे ट्विटर पर फोलोवर हों ? अब ……कोई बात नहीं …..बिलकुल भी चिंता की जरूरत नहीं है …मैंने इसके लिए पीछे एक पोस्ट लिखी थी | आप इसे जरूर पढ़ लें | बिलकुल शत प्रतिशत काम करती है |

मैं अपना ही अनुभव बता दूँ इस सेवा को लेने  बाद मात्र दो दिन मे इनकी संख्या तीन गुनी से ज्यादा बढ़ चुकी है , और लगातार इजाफा अभी भी जारी है |

चलो अब बात करते है “पैसे” कैसे कमाएँ जाएँ ?

   1. Twivert

सीधा सीधा हिसाब है ,पहले यहाँ विज्ञापनदाता अपना विज्ञापन twivert को देंगें, twivert उसे उपयुक्त ट्विटर यूजर के माध्यम से प्रकाशित करा देगी | बस अब जितनी वहां से क्लिक होंगी उसी हिसाब से आपके “पैसे” बनेगे | न्यूनतम देय राशि यहाँ 30 डालर है, वो पेपल (PayPal) अकाउंट से अदा किया जायेगा |

  2. RevTwt

इसका भी सिद्धांत सामान ही है | यह साईट आपको 10 सेंट प्रति क्लिक अदा करेंगी, साथ प्रति हज़ार फोलोवर पर 0.30 डालर प्रति विज्ञापन देगी |न्यूनतम देय राशि यहाँ 20 डालर है, वो पेपल (PayPal) अकाउंट से अदा किया जायेगा |

3.  Magpie

magpie

यहाँ आपके पास विकल्प चुनने का मौका मिलेगा जैसे आप पे-पर-व्यू (Pay-per-view),पे-पर-क्लिक (Pay-per-click), पे-पर-सेल(Pay-per-sale) इनमे से कौन कौन से ऑफर चुनना चाहते है | ज़ाहिर से बात पे-पर-सेल(Pay-per-sale) सबसे ज्यादा कमाई वाला विकल्प है वहीँ पे-पर-व्यू (Pay-per-view) आपके फोलोवर की संख्या पर निर्भर करेगा |

4. NXY

ये अन्य से थोडा भिन्न है, इसमें मध्यस्थ की भूमिका नहीं रहती, पूरा नियंत्रण युजर के हाथ मे होता है |इसमें यूजर विज्ञापन लिंक को अपने मन-मुताबिक से अपने फोलोवेर के सामने प्रस्तुत करता है |ये बहुत बढ़िया सेवा है | साथ ही अपने देश की साईट है |

5. BeTweeted

ये भी बढ़िया साईट है, पे-पर-क्लिक पर आधरित है |

अब आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कितना लाभ उठा पाते है , और हाँ अगर आपको कोई ऐसी सेवा मालूम हो तो जरूर बताईये | और मैं भी अपडेट करता रहूँगा |

और हाँ “टेकटच” ने “ब्लॉगवार्ता” की तर्ज पर “टेकवार्ता” शुरू की |

आप पहली पोस्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ें |